Tarot Card | टैरो कार्ड रीडिंग, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया से जाने भविष्य

टैरो कार्ड

“टैरो कार्ड” Tarot Card जिसका नाम आप सब ने सुना होगा, जाहिर है कुछ लोगों को टैरो कार्ड के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं होगी आइए, ‘मंगल भवन’ के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे टैरो कार्ड रीडिंग क्या होती है? यह कार्ड कैसे काम करते हैं?-

टैरो कार्ड की दुनिया

ज्योतिष शास्त्र के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में famous यह “टैरो कार्ड रीडिंग” जातक के जीवन में फलादेश प्राप्त करने हेतु की जाने वाली प्रक्रिया को कहा जाता है ज्योतिष शास्त्र में यह एक ऐसी अद्भुत व प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से किसी भी जातक के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं को देखकर, उचित समय पर उनका आकलन करने तथा होने वाली परेशानियों के समाधान पर प्रयत्न किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र की इस विधा में अलग-अलग प्रकार के कार्ड का प्रयोग किया जाता है। अलग-अलग आकृतियों  वाले इन कार्ड में प्रत्येक कार्ड का अपना एक अलग महत्व होता है। इन सभी कार्ड के दोनों तरफ कुछ विशेष आकृतियां (चित्र) होती हैं, जिनके माध्यम से जातक के भविष्य में होने वाली किसी भी घटना का फलादेश किया जाता है।

ज्योतिष की इस रहस्यमयी  विधा का प्रारंभ लगभग 2 हजार साल पहले हुआ था। विश्व में ‘सेल्टिक’ नामक देश के लोगों द्वारा सबसे पहले इस विधा के माध्यम से भविष्य जानने का प्रयास किया गया था। एक टैरो डेक में 78 कार्ड्स होते हैं, जो सभी जातक के जीवन की घटनाओं पर आधारित होते हैं। इस डेक को फिर दो भागों में विभाजित किया जाता है –

  • मेजर अरकाना 
  • माइनर अरकाना। 

मेजर अरकाना में 22 कार्ड होते हैं। माइनर अरकाना 56 कार्ड  के टैरोट कार्ड कहलाते हैं। मेजर अरकाना टैरो डेक के 22 कार्ड है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं:

  • द मैजिशियन
  • द हाई प्रीस्टेस
  • द एम्प्रेस
  • द एम्परर
  • द हायरोफैंट
  • द लवर्स
  • द चेरियट
  • स्ट्रेंथ
  • द हर्मिट
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून
  • जस्टिस
  • द हैंड मैन
  • डेथ
  • टेम्पोन्स
  • द डेविल
  • द टावर
  • द स्टार
  • द मून
  • द सन
  • द जजमेंट
  • द वर्ल्ड’
  • द फूल

माइनर अरकाना में 56 कार्ड होते हैं, जिन्हें 4 भागों में बांटा जाता है-

  • वेड्स, 
  • स्वॉर्ड्स, 
  • पार्टिकल्स 
  • कप्स डेक 

Suggested Read: राशिफल, भविष्यफल जानिए क्या कहता है

प्रत्येक डेक में चार कोर्ट कार्ड और 10 क्रमांकित कार्ड रखे जाते हैं। ये चार कोर्ट कार्ड किंग, क्वीन, नाइट और पेज हैं।

टैरो कार्ड (Tarot Card): मेजर अरकाना 

टैरो कार्ड में, टैरो कार्ड रीडिंग में कुल 78 कार्ड होते हैं। ‘मेजर अरकाना’ के इन 22 विशेष कार्ड, जीवन के ‘कर्म’ के दिव्य अध्याय को संदर्भित करते हैं। तो वहीं ‘माइनर अरकाना’ के 56 कार्ड जातक के दैनिक जीवन के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं व जातक की समस्याओं के बारे में भी बताते हैं। यदि वास्तव में ज्योतिष को समझना है तो, “टैरो कार्ड रीडिंग” से बेहतर कुछ नहीं है। कुल मिलाकर मेजर अरकाना बीते हुए समय को परखते हुए भविष्य के लिए सही फैसले लेने की राह दिखाते हैं।

जातक के जीवन में होने वाली गतिविधियां, उनके प्रभाव व  उनके अर्थ को स्पष्ट रूप से समझने हेतु माइनर अरकाना कार्ड बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन माइनर अरकाना कार्ड में अलग-अलग 16 गुणों के बारे में उल्लेखित किया जाता है, जो हम सभी में समय-समय पर देखे जा सकते हैं। इस अरकाना में दस-दस के जोड़े में 40 कार्ड होते हैं। ये सभी कार्ड जातक की दैनिक या हम कहें daily routine,  में आने वाली परिस्थितियों व परेशानियों का पूर्व संकेत देते हैं। 

टैरो कार्ड
टैरो कार्ड रीडिंग

टैरो कार्ड से भविष्यवाणी, जानें कैसे होती है 

ज्योतिष शास्त्र की इस अद्भुत विधा में, भविष्यवाणी के लिए टैरो कार्ड विधा को मुख्य रूप से एक ‘प्रश्न शास्त्र’ की तरह से प्रयोग किया जाता है। इस विधा में जातक के द्वारा पूछे गए प्रश्न के अनुसार उत्तर देने के लिए तीन कार्ड निकाले जाते हैं; और फिर इन कार्ड्स पर अंकित आकृतियों (चित्रों) में छुपे संकेतों के माध्यम से उत्तर दिया जाता है। 

  • सर्वप्रथम अपने प्रश्न को मन में दोहरा लें या फिर note करें।
  • इसके बाद कोई तीन कार्ड किसी भी क्रम में इस पैक से चुनें।
  • पहला कार्ड आपके सवाल पूछते समय आपकी मानसिक स्थिति को संदर्भित करता है।
  • दूसरा कार्ड आपकी इच्छापूर्ति के लिए कौन – कौन से प्रयास करने होंगे इसके बारे में सूचना देता है।
  • अंतिम कार्ड जातक द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर को घोषित करता है।

Suggested Read: अंकशास्त्र(Numerology), मूलांक बताते हैं बहुत कुछ

टैरो कार्ड (Tarot card) reading in 2023 

ज्योतिष शास्त्र की महत्वपूर्ण व रहस्यमयी दुनिया  में टैरो कार्ड रीडिंग 2023 की सहायता से जातक के भविष्यफल व  भविष्यवाणियों का आकलन किया जाता है। इस रहस्यमयी दुनिया में उन लोगों की रुचि ज्यादा होती है, जो रहस्य विज्ञान में विश्वास रखते हैं। वैदिक ज्योतिष में जिस प्रकार से किसी जातक का भविष्य जानने के लिए जन्म कुंडली, हस्तरेखा और अंक ज्योतिष का अध्ययन किया जाता है। उसी प्रकार से इन सभी विधाओं के अतिरिक्त प्रचलित विधा टैरो कार्ड रीडिंग है। मंगल भवन के इस विशेष आर्टिकल में सभी 12 राशियों के जातकों को वर्ष 2023 के लिए टैरो कार्ड भविष्यवाणियां प्रदान की जाएगी।

किसी भी प्रकार के अनुष्ठान व ज्योतिष परामर्श हेतु आप ‘मंगल भवन’ के साथ जुड़ सकते हैं।

कुछ सवाल तथा उनके जवाब FAQ


Q- टैरो कार्ड का मतलब क्या होता है?

An- टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आकलन की सबसे अधिक लोकप्रिय विधा को कहा जाता है।

Q- टैरो कार्ड कसे काम करते हैं?

An- इस विधा में, पूछे गए प्रश्न के अनुसार उत्तर देने हेतु तीन कार्ड निकाले जाते हैं और फिर कार्ड्स पर अंकित चित्रों में छुपे संकेत के माध्यम से उत्तर दिया जाता है।

Q- टैरो कार्ड में कितने पत्ते होते हैं?

An- टैरो कार्ड में ताश के पत्तों के समान ही पत्ते होते हैं जिनकी संख्या 78 होती है। इनमें से 22 मेजर अरकाना होते हैं और 56 माइनर अरकाना होते हैं।

Q- क्या टैरो कार्ड रीडिंग सटीक होती है?

An- हां, टैरो कार्ड रीडिंग 100% सटीक होते हैं; यदि इस विधा का संपूर्ण ज्ञान हो तो।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *