Cancer Zodiac Compatibility in Hindi | कर्क-कर्क राशि में अनुकूलता, क्या भावनात्मक जुड़ाव के साथ होगी प्रेम की अनुभूति

कर्क-कर्क राशि में अनुकूलता

कर्क-कर्क राशि में अनुकूलता- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समान राशि यानी कर्क और कर्क राशि वालों में भावनात्मक जुड़ाव और प्रेम के मामलों में अच्छी अनुकूलता पाई जाती है। साथ ही साथ एक-दूसरे का ख्याल रखने से लेकर हर परिस्थिति में साथ रहने का वादा भी करते हैं। इसका अर्थ यह है कि, हम स्पष्ट रूप से बोल सकते हैं कि, मन के कारक ग्रह चन्द्रमा के प्रभाव से यह दोनों अपनी भावनाओं को महत्वपूर्ण स्थान देते हैं, जो, सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। 

उनकी परस्पर सकारात्मक और भावनात्मक गहराई दोनों को आपस में एक अनोखा प्रेम जीवन प्रदान करती है एवं उनके दिलों को गहराई से जुड़ने के लिए कहती है। जिससे उनका सम्बन्ध दीर्घ काल तक बना रहता है, और वें ऐसा अनुभव करते हैं कि, ये एक युगल प्रेमी हैं। अपनी आपसी समझ और एक-दूसरे के सहयोग की भावना इनकी जोड़ी को सौम्य और संवेदनशील बनाती है। आइए अब, आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में, हम कर्क राशि के दो भागीदारों (Cancer and Cancer Zodiac Compatibility)के बीच अनुकूल पहलुओं के बारे में, विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे- आशा करते हैं  यह लेख आपको पसंद आए।

  1. शासक ग्रह 

कर्क-चन्द्रमा  ,   

  1. सम्बंधित तत्व 

कर्क-  जल तत्व              

  1. विशेष गुण 

कर्क-  कार्डिनल           

  1. शक्तिशाली पक्ष 

कर्क-  संवेदनशील एवं भावनात्मक           

  1. कमजोर पक्ष 

कर्क-  आंतरिक मनःस्थिति 

  1. अनुकूलता का प्रतिशत- 99%

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के भागीदारों में, प्रेम अनुकूलता का प्रतिशत काफी अच्छा होता है। क्योंकि, यह जोड़ी अपने आपसी सम्बन्ध को बड़े प्रेम, आदर और समनाता की द्रष्टि से देखते हैं।  इतना ही नहीं, उनका एक-दूसरे के प्रति बहुत ही सरल स्वभाव होता है। जिसमें वे एक-दूसरे की भावनाओं को बहुत महत्व देते हैं। अपने साथी की भावनाओं के साथ-साथ वें पारिवारिक मामलों पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। और,  उनकी यह आपसी प्रेम अनुकूलता, उनकी आपसी बातचीत में भी साफ दिखाई देती है। अतः हम कह सकते हैं की, कर्क राशि के जातक एक-दूसरे के लिए बहुत ही, अनुकूल साबित हो सकते हैं। 

अपने प्रेम जीवन में, वे एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करते हैं। वे अपनी आंतरिक भावनाओं को एक-दूसरे से साझा करने में, अधिक विश्वास करते हैं। इसके अलावा, कर्क राशि के भागीदारों में अनुकूलता काफी अच्छी है। अतः वें अपने जीवन के मुश्किल समय, में एक-दूसरे का पूर्ण समर्थन करते हैं। और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने रिश्ते के लिए समर्पित रहते हैं। इसके साथ ही, वें अपने प्रेम जीवन के बीच दूसरों को उतनी ही प्राथमिकता हैं जितनी आवश्यकता है। 

वैवाहिक अनुकूलता के मामले में, कर्क भागीदारों के बीच बहुत अच्छा अनुपात देखा गया है। जिसका मुख्य बड़ा कारण उनका एक जैसा स्वभाव है।  इसके साथ ही, उनमें एक-दूसरे के सहयोग की सद्भावना होती है। जो उनके रिश्ते को और भी अधिक मजबूती प्रदान करता है रिश्ता भी होता है। दोनों ही भागीदार अपने वैवाहिक जीवन में, एक-दूसरे के प्रति अत्यधिक बहुत कमिटेड और ईमानदार होते हैं। जो उनके बीच एक विशेष बंधन बनाने का कार्य करता है। पारिवारिक जीवन में आने वाली हर मुश्किलों का सामना वें मिलकर करते हैं। कर्क राशि के सत्यों के बीच उनके वैवाहिक जीवन में, प्रेम का प्रतिशत बहुत अच्छा व अनुकूल होता है; जो लंबे समय तक बरक़रार रहता है। अतः हम कह सकते हैं कि, कर्क और कर्क राशि के भागीदारों के बीच वैवाहिक अनुकूलता बहुत अच्छी है।

इसके अलावा, उनके वैवाहिक जीवन, में एनर्जी, रोमांस और प्यार की कोई कमी नहीं रहती है। वे अपने में एक साथ एक-दूसरे को समय देने और भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली गतिविधियों में शामिल होने को महत्व देते हैं। फिर चाहे वो, एक साथ खाना पकाने की बात हो या एक साथ अपने विचारों और भावनाओं को बताते हुए आराम का आनंद लेने की। वें, भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं इसलिए उनका वैवाहिक जीवन भी बहुत आराम से गुजरता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कर्क राशि के दो भागीदारों के बीच यौनअनुकूलता का 92 प्रतिशत बताया गया है, जो की एक अच्छा स्कोर है। आचार्यों के अनुसार, उनकी आपसी समझ के कारण ही उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बहुत अच्छे होते हैं। शयन कक्ष में, वे अपने साथी की जरूरतों और इच्छाओं को जानते हैं और उसके अनुसार कार्य करते हैं। साथ ही, वे अपनी खुशी से पहले अपने साथी की खुशी को महत्व और प्राथमिकता देते हैं। वे अपने साथी के लिए एक सुरक्षित और ख्याल रखने वाला वातावरण बनाते हैं। इसके साथ, वे भावनात्मक रूप से जुड़ते ही हैं वहीँ उतना ही, इंटिमेसी को भी प्राथमिकता देते हैं। जिससे दोनों भागीदारों के बीच यौन अनुकूलता बहुत संतोषजनक और संतुष्टिदायक होती है। 

अतः जब तक वे दोनों ही, अक-दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाते, तब तक वे शारीरिक रूप से साथ आने में असमर्थ महसूस करते हैं। उनकी यौन अनुकूलता एक-दूसरे में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है; क्योंकि वे एक कामुक वातावरण बनने में, हिचकिचाहट नहीं दिखाते हैं। जिसमें, वे अपने कार्यों और गतिविधियों को एक-दूसरे के साथ आसानी से व्यक्त कर सकें। साथ ही, उनमें एक-दूसरे को संतुष्ट और प्रसन्न करने की इच्छा, उनकी यौन अनुकूलता, को मजबूत बनाने का कार्य करती है। 

भावनात्मक रूप कर्क राशि के जातकों में, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अच्छी अनुकूलता बताई गई है। अतः हम कह सकते हैं, कि भावनात्मक रूप से कर्क राशि के भागीदारों के बीच अच्छे संबंध होते हैं। दोनों का स्वभाव एक जैसा होता है, जिससे वे एक-दूसरे की भावनाओं को बहुत ही सरलता से समझ जाते हैं। इसके साथ ही भावनाओं, के साथ-साथ वे संवेदनाओं, एक-दूसरे की आवश्यकताओं और इच्छाओं को भी समझते हैं। यह उन्हें भावनात्मक रूप से अत्यधिक अनुकूल बनाने का कार्य करता मजबूत बनाने में मदद करता है। उनके जीवन की मुश्किलों को जीवन की साथ ही, उनकी भावनात्मक अनुकूलता इस बात से देखी जा सकती है कि वे एक-दूसरे के भावनात्मक उतार-चढ़ाव को कैसे संभालते हैं। कर्क पुरुष और कर्क महिला एक-दूसरे की भावनात्मक जरूरतों के साथ गहराई से मेल खाते हैं। कर्क और कर्क ज्योतिष के अनुसार इससे उनका रिश्ता बेहतर होता है और मजबूत होता है।

कर्क-कर्क राशि में अनुकूलता
  • खूबियाँ 

कर्क राशि के भागीदारों के बीच संबंधों की सबसे बड़ी ताकत या विशेषता है जो, उनके रिश्तों में, भावनात्मक रूप से बहुत मजबूती होती है। एक-दूसरे से बहुत प्यार करने से लेकर वें एक-दुसरे की सुरक्षा की भी पूरी जवाबदारी लेते हैं। साथ ही, शारीरिक अनुकूलता में भी इनकी जोड़ी बहुत आगे और श्रेष्ठ होती है। 

  • कमजोरियाँ

कर्क राशि के जातकों में, उनके संबंधों के बीच यह सबसे बड़ी कमजोरी है कि , किसी भी घटना के लिए उन्हें निर्णय लेने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हालाँकि, वे एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं, पर जब निर्णय लेने की बात आती है, तो उनके लिए जमीन पर उतरना मुश्किल लगता है। क्योंकि, दोनों की राय और विचार अलग-अलग है, जो दोनों के बीच मनमुटाव का कारण बन सकती है।

ऊपर दी गई जानकारी के अनुरूप, ज्योतिष शास्त्र के ज्ञान के अनुसार, कर्क राशि के पुरुष और महिला के बीच भागीदारी का सम्बन्ध काफी अच्छा और श्रेष्ठ प्रतीत होता है। हालांकि, हमारे आचार्यों की सलाह के अनुसार, कुछ छोटी-मोटी बातों को ध्यान में रखकर वें अपने रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं। जिसमें वे अपने भागीदार की बातों को सुनने से लेकर, उन्हें एक-दूसरे की राय का सम्मान करना भी सम्मिलित है। इसके साथ ही, कोई भी महत्वपूर्ण फैसले लेते समय उन्हें एक-दूसरे से सलाह अवश्य लेनी चाहिए और आपसी सहमति के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए। रिश्तों में, खुलकर बात करने और परस्पर भावनाओं को समझ कर आगे बढ़ने से संबंधों के बीच संतुलन बना रहता है। 


Q. कर्क राशि के भागीदारों में कितनी अनुकूलता होती है?

An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, समान राशि यानी कर्क और कर्क राशि वालों में भावनात्मक जुड़ाव और प्रेम के मामलों में अच्छी अनुकूलता पाई जाती है। वे एक-दूसरे की भावनाओं को बहुत अच्छे से समझते हैं। साथ ही साथ एक-दूसरे का ख्याल रखने से लेकर हर परिस्थिति में साथ रहने का वादा भी करते हैं। इसका अर्थ यह है कि, हम स्पष्ट रूप से बोल सकते हैं कि, मन के कारक ग्रह चन्द्रमा के प्रभाव से यह दोनों अपनी भावनाओं को महत्वपूर्ण स्थान देते हैं, जो, सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

Q. कर्क राशि के भागीदारों के यौन अनुकूलता कैसी होती है?

An. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कर्क राशि के दो भागीदारों के बीच यौनअनुकूलता का 92 प्रतिशत बताया गया है, जो की एक अच्छा स्कोर है। आचार्यों के अनुसार, उनकी आपसी समझ के कारण ही उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बहुत अच्छे होते हैं। शयन कक्ष में, वे अपने साथी की जरूरतों और इच्छाओं को जानते हैं और उसके अनुसार कार्य करते हैं।

Q. कर्क राशि के जातकों के रिश्ते में, क्या कमजोरियां होती है?

An. कर्क राशि के जातकों में, उनके संबंधों के बीच यह सबसे बड़ी कमजोरी है कि , किसी भी घटना के लिए उन्हें निर्णय लेने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हालाँकि, वे एक-दूसरे से बहुत प्रेम करते हैं, पर जब निर्णय लेने की बात आती है, तो उनके लिए जमीन पर उतरना मुश्किल लगता है।

Q. कर्क राशि के भागीदारों में, प्रेम अनुकूलता कैसी होती है?

An. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के भागीदारों में, प्रेम अनुकूलता का प्रतिशत काफी अच्छा होता है। क्योंकि, यह जोड़ी अपने आपसी सम्बन्ध को बड़े प्रेम, आदर और समनाता की द्रष्टि से देखते हैं।  इतना ही नहीं, उनका एक-दूसरे के प्रति बहुत ही सरल स्वभाव होता है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *