साप्ताहिक राशिफल 30 अगस्त-5 सितंबर 2026: तुला से मीन राशि

Table of Contents

आपके सितारे बोल रहे हैं: विरोधी घुटने टेक देंगे। और अदालती मामलों में आपको विजय मिलेगी। किसी स्त्री जाति का आपको साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार के साथ आप घूमने जा सकते हैं। 

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से रोग विवाह और आयु भाव से हो रहा है। 

इस दौरान आपकी सेहत अच्छी और मजबूत बनी रहेगी। लेकिन 48 घंटे के बाद आपके शरीर में जकड़न पीड़ा तथा इंफेक्शन हो सकता है। इसके पश्चात आपकी सेहत अच्छी रहेगी। 

उनके साथ बढ़ती मधुरता और चाहत से आपका दिल प्रसन्न रहेगा। जिससे आप इन रिश्तों को शादी की तरफ ले जाने के लिए उत्सुक होंगे। 

विशेष लाभ की स्थिति आपको इस सप्ताह बन रही है। आप अपने दुश्मनों को करारा जवाब देते हुए उन पर भारी रहेंगे। नौकरी पेसा के कामों में आपको सफलता मिलेगी। लेकिन बीते चार दिनों के बाद आपकी परेशानी बढ़ सकती है। 

इस दौरान चंद्रमा के गोचर ने आपको अच्छा धन देने के संकेत दिए हैं। जिससे आपका रहन-सहन का स्तर और सकारात्मक होगा। पूंजीगत निवेश में लाभ मिलेगा। 

इस सप्ताह पत्नी और बच्चों के साथ आनंदपूर्वक रहेंगे। जिससे घर परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में तनाव हो सकते हैं। 

  • शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में थोड़ा सा कपूर और मिश्री का दान करें। 

यह सप्ताह आपके लिए शुरुआती दिनों से धन लाभ के मौके देगा कारोबार में बढ़त होगी। लेकिन जाते-जाते आपके खर्च और बढ़ा सकता है। कहीं तनाव हो सकता है यहां आपको बचना चाहिए। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: आपकी बौद्धिक क्षमता बहुत ही उन्नत किस्म की होगी। अचानक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। 

इस सप्ताह चंद्रमा आपके संतान भाव रोग भाव और साझेदारी वाले भाव में गोचर करेंगे। 

इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपका सेहत तंदुरुस्त बना हुआ रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यदि पहले के कोई रोग और पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में आपकी कोशिश से सफल होगी। 

इस सप्ताह सितारों की एनर्जी आपके निजी संबंधों को और माधुर तथा रोमांटिक बनाने वाली रहेगी। जिससे उन्हें कोई आप सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। 

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। यदि आप किसी प्रबंधन तकनीक चिकित्सा अध्यापन और राजनीति के क्षेत्र में करियर को चमकाना चाह रहे हैं तो, सफल होंगे। 

सितारों की चाल आपके धन को कदम-कदम पर बढ़ाती रहेगी। जिससे आय के और कुछ नए स्रोत आपके डेवलप हो सकते हैं। इस सप्ताह के 48 घंटे बाद आप देखेंगे कि उधार में दिया हुआ पैसा आपको पुन प्राप्त होगा। 

पति-पत्नी के साथ बढ़ते हुए तालमेल से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यदि कहीं लड़ाई झगड़े हुए हैं तो, वह समाप्त होंगे एक दूसरे के साथ प्यार बढ़ेगा। 

  • भगवान कार्तिकेय की पूजा करें तथा लड्डुओं का भोग उन्हें अर्पित करें। 

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह बहुत ही अच्छे फल देने वाला रहेगा। आपके रहन-सहन का स्तर बेहतरीन और सुखद बनेगा। पढ़ाई लिखाई में अच्छी सफलता के योग है। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: चमचमाती हुई आधुनिक कार खरीदने का सपना पूरा होगा, नया घर और जमीन जायदाद में बड़ी सफलता मिलेगी। 

इस सप्ताह के चंद्रमा आपके सुख भाव संतान भाव और शत्रु भाव में गोचर करने का संकेत कर रहे हैं।

घर परिवार के कामों को लेकर आपकी अचानक भाग दौड़ बनी रहेगी। माताजी की सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे। अपने खान-पान का ध्यान दें। 

प्रेम संबंधों में एक नया रोमांस और उत्साह का माहौल बनेगा। लेकिन शुरुआती दिनों में कुछ तनाव की स्थिति से आपको गुजरना पड़ सकता है। 

यदि आप किसी कंपनी में या फिर सरकारी क्षेत्र में साक्षात्कार हेतु जा रहे हैं तो, सफल होंगे। यदि आप कारोबारी हैं और व्यापारी हैं तो, यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम को देने वाला रहेगा। 

आर्थिक रूप से आपका बजट और मजबूत होगा। लेकिन शुरुआती दो दिनों में आपके खर्च बढ़ रहेंगे। इसके बाद आपकी आमदनी और मजबूत होगी। आय के स्रोत अच्छे रहेंगे। 

घर परिवार में आपके कार्य और व्यवहार की सराहना होगी। पत्नी आपसे प्रसन्न रहेगी। लेकिन शुरुआती दो दिनों में कुछ तनाव हो सकते हैं, यहां सावधान रहने की जरूरत रहेगी। 

  • गुरुवार के दिन केले के वृक्ष को स्नान करा कर उसमें हल्दी का टीका लगाएं और चने की दाल तथा गुड़ चढ़ाएं। 

इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों को यदि छोड़ दिया जाए तो, आपको बड़ा लाभ होने वाला है। कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा तथा लव लाइफ मधुर रहेगी। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: चंद्रमा की यात्रा ने आपके बल और पराक्रम को इस सप्ताह बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। जिससे आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। घर परिवार का साथ मिलेगा। 

इस सप्ताह चंद्रमा आपके पराक्रम भाव सुख भाव और संतान भाव से होकर गुजर रहे हैं। 

बढ़ती हुई कामकाजी दौड़ और खान-पान की अव्यवस्था के कारण इस दौरान आपकी सेहत में कुछ दर्द उभर सकते हैं। जैसे इन्फेक्शन और गले में खराश या छाती की पीड़ा हो सकती है। 

जिन्हें आप दिल से चाहते हैं,वह आपके करीब आने के लिए तत्पर रहेंगे। लेकिन सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन यहां बात कुछ बिगड़ सकती है, सावधान रहें। 

संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए योगदान की सराहना होगी। इस दौरान पदोन्नति के लिए आपकी फाइल आगे बढ़ सकती है। 

चंद्रमा का यह गोचर आपके धन लाभ को शुरुआत से ही बढ़ने वाला रहेगा। सुख वैभव आपको मिलेगा। लेकिन इस सप्ताह के 48 घंटे के बाद आपका खर्च अधिक हो सकता है। 

पति और पत्नी के साथ बढ़ता हुआ ताल मेल घर परिवार में सकारात्मक वातावरण देगा। उनके साथ आप प्रसन्नता से आगे बढ़ते रहेंगे। 

  • शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें और मुख्य द्वार पर कपूर से आरती करें। 

आपके साहस और बौद्धिकता की सराहना होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। लेकिन बीच में थोड़ा सा आप डिस्टर्ब हो सकते हैं। यहां सावधान रहना चाहिए। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: इस सप्ताह कारोबारी क्षेत्र में बड़ा रिजल्ट मिलेगा। आपका बैंक बैलेंस और बढ़ेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। 

चंद्रमा का गोचर आपके धन स्थान पराक्रम स्थान और सुख स्थान में हो रहा है। 

इस दौरान आपकी सेहत चुस्त और तंदुरुस्त बनी रहेगी। लेकिन दांतों के दर्द गले के दर्द और ठंडा गरम पानी लगना तथा शरीर में खुजली हो सकती है। 

प्रेम संबंधों में उनके साथ रोमांटिक पल मिलेंगे। इस दौरान अपने पार्टनर को आप अपने परिवार से परिचित करवाते हुए शादी की बात उठा सकते हैं। 

चंद्रमा आपके कारोबार में बड़ी बढ़त दिखा रहा है। जिससे आप लाभान्वित होंगे, जो भविष्य को आर्थिक रूप से समृद्ध करेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। 

इस सप्ताह के पहले दिन से ही आपको धन लाभ मिलना शुरू होगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कहीं यदि धन फंसा हुआ तो, उसके मिलने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। 

इस दौरान पत्नी और बच्चों की पसंद की वस्तुओं आभूषणों को खरीदने में सफल रहेंगे। उनके साथ कहीं पसंदीदा रेस्टोरेंट में भोजन कर सकते हैं।

  • शनिवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करें और हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाएं। 

इस दौरान आपके भाग्य को चंद्रमा ने मजबूत किया है। जिससे जिस काम को आप करेंगे सफल होगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। इस समय का सही प्रयोग करें। 

आपके सितारे बोल रहे हैं: शुरुआती दिनों में कोई बड़ी कार्मिक और व्यापारिक सफलता हाथ लगेगी। लेकिन फिजूल खर्ची से बचें। इस दौरान कोई बड़ा धन लाभ हाथ लग सकता है। 

चंद्रमा इस सप्ताह आपके प्रथम द्वितीय और तृतीय भावगत गोचर करेंगे। 

इस सप्ताह के चंद्रमा ने आपकी सेहत को बिल्कुल तंदुरुस्त और सुंदर तथा स्वस्थ रहने के लिए हरी झंडी दे दी है। जिससे पुराने रोग पीड़ा भी आपके शरीर के गायब हो जाएंगे। 

पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे तथा अधिक रोमांटिक मूड में आपके साथ पेश आएंगे। यदि पहले के कोई तनाव हैं तो वह दूर होंगे। जिससे मन गदगद होगा। 

आजीविका और कारोबारी जीवन में आपको बड़े दायित्व मिल सकते हैं। जिससे इस सप्ताह आप भाग दौड़ करेंगे और सफलता भी आपके कदम चूमेगी। 

शुरुआत में आपको कोई बड़ा धन लाभ मिलेगा। इस दौरान इंनकम को परमानेंट और मजबूत बनाने की कोशिश सफल होगी। जिससे मन उत्साहित रहेगा। 

शादीशुदा जीवन में हर मुश्किल आसान होगी। जीवनसाथी आपके साथ ढाल बनकर आपका साथ देंगे। तथा संबंधों में मधुरता और सामंजस्य से घर का वातावरण सुखमय बनेगा। 

  • गुरुवार के दिन राधा कृष्ण को मक्खन और मिश्री अर्पित करें और उन्हें प्रणाम करें। 

घर परिवार में अच्छी स्थिति और अच्छा मुनाफा बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान कोई धर्म एवं परोपकार के कार्यों को अंतिम रूप दे सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन लाभ से मन प्रसन्न होगा।

Q1. 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?

An. यह साप्ताहिक राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए है।

Q2. इस सप्ताह तुला राशि वालों का करियर कैसा रहेगा?

An. तुला राशि वालों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। विरोधियों पर विजय मिल सकती है और कार्यों में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

Q3. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से सप्ताह अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन सकते हैं।

Q4. धनु राशि वालों को इस सप्ताह क्या लाभ मिल सकता है?

An. धनु राशि वालों के लिए वाहन, घर और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। नौकरी या कारोबार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

Q5. मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल क्या कहता है?

An. मकर राशि वालों का पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और पदोन्नति से जुड़े अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

Q6. कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

An. कुंभ राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने और बैंक बैलेंस बढ़ने के योग हैं।

Q7. मीन राशि वालों के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मीन राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता के साथ बड़ा धन लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *