Leo and Virgo Zodiac compatibility |  सिंह-कन्या राशि अनुकूलता, जानें अग्नि के साथ पृथ्वी चिन्ह में समानताएं

सिंह-कन्या राशि में अनुकूलता

सिंह-कन्या राशि में अनुकूलता (Virgo & Leo)- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सिंह और कन्या राशि में आकर्षण और प्रेम तो बहुत स्ट्रॉन्ग होता है; वे एक-दुसरे का सम्मान भी करते हैं। लेकिन किसी-किसी मामलों में वें पीछे रह जाते हैं। हालांकि, उनमें अपने प्रेम संबंधों में आने वाली परेशानियों से निकलने का मार्ग वें आसानी से खोज लेते हैं। आज के इस ‘मंगल  भवन’ के लेख में हम सिंह और कन्या राशि में अनुकूलता के बारे में जानेगे- 

  1. शासक ग्रह 

सिंह- सूर्य ,   कन्या-बुध 

  1. सम्बंधित तत्व 

   सिंह- अग्नि तत्व ,   कन्या-पृथ्वी 

  1. विशेष गुण 

     सिंह-स्थिर ,    कन्या-परिवर्तनशील  

  1. शक्तिशाली गुण 

    सिंह-आत्मविश्वास,  कन्या-कार्य में दक्षता 

  1. कमजोर गुण  

सिंह-अभिमान, घमंड,   कन्या-गंभीरता  

  1. अनुकूलता का प्रतिशत-50%

अनुकूलता की बात करें तो, सिंह और कन्या राशि के मेल में बहुत सी भिन्नताएँ हैं; क्योंकि दोनों राशियों की रुचियां और जीवन जीने का तरीका अलग-अलग होता है। इसके साथ ही, उनकी पहली मुलाकात किसी सामाजिक कार्यक्रम या पार्टी में हो सकती है। जब बहुत भीड़ में सिंह राशि को अपना कन्या साथी जब मिलता है तो, उनके आसपास का वातावरण मंत्रमुग्ध हो जाता है। इसके विपरीत कन्या राशि वाले जब अपने सिंह पार्टनर से मिलते हैं तो, उनके आस-पास का माहौल शांत होता है, इसके बाद वे अपने बीच व्यावहारिक दृष्टिकोण को साझा करते हैं।

यदि सम्बन्धों में, दोनों के बीच सब कुछ ठीक तरह से चल रहा हो तो, उनके बीच उनके शासक ग्रह सूर्य और बुध का भी सहयोग स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। आइए अब हम जानेगे की सिंह और कन्या का प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन कैसे काम करता है-

ज्योतिष के अनुसार, सिंह और कन्या राशि की प्रेम अनुकूलता औसत है। हालांकि इस जोड़ी को अपने संबंधों में कुछ संघर्षों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि दोनों का स्वभाव अलग-अलग है। वे किसी प्रकार से जीवन के दृष्टिकोण के लिए सही तालमेल नहीं बना पाते। जैसे, सिंह राशि का स्वभाव उग्र होता है; वहीं दूसरी ओर, कन्या राशि वाले अपनी तार्किक और व्यावहारिक सोच वाले होते हैं। इस प्रकार, दोनों के ये विपरीत स्वभाव उनके बीच मतभेदों का कारण बन सकते हैं। ज्योतिष की सलाह में, एक-दूसरे की राय को समझने और उन पर काम करने से संबंध मजबूत होते हैं।

इसके साथ ही, उनके संबंधों में उन्हें धैर्य और समझदारी रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, सिंह को कन्या राशि की संवेदनशीलता के प्रति, सचेत रहने की जरूरत है और उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाना, और बदले में, कन्या राशि को भी सिंह की भावनाओं की सराहना और प्रशंसा की आवश्यकता को समझना होगा। साथ ही, दोनों को अपने व्यक्तिगत गुणों को भी संतुलित करने और विकास करने की सलाह दी जाती है।

प्रेम बढ़ने के साथ-साथ सिंह और कन्या राशि में वैवाहिक गठबंधन के लिए अनुकूलता औसत पाई जाती है। उनका  एक-दूसरे के साथ साझेदारी का अच्छा संबंध होता है। हालांकि, दोनों के बीच मतभेद और टकराव की अधिक संभावनाएं हैं। क्योंकि, उनके स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। जहां, सिंह राशि उग्र  और सहज स्वभाव की होती है, वहां कन्या राशि अपने व्यावहारिक होने के कारण तालमेल नहीं बैठा पाते। इससे दोनों के बीच मतभेद और झगड़े की स्थिति पैदा होती है।

ज्योतिष की सलाह में, दोनों भागीदारों को धैर्य पूर्वक और एक-दूसरे की भिन्नताओं में सुधार कर, प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही, सिंह राशि वालों को कन्या राशि के साथ सम्बन्ध में सहज और सुरक्षित महसूस करने के लिए स्थान और समय देना अनिवार्य है। इसके साथ, ही एक-दूसरे के रिश्तों में अहमियत के साथ विकास और सुधार के साथ सम्बन्ध को मजबूत कर सकते हैं।

अब, चूंकि दोनों राशियों के स्वभाव और व्यक्तित्व गुणों में, भिन्नता होने से उनके वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की संभावना के कारण उनके यौन संबंधों में अनुकूलता अच्छी नहीं है। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि, वे एक-दूसरे को ठीक से समझ नहीं पाते हैं। इसके साथ ही, वे परस्पर भावनाओं और इच्छाओं को भी समझने में कुछ पीछे हैं। इसके परिणामस्वरूप उनके बीच सम्बन्ध में झगड़े होते हैं। साथ ही, यौन संबंध में शामिल होने पर दोनों को, अलग-अलग चीजें तलाश रहती है। क्योंकि, सिंह राशि, जुनून की इच्छा रखती है और कन्या राशि को, भावनात्मक जुड़ाव की इच्छा होती हैं। अपने इन्हीं मतभेदों के कारण, वे एक-दूसरे की ज़रूरतों को ना तो समझ पाते हैं और ना ही, ठीक से तालमेल को संतुलित कर पाते हैं। जिसके कारण सिंह और कन्या राशि में यौन सम्बन्धों में अनुकूलता कम होती है।

ज्योतिष की सलाह में, सिंह और कन्या राशि के लिए अपने रिश्तों में होने वाले संघर्ष को संतुलित कर एक-दूसरे से खुलकर और ईमानदार होकर बातचीत करने पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, दोनों को एक-दूसरे की चिंताओं को सुनने और सम्मिलित रूप से समाधान खोजने की दिशा में काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अंततः दोनों, अपने धैर्य, समझ और संतुलन के साथ अपने रिश्तों को सफलतापूर्वक सुधार सकते हैं।

सिंह-कन्या राशि में, अनुकूलता की दृष्टि से देखें तो, सिंह और कन्या राशि में मित्रता अनुकूलता औसत ऊपर होती है। या हम यह भी सकते हैं, उनकी रोमांटिक जोड़ी के बजाय उनकी मित्रता की भागीदारी काफी मजबूत होती है। सिंह और कन्या के जातक मित्रता के मामले में एक-दूसरे के लिए सबसे अधिक उपयुक्त और सहयोगी मित्र बनते हैं। वे एक-दूसरे को प्रेरित करने के साथ-साथ उनका समर्थन भी करते हैं। इसके साथ ही आवश्यकता के समय एक-दूसरे राय को महत्व देते हैं। दोनों में, वे अपनी दोस्ती को कायम रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं। अतः दोस्ती के मामले में, सिंह महिला और कन्या पुरुष का अनुकूलता काफी अच्छी है। 

सिंह-कन्या राशि में अनुकूलता
  • खूबियाँ 

सिंह और कन्या राशि की अनुकूलता में उनके बीच, सबसे महबूत कड़ी है; उनका एक दूसरे के लिए प्रेरणा की भावना और समर्थन की इच्छा। इसके साथ ही, वे एक साथ अपनी भावनाओं को साझा कर एक मजबूत और संतुलित रिश्ता बनाते हैं।

  • कमजोरियां

सिंह और कन्या राशि के रिश्ते में कमजोर पहलू यह है कि, वे एक-दूसरे के प्रतिकूल पहलू में, सामना किए जाने वाली गतिविधियों में सम्मिलित रहते हैं। इसके साथ ही, उनके स्वभाव और पारस्परिक गुण भी एक-दूसरे से बहुत भिन्न होते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों के बीच मतभेद और झगड़े होते है।

कुल-मिलाकर सिंह-कन्या राशि में अपने रिश्तों की अनुकूलता उनके व्यावहारिकता और विस्तार पर अधिक कार्य करेगी उन्हें एक-दूसरे को भावनात्मक रूप से समझने की आवश्यकता पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही, उन्हें एक-दूसरे पर कार्य करने और सराहना करने का लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। अपने बंधन को मजबूत और अनुकूल बनाए रखने के लिए, उन्हें अपने भागीदार की जरूरतों और इच्छाओं को समझने की जरूरत है। 


Q. क्या, सिंह और कन्या राशि का मेल अच्छा है?

An. हाँ, सिंह और कन्या राशि में आकर्षण और प्रेम तो बहुत स्ट्रॉन्ग होता है; वे एक-दुसरे का सम्मान भी करते हैं। लेकिन किसी-किसी मामलों में वें पीछे रह जाते हैं। हालांकि, उनमें अपने प्रेम संबंधों में आने वाली परेशानियों से निकलने का मार्ग वें आसानी से खोज लेते हैं।

Q. क्या सिंह और कन्या राशि में वैवाहिक सम्बन्ध हो सकते हैं?

An. प्रेम बढ़ने के साथ-साथ सिंह और कन्या राशि में वैवाहिक गठबंधन के लिए अनुकूलता औसत पाई जाती है। उनका  एक-दूसरे के साथ साझेदारी का अच्छा संबंध होता है। हालांकि, दोनों के बीच मतभेद और टकराव की अधिक संभावनाएं हैं। क्योंकि, उनके स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है।

Q. सिंह और कन्या राशि में मित्रता कैसी होती है?

An. सिंह-कन्या राशि में, अनुकूलता की दृष्टि से देखें तो, सिंह और कन्या राशि में मित्रता अनुकूलता औसत से ऊपर होती है। या हम यह भी सकते हैं, उनकी रोमांटिक जोड़ी के बजाय उनकी मित्रता की भागीदारी काफी मजबूत होती है।

Q. सिंह और कन्या राशि के रिश्तों में कमजोर पक्ष क्या है?

An. सिंह और कन्या राशि के रिश्ते में कमजोर पहलू यह है कि, वेम एक-दूसरे के प्रतिकूल पहलू में, सामना किए जाने वाली गतिविधियों में सम्मिलित रहते हैं। इसके साथ ही, उनके स्वभाव और पारस्परिक गुण भी एक-दूसरे से बहुत भिन्न होते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों के बीच मतभेद और झगड़े होते है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *