साप्ताहिक राशिफल 9-15 अगस्त 2026: तुला से मीन राशि तक

Table of Contents

कोई नया अनुबंध बड़ी सफलता

संबंधित योजनाओं को लागू करने में आपको महारत हासिल होगी। इस दौरान आपको कोई नया अनुबंध मिल सकता है। संबंधित नियमों और कानून के क्रियान्वयन में आपको बहुत अच्छी सफलता मिल रही है। जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा। यदि साझेदारी का कोई बिजनेस है तो, उसमें पारदर्शिता रखना चाहिए। जिससे लाभ बढ़ेगा।

आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह सुखद एवं शानदार रहेगा। भूमि, भवन या शेयर मार्केट का पुराना निवेश वांछित रिटर्न देगा। आप परिवार के लोगों को कोई उनकी पसंद की वस्तु दे सकते हैं।

प्यार और चाहत से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात लेकर आएगा। एक दूसरे के साथ लगाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल लोगों को सोशल नेटवर्किंग साइट में कोई अपना चाहने वाला मिल सकता है।

पति-पत्नी में आपसी प्रेम, विश्वास और सम्मान मजबूत होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद और सकारात्मक बना रहेगा। बच्चों की खुशहाली के लिए कुछ उज्जवल भविष्य के लिए कदम बढ़ा सकते हैं।

शारीरिक और मानसिक क्षमताओं का बेहतरीन लाभ मिलेगा। जिससे स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। योग और मेडिटेशन को नियमित रूप से करते रहें और अधिक पानी पीना चाहिए।

शुक्रवार को किसी छोटी कन्या को सफेद मिठाई खिलाएं और उसका आशीर्वाद लें। भगवान सूर्य नारायण को जल जरूर दें।

सितारों की चाल इस सप्ताह को आपके लिए सुखद और शानदार बनाने का काम किया है। जिससे आपको इस सप्ताह सुख-समृद्धि, करियर में बड़ी सफलता और पारिवारिक आनंद मिलेगा।

कोई गुप्त रणनीति सफल होगी 

किसी योजनाओं को पूरा करने या ठेकेदारी का टेंडर लेने में आपको इस सप्ताह सफलता मिलेगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपसे कई बार विरोध कर सकता है। यहां आपको सावधानी बनाकर चलना चाहिए। गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

संबंधित आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा। चाहे वह क्रय विक्रय से जुड़े क्षेत्र हो या अन्य दूसरे क्षेत्र हो, सफलता मिलती रहेगी। प्रयासों को जारी रखें। ऐसे एप्स और सोशल मीडिया में धन ना लगाएं जहां रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाया जाता है। यहां आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

प्रेम संबंध नीरसता की ओर रुख कर सकते हैं। जिसे दूर करने का प्रयास आपको करना होगा। पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें। बाहरी व्यक्ति रिश्तों में तनाव उत्पन्न करने का काम कर सकता है।

पति पत्नी छोटी बातों को तूल न दें, अन्यथा शांति भंग हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं की समझें। सप्ताह के अंत में कड़वाहट दूर होगी और प्यार बढ़ेगा। जिससे वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।

शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने की ओर आपको ध्यान देना चाहिए। क्योंकि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी या बदन दर्द की समस्या हो सकती है। लगातार कंप्यूटर की स्क्रीन और फोन पर नजर ना टिकाएं, थोड़ा आराम भी करें।

शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें। बच्चों को मीठा प्रसाद बांटे।

इस सप्ताह संबंधित क्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत रहेगी। धैर्य से काम लेने पर सभी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। किंतु कदम कदम पर सावधानी रखने की जरूरत है।

प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता धन लाभ

उच्च शिक्षा, अध्यात्म और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिलेंगी। नौकरी पेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर या प्रोजेक्ट मिल सकता है। व्यापारिक प्रसार में दिलचस्पी बढ़ेगी।

धन कमाने व जुटाने की जो आपकी इच्छा है, वह सफल होगी और आर्थिक रूप से आप कदम कदम पर तरक्की करते रहेंगे। जिससे पुराने लेन-देन को निपटने में सफल रहेंगे और जीवन स्तर अधिक अच्छा और उच्च बनेगा। 

यह सप्ताह उनके साथ रोमांस और खुशियों की नई सौगात लाएगा। पार्टनर के साथ ट्यूनिंग शानदार रहेगी। यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। लेकिन सूझबूझ जरूर रखें।

शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी और संबंध मधुर रहेंगे। बुजुर्ग सदस्य की सेहत में सुधार से परिवार का माहौल सकारात्मक होगा। धार्मिक यात्रा मैं जाने की तैयारी हो सकती है।

शारीरिक और मानसिक सेहत उत्तम रहेगी और अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करेंगे। पुरानी शारीरिक समस्या या दर्द से छुटकारा मिलेगा। डाइट में जूस और फलों को शामिल करना शानदार रहेगा। हल्के व्यायाम जरूर करें।

गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। गरीब कन्या की शादी में मददगार बने। 

यह सप्ताह आपके लिए करियर, धन और पारिवारिक सुख के मामलों सहित अनेक मामलों पर सफलता की सौगातें देने वाला रहेगा। प्रयासों को पूरे मन से करते रहें।

सरकारी टेंडर और सही निर्णय

इस सप्ताह सितारों की चाल ने आपको करियर में आगे बढ़ने के लिए कुछ कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने का संकेत दिया है। नौकरी में आपकी कार्यशैली बदलेगी, जिससे बॉस तारीफ करेंगे। यदि आपने सरकारी टेंडर के लिए अप्लाई किया है तो, आपके यहां सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

धन कमाने के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। पैसों के लेनदेन में फूंक-फूंक कर कदम रखें। कोई नया घर लेने या पुरानी गाड़ी की मरम्मत में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

उनके साथ सोच विचार कर आगे बढ़ाना अन्यथा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है, वाणी पर नियंत्रण रखें। पार्टनर की व्यस्तता को समझें और दबाव न बनाएं। इससे उनके जो गिले और शिकवे हैं वह बढ़ सकते हैं।

पति पत्नी को एक दूसरे का परस्पर सहयोग मिलता रहेगा। जो कठिन समय से बाहर निकालेगा। जिम्मेदारियां दोनों मिलकर उठाएंगे। बच्चों की शिक्षा पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जिससे उन्हें उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ाया जा सके।

व्यापार और कार्यालय के काम में अत्यधिक तनाव के कारण मानसिक थकान और पीठ दर्द परेशान कर सकता है। शरीर को पर्याप्त आराम दें और भारी सामान न उठाएं। हल्का व्यायाम और कसरत करें और पानी खूब पीते रहें।

शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें। गरीब बच्चों में मीठा प्रसाद बांटे।

आपके द्वारा जो प्रयास किया जा रहे हैं और आर्थिक उन्नति को पाने का जो इरादा है वह और मजबूत होगा। सूझबूझ और कड़े फैसलों का सप्ताह है, आर्थिक मामलों में पूरी तरह से सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।

वित्तीय तरक्की तकनीकी कुशलता

उत्पादन और विक्रय सहित कार्यक्षेत्र में कुछ नए और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे कंपनी में वैल्यू बढ़ेगी। यदि आपके अंदर टेक्निकल प्रतिभा है तो, उसे दिखाने का समय है।

संबंधित आय के स्रोतों से वित्तीय मामलों में लाभ दिलाने के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा और धनवर्षा के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति का पुराना विवाद सुलझने से बड़ा लाभ होगा। जिससे समाज और परिवार में आपकी साख बढ़ेगी। पूंजीगत निवेश में लाभ होगा।

निजी जीवन की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और प्यार परवान चढ़ेगा। पार्टनर के साथ बिताया हर पल खुशी देगा। सिंगल जातकों के लिए यह सप्ताह दांपत्य जीवन से जुड़ने के मौके दे सकता है।

पति-पत्नी के बीच में खुशियों का माहौल रहेगा और तालमेल बेहतरीन होगा। दोनों मिलकर घर के लिए किसी लग्जरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। किसी भी पारिवारिक एवं राष्ट्रीय उत्सव में शामिल होंगे। बच्चों को पढ़ाने में दिलचस्पी रहेगी।

शारीरिक क्षमताओं में अद्भुत वृद्धि होगी। जिससे मानसिक शांति और चेहरे की रौनकता बढ़ेगी। इस दौरान आप अच्छा महसूस करेंगे। शरीर की तंदुरुस्ती बनायें रखने के लिए हल्के व्यायाम और प्रति दिन योगासन करें। यानी स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में बेहतरीन परिणाम आपको मिलेंगे।

शनिवार को शनि देव के सामने चौमुखा दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का मंत्र का जाप करें। कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं।

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके लिए बहुत अच्छे परिणामको दर्शा रही है। जिससे करियर, धन और प्रेम के मामले में यह सप्ताह आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। और उत्साह बढ़ेगा। सूझबूझ और धैर्य को बनाए रखें।

व्यापारिक सफलता सावधानी से मिलेगी

प्रबंधन चिकित्सा कला तथा सरकारी क्षेत्र में करियर को चमकाने के खास अवसर बन रहें हैं। कार्यस्थल पर पूरे सावधानी के साथ चलने की जरूरत रहेगी। व्यापारिक जीवन में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती हैं। आपको लाभ जरूर मिलेगा। लेकिन कोशिशों को जारी रखें।

इस सप्ताह संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र से लाभ होता रहेगा। लेकिन अचानक घरेलू खर्च बढ़ जाने से वित्तीय संतुलन डगमगा सकता है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आंख मूंद कर बिल्कुल ना करें। ऐसे में आपको नुकसान लग सकता है।

प्रेम संबंधों को अच्छा बनाने के लिए आपको शंका और तथ्यहीन बातों से बचना चाहिए। अन्यथा आपके संबंध तनाव और झगड़े में तब्दील हो सकते हैं। यदि आप उन्हें भी समझेंगे उनका सम्मान करेंगे तो, इस सप्ताह के अंतिम दिनों में प्रेम संबंध अधिक रोमांटिक और खुशहाल रहेंगे। 

पति-पत्नी के बीच पिछले दिनों से जो तनाव चल रहे थे, उनके विषय में खुलकर बात करना जरूरी है। अपनी निजी समस्या एक दूसरे के साथ शेयर करें। ताकि दोनों समझ सके कि, आखिर समस्या कहां आ रही है। संतान पक्ष को पढ़ाने और आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी।

शारीरिक और मानसिक शक्ति में इजाफा होगा। हालांकि अनिद्रा की समस्या और पैर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव परेशान कर सकते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित ढंग से यदि रखेंगे तो, सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन हल्के व्यायाम करते करते रहें और पानी अधिक पिएं।

गुरुवार को केले के वृक्ष में जल अर्पित करें, घी का दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम पढ़ें। नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

कार्य और व्यापार तथा लव लाइफ सहित अनेक मामलों पर आपको अनुशासन और बौद्धिकता से चलने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन लापरवाही ना करें। 

Q1. 9 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?

An.  यह साप्ताहिक राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए है।

Q2. 9 से 15 अगस्त 2026 में तुला राशि का करियर कैसा रहेगा?

An.  तुला राशि वालों को नए अनुबंध और योजनाओं को लागू करने में सफलता मिल सकती है। इससे मान-सम्मान और करियर में प्रगति के योग बनेंगे।

Q3. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

 An.  वृश्चिक राशि के जातकों को योजनाओं और प्रतियोगी कार्यों में सफलता मिल सकती है, लेकिन गुप्त शत्रुओं और विरोधियों से सावधानी रखना जरूरी होगा।

Q4. धनु राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ होगा?

 An.  धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के संकेत हैं। आय बढ़ाने, पुराने लेन-देन निपटाने और धन जुटाने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

Q5. मकर राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An. मकर राशि वालों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। सरकारी टेंडर में सफलता के योग बन सकते हैं।

Q6. कुंभ राशि के लिए 9 से 15 अगस्त 2026 कैसा रहेगा?

An.  कुंभ राशि वालों के लिए करियर, वित्त और तकनीकी कौशल के लिहाज से सप्ताह शानदार रह सकता है। निवेश और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग भी बन सकते हैं।

Q7. मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह क्या संकेत हैं?

An.  मीन राशि वालों को करियर और व्यापार में अवसर मिलेंगे, लेकिन लापरवाही से बचना होगा। घरेलू खर्च और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखना लाभदायक रहेगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *