Rashifal | राशिफल, भविष्यफल जानिए क्या कहता है

Rashi Fal

राशिफल

राशिफल जिसमें ज्योतिष आपको यह बताते हैं कि राशि के अनुसार, आप आज क्या-क्या करें; जिससे कि आपका दिन शुभ हो। अगर कोई घटना आपके दिन को प्रभावित करती है तो आप अपनी राशि के अनुसार अपना भविष्य फल देख कर भावी योजना हेतु सतर्क हो जाएँ।  क्या आपके लिए सकारात्मक है और किस वस्तु से आप पर नकारात्मक प्रभाव होगा। इन सभी की जानकारी आप राशिफल के अंतर्गत प्राप्त कर सकते हैं  

राशिफल या भविष्यफल 

वैदिक ज्योतिष के विशेषज्ञ श्री भास्कर जी की गणना की बात करे तो राशिफल विशेषतः ज्योतिष शास्त्र की ऐसी विधा है; जिसके परिणाम में जातक की कुंडली के विभिन्न चरणों व भावी घटनाओं का पूर्वानुमान किया जाता है। जिस प्रकार दैनिक राशिफल के माध्यम से हम डेली(प्रतिदिन) होने वाली गतिविधियों के बारे में भविष्यवाणी करते हैं, उसी प्रकार साप्ताहिक, मासिक तथा वार्षिक भविष्यफल में विशेषतः सप्ताह, माह एवं  संपूर्ण वर्ष  में निहित फलादेश दिए जाते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र की समस्त 12 राशियां (मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ तथा मीन) हेतु भविष्यफल तैयार किए जाते हैं। उसी प्रकार 27 नक्षत्रों के लिए भी फलादेश निर्धारित किए जाते हैं। प्रत्येक राशि में कुछ न कुछ विशेष गुण एवं स्वभाव होता है। अतः इन राशियों में प्रत्येक दिन नव ग्रहों की स्थिति या चाल से जातकों के जीवन में भी घटित होने वाली विधाएँ अलग-अलग होती है। इसी कारणवश प्रत्येक राशि का राशिफल भी अलग-अलग होता है।

“मंगल भवन” द्वारा दिए गए इस लेख के माध्यम से हमने दैनिक राशिफल या भविष्यफल (Today Horoscopes) के अंतर्गत हमारे विशेषज्ञों की प्रमुख गणना के आधार पर फलादेश बताया है। इसी श्रृंखला में हमने साप्ताहिक(weekly) राशिफल के बारे में ज्योतिषीय आकड़ों को तैयार किया है। इसी प्रकार मासिक(monthly) राशिफल को भी पाठक हेतु सटीक रूप से समझाने का प्रयत्न किया है। तत्पश्चात वार्षिक राशिफल में हमारे मंगल भवन के विद्वान ज्योतिषियों  तथा उनके अमूल्य अनुभव की गणना के माध्यम से संपूर्ण वर्ष में घटित होने वाली सभी ग्रहों की स्थिति, गोचर और अन्य खगोलीय गतिविधियों के अंतर्गत जातक के जीवन में उनके स्वास्थ्य से सम्बंधित, वैवाहिक जीवन व प्रेम, सौभाग्य और समृद्धि, पारिवारिक, व्यवसाय तथा नौकरी-पेशे व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया है। 

Rashifal
Horoscope

राशिफल:  जन्म कुंडली के आधार पर 

विद्वान ज्योतिषियों का मानना है कि यदि जातक के बेहतर जीवन और भविष्य हेतु सटीक मार्गदर्शन करना चाहते हैं, तो जातक की हमें जन्म कुंडली या नाम राशि को परखना होगा। जन्म कुंडली की सहायता से हम अपने भविष्य के बारे में अधिक बेहतर रूप से मार्गदर्शन लें सकते हैं। जातक की जन्म कुंडली को देखने हेतु हमें जातक की जन्म की तारीख, जन्म समय एवं जन्म स्थान की आवश्यकता होती है। पुराने समय के लोग वैसे भी नामकरण, राशि के अनुरूप ही रखते थे। कई विद्वान पंडितों का भी यही मत है कि नाम राशि भी जन्म राशि के तुल्य ही महत्वपूर्ण मानी जाती है।

राशिफल: सूर्य राशि या चन्द्र राशि के आधार पर 

पाश्चात्य (पुराने या पश्चिमी)  ज्योतिष के नियमानुसार सूर्य राशि (sun sign)  को यह अधिक महत्व देते हैं। ;लेकिन भारतीय ज्योतिष शास्त्र व हमारे मंगल भवन के विशेष ज्योतिष के अनुसार जातक की जन्मकुंडली की गणना विशेष रूप से उसकी चन्द्र राशि (moon sign) पर की जानी चाहिए और यह श्रेष्ठ भी मानी जाती है। 

राशि: कैसे पता करें अपनी राशि ?

यदि आप अपनी राशि पता करना चाहते हैं; तो आप हमारे ‘मंगल भवन’ के कुंडली विशेषज्ञ एवं अनुभवी ज्योतिषियों से बात कर अपनी राशि जान सकते हैं। अपनी राशि का पता करने हेतु आपको अपनी जन्म दिनांक की आवश्यकता होगी। हमारे इन विशेषज्ञों के द्वारा आप न सिर्फ अपनी राशि जान सकते हैं अपितु अपना नक्षत्र, कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं महादशा के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

दैनिक राशिफल  

ज्योतिष शास्त्र में वर्तमान में चल रही ग्रहों की चाल को “गोचर” कहा जाता है। हम जो दैनिक भविष्यफल ज्ञात करते हैं, वह भी ग्रहों के गोचर पर निर्धारित किया जाता है।  इसका तात्पर्य यह है कि वर्तमान में आप की राशि में कौन सा ग्रह कहाँ स्थित है। जातक की राशि को लग्न के रूप में मानकर उसमें ग्रहों के गोचर की दिशा को दर्शा कर जो कुंडली तैयार की जाती है; वह कुंडली राशि के फलादेश का मुख्य आधार होती है। इसके अतिरिक्त पंचांग में निहित जैसे वार, नक्षत्र, योग को आधारभूत मानकर भी राशिफल की गणना की जा सकती है। 

राशिफल: फलादेश सत्य होते हैं या नहीं?

‘राशिफल’ के नाम में ही निहित है “राशि फल” जो राशि की गणना के आधार पर तैयार किया जाता है। संसार में समस्त अरबों लोगों के बारे में सिर्फ इन 12 राशियों से भविष्य-कथन या भविष्यवाणी करने के कारण इसे सामान्य फलकथन ही माना जाना चाहिए। सटीक भविष्यफल ज्ञात करने हेतु आप किसी ज्योतिष विशेषज्ञ से अपनी संपूर्ण कुंडली अध्ययन करवा सकते हैं।

कुछ सवाल व उनके जवाब FAQ-


Q- क्या राशिफल सटीक होते है?

An- राशिफल महज कुछ घटित होने वाली या हो चुकी घटनाओं का अनुमान होता है; जो सर्वथा सत्य हो भी सकता है और नहीं भी।

Q- राशि फल की गणना किस राशि के आधार पर की जानी श्रेष्ठ मानी जाती है?

An- राशि फल की गणना जातक की ‘चंद्र राशि’ (नाम अक्षर) के आधार पर की जानी चाहिए।

Q- क्या, राशि फल, भविष्यफल फलादेश सभी राशियों के आधार पर ज्ञात किए जाते है?

An- हां, राशिफल, भविष्यफल, तथा फलादेश सभी 12 राशियों की दशाओं पर ज्ञात किए जाते हैं।

Q- क्या जातक की राशि में ग्रहों के गोचर की भी भूमिका होती है?

An- हां राशिफल में, राशियों व ग्रहों के गोचर की भी भूमिका अनिवार्य होती है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *