साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून 2026 मेष राशि
अचानक कहीं से मुनाफा होगा। कार्य क्षेत्र में सम्मान तथा तरक्की मिलेगी।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी हुई रहेगी। किंतु सप्ताह के मध्य भाग में अचानक भाग दौड़ और जिम्मेदारियां के बढ़ने से स्वास्थ्य में थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ
निजी संबंधों में मधुरता और चाहत रहेगी। जिससे उन्हें लेकर आप और रोमांटिक तथा उत्साहित रहेंगे। उन्हें इस दौरान कोई आप उपहार दे सकते हैं। हालांकि दो दिनों के बाद तनाव की स्थिति उभर सकती है।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में आपकी रुचि लगातार बनती हुई रहेगी। यदि आप खेल तथा फिल्म की दुनियां से जुड़े हैं तो, यहां आपका रुतबा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कोई पुरस्कार या सम्मान इस दौरान आपको मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति
धन कमा लेने और पूंजी को बढ़ाने की जो योजना है, वह इस सप्ताह सफल होती दिखाई दे रही है। अचानक आपको लाभ मिल सकता है और रुका हुआ धन कोई प्राप्त हो सकता है।
वैवाहिक जीवन
जीवन-साथी के साथ चाहत और प्यार की स्थिति और मजबूत रहेगी। जिससे उन्हें लेकर आप उत्साहित रहेंगे और उनका बहुत ही ख्याल आपको रहेगा। उनके साथ किसी वांछित स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह निश्चित परिणाम को दर्शा रहा है। इसी तरह से निजी संबंधों में भी आपको सूझबूझ तथा धैर्य के साथ चलने की जरूरत रहेगी। करियर और व्यवसाय के मामलों में आपको भाग दौड़ करनी पड़ेगी। जो किसी को कर्ज दे रखा है। उस पैसे के पुनः प्राप्त होने के अवसर बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मिले-जुले फल रहेंगे।
उपाय
- हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।
- बच्चों में मीठे प्रसाद को जरूर बांटे।
साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून 2026 वृष राशि
कार्य क्षेत्र में कोई अधिकार और नौकरी का लाभ इस सप्ताह होता हुआ दिखाई दे रहा है।
स्वास्थ्य
शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त और सुंदर बना हुआ रहेगा। जिससे कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपके हौसले बुलंद रहेंगे। इस दौरान आप कहीं घूमने के लिए व्यापारिक प्रयोजन से जा सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत डाउन हो सकती है।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनके मध्य बढ़ती हुई सूझबूझ और आपसी विश्वास तथा भरोसा संबंधों में और घनिष्ठता तथा मधुरता को देने वाला रहेगा। जिससे एक रोमांचक स्थिति संबंधों में बनी रहेगी।
करियर
प्रबंधन चिकित्सा शिक्षा अध्ययन और अध्यापन तथा शासन प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बन रही है। यदि आप निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो, इस दौरान पदोन्नति मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
पहले के मुकाबले इस सप्ताह आपका अर्थ लाभ अधिक रहेगा। यानी जिन स्रोतों से आप धन कमाते हैं, कारोबारी जीवन में मुनाफा दोगुना हो सकता है। जिससे आप आनंद से भरपूर रहेंगे।
वैवाहिक जीवन
सुखी और शानदार वैवाहिक जीवन की और बढ़ते रहेंगे। जीवनसाथी को समझने और उन्हें वक्त देने की आपकी जो एक खूबी है उसमें रिश्ते और प्रगाढ़ बने हुए रहेंगे। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन में कुछ खटपट हो सकती है।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सत्ता 80% आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने वाला रहेगा। हालांकि 20% सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। लव लाइफ में आपको यहां निश्चित परिणाम मिलेंगे। हालांकि धन कमाने में आप आगे निकल जाएंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छी और सकारात्मक स्थिति से घर का वातावरण सुंदर और सुखद बना हुआ रहेगा।
उपाय
- भगवान सूर्य को प्रातः काल उठकर जल देना चाहिए।
- पक्षियों को दाना डालें और पानी रखें।
साप्ताहिक राशिफल 7 जून से 13 जून2026 मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए विशेष शुभ और सकारात्मक बना रहेगा। जिससे आपको कोई खुशी प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य
चेहरे की रौनकता और हंसी-खुशी इस सप्ताह बढ़ी हुई रहेगी। तन की तंदुरुस्ती और मन की प्रसन्नता स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। आपके खान-पान और जागरूकता के प्रयासों को यहां सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।
लव लाइफ
एक दूसरे के प्रति चाहत और विश्वास की स्थिति और मजबूत होगी। जिससे उनके साथ और रोमांटिक हो करके संबंधों को आगे बढ़ने पर विचार कर सकते हैं।
करियर
प्रतियोगी क्षेत्र में आपका नाम आगे आ सकता है। जिससे आपका अपॉइंटमेंट इस सप्ताह होना निश्चित दिखाई दे रहा है। चाहे वह निजी क्षेत्र हो या सरकारी क्षेत्र।
आर्थिक स्थिति
बड़ी ही होशियारी के साथ आप इस सप्ताह धन अर्जित करने में लगे हुएरहेंगे। आपके प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता इस सप्ताह मिलती हुई दिखाई दे रही है।
वैवाहिक जीवन
घर परिवार के माहौल को शुभ और सकारात्मक बनाने की कोशिशें रंग लाएंगी। वैवाहिक जीवन सुखद और शानदार इस सप्ताह बना रहेगा।
सारांश
स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से एक सप्ताह अच्छा रहेगा। हालांकि शुरुआती दिनों में आपके घूमने फिरने तथा अधिक चलने या मेहनत करने के कारण थकान संभव है। लव लाइफ सुखद और शानदार बनी रहेगी। करियर में सफलता और आर्थिक स्थिति मजबूती के संकेत दे रही है।
उपाय
- भगवान गणपति को मोदक का भोग लगाएं।
- प्रातः काल उगते हुए सूरज को जल जरूर दें।
साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026 कर्क राशि
इस सप्ताह की शुरुआत से आपको आकस्मिक धन लाभ होने की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य
तनु की तंदुरुस्ती और मन की पवित्रता का उदय इस सप्ताह होगा। जिससे आप की सेहत अच्छी बनी रहेगी। अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें।
लव लाइफ
एक दूसरे के प्रति चाहत और उत्साह बना हुआरहेगा। जिससे संबंध रोमांटिक और प्रसन्नता से भरे रहेंगे। लेकिन ध्यान रहे अचानक कोई अप्रिय शब्दों ना कहें।
करियर
अध्ययन अध्यापन और प्रबंधन से जुड़े कामों में लाभ होगा। यदि आप बैंकिंग सूचना प्रौद्योगिकी सिविल सेवा में अपने करियर को निखारना चाह रहे हैं, प्रयास करें सफल रहेंगे।
आर्थिक स्थिति
इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कोई फाइल सरकारी अधिकारियों के बीच रुकी है तो, उसमें हस्ताक्षर हो सकते हैं।
वैवाहिक जीवन
शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। जिससे घर परिवार में शुभ सकारात्मक माहौल मिलता रहेगा। इस दौरान छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें, अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह 70 से 80 परसेंट अच्छे परिणाम देगा। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता उच्च किस्म की बनी रहेगी। प्यार और चाहत के मामलों में सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहेहैं। करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। लेकिन छोटी-छोटी बातों में धैर्य बनाकर चलें।
उपाय
- चलते हुए पानी में गुलाब के पुष्प प्रवाहित करें।
- किसी गरीब कन्या की शादी में मददगार बने।
साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026 सिंह राशि
कारोबारी जीवन में कोई रुकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ाने में संबंधित अधिकारियों के साथ सहमति बनेगी।
स्वास्थ्य
वैसे इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन शुरुआती दिनों में शरीर में आंतरिक और गुप्तांगों की पीड़ाएं अचानक उठ सकती हैं। ऐसे में जरूरी उपचार लें।
लव लाइफ
प्यारे प्यारे मैसेज एक दूसरे को भेज कर संबंधों को और मजबूत करने तथा विश्वास बढ़ाने में लगे रहेंगे। हालांकि साथी की नाराजगी कई बार आपको झटका दे सकती है।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में जहां आपकी रुचि है वहां पर करियर को निखारने में सफल रहेंगे। लेकिन इस दौरान आपको बहुत भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कोई व्यापारिक समझौते में सहमति बनेगी।
आर्थिक स्थिति
धन को संग्रहित करने और कारोबार से मुनाफा कमाने का जो आपका तजुर्बा है वह रंग लाएगा। जिससे कोई अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा और मजबूत होगा। इस दौरान संबंधों में रोमांस और चाहत बढ़ी रहेगी। जिससे सृजनात्मक कार्यों को अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।
सारांश
सेहत सुखद और शानदार बनाने के लिए आपको यहां मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि शुरुआती चार दिनों में आपको परेशानी तथा पीड़ा हो सकती है। निजी संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षक रहेगा। कहीं ना कहीं से धन लाभ होगा। लेकिन सावधानी बनकर चलने की जरूरत रहेगी।
उपाय
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
- बंदरों को चने खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 जून 2026 कन्या राशि
इस सप्ताह कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। लेकिन चुनौतियां भी हो सकती।
स्वास्थ्य
सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपको थोड़ा सा तनाव दे सकता है। पौष्टिक आहार और छोटे-छोटे व्यायाम के द्वारा। आपकी सेहत अच्छी बनी हुई रहेगी।
लव लाइफ
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसे का लेवल और बढ़ेगा। जिससे संबंधों को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। हालांकि आपकेको यहां सावधान रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि तनाव और विवाद हो सकते हैं।
करियर
सुनहरे कल को बढ़ाने के लिए जो आपकी कोशिश से हैं वह रंग लाने वाली रहेंगी। जिससे आपको नियुक्ति पत्र इस सप्ताह मिल सकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो, पदोन्नति मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
धन लाभ को उच्च उठाने वाले प्रयासों को तेजी मिलेंगी। हालांकि इस दौरान आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पूंजीगत निवेश में लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन
गृहस्थ जीवन को सुखी और शानदार बनाने की ओर इस सप्ताह आप कदम बढ़ा सकते हैं। जिससे संबंध मधुर और खुशहाल रहेंगे।
यह भी जरुर पढ़ें- 8 जून 2026 शुक्र गोचर: मेष राशि पर प्रेम, धन और करियर प्रभाव
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिश्रित परिणाम की ओर इशारा कर रहा है। जिससे आपको अपने खान-पान का पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। लव और रिलेशन में परस्पर सामंजस्य का भाव हो सकता है करियर में उन्नति के अवसर रहेंगे।
उपाय
- मां दुर्गा को सुगंधित पुष्पित करें।
- ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर प्रणाम करें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 7 से 13 जून 2026 का सप्ताह किन राशियों के लिए सबसे शुभ रहेगा?
An. इस सप्ताह मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को करियर, आर्थिक लाभ और निजी जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
Q2. क्या इस सप्ताह अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं?
An. हाँ, मेष, कर्क और सिंह राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने या नई आय के अवसर बनने के योग दिखाई दे रहे हैं।
Q3. किस राशि को करियर में सबसे अधिक सफलता मिलने की संभावना है?
An. मिथुन, कर्क, कन्या और वृष राशि वालों को नौकरी, पदोन्नति, प्रतियोगी परीक्षा और व्यवसाय में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।
Q4. प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. अधिकांश राशियों के लिए प्रेम संबंधों में मधुरता, रोमांस और आपसी विश्वास बढ़ेगा। हालांकि कुछ राशियों को छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचना चाहिए।
Q5. वैवाहिक जीवन में किन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा?
An. मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखद रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
Q6. स्वास्थ्य के मामले में किन राशियों को सावधानी रखनी चाहिए?
An. सिंह और कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। खान-पान, दिनचर्या और तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
Q7. क्या इस सप्ताह नौकरी में प्रमोशन या नई नौकरी के योग हैं?
An. हाँ, वृष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति, नई नियुक्ति या करियर में सकारात्मक बदलाव मिलने की संभावना है।



