साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 मेष राशि
मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। इस सप्ताह आपकी कोशिश से सफल होगी।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे सुखद और शानदार स्थिति को दर्शा रहे हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में आपको थोड़ा परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको हल्के व्यायाम और जरूरी सावधानी रखनी चाहिए।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ
निजी संबंधों में उनके साथ अच्छा तालमेल बना हुआ रहेगा। जिससे संबंध रोमांटिक और भरोसेमंद बने हुए रहेंगे। वैसे शुरुआती दिनों में कुछ तनाव बढ़ सकते हैं। अतः कटु शब्द ना कहें।
करियर
कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको इस सप्ताह मिल सकती है। जिससे किसी कार्यक्रम के आयोजन तथा उन्हें अंतिम रूप देने के लिए आपको शुरुआती दिनों में ही भाग दौड़ रहेगी। हालांकि इसका आपको लाभ भी मिलेगा।
आर्थिक स्थिति
पूंजीगत धन के लाभ को बढ़ाने में आपको बहुत महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बन रही है। इस दौरान आपको मुनाफा बढ़ाने के लिए कुछ नए अवसर मिलेंगे। लेकिन प्रयासों को कमजोर ना करें।
वैवाहिक जीवन
पति-पत्नी के साथ अच्छा वातावरण गृहस्थ जीवन में बना हुआ रहेगा। जिस किसी सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों को अंतिम रूप दे सकते हैं। हालांकि सप्ताह के लास्ट दिन में अचानक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
सारांश
कुल मिलाकर के इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन लापरवाही ना करें, करियर के क्षेत्र में आपको सफलता की स्थिति मिलती हुई दिखाई दे रही है। लव लाइफ में उनके साथ निकटता रहेगी। लेकिन अचानक वह आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे आपका फोन ब्लॉक में डाल सकते हैं।
उपाय
- मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
- मंगलवार के दिन बंदरों को चने जरूर खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 वृषभ राशि
राजनीतिक व व्यापारिक मोर्चे पर कोई सफलता मन के मुताबिक मिल सकती है।
स्वास्थ्य
इस सप्ताह शुरुआत से ही आपको अपने सेहत का ख्याल रखने की जरूरत बनी हुई रहेगी। आपके प्रयास सफल होंगे। जिससे इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आप अच्छे स्वास्थ्य के मालिक रहेंगे।
लव लाइफ
उनके साथ बढ़ते हुए तालमेल से आपका मन और उत्साहित रहेगा। हालांकि शुरुआती दिन में आपको थोड़े तनाव से गुजरना पड़ सकता है।अतः सावधानी बनाएं रहें।
करियर
कार्य और कारोबार को अंतिम रूप देने की कोशिशें को और तेजी पकड़ाना होगा। इस दौरान कोई खास बैठक संबंधित या सक्षम अधिकारियों के साथ हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति
धन लाभ को अर्जित करने की जो आपकी योजना है, उसमें बहुत हद तक आप सफल होते रहेंगे। इस दौरान आपके अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं से मुनाफा भी होगा।
वैवाहिक जीवन
शादी-शुदा जीवन में गाड़ी पुनः पटरी पर आ जाएगी। लेकिन इस दिशा में आपको कुछ और कदम बढ़ाने होंगे। एक दूसरे का मान सम्मान खराब ना करें, तथा ध्यान दें कि, तनाव न हो।
सारांश
इस दौरान सेहत आपकी सुखद और शानदार बनी हुई रहेगी। लेकिन आपको अपने खान-पान को लेकर और सतर्क होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। निजी संबंधों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए पहले आपको बौद्धिकता और धैर्य से काम लेना होगा। करियर के मामलों में भी बढ़ती हुई परेशानियों से घबराएं नहीं। क्योंकि सफलता आपको मिलेगी।
उपाय
- बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान दें।
- भगवान शिव को दूध और गंगाजल चढ़ाएं।
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 मिथुन राशि
इस सप्ताह आपको योजनाओं से जुड़े कोई नये अवसर प्राप्त होंगे। आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य
शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। लेकिन अपने खान-पान का ध्यान रखें, इस सप्ताह के मध्य भाग में शरीर में दर्द पीड़ा और थकान की स्थिति हो सकती है। अतः बेहतरीन खानपान को बनाए रखें।
लव लाइफ
निजी संबंधों में उनके साथ आपका तालमेल अच्छा बना हुआ रहेगा। जिससे कि आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लेकिन मध्य भाग में अचानक तनाव उत्पन्न होने से परेशान हो सकते हैं।
करियर
सरकारी और निजी क्षेत्र में आपको अच्छा लाभ होगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, वहां सफलता मिलेगी। व्यापारिक जीवन में लाभ होगा, लेकिन सावधानी बनाएं रखें।
आर्थिक स्थिति
जिन स्रोतों से आप धन कमाते हैं, वहां से आपको फायदा होता दिखाई दे रहा है। लेकिन धैर्य और सावधानी बनाकर चलें अचानक झटका भी लग सकता है। इस दौरान आपके खर्च अधिक बढ़ सकते हैं।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के प्रति प्यार और गहरा होगा। जिससे संबंधों में परस्पर चाहत और लगाव बढ़ेगा। हालांकि इस सप्ताह के तीसरे दिन आप देखेंगे कि, वह आपकी बात ही नहीं मान रहें हैं। जिससे आप कुछ तनाव में रहेंगे।
सारांश
स्वास्थ्य लव लाइफ और करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले परिणाम को दर्शा रहा है। लेकिन समझदारी से कम लेंगे तो काम अच्छा होगा। आर्थिक और वैवाहिक मामलों में देखा जाए तो इस सप्ताह आपको भरोसेमंद परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय
- भगवान सीताराम चंद्र जी को सुगंधित माला अर्पित करें।
- प्रातः काल सूर्यनारायण को जल जरूर दें।
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 कर्क राशि
इस सप्ताह लंबे समय से रुके हुए कोई कार्य गति पकड़गे। किसी व्यापारिक योजना में सहमति बनेगी।
स्वास्थ्य
बेहतरीन स्वास्थ्य को पाने के लिए आपको इस दौरान और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि सत्ताह के शुरुआती दिनों में शरीर में कुछ दर्द पीड़ा हो सकती है। किंतु इसके पश्चात पुन: सेहत अच्छी रहेगी।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनके साथ चाहत बनी हुई रहेगी। किंतु आप देखेंगे कि अचानक ही वह आपसे खफा हो गए हैं। अतः अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें तो, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में जहां भी आप अपने करियर को संवारने के लिए प्रयासरत हैं, वहां को सफलता जरूर मिलेगी। अतः लापरवाही ना करें।
आर्थिक स्थिति
धन तथा पूंजी के मामलों में आपको इस सप्ताह शुरुआत से ही लाभ होता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दौरान अचानक आपके खर्च बढ़ सकते हैं और कर्ज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के करीब रहने और प्यार जो पानी की इच्छा है, वह फलीभूत होती रहेगी। हालांकि अंतर मन में कुछ ऐसी बातें उभर कर आ सकती है जिससे घर का माहौल खराब हो सकता है।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह सप्ताह निश्चित परिणाम को दर्शा रहा है। जिससे आप अच्छे सेहत के स्वामी बने हुए रहेंगे। हालांकि शुरुआत में खांसी जुखाम बुखार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लव लाइफ और आर्थिक मोर्चे तथा वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक परिणाम है, लेकिन धैर्य और बौद्धता से कम लें।
उपाय
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
- गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं और 100 ग्राम गुड़ भी खिलाएं
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 सिंह राशि
आजीविका के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान कुछ रुके हुए काम बनेंगे।
स्वास्थ्य
सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। लेकिन सप्ताह की शुरुआती या मध्य भाग में आपको जुकाम बुखार या थकान की स्थिति उभर सकती है।
लव लाइफ
निजी संबंध हसीन तथा अच्छे बने रहेंगे। जिससे आपका मन उत्साहित होता रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों में अविश्वास और तनाव की स्थिति हो सकती है। ऐसे में पूरी सावधानी रखें, तो अच्छा रहेगा।
करियर
कार्य तथा व्यापार के क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे सकारात्मक वातावरण मिलता रहेगा। यानी कोई रुका हुआ कार्य बनेगा।
आर्थिक स्थिति
संबंधित आय के स्रोतों से बेहतरीन लाभ मिलेगा। इस दौरान कोई रुका हुआ धन भी आपके हाथ लग सकता है। सुख के साधनों को संग्रहित करने में धन अधिक खर्च हो सकता है।
वैवाहिक जीवन
जीवनसाथी की इच्छाओं का ध्यान रखते हुए इस दौरान कोई महंगे वस्त्र आभूषण खरीद सकते हैं। हालांकि कई बार आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है।
सारांश
शारीरिक ताकत को बढ़ाने और मानसिक स्तर को उच्च करने का जो आपका जज्बा है वह रंग लाएगा। लेकिन अपने दिनचर्या को और अच्छा बनाएं। लव लाइफ करियर आर्थिक स्थिति वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह आपको कई बार उतार चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा। कई बार बातें आपके पक्ष में जाएंगी तो, कई बार आपको विरोधों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय
- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेलअर्पित करें।
- पक्षियों को दाना जरूर डालें।
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जून 2026 कन्या राशि
इस सप्ताह विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जिससे आप वहां जरूरी समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्वास्थ्य
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य पहले कुछ डाउन रहेगा। हालांकि धीरे-धीरे आपकी सेहत में सुधार होगा जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। लेकिन दिनचर्या को और अच्छा बनाने के लिए आपको सतर्क रहना पड़ेगा।
लव लाइफ
निजी संबंधों को और मजबूत बनाने तथा आपसी विश्वास बढ़ाने की प्रक्रिया को और आगे ले जाना पड़ेगा। हालांकि चाहत और प्रेम रहेगा। लेकिन अंतर मन में तनाव जरूर परेशान करेंगे।
करियर
यदि आप निजी और सरकारी क्षेत्र में अपने करियर को उठाना चाहते हैं तो, यहां आपको अच्छा खासा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। दूर दराज के क्षेत्र में व्यापारिक समझौता को अंतिम रूप देने में लगे रहेंगे।
आर्थिक स्थिति
पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। इस दौरान अचानक धन लाभ तथा खर्च भी बढ़ सकते हैं। लेकिन घबराने वाली बात नहीं है आपका मुनाफा ज़रूर बढेगा। धैर्य और साहस बनाए रखें।
वैवाहिक जीवन
गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियों की सौगात मिलेगी। इस दौरान आप उनसे मिलने के लिए जा सकते हैं। यदि आप कहीं बाहर रहते हैं तो, छोटी-छोटी बातों में मनमुटाव से बचें।
सारांश
इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका थोड़ा डाउन हो सकता है। लेकिन घबराने वाली कोई बात नहीं है, आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। लव लाइफ आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन में कई बार आपको बहुत अच्छी स्थिति मिलेगी।
यह भी जरुर पढ़ें- 15 जून 2026 सूर्य गोचर: कुंभ और मीन राशि पर बड़ा प्रभाव
उपाय
- दुर्गा देवी को खीर का भोग लगाएं।
- पक्षियों को दाना डालें और पानी भी रखें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 21 से 27 जून 2026 का सप्ताह मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
An: मेष राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।
Q2. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An: वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा।
Q3. मिथुन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
An: मिथुन राशि वालों को नौकरी, व्यवसाय और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आय के स्रोतों से लाभ मिलेगा, हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है।
Q4. कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह कितना शुभ रहेगा?
An: कर्क राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर शुरुआती दिनों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
Q5. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कौन से लाभ मिल सकते हैं?
An: सिंह राशि वालों को करियर और आजीविका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं तथा पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Q6. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है?
An: हां, अधिकांश राशियों के लिए सप्ताह के कुछ दिनों में गलतफहमियां और तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए संवाद बनाए रखना और कटु शब्दों से बचना लाभकारी रहेगा।


