साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल–2 मई 2026: कर्क, सिंह, कन्या राशि का भविष्यफल

Table of Contents

भू जायदाद का मिलेगा लाभ, घर परिवार के साथ किसी वैवाहिक एवं धार्मिक कार्यों को पूरा करने में उन्हें देते रहेगे सहयोग। 

शारीरिक क्षमताओं में रहेगी वृद्धि, यदि पहले के कोई रोग एवं पीड़ा हैं तो, उन्हें इस सप्ताह दूर करने मे रहेगे सक्षम। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण प्रगति मिलने के आसार बने हुए रहेंगे। जिससे आपको शारीरिक एवं मानसिक सेहत को बेहतर लाभ मिलेगा। हालांकि इस समूचे सप्ताह स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए आपको संतुलित दिनचर्या का पालन करना चाहिए। अन्यथा शारीरिक ऊर्जा की कमी के कारण आपके सेहत में सुस्ती हो सकती है।

प्रेम संबंधं परस्पर मधुर एवं रोमांटिक रहेगा उनके मैसेज से आप आनन्दित होते रहेगे। हालांकि कई बार आपको संबंधों में अनजाना भय उत्पन्न हो सकता है। अतः एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अन्यथा संबंधों में इस सप्ताह कई बार तनाव हो सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह निजी संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। जिससे आप उनसे दिल से जुड़े हुए रहेगे।

निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में रोजगार पाने की कोशिशों को अच्छी खासी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको कोई नई एवं बड़ी जिम्मेदारियों को देने की पहल हो सकती हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, प्रयासों को पूरे मन एवं विश्वास के साथ करें तो, निश्चित तौर पर आपको बड़ी कामयाबी के संकेत मिल रहें हैं। यानी न्यू आपच्र्युनिटी के चांस बन रहे हैं। आपके व्यापारिक प्रयास सक्सेस होते दिखाई रहे हैं।

धन मामलों में आपका भी वक्त आना तय मानियें। क्योंकि सितारों का संकेत कुछ इस प्रकार मिल रहा है कि, वह अब बीतें दिनों की बात रहेगी। इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही आपको धन मामलों में कुछ भाग-दौड़ बनी हुई रहेगी। किन्तु लाभ जरूर मिलेगा। अतः अपने स्तर पर सूझबूझ को कायम रखें तो, इस सप्ताह वांछित लाभ जरूर मिलेगा। हालांकि पूंजीगत निवेश में कुछ वक्त देना पड़ सकता है।

पति पत्नी के मध्य इस सप्ताह सुखद एवं शानदार प्यार के अवसर रहेगे। जिससे पूर्व की बातों को यानी जो हो चुका उस पर अपने मन को तंग नहीं करेंगे। जिससे अपने आने वाले कल को सुखद एवं शानदार बनाने के लिए एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते हुए रहेगे। यानी वैवाहिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे सुखद एवं शानदार रहेगे।

इस सप्ताह सेहत को अच्छा और मजबूत बनाने की ओर आप कदम बढ़ाते हुए दिखाई देगे। यानी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य चाहत के पल बने हुए रहेंगे। किन्तु छोटी-छोटी बातों को न कहें और ना हीं उन्हें दोहरायें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ हंसी खुशी की पल रहेगे। कुल मिलाकर सितारों की चाल इस सप्ताह कई मामलों में बेहतरीन परिणामों को देने वाली रहेगी। 

  • नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र को पूरे श्रद्धा विश्वास के साथ करें।
  • श्री सूर्य नारायण को जल दें, तथा उस जल की कुछ बूंदों को अपने मस्तक में लगायें।
  • गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।

राजनैतिक एवं सरकारी क्षेत्रों में करियर को संवारने के नायाब किस्म के अवसर रहेगे। यदि आप किसी व्यापारिक योजनाओं में साझेदार हैं तो, मुनाफे के योग बन रहें हैं। 

शारीरिक एवं मानसिक सेहत में अच्छे एवं सकारात्मक बदलाव की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। अन्यथा आप कुछ परेशान हो सकते हैं। कुल मिलाकर सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देगी। किन्तु फालतू की बातों में न उलझें।

निजी संबंधों में बेहतरीन और रोमांटिक वक्त मिलेगा। जिससे आप उन्हें समझने और आगे बढ़ाने की प्रक्रिया को लेकर उत्साहित रहेगे। हो सकता है कि, आप कहीं मनोरंजन एवं फिल्म देखने उनके साथ जा सकते हैं। हालांकि पूर्व में जो हो चुका हैं, उसमें उलझने का कोई मतलब नहीं, ऐसे विचारों के साथ आप अपने प्यार के रिश्तों को अच्छा बना सकते हैं। अतः आगे बढ़े।

अच्छे और बुरे वक्त की पहचान होने के कारण आप अपने करियर के निर्माण के उन बिन्दुओं पर अमल करेंगे। जो वाकई महत्वपूर्ण एवं आगे बढ़ाने के लिहाज से उपयुक्त हैं। यानी सितारों की चाल इस सप्ताह आपके कार्मिक कौशल एवं हुनर के कारण अच्छे एवं बेहतरीन अवसरों को देने वाली रहेगी। जिससे मन उत्साहित रहेगा।

वित्तीय स्तर को उच्च उठाने और आगे बढ़ने के लिए इस सप्ताह आपको बेहतरीन अवसर रहेगे। पूंजीगत निवेश में इस सप्ताह आपको खास लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। किन्तु सूझबूझ को कमजोर न करें। तो वांछित लाभ आपको मिलेगा। इस सप्ताह आधुनिक वाहन एवं भवन को क्रय करने में सफल होते रहेगे।

पति पत्नी के मध्य प्यार एवं चाहत से घर गृहस्थी चमकती हुई रहेगी। जिससे आपका भाग्य और प्रबल रहेगा। यदि आप घर परिवार से जुडे़ किसी कार्य को अंतिम रूप देना चाहते हैं। तो, सफल रहेगे। यदि पहले के कोई तनाव हैं तो, उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण प्रगति के अवसर बने हुए रहेगे। कुल मिलाकर छोटी-छोटी बातों तो छोड़ दें तो, वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

आर्थिक एवं कार्मिक तथा राजनैतिक मोर्चे पर इस सप्ताह बड़ी ही महत्वपूर्ण एवं खास किस्म की सफलता मिलने आसार बने हुए रहेगे। किन्तु विरोधी पक्ष कुछ हैरान एवं परेशान कर सकते है। हालांकि लव लाइफ में अच्छे मौके रहेगे। किन्तु एक दूसरे की भावनाओं को आहत न होने दें। उन्हें सम्मान जरूर दें। सेहत के मोर्चे पर इस सप्ताह आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमताएं अच्छी बनी हुई रहेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारे आपके लिए अच्छे रहेगे। 

  • प्रातः उठकर अपने हाथों के दर्शन करें। पृथ्वी को प्रणाम करें।
  • बंदरों को भीगे हुए चने जरूर खिलाएं।
  • सूर्य को अघ्र्यं जरूर दें। ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर उन्हें प्रमाण करें।

प्रेम संबंधों में बढ़ेगी नजदीकिंया, कार्य एवं व्यापार में कोई नए अनुबंध मिलने से आपके हौसले बुलंद रहेगे। अतः आर्थिक लाभ बढ़ता ही जायेगा। 

इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। हालांकि कार्य एवं व्यापार में बढ़ते हुए दवाब के कारण दिनचर्या का क्रम कमजोर पड़ सकता है। अतः मजबूत रोगप्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने की ओर आपको कदम बढ़ाना चाहिए। सप्ताह के पहले दो दिनों तक सेहत में थकान एवं पीड़ा हो सकती है। किन्तु इस सप्ताह के बीच वाले भाग में पुनः सेहत अच्छी रहेगी।

इस सप्ताह निजी संबंधों में उनके साथ आप दिल से जुड़ना तो चाहेंगे। किन्तु कहीं न कहीं मतभेदों के गहरा जाने का खतरा बना हुआ रहेगा। ऐसे लगेगा कि, वह आपके दिल को तोड़ रहे हैं। किन्तु इस सप्ताह के बीते दो दिनों में बाद पुनः रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और आप उनके साथ दिल से जुड़ाव को महसूस करते हुए रहेगे।

इस सप्ताह किसी कार्य एवं व्यापार को अंतिम रूप देने के लिए आप तैयार रहेगे। हो सकता है कि, किसी राजनैतिक समकक्ष के मध्य सहमति का लाभ मिलेगा। यदि आप निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में करियर की तैयारी कर रहे हैं तो, वांछित लाभ बना हुआ रहेगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में वांछित बढ़त के अवसर रहेगे। किसी पद एवं गरिमा का लाभ मिलेगा। 

आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलने के आसार बने हुए रहेगे। जिससे मन एवं विश्वास और बढ़ा हुआ रहेगा। यानी बुलंद हौसले के साथ इस सप्ताह किसी खास यात्रा एवं प्रवास में जा सकते है। जिससे आर्थिक लक्ष्यों को साधने में महत्वपूर्ण प्रगति मिलने के मौके मिलेगे। अचानक धन व्यय बढ़ सकता है। किन्तु कुछ न कुछ लाभ जरूर मिलेगा।

इस सप्ताह वैवाहिक जीवन बहुत ही खास एवं उपयोगी बना हुआ रहेगा। जिससे रिश्तों में विश्वास और मजबूत बनेगा। जीवन साथी के सहयोग से किसी घर परिवार से जुड़े कामों को अंतिम रूप देने की कोशिशों को सफलता मिलेगी। उनके साथ आप कही घूमने के लिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल रिश्तों के लिहाज से सुखद एवं शानदार बनी हुई रहेगी।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सितारों की चाल खूबसूरत रहेगी। हालांकि अच्छे सेहत को बनाएं रखने के लिए आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरूरत बनी हुई रहेगी। लव लाइफ में रोमांटिक कनेक्शन का इस्तेमाल इस सप्ताह आप कर सकते है। हालांकि डीप अटैचमेंट हेतु आपको कुछ आगे आना पड़ सकता है। धन कमाने एवं जुटाने में व्यापक प्रगति के अवसर बने हुए रहेगे। किन्तु धैर्य एवं बौद्धिकता बनाएं रखना अत्यंत जरूरी है।

  • बजरंग बाण का पाठ करें और मन्दिर की सफाई में सहयोग दें।
  • पक्षियों को दाना डालें और पानी भी जरूर रखें।
  • उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देंकर उन्हें प्रणाम करें।

Q. कर्क राशि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संपत्ति लाभ, बेहतर स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग लेकर आएगा। धन लाभ के संकेत भी मजबूत हैं।

Q. सिंह राशि के करियर और आर्थिक स्थिति में क्या बदलाव आएंगे?

An. सिंह राशि के लिए यह सप्ताह करियर में नए अवसर और आर्थिक प्रगति लेकर आएगा। निवेश और साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है।

Q. कन्या राशि की लव लाइफ इस सप्ताह कैसी रहेगी?

An. कन्या राशि वालों की लव लाइफ में शुरुआत में थोड़े मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सप्ताह के मध्य से रिश्तों में सुधार और नजदीकियां बढ़ेंगी।

Q. क्या इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं?

An. हाँ, तीनों राशियों (कर्क, सिंह, कन्या) के लिए इस सप्ताह धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, खासकर प्रयास और समझदारी से कार्य करने पर।

Q. इस सप्ताह कौन से ज्योतिष उपाय करने चाहिए?

An. इस सप्ताह “नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र जप, सूर्य को अर्घ्य देना, गाय को हरा चारा खिलाना और पक्षियों को दाना डालना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

Q. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. कुल मिलाकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन संतुलित दिनचर्या और खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है, अन्यथा थकान और सुस्ती हो सकती है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *