Cancer and Leo Zodiac Compatibility | कर्क-सिंह राशि में अनुकूलता, कैसे बनेगें एक अनुकूल जोड़ी

कर्क-सिंह राशि में अनुकूलता

कर्क-सिंह राशि में अनुकूलता-  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क और सिंह राशि में, अच्छी अनुकूलता पाई गई है। क्योंकि सिंह राशि की प्रवृत्ति एक नेता के समान होती है, वहां कर्क वफादार अनुयायी के गुण के साथ होते हैं। दोनों राशियों के साथ होने पर उनका मिलन एक सफल वैवाहिक जीवन में बदल सकता है। कर्क राशि के प्रशंसा जनक व्यवहार से, सिंह राशि के साथी को संतुष्टि का अनुभव होता है। और अनुकूलता का सही अर्थ भागीदारों के व्यक्तिगत  गुणों एवं स्वभाव से ही समझा जा सकता है। अतः अद्वितीय गुणों के साथ, कर्क और सिंह राशि के भागीदार सम्बन्ध बनाने में बहुत तीव्र होते हैं। इसके साथ ही, कर्क राशि वाले सिंह राशि के मजबूत और स्वाभाविक गुणों से बहुत आकर्षित होते है, और सिंह को भी, कर्क राशि का पालन-पोषण का गुण सहज ही लुभाने वाला लगता है। 

इसके अलावा, कर्क और सिंह की मुलाकात संवेदनशीलता और निर्भीकता का एक सच्चा मिलन साबित हो सकता है। जिसमे उनके शासक ग्रहों,  सूर्य (सिंह) एवं चंद्रमा (कर्क) के प्रभाव को अनुकूलता की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। जो उनके संबंधों में, एक समान रुचियों और भावनात्मक अनुभवों की अनुकूलता को प्रभावित करेगा, और वें, धीरे-धीरे एक मजबूत बंधन में बंधने के योग्य हो जाएंगे। आगे हम आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख, में कर्क और सिंह राशि के संबंधों के अनुकूल पहलुओं के बारे में विस्तार से पढेंगे। आशा करते हैं पाठकों के लिए लेख में दी गई जानकारी उपयोगी सिद्ध हो-    

  1. शासक ग्रह 

कर्क-चन्द्रमा  ,   सिंह-सूर्य 

  1. सम्बंधित तत्व 

कर्क-  जल तत्व,   सिंह-अग्नि तत्व                

  1. विशेष गुण 

कर्क-  कार्डिनल,     सिंह-स्थिर स्वभाव             

  1. शक्तिशाली पक्ष 

कर्क-  संवेदनशील एवं भावनात्मक,    सिंह-दृढ विश्वासी           

  1. कमजोर पक्ष 

कर्क-  आंतरिक मनःस्थिति,    सिंह-अहंकार  

  1. अनुकूलता का प्रतिशत- 86%

कर्क और सिंह भागीदारों के प्रेम अनुकूलता की बात करें तो, उनका प्रतिशत बहुत अच्छा बताया गया है। दोनों का एक-दूसरे के साथ प्रेम का एक मजबूत बंधन होता हैं। जब वे प्रेम में आते हैं तो, उनके रिश्ते में, प्यार,  विश्वास और बहुत खुशी का वातावरण होता है। जो उनकी प्रेम अनुकूलता को बढाता है। हालांकि, ज्योतिष आचार्यों की दृष्टि में, दोनों का स्वभाव अलग-अलग है; जो उनके बीच झगड़े होने की संभावना बना सकता है। 

लेकिन, कर्क राशि का देखभाल करने वाला स्वभाव और सिंह राशि की महत्वाकांक्षाओं को समझने और समर्थन करने की क्षमता से दोनों के बीच प्रेम की एक मजबूत कड़ी बन जाती है। जो लम्बे समय तक बनी रहती है। साथ ही, सिंह राशि का आत्मविश्वास और आकर्षण, कर्क राशि को भावनात्मक रूप से सुरक्षा और खुशी का अनुभव कराता है। वे अपने प्रेम संबंधों में, वफादारी और विश्वास के साथ-साथ पारस्परिक सराहना को भी साझा करते हैं, जो उन्हें उनके प्रेम जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना करने हेतु सहायक है। 

ज्योतिष आचार्यों के मतानुसार, कर्क और सिंह राशि के जातकों में विवाह की अनुकूलता काफी अच्छी पाई गई है। उनके बीच एक मजबूत बंधन होगा जिसमें, एक-दूसरे के गुणों के प्रति उनका प्रेम और समर्थन का भाव उनके रिश्तों को और स्थायी बनाता है। वैवाहिक जीवन में, कर्क राशि वालों का पालन-पोषण और देखभाल करने का स्वभाव, सिंह राशि वालों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करता है। वहीं, सिंह राशि का आत्मविश्वास और जुनून; उनके रिश्तों में, उत्साह और रोमांच  भरता है। साथ ही, दोनों  एक गहरा भावनात्मक संबंध का निर्माण करते हैं। और एक साथ अपने वैवाहिक जीवन में, सुखी क्षणों का आनंद लेते हैं। हालांकि, उनके स्वभाव में भिन्नता के कारण कभी-कभी टकराव हो सकता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क और सिंह राशि के भागीदारों में, यौन अनुकूलता कुछ विशेष अच्छी नहीं है। इस मामले में दोनों राशियों का औसत स्कोर देखा गया है। लेकिन इसका यह अर्थ बिलकुल भी नहीं है कि, उनके बीच परस्पर अच्छे सम्बन्ध नहीं हैं। वे एक-दूसरे के साथ एक मजबूत रिश्ते को साझा करते हैं, लेकिन उनके यौन जीवन में कुछ भिन्नता के कारण अनुकूलता कम होती है। दोनों को अपने भागीदार (पार्टनर) से अलग-अलग जरूरत और इच्छा होती है। लेकिन, वे अपने साथी के इन तरीकों पर खुलकर बात करने और समझने में असमर्थ होते हैं। इसलिए यह दोनों के बीच झगड़े और कम यौन अनुकूलता को दर्शाता है।

इसलिए, शयन कक्ष ( बेडरूम) में, कर्क और सिंह राशि के भागीदारों को भावनात्मक बंधन और अनियंत्रित जुनून के बीच संतुलन खोजने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, कर्क राशि का पालन-पोषण करने वाला स्वभाव और सिंह राशि का सुरक्षात्मक स्वभाव, दोनों को भावनात्मक रूप से खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करता है। अतः ज्योतिष की सलाह में, दोनों के बीच परस्पर इच्छाओं के प्रति आत्मविश्वास और एक-दूसरे की प्राथमिकताओं का ज्ञान होना भी जरूरी है। तब ही, दोनों के बीच यौन सम्बन्ध में अनुकूलता बढ़ सकती है और एक पूर्ण और संतुष्टिदायक यौन संबंध बन सकते हैं।

खैर, जीवन में, प्रेम के साथ-साथ मित्रता का होना भी एक महत्वपूर्ण होती है, अतः मित्रता के मामले में, कर्क और सिंह राशि की अनुकूलता को हम, औसत से थोड़ा अधिक मान सकते हैं। मित्रता में, उन्हें एक साथ समय बिताना अच्छा लगता है। अपनी समान रुचियों को एक-दूसरे से साझा करना एवं उससे संबंधित विषय पर लम्बे समय तक बातचीत करना उन्हें अच्छा लगता है। कर्क राशि का भावनात्मक नजरिया, सिंह राशि वालों को बहुत पसंद आता है। उनके मित्रता के सम्बन्ध में वें एक-दूसरे का पूरा समर्थन भी करते हैं; और अपनी इसी विशेषता के कारण वें मित्रता के मामले में बाकियों से अलग होते हैं। हालांकि, अपने अलग-अलग व्यक्तिगत गुणों के कारण, दोनों के बीच झगड़े होने की संभावना हो सकती है। 

जैसे, सिंह को, कर्क का संवेदनशील स्वभाव अधिक पसंद नहीं आता। कर्क को भी मित्रता में, सिंह, का मिलनसार स्वभाव कुछ अधिक विशेष नहीं लगता है। अतः कर्क और सिंह राशि के मित्रों को अपनी अनुकूलता बढ़ाने के लिए एक-दूसरे की शक्ति और व्यक्तिगत गुणों को स्वीकार करना होगा। और शांति से, किसी भी प्रकार की असहमति को समझ कर दूर करना चाहिए। 

  • खूबियाँ  

ज्योतिष ज्ञान के अनुसार, कर्क और सिंह राशि के भागीदारों के बीच सबसे विशेष बात यह होती है कि, वे अपने प्रेम जीवन में, और हर कठिन परिस्थिति में साथ होते हैं। साथ ही, अपने प्रेम जीवन में हमेशा वे प्यार, हँसी-खुशी और भावनात्मक रूप से एक अनुकूल वातावरण बनाते हैं। एक-दूसरे के लिए दोनों राशियों में, जुनून और इच्छाओं को साझा करने का गुण होता है, जिसमें वें सीखने और साथ में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित रहते हैं।

  • कमजोरियाँ 

इसके साथ ही, कर्क और सिंह राशि के सम्बन्ध में, सबसे कमजोर पहलू यह है कि, वे अपने मतभेदों को खुलकर व्यक्त नहीं करते हैं। अपनी भावनाओं को एक-दूसरे से साझा नहीं करते हैं। अपने-अपने अलग व्यक्तिगत गुणों के कारण वे अपने प्रेम जीवन में, अक्सर संघर्ष करते हैं। और साथ ही, अपने रिश्ते में अविश्वास के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

कर्क-सिंह राशि में अनुकूलता

हमारे, अनुभवी ज्योतिष आचार्यों के नजरिये से, कर्क और सिंह राशि में अनुकूलता का एक बहुत ही मजबूत बंधन देखा गया है। हालांकि, अन्य राशियों की तरह कर्क और सिंह में भी, अपने कुछ विशेष मुद्दे होते हैं। यदि ज्योतिष द्वारा बताए गए कुछ आसन से सुझाव पर ध्यानपूर्वक कार्य किया जाए तो, उन्हें अपने बंधन को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। कुछ आसान सुझाव इस प्रकार है- 

  • उन्हें एक-दूसरे के साथ खुलकर बात करने और अपने विचारों को परस्पर साझा करने की कोशिश करनी होगी। जिससे वे एक-दूसरे की भावनाओं और इच्छाओं को आसानी से समझ सकेंगे। 
  • इसके साथ ही, एक-दूसरे पर पूर्ण रूप से विश्वास करना होगा, जिससे वें एक-दूसरे के साथ निश्चिंतता से जीवन में आगे बढ़ सके।


Q. क्या सिंह और कर्क राशि एक अच्छा मेल हो सकते हैं?

An. हाँ, कर्क और सिंह राशि में, अच्छी अनुकूलता पाई गई है। क्योंकि सिंह राशि की प्रवृत्ति एक नेता के समान होती है, वहां कर्क वफादार अनुयायी के गुण के साथ होते हैं। दोनों राशियों के साथ होने पर उनका मिलन एक सफल वैवाहिक जीवन में बदल सकता है। कर्क राशि के प्रशंसा जनक व्यवहार से सिंह राशि के साथी को परम संतुष्टि का अनुभव होता है।

Q. क्या, कर्क और सिंह राशि के जातक अच्छे मित्र बन सकते है?

An. जीवन में, प्रेम के साथ-साथ मित्रता का होना भी एक महत्वपूर्ण है, अतः मित्रता के मामले में, कर्क और सिंह राशि की अनुकूलता को हम, औसत से थोड़ा अधिक मान सकते हैं। मित्रता में, उन्हें एक साथ समय बिताना अच्छा लगता है। अपनी समान रुचियों को एक-दूसरे से साझा करना एवं उससे संबंधित विषय पर लम्बे समय तक बातचीत करना उन्हें अच्छा लगता है।

Q. कर्क और सिंह राशि के बीच संबंधों में क्या विशेषता होती है?

An. कर्क और सिंह राशि के भागीदारों के बीच सबसे विशेष बात यह होती है कि, वे अपने प्रेम जीवन में, और हर कठिन परिस्थिति में साथ होते हैं। साथ ही, अपने प्रेम जीवन में हमेशा वे प्यार, हँसी-खुशी और भावनात्मक रूप से एक अनुकूल वातावरण बनाते हैं।

Q. कर्क और सिंह राशि का वैवाहिक जीवन कैसा होता है?

An.कर्क और सिंह राशि के जातकों में विवाह की अनुकूलता काफी अच्छी पाई गई है। उनके बीच एक मजबूत बंधन होगा जिसमें, एक-दूसरे के गुणों के प्रति उनका प्रेम और समर्थन का भाव उनके रिश्तों को और स्थायी बनाता है। वैवाहिक जीवन में, कर्क राशि वालों का पालन-पोषण और देखभाल करने का स्वभाव, सिंह राशि वालों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करता है। वहीं, सिंह राशि का आत्मविश्वास और जुनून; उनके रिश्तों में, उत्साह और रोमांच  भरता है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *