साप्ताहिक राशिफल 9-15 अगस्त 2026: चंद्र गोचर से जानें भाग्य

चंद्रमा का गोचर इस सप्ताह 9 से 15 अगस्त 2026 के बीच मिथुन कर्क और सिंह राशि गत होने वाला है। तो आइए आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में जानते हैं कि, आपका हाल चंद्रमा कैसे बता रहा है? 

Table of Contents

करियर में मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ के योग

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपकी हिम्मत और जोश को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे आप पूरे जोश के साथ अपने कार्यों को करते रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को जबरदस्त सम्मान और उन्नति के अवसर बनेंगे। आपके कार्य और व्यवहार से सीनियर अधिकारी प्रसन्न होते रहेंगे।

धन लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। यदि आपने कहीं बड़ा निवेश कर रखा है तो, वहां से आपको लाभ मिलेगा। इस समय आप अपने आधुनिक जीवन में सुख सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अधिक खर्च करते रहेंगे। जिससे कई बार परेशानियां आ सकती हैं। 

प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता बढ़ेगी। जिससे आप संबंधों को और आगे ले जाने के लिए अपने परिजनों से चर्चा कर सकते हैं। इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आप लंबी ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। जो लोग सिंगल है, उनके लिए नया पार्टनर मिलने का योग बन रहा है। 

जीवनसाथी का पूरा हर प्रकार से सहयोग मिलेगा। जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ दोनों मिलकर निभाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार या निमंत्रण मिलेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों में कई बार तनाव हो सकते हैं, यहां अनावश्यक गुस्से से बचें।

शारीरिक और मानसिक क्षमता बेहतरीन होगी जिससे आपकी सेहत अच्छी और ऊर्जावान बनी रहेगी। पुराने शारीरिक दर्द या मौसमी बीमारी से बड़ी राहत मिलेगी। सुबह की सैर को दिनचर्या में शामिल करें। जिससे रोग पीड़ा जरूर दूर होगी।

 मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का भोग लगाएं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

सारांश: यह सप्ताह आपके भाग्य के सितारों को चमकने वाला रहेगा। जिससे आपको चौतरफा तरक्की, मान-सम्मान मिलेगा और जीवन में खुशहाली आएगी। लेकिन प्रयासों को जारी रखें।

कारोबारी जीवन में बढ़त मिलेगी, पितृ पक्ष का सहयोग

यदि आप किसी कंपनी से तंग आ गए हैं और अपनी नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो, आपके लिए यह बेहतरीन मौका रहेगा। यहां ऑफिस में अंदर खाने जो राजनीति चल रही है, उससे आपको दूरी बनाकर चलना जरूर रहेगा।

धन लाभ का अच्छा रास्ता बनेगा। जिससे जो आपके धन लाभ के मार्ग हैं। वहां से आप निरंतर पैसा कमाते रहेंगे। पैतृक संपत्ति के यदि कोई विवाद चल रहे हैं तो, फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शेयर मार्केट में पूंजी यदि लगा रखे तो, वहां से अच्छा फायदा मिल सकता है।

प्यार और चाहत के रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। लेकिन अचानक कुछ ऐसे मौके भी आएंगे जब पार्टनर की बात पर आप अधिक तीखी प्रतिज्ञा कर देंगे। जिससे विवाद बढ़ सकते हैं। अतः संयमित रहे तो, लव लाइफ अच्छी रहेगी। 

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यस्तता के बावजूद उनके लिए समय निकालें। जीवनसाथी की सलाह से लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा।

मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। खुद को शांत रखने के लिए प्राणायाम का सहारा लें। बाहर के फास्ट फूड से बचें।

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद बर्फी का भोग लगाएं और कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें।

करियर-आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेम और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सावधानी रखें। छोटी-छोटी बातों में गुस्सा होने से बचें, उसे सम्मान का विषय ना बनाएं।

कार्मिक उन्नति और लाभ

इस सप्ताह चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से निर्णय क्षमता अद्भुत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए विचारों और रचनात्मकता की सराहना होगी। छात्रों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। किंतु सूझबूझ को बनाए रखें।

रुका हुआ पैसा अचानक मिल सकता है। आमदनी के नए स्रोत खुलने से बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा। यदि आपने पूंजीगत निवेश किया है तो, वहां से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। 

निजी संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित होगा। पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास बहुत अच्छा होगा। प्रेम संबंध को वैवाहिक जीवन में बदलने के लिए समय सर्वोत्तम है। इस दिशा में आप कुछ कदम बढ़ा सकते हैं।

पति-पत्नी के साथ परस्पर सहयोग बढ़ेगा। जिससे दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्ते रोमांटिक रहेंगे। घर में किसी नन्हें मेहमान के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यों को करने में लगे रहेंगे।

आपकी नियमित दिनचर्या रंग लाने वाली रहेगी। जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। यदि पहले से कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर रही है तो वह ठीक होगी। लेकिन खान-पान का पूरा ध्यान रखें।

बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें। बच्चों को मीठा प्रसाद बांटे।

यह सप्ताह कई मामलों में अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों मोर्चों पर शानदार सफलता लेकर आएगा। लेकिन प्रयासों को जारी रखें।

राजनीतिक जीवन में सफलता और धन लाभ

इस सप्ताह चंद्रमा ने आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा को निर्मित किया है। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपका प्रभाव लगातार बढ़ेगा। ऑफिस में और व्यापारिक जीवन में जो रणनीति है, वह सफल होगी। जिससे विरोधी हैरान हो सकते हैं। 

नगदी पूंजी का स्तर बढ़ाने का जो प्रयास है, इस सप्ताह सफल होगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। ऐसे खर्चे जो अनावश्यक है उन पर कंट्रोल करें तो, निश्चित रूप से लाभ होगा।

प्रेम प्रसंगों में पार्टनर के साथ पुरानी खूबसूरत यादें ताजा होंगी। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। सिंगल लोग मित्र मंडली में किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जिससे संबंधों को लेकर उत्सुकता बढ़ जाएगी।

पति-पत्नी के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। और तालमेल की तारीफ होगी। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार और सहयोग पूर्ण रवैया से आप का गृहस्थ जीवन मजबूत होता रहेगा।

शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी रहेगी। लेकिन जहां मिले जैसे मिले खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस या अपच परेशान कर सकती हैं। खान-पान में सात्विकता लाएं तथा तामसी भोजन का प्रयोग अधिक न करें।

सोमवार को शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र जपें। छोटी कन्याओं को बर्फी खिलाएं।

आर्थिक मोर्चे पर नियंत्रण रखें, बाकी करियर और पारिवारिक जीवन में परिणाम बेहतरीन रहेंगे।

प्रबंधन मीडिया, राजनीति में वर्चस्व

सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा का गोचर आपको करियर में सर्वश्रेष्ठ सफलता देगा। कला, मीडिया, राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी प्रसिद्धि मिलेगी। जिससे आपको बड़ी भूमिका दी जा सकती है।

भाग्य का साथ मिलने से धन आगमन के रास्ते साफ होंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए फंड आसानी से मिल जाएगा। सुख-सुविधाओं की चीजों पर खुलकर खर्च करेंगे। कहीं ना कहीं से धन लाभ जरूर मिलेगा।

निजी संबंधों में रोमांस बढ़ेगा, जिससे रिश्ता खूबसूरत हो जाएगा। पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग है। इस दौरान उनकी पसंद का ख्याल रखते हुए कुछ आकर्षक उपहार दे सकते हैं।

दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी हर जरूरत का ख्याल रखेगा। छोटी-छोटी बातों में मतभेद होने से कई बार दांपत्य जीवन में तनाव का माहौल बनेगा। किंतु ससुराल पक्ष का सहयोग मिलता रहेगा।

शारीरिक और मानसिक कमजोरी दूर होगी। जिससे आप अपने कामों को बेहतरीन ढंग से करने में सफल रहेंगे। यहां आंखों में जलन और खुजली तथा सिर दर्द हो सकता है। 

प्रतिदिन तांबे के लोटे में जल, कुमकुम और अक्षत डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। उसके पश्चात साष्टांग प्रणाम करें और श्री सूर्य नमः 108 बार जाप करें।

यह सप्ताह आपके कार्मिक व्यापारिक और राजनीतिक जीवन में नेतृत्व कौशल, प्रसिद्धि और धन में अपार वृद्धि कराने वाला साबित होगा। लेकिन आपको सूझबूझ से चलना पड़ेगा।

व्यावसायिक चुनौतियां आ सकती है

कार्य और कारोबार को बेहतरीन बनाने के लिए इस सप्ताह आपको कोई बड़ा उलट फेर करना पड़ सकता है। जिससे अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। नौकरी पेशा लोगों को टारगेट पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें।

वित्तीय मामलों में यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। इसलिए बड़े निवेश में जोखिम न लें। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकारों से चर्चा करें। कोई आपसे जुड़ा हुआ नजदीकी व्यक्ति आर्थिक सहायता मांग सकता है।

प्रेम संबंधों में उनके साथ अचानक बढ़ते तनाव के कारण कुछ भ्रम और संदेह संबंधों की चमक को फीकी कर सकते हैं। जिससे संबंधों में गलतफहमियां पैदा होने की आशंका है। यदि संबंधों को बेहतरीन बनाना चाह रहे हैं तो, एक दूसरे की बात सुनें।

पति-पत्नी के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण होगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बच्चों के सहयोग से सप्ताहांत तक स्थितियां सामान्य होंगी। लेकिन उन्हें भी समझें और अप्रिय शब्द ना कहें।

त्वचा मैं खुजली या दाने पड़ सकते हैं। या जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह से दवा लें। हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद रहेगा। प्रातः काल प्राणायाम जरूर करें।

यह भी जरुर पढ़ें- 2 अगस्त 2026 मंगल मिथुन राशि गोचर: 12 राशियों पर प्रभाव

बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं और किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें। नमो भगवते मंत्र का 108 बार जाप करें।

चंद्रमा के गोचर में आपके यहां संभाल कर चलने का संकेत दिया है। थोड़ा चुनौतियां और कठिनाइयां आपको आती रहेगी। इसलिए घबराएं नहीं धैर्य और विश्वास के साथ आगे बढ़े।

Q1. 9 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?

An.  यह साप्ताहिक राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए है।

Q2. 9 से 15 अगस्त 2026 के बीच चंद्रमा किन राशियों में गोचर करेगा?

An.   इस सप्ताह चंद्रमा मिथुन, कर्क और सिंह राशि से होकर गोचर करेगा।

Q3. इस सप्ताह मेष राशि वालों का करियर कैसा रहेगा?

An.  मेष राशि वालों को करियर में उन्नति, सम्मान और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं।

Q4. वृष राशि वालों के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 कैसा रहेगा?

An. वृष राशि वालों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि प्रेम और स्वास्थ्य में सावधानी जरूरी रहेगी।

Q5. मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An.  मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है और करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे।

Q6. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह क्या लाभ मिलेगा?

 An.  कर्क राशि वालों के करियर और व्यापार में प्रभाव बढ़ सकता है। धन लाभ के अवसर भी बनेंगे।

Q7. सिंह राशि वालों का 9 से 15 अगस्त 2026 का राशिफल कैसा है?

An.   सिंह राशि वालों को करियर, मीडिया, कला और राजनीति के क्षेत्र में प्रसिद्धि और सफलता मिल सकती है।

Q8. कन्या राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An.  कन्या राशि वालों को निवेश, नौकरी और रिश्तों में सावधानी बरतनी चाहिए। धैर्य और संयम से चुनौतियों को संभालना बेहतर रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *