सूर्य गोचर 2024: वृश्चिक राशि में रहकर बदल रहा है आपका जीवन

सूर्य गोचर

सूर्य गोचर 2024 : सौरमंडल के सभी नौ ग्रह लगातार चलते रहते हैं और राशि चक्र की सभी राशियों में भी घूमते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और सूर्य अपनी चाल से चलते हुए प्रत्येक महीने में अपनी राशि परिवर्तित लेते हैं। इस वर्ष सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं सूर्य का इस राशि में गोचर, अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

ज्योतिष गणना के अनुसार वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2024, उनके व्यक्तिगत विकास और सफलता के लिए एक उत्कृष्ट समय होगा। इसके साथ ही इन जातकों के पारिवारिक रिश्तों में भी  सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। और करियर में आशा जनक बदलाव आएँगे। जो कि वित्तीय स्थिरता को भी बनाए रखने में सहायक होगा।

सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से वृश्चिक राशि वाले जातक अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध होंगे। दोस्ती के मामले में ये काफी बेहतर होते हैं, परन्तु इस राशि के जातक स्वभाव से थोड़े क्रूर भी होते हैं। ऐसे में इनके साथ व्यवहार रखने में सावधानी रखनी पड़ती है। हालांकि, ये जातक अपने करीबी लोगों के लिए सहयोगी व सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हैं। ज्योतिष में वृश्चिक राशि को जल तत्व की राशि कहा गया है। 

इसके साथ ही ऐसे जातकों के प्रेम संबंध भी कुछ खास होता है। वें जैसा प्रेम अपने साथी को देते हैं;उन्हें बदले में वैसे ही प्रेम की इच्छा होती है। विशेष रूप से इस राशि के जातक अपनी उपेक्षा सहन नहीं कर पाते हैं। ‘मंगल भवन’ के इस लेख में साल 2024 में सूर्य के गोचर का वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर क्या महत्वपूर्ण प्रभाव होने वाला है इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही अन्य राशियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे- 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बृहस्पति ग्रह यानी गुरु देव दूसरे और पंचम भाव के स्वामी हैं और साल की शुरुआत में ही देवगुरु बृहस्पति छठे भाव में मार्गी हो जाएंगे। देवगुरु के बृहस्पति के मार्गी होने के कारण इस राशि के जातकों को वर्ष के शुरुआती 4 महीनों में नौकरी में अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। शत्रु की हार होगी। इसके अलावा विदेश यात्राओं से आपको लाभ होगा। कुल मिलाकर पूरे वर्ष में जीवन खुशियों से भरा रहेगा और प्रसन्न रहने वाला होगा। 

इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य इस राशि में दशम भाव के स्वामी हैं और 14 अप्रैल को सूर्यदेव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे और गुरु ग्रह बृहस्पति के साथ छठवें  भाव में युति करेंगे। यह योग 12 वर्षों के बाद होगा जिसके परिणाम स्वरूप जब छठे भाव में गुरु और सूर्य की युति का निर्माण होता है तो उस राशि के जातक के लिए यह एक विशेष राजयोग निर्मित करेगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। इंटरव्यू आदि में चयन हो सकता है। साथ ही प्रशासनिक सेवा में आपको नियुक्ति दी जा सकती है।

वृश्चिक राशि के जातकों के यदि स्वास्थ्य की बात की जाए तो इस वर्ष स्वास्थ्य मध्यस्थ रहेगा। ज्योतिष की गणना के अनुसार मंगल ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर जातकों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

इसके अलावा साल भर अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग, ध्यान, व आत्म चिंतन किया जाए तो किसी प्रकार का कोई रोग नहीं होगा। कुल मिलाकर पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2024 में आपका स्वास्थ्य अधिक श्रेष्ठ होगा।

सूर्य देव के गोचर के प्रभाव से इस वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों को अपना जीवन साथी मिलने के पुरे योग बन रहे हैं। जो कि भावनात्मक रूप से समृद्ध व समर्थन करने वाला होगा और उनके जीवन में नए आयामों को लाने वाला होगा। वें अपनी आपसी समझ से प्रेम के स्तर को बढ़ाएंगे। 

इसके अलावा करियर की बात करें तो वर्ष 2024 में वृश्चिक राशि के जातकों का करियर संपूर्ण आत्मविश्वास से भरा हुआ व रचनात्मक होगा। यदि दृढ़ संकल्प से कार्य किया जाए तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।         

इसके अलावा जातकों को देवगुरु बृहस्पति और सूर्य की कृपा से अच्छा मान सम्मान प्राप्त होगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत में करियर से संबंधित कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं क्योंकि शनि देव और बृहस्पति दोनों की दृष्टि का संयुक्त प्रभाव इस राशि में दसवें भाव पर आ रहा है जो कि जातक का कर्म भाव होता है। साथ ही जातकों का स्वास्थ्य भी अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। वृश्चिक राशि के साथ-साथ सूर्य के गोचर का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ेगा आइए जानते हैं कौन सी राशि पर केसा प्रभाव रहेगा-

ज्योतिष गणित के अनुसार, साल 2024 का सूर्य गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी व शुभ फलदायी सिद्ध होगा। जिसका मुख्य कारण यह है कि यह गोचर मेष राशि में भाग्य के भाव में होने जा रहा है; जिसके शुभ परिणाम से जातकों को उनके भाग्य का खूब साथ मिलेगा।  इसके साथ ही विदेश यात्राओं के भी सुअवसर मिलेंगे। सूर्य देव की कृपा दृष्टि से जातकों की सभी मनोकामना पूरी होगी व बनाई गई योजनाओं को साकार रूप मिलेगा। इसके अलावा मेष राशि के पांचवें भाव के स्वामी सूर्य ग्रह है जो कि संतान पक्ष को उन्नति के मार्ग पर ले जाता है। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिल सकती है।   

इस राशि में सूर्य देव जातक की कुंडली के चौथे भाव के स्वामी है। जो कि जातक के व्यापार या व्यवसाय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। वहीँ पारिवारिक सुख में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष की सलाह में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।   

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव उनकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी माने जाते हैं।  ऐसे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे जातकों को सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही निवेश करने के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा।  

साल 2024 में सूर्य एक महीने तक वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। जो कि जातक के लिए पाचवें भाव में  होगा, ऐसे में यह समय जातक के प्रेम जीवन के लिए विवाद या मतभेद बढ़ाने वाला होगा।  प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले जातकों को सूर्य के गोचर का अद्भुत परिणाम मिल सकता है।  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव के गोचर व राशि परिवर्तन इन जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इसका कारण यह है सूर्य देव इस राशि के राशि स्वामी भी हैं और वें पांचवें भाव में गोचर करेंगे, जो कि विवाह, संतान व नौकरी के क्षेत्र को शुभ फल देगा। इसके साथ इन जातकों को धन लाभ के भी योग हैं। प्रेम सम्बन्ध रखने वाले जातकों को विवाह हेतु शुभ समाचार मिल सकते हैं। आय के साधनों में भी वृद्धि होगी।  

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य दुसरे व ग्यारहवें भाव के स्वामी कहे जाते हैं।  जिसके शुभ फलस्वरूप इन जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।  बचत करने के लिए भी समय अच्छा होगा।  किसी प्रकार से कहीं से रुका हुआ धन है तो वह भी मिलने की संभावना है।   

सूर्य गोचर 2024 के दौरान मकर राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। इसके साथ ही पारिवारिक व निजी जीवन सुखमय होगा। यदि कोई जातक लम्बे समय से बीमार है तो उसे भी रोग से मुक्ति मिलेगी परंतु ज्योतिष की सलाह में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी। 


Q. सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से क्या होता है?

An.सूर्य के प्रथम भाव में स्थित होने से वृश्चिक राशि वालों को करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी मान-सम्मान व लोकप्रियता में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि के जातकों को सरकारी नौकरी मिलने के अवसर मिलेंगे। उन्हें मनोरंजन और खेल विभाग में भी कार्यरत हो सकते हैं।

Q. साल 2024 में वृश्चिक राशि के लिए कौन सा महीना लकी है?

An.वर्ष 2024 की शुरुआत से अप्रैल माह के बीच का समय वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

Q. क्या सूर्य के गोचर 2024 का सभी राशियों पर प्रभाव होगा?

An. हां, सूर्य के गोचर के कारण लगभग सभी राशियों पर प्रभाव होगा।

Q. क्या 2024 वृश्चिक राशि के लिए भाग्यशाली है?

An. वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2024, उनके व्यक्तिगत विकास और सफलता के लिए एक उत्कृष्ट समय होगा। इसके साथ ही इन जातकों के पारिवारिक रिश्तों में भी  सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। और करियर में आशा जनक बदलाव आएँगे।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *