साप्ताहिक राशिफल 2–8 अगस्त 2026 | राशियों का भविष्यफल 

Table of Contents

इस सप्ताह हो सकता है बड़ा लाभ 

इस सप्ताह कैरियर और व्यापार के क्षेत्र में चंद्रमा की गोचरीय स्थिति आपको इधर-उधर की भाग दौड़ देने वाली रहेगी तथा कुछ बड़े उलट फेर की संभावना बन रही है। चाहे वह आपके करियर से जुड़े हुए क्षेत्र हो या फिर कारोबार व्यापार से जुड़े हुए क्षेत्र हो। 

धन कमाने के मार्ग में जो रुकावटें आ रही थी। वह दूर होगी और आपका फंसा हुआ पैसा इस सप्ताह थोड़ा प्रयास करिए मिलेगा। म्युचुअल फंड शेयर बाजार जैसे क्षेत्रों में अब अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बन रही है।

निजी संबंधों में एक अनूठा जज्बा जोश और सम्मोहन आकर्षण पैदा होगा जो लोग प्रेम का इजहार करना चाहते हैं। उनके लिए यह सप्ताह बहुत हद तक अच्छा रहेगा। जिससे संबंधों की मधुरता बढ़ेगी।

गृहस्थ जीवन के आंगन में जो पुरानी गलतफहमियां होने से तनाव बढ़ रहा था। वह इस सप्ताह पूरी तरह से समाप्त होते दिखाई दे रहे हैं। ससुराल पक्ष की ओर से कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है।

शारीरिक और मानसिक ऊर्जा का लेवल इस सप्ताह अच्छा बना रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को बहुत ही शांत और ऊर्जावान बने रहने का अनुभव करेंगे। किसी रोग से यदि पीड़ित जातक हैं तो, तेजी से सुधार सेहत में होता दिखाई दे रहा है।

नित्य क्रियाओं के पश्चात शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को रसगुल्ला या बर्फी का भोग अर्पित करें। और ॐ शुं शुक्राय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। छोटी कन्याओं को मीठी खीर खिलाना आपके भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा।

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्मिक और व्यापारिक जीवन में बड़ी उन्नति और सफलता के संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों में रोमांटिक पल मिलते रहेंगे और आपका संबंध मजबूत होता रहेगा। 

धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे

निजी और सरकारी क्षेत्र में आईटी सूचना प्रौद्योगिकी खनन तेल गैस कंप्यूटर आदि क्षेत्रों में आपको अच्छी बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन आपको यहां अनुशासन और धैर्य के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। 

संबंधित आई के स्रोतों से आपका मुनाफा लगातार बढ़ेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद होंगे। यदि आर्थिक तंगी चल रही है तो, वह दूर होगी। व्यापार में किए गए पुराने समझौते अब मुनाफा देना शुरू कर देंगे।

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर प्रेम संबंधों के लिहाज से स्वभावगत थोड़ा परेशानी और चिड़चिड़ापन पर ला सकता है। यहां आपको पार्टनर से तनाव मिल सकता है। क्योंकि आप उन पर अपना अधिकार जताना चाहेंगे जो, उन्हें नागवार गुजरेगा।

पति-पत्नी के साथ संबंधों की मधुरता से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे आप एक के बाद एक कई कामों को करने में सफल होते रहेंगे। यदि आप संतान के प्लानिंग कर रहे हैं बेबी कंसीव करने का तो यह समय ठीक रहेगा।

व्यापार के क्षेत्र में बढ़ती हुई भाग दौड़ के कारण आपको आराम और विश्राम का समय नहीं मिलेगा यानी दिनचर्या का क्रम डिस्टर्ब रहने से पेट और गैस से जुड़ी समस्याएं एसिडिटी दर्द होना जुकाम आदि हो सकता है। 

मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करें और उन्हें चमेली का तेल चढ़ाएं तथा बूंदी का प्रसाद बच्चों में बांटे और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दें। 

इस सप्ताह के चंद्रमा के गोचर के अनुसार आपको कार्य और व्यापार के क्षेत्र में भाग दौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। प्रेम संबंधों में उनके साथ सामंजस्य बनाकर चलना पड़ेगा। हालांकि कि संबंधों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। 

आर्थिक उन्नति के बेहतरीन अवसर रहेंगे 

साक्षात्कार अगर आप देने जा रहे हैं तो, यहां आपको सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यरत मामलों में पदोन्नति मिलेगी। कोई व्यापारिक समझौता मन के अनुकूल हो सकता है।

भाग्यवश आपको इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही व्यापार को उच्च करने के अच्छे मौके मिलेंगे। जिससे आपका आर्थिक स्तर लगातार उच्च होगा। कोई अटका हुआ या बहुत दिनों से जो नहीं मिल रहा है धन वह मिल सकता है। 

 निजी संबंधों में बढ़ते हुए प्यार और चाहत से संबंध कदम-कदम पर रोमांटिक और आनंद से भरे हुए लगेंगे। लेकिन अचानक कुछ ऐसी स्थिति आ सकती है कि, आपके संबंधों की चमक धूमिल हो सकती है। 

गृहस्थ जीवन में बढ़ता हुआ सामंजस्य अद्भुत खुशहाली और सुकून भरा आनंद मिलता रहेगा। इस दौरान संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समाचार मिलेगा।

शारीरिक और मानसिक सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली रहेगी। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करते रहेंगे।

प्रातः काल स्नान करने के पश्चात भगवान शिव को दूध फिर गंगाजल से स्नान कराएं और शिवाय नमः का 108 बार जाप जरुर करें। 

यह सप्ताह करियर धन और प्रेम संबंधों में अधिकांशतः अच्छे परिणाम को देता रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे और आप कदम-कदम पर आगे बढ़ते हुए रहेंगे।

करियर और व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी 

निजी और सरकारी क्षेत्रों में जहां भी आप कार्यरत हैं। वहां पर सम्मान मिलेगा। यदि आप अपने नौकरी को बदलना चाह रहे हैं तो, यहां सफलता की स्थिति दिखाई दे रही है। व्यापारिक मोर्चे पर बेहतरीन सफलता के मौके मिलेंगे। 

संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य बनेगा। जिससे आपका आर्थिक मुनाफा लगातार बढ़ता हुआ रहेगा। 

पूंजीगत निवेश और विदेश से आय के जो स्रोत हैं, वहां से भी लाभ होगा।

निजी संबंधों में इस सप्ताह कुछ बातों में तनाव उभर सकते हैं। अतः उन्हें समझें और वक्त दें, एक दूसरे की भावना की कद्र करें, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए कुछ इंतजार करें। 

पति-पत्नी के साथ सामंजस्य और परस्पर चाहत और मजबूत बनेगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में थोड़ी-थोड़ी जो परेशानियां चल रही हैं, वह दोनों के सूझबूझ के कारण हटेंगी। 

इस सप्ताह के सितारे आपकी सेहत को अच्छा बनाने का संकेत दे रहे हैं। लेकिन अधिक देर तक कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन में देखना और देर रात तक जो जागते रहने की आदत है, उससे शरीर में दर्द और तनाव बढ़ सकता है। 

शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान दें। और दीपदान करने के बाद बच्चों को मीठे प्रसाद बांटे।

करियर और व्यापार के क्षेत्र में ऊंची सफलता मिलेगी। धन मामलों में थोड़ा सूझबूझ बना रखें तो, लाभ बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

बढ़ेगा आत्मविश्वास, मिलेगा लाभ

आजीविका के क्षेत्र में जो छोटी-छोटी परेशानियां आ रही थी। इस सप्ताह उनके हल होने की बहुत ज्यादा उम्मीदें बन रही है। जिससे आप अपने रुके हुए और कठिन कार्यों को इस दौरान पूरा करने में सक्षम होंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। 

आय के जो रास्ते हैं, वहां से आपको इस सप्ताह अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन उधार में किसी को धन ना दें। अन्यथा परेशान हो सकते हैं। पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। 

निजी संबंधों में बढ़ता हुआ विश्वास और भरोसा और मजबूत होगा। जिससे एक दूसरे के लिए मन में सम्मान और प्यार बढ़ेगा। जो सिंगल लोग हैं, उनके लाइफ में कोई उनके पसंद का व्यक्ति आ सकता है। 

पति पत्नी के साथ परस्पर सहयोग और चाहत से इस सप्ताह के सितारे उनके रिश्तो में सुख और सामंजस्य को बढ़ाने वाले रहेंगे। इस सप्ताह संतान पक्ष की खुशी प्राप्त हो सकती है। 

शारीरिक क्षमताओं में बढ़ोत्तरी होती रहेगी। हालांकि यहां पर बदलते हुए मौसम के कारण सर्दी जुकाम जैसी बीमारियां आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। दांत के दर्द भी हो सकते हैं। हल्के व्यायाम और नियमित प्राणायाम जरूर करते रहें। 

प्रातः स्नान के बाद भगवान शिव को दूध और बेलपत्र अर्पित करें तथा 108 बार शिवाय नमः मंत्र का जाप करें और भगवान को प्रणाम करें। 

सूझबूझ कर जो निर्णय लिए जाएंगे वहां आपको सफलता मिलेगी। व्यापारिक और कार्मिक मोर्चे पर धैर्य और बौद्धिकता से चलें तो, कदम-कदम पर सफल होते रहेंगे। बस पैसों के लेन-देन में लापरवाह बिल्कुल ना रहें। 

कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मुनाफा 

आपकी दूरदर्शी सोच के कारण जो पूर्व में निर्णय लिए गए हैं, वह आज लाभकारी होंगे। जिससे लोग आपके प्रतिभा का लोहा मानेंगे।

इस सप्ताह चंद्र का गोचर धन वृद्धि के योग देने वाला रहेगा। जिससे आपका कारोबारी मुनाफा बढ़ेगा। लेकिन घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। जिससे आपको सूझबूझ के साथ चलना पड़ेगा। 

ऐसे लोग जो पहले से रिलेशन में है, उन्हें बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन यहां ईगो से बचना पड़ेगा, मैं जो कहता हूं, वह सही है, यह हमेशा लागू नहीं होता। सिंगल लोगों के जीवन में मनपसंद प्रेमी मिल सकता है। 

पति-पत्नी के मध्य बढ़ती हुई सूझबूझ से गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा। उनकी सलाह हो सकता है कि, बहुत ज्यादा कारगर हो, जिससे कोई समस्या सुलझ जाएगी। संतान पक्ष को उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ाने की मनसा पूर्ण होगी। 

शारीरिक और मानसिक क्षमता बेहतरीन बनेंगी। लेकिन इस दिशा में आपको हल्के व्यायाम के साथ योगासन करते रहना चाहिए। हालांकि बदलते हुए ग्रह गोचर के कारण आपके शरीर में सूजन जकड़न और जुकाम की स्थिति हो सकती है।

यह भी जरुर पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 2–8 अगस्त 2026

भगवान सूर्य को तांबे के लोटे में जल दें, जल में थोड़ा सा 

रोली मिला लें और श्री सूर्याय नमः बोलते हुए जल दें।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। करियर के क्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। लेकिन धन और प्रेम संबंधों में थोड़ा सा सावधानी की जरूरत बनी रहेगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *