ज्योतिष में भाग्यशाली राशियां (Horoscope)
भाग्यशाली राशियाँ: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मुख्य रूप से राशि चक्र की कुल 12 राशियां होती हैं। जिससे कि ज्योतिष आचार्यों द्वारा किसी भी जातक के स्वभाव, व्यक्तित्व, सफलता-असफलता, जीवन के मुख्य पहलुओं और कई महत्वपूर्ण आयामों की दिशा निर्धारित की जाती है। वास्तव में, कहने का अर्थ यह हुआ कि ; जो भी कोई व्यक्ति इस संसार में जन्म लेता है तो उसी समय उस व्यक्ति के भाग्य का भी निर्धारण हो जाता है। इसके साथ ही, ज्योतिष विद्या में अनुभवी आचार्यों द्वारा परांगत रूप से व्यक्ति की कुंडली व राशि के अनुसार ग्रहों के शुभ-अशुभ फलादेश का अध्ययन कर उसके भविष्य के बारे में सटीक भविष्यवाणी बताई जाती हैं।
वैदिक ज्योतिष के ज्ञान के अनुरूप, कई जातकों की कुंडली में कोई न कोई भाग्यशाली योग या राजयोग बनता है। इसके साथ ऐसी धारणा है कि जिन लोगों की कुंडली में ‘राजयोग’ बनता है। ऐसे जातकों को कई चीजें बड़ी ही सरलता से प्राप्त हो जाती हैं। इस तथ्य के अनुसार, ऐसे जातक, जिन्हें सब कुछ बहुत ही आसानी से मिल जाता है; ऐसे जातकों को भाग्यशाली माना जाता है।
‘मंगल भवन’ के इस लेख में आज हम कुछ ऐसी भाग्यशाली राशियों के बारे चर्चा करेंगे, जिनमें जन्मे जातकों को भाग्यशाली माना जाता है-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यहाँ कुछ राशियां ऐसी बताई गई है जो कि बहुत ही भाग्यशाली राशियां होती है। ऐसा माना जाता है कि इन राशियों का राजयोग के साथ विशेष संबंध होता है। इसके साथ ऐसे जातकों को अपने जीवन में कई भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां होती हैं भाग्यशाली-
वृषभ राशि भाग्यशाली तथ्य (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वैदिक ज्योतिष में, वृष राशि जिसे वृषभ राशि भी कहा जाता है। यह राशि, राशि चक्र में, दूसरे स्थान पर आती है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव है। जिसके परिणाम में, इस राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-संपत्ति, वैभव,-ऐश्वर्य, रोमांस और विलासिता का कारक ग्रह माना जाता है। अतः जिन जातकों की राशि वृषभ राशि होती है उन्हे सदैव सुख और वैभव से पूर्ण जीवन प्राप्त होता है। ऐसे जातक धन कमाने हेतु कई सारे अवसर प्राप्त करते हैं। इसके अलावा धन की कमी के कारण, इस राशि के जातकों को कभी भी धन सम्बन्धी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
कर्क राशि भाग्यशाली तथ्य (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस श्रृंखला में, दूसरी भाग्यशाली राशि है, कर्क राशि। यह राशि, राशि चक्र में चौथे स्थान पर आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातकों पर हमेशा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही कर्क राशि में जन्म लेने वाले जातक, जिस वस्तु की आशा करते हैं वह उन्हें जल्दी व आसानी से प्राप्त हो जाती है। साथ ही भाग्य का साथ हमेशा इस राशि के जातकों को प्राप्त होता है।
सिंह राशि भाग्यशाली तथ्य ( मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तीसरी भाग्यशाली राशि है सिंह राशि। ऐसे जातक जिनका जन्म सिंह राशि के तहत हुआ है ऐसे जातकों में, नेतृत्व करने की श्रेष्ठ क्षमता पाई जाती है। इसके साथ सिंह राशि के जातक शेर के समान अपना पूरा जीवन जीते हैं। धन-दौलत सम्बन्धी मामलों में इस राशि के जातक, बहुत भाग्यशाली होते हैं।
वृश्चिक राशि भाग्यशाली तथ्य (ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
चौथी भाग्यशाली राशि वृश्चिक राशि मानी जाती है। यह राशि, राशि चक्र में आठवें स्थान पर आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के जातक बहुत मेहनती और तेज बुद्धि के होते हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातक हमेशा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति करते है। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक जातक अपनी तीव्र बुद्धि और कौशल से प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर अपनी मिसाल कायम करते हैं।
तुला राशि भाग्यशाली तथ्य (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
पांचवीं भाग्यशाली राशि, तुला राशि बताई गई है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि में जन्म लेने वाले जातक, अपने जीवन में हमेशा राजयोग का लाभ प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही ऐसे जातक अपने भाग्य से सहजता से ही सब कुछ हासिल कर लेते हैं। ऐसे जातक, जिस भी कार्य में मन लगाते हैं उसमें निश्चित रूप से सफलता भी प्राप्त करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन जातकों को, उनकी मेहनत का फल बहुत जल्दी और आसानी से मिलता है। ऐसे जातक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं और ये अपने जीवन काल में बहुत धन अर्जित करते हैं।

कुंभ राशि भाग्यशाली तथ्य (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अगली भाग्यशाली राशि, कुंभ राशि है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में जन्म लेने वाले जातकों को जीवन में राजयोग का लाभ प्राप्त होता है। साथ ही कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलता रहता है। उन्हें अपने भाग्य से हर चीज आसानी से प्राप्त हो जाती है। ऐसे जातक यदि किसी कार्य को पूरा करने की ठान लें तो, उसमें सफलता प्राप्त करते ही हैं। इसके अलावा ये जातक, सकारात्मक और शांत स्वभाव के होते हैं और उन्हें जीवन में कभी भी सुख-सुविधाओं और विलासिता की कमी नहीं होती है।
भाग्यशाली राशियाँ से सम्बंधित- सामान्यप्रश्न- FAQ
Q. कौन सी राशि वाले धनवान होते हैं?
An.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातक धनवान होते हैं।
Q. 2023 में सबसे भाग्यशाली राशि कौन सी है?
An. राशिफल 2023 के अनुसार, 2023 में सबसे भाग्यशाली राशि में से धनु, सिंह और तुला राशि होगी।
Q. राशियों का राजा कौन है?
An. विश्व की ज्योतिषीय गणना में नवग्रहों और बारह राशियों का उल्लेख है। सभी ग्रहों के राजा सूर्य हैं।
Q. कुंभ राशि का शुभ रंग कौन सा है?
An. कुंभ राशि का पीला रंग सबसे पसंदीदा रंग होगा।
Q.वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली रंग कौन सा है?
An. वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल, मटमैला रंग भाग्यशाली होता है।
बिकुल सही