साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026 तुला राशि
प्रतियोगी क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में मुकाम मिलेगा।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक सेहत पहले के मुकाबले अधिक तंदुरुस्त और अच्छी बनी हुई रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। हालांकि आपको कई बार खुजली पेट में दर्द जुकाम आदि हो सकता है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में चाहत और मधुरता बनी रहेगी। हालांकि पहले दोनों में आपके साथी के साथ तनाव और झगड़े की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। उसके पश्चात बेहतरीन संबंध रहेंगे।
करियर
कारोबारी जीवन को आगे बढ़ाने तथा नौकरी आजीविका से जुड़े कामों को पूरा करने में पहले आपको चुनौतियां आएंगी। किंतु उसके पश्चात आप सफलता की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ते जाएंगे।
आर्थिक स्थिति
धन कमाने और संग्रहित करने की कोशिशें रंग लाने वाली रहेगी। इस सप्ताह के पहले भाग में कर्ज चुकाने का दबाव और अधिक धन खर्च हो सकता है।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा बढ़ेगा। संतान पक्ष को पढ़ाने और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाने की जरूरत रहेगी। जिसे लेकर कुछ तनाव हो सकते हैं, किंतु उसके बाद संबंधों में चाहत बढ़ेगी।
सारांश
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसे से आपका मन उत्साहित रहेगा। स्वास्थ्य के लिए आपको थोड़ा सजक होकर के दो दिनों तक चलना पड़ेगा। इसके पश्चात आपकी सेहत अच्छी रहेगी। करियर के क्षेत्र में बड़ी प्रगति मिलेगी।
उपाय
- भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें।
- मलयागिरी चंदन का मंदिर में दान दें।
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026 वृश्चिक राशि
घर परिवार तथा भवन से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। लेकिन पहले कुछ चुनौतियां आएंगी।
स्वास्थ्य
रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। हालांकि पहले तीन दिनों तक आपको सेहत में सुस्ती तथा कमजोरी उभर सकती है।
लव लाइफ
एक दूसरे के प्रति चाहत और उत्साह बना हुआ रहेगा। जिससे आप उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं, लेकिन खान-पान और किसी वस्तु को खरीदने में तनाव बढ़ सकते हैं।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में अंशकालिक कोई लंबा अनुबंध आपको मिल सकता है। जिससे आप अपने
कार्य को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता के अवसर रहेंगे। लेकिन पूरे मन से प्रयास करें।
आर्थिक स्थिति
धन को संग्रहित करने तथा एक दूसरों के साथ मिलकर कार्य करने का जो हुनर है, वह विकसित होगा। जिससे साझेदारी और व्यापार से जुड़े कार्यों में अधिक धन मिलेगा।
वैवाहिक जीवन
गृहस्थ जीवन को सुखद एवं शानदार बनाने के आपके जो सिद्धांत हैं, वह और अधिक मजबूत बने रहेंगे। जिससे आप अपने घर गृहस्थी को अच्छा बनाने में सफल रहेंगे। अतः सावधानी बरतें।
सारांश
स्वास्थ्य अच्छा तथा सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति परस्पर चाहत और भरोसा बढ़ेगा। जिससे संबंधों को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू होगी। करियर और आर्थिक मोर्चे पर आप देखेंगे कि, इस सप्ताह सफलता के लिए मौके तो है, लेकिन कठिनाइयां अधिक आ रही हैं।
उपाय
- भगवान सूर्य को जल दें और उन्हें प्रणाम करें।
- माता-पिता की सेवा करें और उन्हें सम्मान दें।
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026 धनु राशि
सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आपको कोई बड़ा फायदा होगा। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य
चेहरे की रौनकता बढ़ी रहेगी जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। किसी कार्य और व्यापार को अंतिम रूप देने की जो आपकी इच्छा है, उसमें आप बखूबी से कार्य करेंगे। क्योंकि शारीरिक क्षमता अच्छी रहेगी।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और रोमांटिक पल मिलते रहेंगे। हालांकि सप्ताह के तीसरे दिन में आप कुछ बातों को लेकर मतभेद को बढ़ा सकते हैं, ऐसे में सूझबूझ को बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
करियर
प्रतियोगी क्षेत्र में शानदार सफलता मिलेगी। फिल्म खेल की दुनियां में कोई पुरस्कार आपको मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा, लेकिन चौथे दिन चुनौतियां आ सकती हैं सावधानी बनायें रहें।
आर्थिक स्थिति
पूंजी को बढ़ाने और कर्ज को चुकाने की क्षमताएं इस दौरान बनी रहेगी। आपका कोई कार्य रुकेंगे नहीं, धन का लाभ लगातार बढ़ता रहेगा।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के साथ मिलकर के गृहस्थी को चमकाने का जो हौसला है वह बढ़ेगा। पति-पत्नी के साथ जो तनाव चल रहे हैं वह समाप्त होंगे। लेकिन आपको सप्ताह के पांचवें दिन विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए। तनाव से बचें।
सारांश
स्वास्थ्य आपका अच्छा बना रहेगा। लव लाइफ केयर आर्थिक स्थिति वैवाहिक जीवन में सितारों की चाल इस सप्ताह मिश्रित परिणाम को दिखा रही है। अतः सूझबूझ से चले धैर्य और हौसला रखें, जिससे आपका कार्य रुकेगा नही।
उपाय
- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
- 108 बार शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026 मकर राशि
एक के बाद एक रुके हुए काम बनेंगे, इस दौरान कोई धन संपदा का लाभ हो सकता है और स्वादिष्ट व्यंजनों का आपको लाभ मिलता रहेगा।
स्वास्थ्य
चुस्त और तंदुरुस्त शरीर को बनाने की जो प्रक्रिया है, वह जारी रहेगी। जिसका आपको लाभ इस सप्ताह के तीसरे दिन से मिलना शुरू होगा।
लव लाइफ
एक दूसरे के प्रति चाहत तथा भरोसे के कारण आप देखेंगे कि, संबंधों को आगे बढ़ाने की सहमति बन रही है। लेकिन संबंधों में निकटता से उत्पन्न बदलाव को स्वीकार करने में परेशान रहेंगे।
करियर
प्रतियोगी क्षेत्र में आप बाजी मार ले जाएंगे। यदि आप कोई प्रोजेक्ट पूरा करना चाह रहे तो, अच्छा टीम मैनेजमेंट आपका काम आएगा। खेल और फिल्म की दुनियां में चुनौतियों के बाद बड़ी सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
धन का स्तर उच्च उठाने तथा लाभ को बढ़ाने के आपके जो सिद्धांत हैं वह फली भूत होंगे और आप अपने कार्य तथा व्यापार को देश देशांतर में प्रसारित करने में सक्षम होते रहेंगे। अतः प्रयासों को जारी रखें।
वैवाहिक जीवन
सुखद तथा शानदार वैवाहिक जीवन की एंट्री शुरू हो गई है। जो इस सप्ताह के चौथे दिन से आपको प्राप्त होगी। जिससे छोटे-छोटे तनाव और मनमुटाव आपके जीवन से समाप्त होंगे। तथा वैवाहिक जीवन बेहतरीन बनेगा।
सारांश
स्वास्थ्य लव लाइफ आर्थिक स्थिति सहित वैवाहिक जीवन में देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारे आपके लिए अच्छे मौके तो दे रहे हैं, लेकिन पहले आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं, तीसरे दिन से देखेंगे कि, आपके लिए कुछ शुभ तथा सकारात्मक अवसर आ रहे हैं जो, हर मोर्चे पर आपके लिए अच्छे तथा शुभ परिणाम को देने वाले रहेंगे।
उपाय
- गाय को हरा चारा प्रतिदिन खिलाते रहें।
- पक्षियों को दाना तथा पानी दें।
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026 कुंभ राशि
विदेश तथा देश से जुड़े कार्यों को पूरा करने और आजीविका के क्षेत्रों में बेहतरीन परिणाम लाने की कोशिशें सफल होंगी।
स्वास्थ्य
शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने का मौका आपको मिलेगा। जिससे आपका चेहरा खिला हुआ रहेगा। यानी छोटी-छोटी पीड़ा जो उभर रही थी, वह समाप्त होगी और आप अच्छे स्वास्थ्य की तरफ बढ़ेंगे।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में इस सप्ताह अधिक चाहत तथा उत्साह बना रहेगा। लेकिन पहले देखेंगे कि, साथी की बेरुखी और उनका नाराज होना आपके लिए मुश्किलें खड़ा कर रहा है। अतः ऐसे में धैर्य और विश्वास के साथ चलें।
करियर
एक दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा। जिससे नए अनुबंधों को चलाने में सफल रहेंगे। किसी साझेदारी में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको चुनौतियां आ सकती हैं, जो दो-तीन दिन बनी रहेगी इसके बाद आप समान रूप से कार्य करेंगे।
आर्थिक स्थिति
धन के लेन-देन में इस दौरान आपको तनाव या विवादों से गुजरना पड़ सकता है। अतः सूझबूझ बनाकर चलें, जिससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत होता रहेगा। पूंजीगत निवेश में लाभ मिलेगा।
वैवाहिक जीवन
दांपत्य जीवन में बेहतरीन माहौल से आप हंसी-खुशी से युक्त रहेंगे। जिससे आपका भरोसा और बढ़ेगा। आप अपने कार्यों को उनके साथ मिलकर अंजाम तक पहुंचाते रहेंगे। और संबंध रोमांटिक तथा मधुर रहेंगे।
सारांश
स्वास्थ्य लव लाइफ आर्थिक स्थिति वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल बेहतरीन परिणाम को दर्शा रही है, जिससे आपका मनोबल उच्च रहेगा। लेकिन पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ेंगे तो, देखेंगे कि सब चीज अच्छी हो रही हैं।
उपाय
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
- बच्चों में मीठा प्रसाद अवश्य ही बांटना चाहिए।
साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई 2026 मीन राशि
पारिवारिक जीवन से जुड़े किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में सफल रहेंगे। जिससे सामाजिक जीवन में रुतबा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य
रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आपको और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। लेकिन खान-पान का पूरा ध्यान रखें तो, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह देखेंगे कि, कुछ ना कुछ स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है।
लव लाइफ
निजी संबंधों में जिनके प्रति आपकी चाहत है, उनसे नज़रें मिलती रहेगी। और उनका स्पर्श तन मन को रोमांचित करता रहेगा। लेकिन आप देखेंगे कि, जो असंतोष है वह गहराता जा रहा है। अतः सावधान होकर की ही कोई कदम उठाएं।
करियर
नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में व्यापक प्रगति की स्थिति आपको बनी हुई रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कहीं ना कहीं से धन लाभ अवश्य होगा। कारोबारी जीवन में आपको कुछ नए अनुबंध हाथ लगेंगे।
आर्थिक जीवन
धन लाभ का स्तर पहले के मुकाबले और अच्छा होगा। जिससे आप अपने भौतिक सुविधाओं को जुटाने में कदम-कदम पर सफलता को प्राप्त करते रहेंगे। लेकिन तनाव की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है, कई बार अधिक खर्च परेशान कर सकता है।
वैवाहिक जीवन
शादी-शुदा जीवन में गृहस्थी को और अच्छा बनाने तथा संतान पक्ष को उज्जवल भविष्य की तरफ बढ़ाने की जो मंशा है, वह कामयाब होती दिखाई दे रही है। लेकिन आप देखेंगे कि, शुरू में कुछ परेशानियां है, फिर बीच में कुछ अच्छा होगा।
यह भी जरुर पढ़ें- 4 जुलाई 2026 शुक्र गोचर: मघा नक्षत्र व सिंह राशि का 12 राशियों पर प्रभाव
सारांश
बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए आपको इस सप्ताह और सचेत रहने की जरूरत रहेगी। लव लाइफ तथा करियर के क्षेत्र में देखेंगे कि, आपको कोई खास मुकाम हासिल हो रहा है। वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी समस्याएं आ सकती हैं, अतः सावधान रहें।
उपाय
- मां दुर्गा की अर्चना करें और उन्हें भोग लगाएं।
- गाय को हरा चारा जरूर खिलाते रहें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 5 से 11 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?
An. यह राशिफल तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए विस्तृत साप्ताहिक भविष्यफल प्रस्तुत करता है।
Q2. इस सप्ताह करियर के लिहाज से किस राशि को सबसे अधिक लाभ मिल सकता है?
An. तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, नौकरी और व्यापार में उन्नति तथा नए अवसर मिलने के मजबूत संकेत हैं।
Q3. क्या इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा?
An. अधिकांश राशियों के लिए धन लाभ, निवेश, व्यापार विस्तार और आय में वृद्धि के योग हैं। हालांकि कुछ राशियों को सप्ताह की शुरुआत में अतिरिक्त खर्च या कर्ज संबंधी दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
Q4. प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
An. अधिकांश राशियों के लिए प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में मधुरता एवं विश्वास बढ़ने के योग हैं। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ मतभेद या तनाव उत्पन्न हो सकते हैं, जो बाद में समाप्त होने की संभावना है।
Q5. स्वास्थ्य के मामले में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. इस सप्ताह सामान्य स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ राशियों को पेट दर्द, जुकाम, कमजोरी, एलर्जी या मौसमी समस्याओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है। संतुलित आहार और पर्याप्त आराम लाभदायक रहेगा।
Q6. इस सप्ताह बताए गए प्रमुख ज्योतिषीय उपाय कौन-से हैं?
An. इस सप्ताह भगवान विष्णु, सूर्य, शिव, कार्तिकेय और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, सूर्य को जल अर्पित करना, गौ सेवा, पक्षियों को दाना-पानी देना तथा मंदिर में चंदन दान जैसे उपाय शुभ फलदायी माने गए हैं।


