Leo and Leo Zodiac Compatibility | सिंह-सिंह राशि में अनुकूलता, कैसा होगा दो अग्नि चिन्हों का मेल

सिंह-सिंह राशि में अनुकूलता

सिंह-सिंह राशि में अनुकूलता- ज्योतिष शास्त्र की गणना में,  सिंह राशि के जातक बहादुर, भावुक और अपने परिवार एवं प्रियजनों से प्रेम करने वाले होते हैं। उनका, अपने करीबी लोगों के लिए एक बहुत ही सुरक्षात्मकता का भाव होता है।

आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में, हम सिंह राशि की सिंह राशि के साथ कितनी अनुकूलता है?  इस बारे में, चर्चा करेंगे- क्या, सिंह के साथ सिंह साथी की जोड़ी एक अनुकूल मेल बन सकता है? आइए जानते हैं लेख में-

  1. शासक ग्रह 

सिंह- सूर्य 

  1. सम्बंधित तत्व 

   सिंह- अग्नि तत्व    

  1. विशेष गुण 

     सिंह- निर्णय शक्ति  

  1. शक्तिशाली गुण 

    सिंह-आत्मविश्वास 

  1. कमजोर गुण  

सिंह-अभिमान, घमंड 

  1. अनुकूलता का प्रतिशत-70%

ज्योतिष शास्त्र में, जब दो एक समान चिन्ह वाले जातक मिलते हैं तो, उनकी समान ऊर्जाएं भी मिलती हैं जो, कि एक बहुत मजबूत बंधन बनाते हैं। इसी प्रकार, सिंह राशि जातक जब मिलते हैं तो, वे उस जगह को अपनी ऊर्जा से भर देते हैं। क्योंकि, दोनों ही मजबूत व्यक्तित्व वाले होते हैं। इसकी वें एक-दूसरे की आवश्यकता को बहुत सहजता से समझ लेते हैं इसके साथ ही, वें साहसिक और रोमांचक कार्यों में अधिक रुचि लेते हैं। दोनों का मेल एक श्रेष्ठ अनुकूलता का मिलन कहलाता है। सूर्य का शासन होने से दोनों में एक जैसा आत्मविश्वास और जुनून रहता है। आमतौर पर इन राशियों का मिलन किसी सामाजिक कार्यक्रम या सभा के दौरान हो सकता है। जहां वे एक-दूसरे का परिचय करते हैं जैसे कोई पार्टी या नेटवर्किंग कार्यक्रम।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह और सिंह राशि में प्रेम अनुकूलता औसत से अधिक पाई गई है। उनका शासक ग्रह सूर्य होता है जो, कि अग्नि तत्व, से सम्बन्धित है इसलिए उनके बीच प्रेम की अधिकता पायी जाती है । इसके अलावा, सिंह और सिंह राशि के भागीदार अपने प्रेम संबंधों में, एक-दूसरे को एक शाही रोमांच का अनुभव देते हैं। उन्हें एक-दूसरे की जरूरतों और इच्छाओं की समझ होती है। साथ ही दोनों का व्यक्तित्व शांत और ऊर्जावान होता है। हालांकि, उनके स्वाभाविक गुणों में अहंकार और अभिमान जैसे, विकारों से उनके बीच. कुछ मतभेद या झगड़े की स्थिति हो सकती है। 

इसके साथ ही, उनमें प्रभुत्व की भावना होती है; जो उनके बीच टकराव का कारण बन सकती है। अपने बड़े औदे, सत्ता और वर्चस्व को लेकर इनके बीच लड़ाई चलती रहती है। ज्योतिष की सलाह में आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए, उन्हें आपसी सम्मान, खुलकर बातचीत और अपनी रुचियों को एक-दुसरे से साझा करने की आवश्यकता है। इसके अलावा अपने अभिमान और जिद को भी कंट्रोल करना सीखना होगा। एक-दूसरे की इच्छाओं की सराहना कर, वे अपने प्रेम में, अनुकूलता को और अधिक मजबूत कर सकते हैं।

अनुकूलता में गणना के अनुसार, सिंह और सिंह राशि के भागीदारों में, वैवाहिक अनुकूलता काफी अच्छी देखी गई है। क्योंकि, दोनों ही स्वभाव से उदार और सौहार्दपूर्ण है, जो घर में एक प्रेम से युक्त वातावरण बनाते हैं। साथ ही. अपने जीवन में सामाजिक घटनाओं के प्रति,  एक साथ कई मजेदार और यादगार अनुभवों का आनंद लेते हैं। हालांकि, उनकी, मजबूत शख्सियत या मजबूत आत्मविश्वास उनके  बीच टकराव की भी संभावना पैदा कर सकती है। 

हमारे ज्योतिष आचार्यों की सलाह में, उनके लिए अपने वैवाहिक सम्बन्ध में अनुकूलता को बढ़ाने के लिए, एक-दूसरे को व्यक्तिगत विकास के लिए समय देना सीखना, बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही, किसी महत्वपूर्ण मामलों के बारे में निर्णय लेते समय, उन्हें एक-दूसरे की राय को महत्व देना जरूरी है;यह भी सीखना होगा। नेतृत्व की बात पर उनके बीच झगड़े हो सकते हैं अतः प्रभुत्व के विचार को कम करना होगा। एक समझदार और समृद्ध वैवाहिक बंधन के लिए और सिंह और सिंह राशि के भागीदारों को अहंकार की लड़ाई में फंसने से बचना और एक-दूसरे की इच्छाओं और भावनाओं का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है। 

सिंह और सिंह राशि के जातकों में यौन अनुकूलता की बात करें तो, इस मामले में हम औसत बोल सकते हैं। एनर्जी के लिए दोनों उनकी परस्पर इच्छाएं एक-दूसरे से साझा करते हैं और यह उनके संबंधों को मजबूत बनाती है। एक साथ आनंद की अनुभूति से उनके बीच पारस्परिक शारीरिक संबंध और भी अधिक मजबूत होते हैं। इसके साथ ही, आकर्षक यौन सम्बन्धों के अनुभव के लिए, उन्हें अक्सर नई-नई चीजें आजमानी चाहिए। हालांकि, प्रेम संबंधों में उन्हें अपने प्रभुत्व, और अभिमान के स्वभाव के कारण दोनों के बीच टकराव की संभावना हो सकती है। 

इसके साथ ही, सिंह और सिंह राशि के यौन अनुकूलता को बढ़ाने के लिए उन्हें अपने साथी की इच्छाओं का ध्यान रखना होगा। ज्योतिष की सलाह के अनुसार, सिंह भागीदारों को यौन सम्बन्ध बेहतर बनाने के लिए, अपने साथी को अधिकतम आनंद प्रदान करने के लिए नए तरीके को खोजने की आवश्यकता पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही, एक-दूसरे की नेतृत्व करने की क्षमता में सुधार करने की जरूरत है।

सिंह और सिंह राशि के जातकों में एक-दूसरे के लिए अच्छी मित्रता का भाव होता है। यानि, हम कह सकते हैं कि सिंह और सिंह राशि में मित्रता की अनुकूलता काफी संतोषजनक है। चूँकि, दोनों का स्वभाव एक जैसा है, जिससे उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में मदद मिलती है। वें अच्छे से जानते हैं कि वे एक-दूसरे से क्या चाहते हैं। साथ ही,  वे एक-दूसरे की आवश्यकता को बहुत अच्छे से समझते हैं, जो उनके बीच एक प्रशंसा जनक मित्रता का सम्बन्ध बनता है। जिसमें वे एक-दूसरे का पूरा समर्थन भी करते है। अपने मित्र सम्बन्ध में वें एक साथ रोमांचक गतिविधियों में सम्मिलित होने का आनंद लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक अच्छे भावनात्मक जोड़े के रूप में, सिंह और सिंह राशि के जातकों में भी भावनात्मकता बहुत अच्छी पाई जाती है। अतः हम कह सकते हैं कि, सिंह और सिंह के बीच भावनात्मक अनुकूलता औसत से काफी अच्छी है। उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं की अच्छी तरह समझ होती हैं,  क्योंकि उनकी भावनाएं एक जैसे अनुभव वाली होती हैं। साथ ही, दोनों का एक जैसा स्वभाव होता है। इसलिए उनकी भावनात्मक अनुकूलता मजबूत है। वे एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझ कर, कठिन समय में एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। जिससे यह पता चलता है की, उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव काफी मजबूत है। इतना ही, नहीं  जरूरत के समय वे हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहते हैं।

सिंह-सिंह राशि में अनुकूलता

इतना तो, हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि, सिंह और सिंह राशि की जोड़ी में उनकी भावनात्मक अनुकूलता बहुत  मजबूत है। जो उन्हें एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। साथ ही, उनका मजबूत भावनात्मक संबंध उन्हें एक साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने, के लिए श्रेष्ठ क्षमता देता है।

  • खूबियाँ 

सिंह और सिंह राशि के संबंधों की विशेष बात यह है कि, उन्हें अपनी काबिलियत पर विश्वास होता है उनके बीच एक समान-कारक और गुण होते हैं जो उनकी भावनाओं को एक-दूसरे से जोड़े रखते हैं। इसके साथ ही, वे एक साथ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आनंद लेते हैं और एक-दूसरे को महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर उन्हें पूरा करने हेतु प्रेरित करते हैं।

  • कमजोरियाँ

सिंह और सिंह के बीच प्रेम संबंधों की कमजोरी यह है कि, दोनों के बीच यदि सब अच्छा है तो, उन्हें यह एक सपने के समान प्रतीत होता है। हालांकि, उनके रिश्ते के बीच अच्छी अनुकूलता है। लेकिन, उनका प्रभुत्व और अभिमान का भाव उनके बीच टकराव का कारण बन सकता है।

सम्बन्ध कोई भी राशि में, हो, उनके कुछ व्यक्तिगत गुणों के अंतर के कारण टकराव हो ही जाते हैं। उसी प्रकार सिंह राशि के जातकों को भी अपने सम्बन्धों में, अनुकूलता को बढ़ाने के लिए प्रयास करने होंगे। उन्हें अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की वजह को ढूँढना होगा। इसके साथ ही अपने पार्टनर की सभी प्रकार की इच्छाओं और जरूरतों को समझना होगा, जिससे उनके बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता प्राप्त होगी।


Q. क्या सिंह और सिंह एक अच्छा मेल है?

An. जब दो एक समान चिन्ह वाले जातक मिलते हैं तो, उनकी समान ऊर्जाएं भी मिलती हैं जो, कि एक बहुत मजबूत बंधन बनाते हैं। इसी प्रकार, सिंह राशि जातक जब मिलते हैं तो, वे उस जगह को अपनी ऊर्जा से भर देते हैं। क्योंकि, दोनों ही मजबूत व्यक्तित्व वाले होते हैं।

Q. क्या सिंह और सिंह जातक अच्छे मित्र हो सकते हैं?

An. सिंह और सिंह राशि के जातकों में एक-दूसरे के लिए अच्छी मित्रता का भाव होता है। यानि, हम कह सकते हैं कि सिंह और सिंह राशि में मित्रता की अनुकूलता काफी संतोषजनक है। चूंकि, दोनों का स्वभाव एक जैसा है, जिससे उन्हें एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में मदद मिलती है।

Q. क्या सिंह और सिंह राशि के जातक विवाह के बंधन में बंध सकते है?

An. अनुकूलता में गणना के अनुसार, सिंह और सिंह राशि के भागीदारों में, वैवाहिक अनुकूलता काफी अच्छी देखी गई है। क्योंकि, दोनों ही स्वभाव से उदार और सौहार्दपूर्ण है, जो घर में एक प्रेम से युक्त वातावरण बनाते हैं। साथ ही. अपने जीवन में सामाजिक घटनाओं के प्रति,  एक साथ कई मजेदार और यादगार अनुभवों का आनंद लेते हैं।

Q. क्या, सिंह और सिंह राशि के जातकों में भावनात्मक अनुकूलता अच्छी है?

An. एक अच्छे भावनात्मक जोड़े के रूप में, सिंह और सिंह राशि के जातकों में भी भावनात्मक अनुकूलता बहुत अच्छी पाई जाती है। अतः हम कह सकते हैं कि, सिंह और सिंह के बीच भावनात्मक अनुकूलता औसत से काफी अच्छी है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *