साप्ताहिक राशिफल 2–8 अगस्त 2026 | सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Table of Contents

ज्योतिष के इस संसार में चंद्रमा की गति मन से जोड़कर देखी गई है। इस हफ्ते 2 से 8 अगस्त 2026 मे चंद्र देव कुंभ राशि मीन, मेष राशि और वृष राशि चार राशियों की महान यात्रा पर निकल चुके हैं, जो आपके धन वैभव ऑफिस और दिल की धड़कनों मन के विचारों से जुड़े हुए हैं। तेजी से दौड़ता मन और पल पल बदलते विचार तथा तेज होती दिल की धड़कनें क्या कह रही हैं? इसी पर आचार्य अंकुश के साथ मंगल भवन के साप्ताहिक राशि फल में छुपा है? आपके करियर आर्थिक स्थिति लव लाइफ वैवाहिक जीवन स्वास्थ्य संदर्भों में सभी राशियों के विषय में जानेंगे। 

“पहले मेहनत फिर सफलता”

चंद्रमा का गोचर सप्ताह के शुरू दिन में करियर में बहुत ही बूमिंग देने वाला रहेगा। पहले मेहनत करनी पड़ेगी। बाद में उच्च किस्म की सफलता मिलेगी।

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही बड़ा मुनाफा संबंधित कारोबारी जीवन के क्षेत्र में होने के आसार बन रहे हैं। संबंधित कार्य में आपका लाभ बढ़ता रहेगा।

निजी संबंधों में बढ़ता हुआ रोमांस लव लाइफ में हौसलों को और बुलंद करने वाला रहेगा। इस सप्ताह के दूसरे दिन साथी आपसे उखड़ा उखड़ा रहेगा तथा तमाम शिकवे और गिले गलतफहमियों की बरसात कर सकते हैं। 

दांपत्य जीवन के आंगन में परस्पर सद्भाव और मधुरता से सकारात्मक वातावरण का आनंद मिलेगा। इस सप्ताह संतान लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

इस सप्ताह के 24 घंटे के बाद आपकी आंखों में लालिमा छाई रहेगी। अनिद्रा की शिकायत परेशान करेगी। फलस्वरुप सर, पेट, बदन में दर्द परेशान कर सकते हैं। कंप्यूटर और मोबाइल का प्रयोग बहुत ज्यादा ना करें। थोड़ा आराम भी करें। 

बिना कुछ खाए-पिए सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाएं। तथा 108 बार शिवाय नमः का जाप करें। 

सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही आपका लाभ मान सम्मान बढ़ेगा। फिल्म खेल की दुनियां में कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। बीते 24 घंटे के बाद खर्चे में बढ़ोतरी होगी। लेकिन भाग्य आपका साथ देता रहेगा।

“नई जिम्मेदारी करियर में पदोन्नति”

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही कोई रुक कार्य पूरा होगा। जिससे ऑफिस में आपका रुतबा बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको पदोन्नति किया जा सकता है। कारोबारी जीवन में नए अनुबंध मिलेंगे। 

आपकी कारोबारी क्षेत्र में सक्रियता और कार्य के क्षेत्र में मुस्तैदी आपके खजाने को भरने वाली रहेगी। इस सप्ताह चंद्रमा का जो सफर है, वह आपको धन देने वाला तथा आर्थिक स्थिति को बेहतरीन बनाने वाला रहेगा। 

इस सप्ताह की 48 घंटे बाद देखेंगे की प्रेम संबंधों में निकटता और रोमांटिक पल आपकी धड़कनों को तेज करने वाले रहेंगे। 

क्योंकि सिंगल लोगों के जिंदगी में उनका पसंदीदा कोई प्यार बनकर उन्हें अपनापन देता रहेगा।

पति-पत्नी के साथ बढ़ती चाहत जीवन के आनंद को दोगुना करने वाली रहेगी।। इस समय सृजनात्मक कार्यों को अंजाम दे सकते हैं और कोई नन्हा मेहमान आपके परिवार की खुशियों को बढ़ा सकता है। 

चंद्रमा की इस सप्ताह की यात्रा आपके दिल और दिमाग को ऐसी ऊर्जा देने वाली रहेगी। जिससे पुराने रोग आपसे बाय-बाय करके निकल जाएंगे।

इस हफ्ते भगवान विष्णु की आराधना करें और उन्हें तुलसी दल अर्पित जरूर करें। तथा यह कार्य करने के बाद, नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का मन ही मन में 108 बार जाप करें। 

कार्मिक और व्यापारिक जीवन के लिए यह सप्ताह तरक्की से भरा रहेगा। धन और प्यार मामलों में भी काफी दिलचस्प मोड़ आएगा। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। हालांकि सप्ताह के अंतिम दो दिनों में कुछ चुनौतियां आ सकती है।

धार्मिक यात्रा और व्यापारिक उन्नति 

कार्मिक और व्यापारिक क्षमताओं का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आपका कम्युनिकेशन स्किल जो मार्केटिंग डिजिटल मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों में वांछित मुकाम की तरफ बढ़ाने वाला रहेगा। 

इस सप्ताह धन लाभ के नायाब किस्म के मौके मिलेंगे। लेकिन अचानक ७ और 8 अगस्त के बीच खर्चो की एक बड़ी लिस्ट तैयार होगी। जिन्हें परचेज करना आपके लिए जरुरी रहेगा। लेकिन काम नहीं रुकेगा कहीं ना कहीं से धन जरूर मिलेगा।

निजी संबंधों में मधुरता और विश्वास बना हुआ रहेगा। लेकिन बीते 48 घंटे के बाद कुछ ऐसा होगा कि आप कहे बिना रुक नहीं पाएंगे। 

पारिवारिक मामलों में सूझबूझ से ही काम लें, अनावश्यक किसी बात में हस्ताक्षेप ना करें। यह दखल आपके लिए हानिकारक रहेगा। जिससे रिश्तो में गहरे मतभेद उभर सकते हैं। हालांकि ससुराल पक्ष में तनाव कुछ बातों को लेकर रहेंगे। पत्नी के साथ मधुरता बनी रहेगी। 

शारीरिक और मानसिक सेहत में कहीं ना कहीं कमजोरी और थकान की स्थिति परेशान कर सकती है। इस दौरान कंधे में शिकायत या गुप्त अंगों की पीड़ाएं हो सकती है।

महा-उपाय: सात प्रकार का अनाज मिलाकर पक्षियों को डालें और पानी भी रखें। शिवाय नमः का कम से कम अंतर मन में 108 बार जाप करें। 

व्यापारिक जीवन में उच्च मुकाम हासिल होगा। साक्षात्कार और सिविल सेवा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतरीन बनाने के प्रयासों को और बढ़ाना पड़ेगा।

भाग्य होगा प्रबल, मिलेगा पैसा

इस सप्ताह नौकरी पेशा लोगों को इंक्रीमेंट मिलेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी की खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसायिक जीवन में बड़ी डील हो सकती हैं 

आर्थिक मामलों में यह हफ्ता आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। चंद्रमा का वृष राशि में उच्च होकर गोचर होना। आपके धन लाभ को बढ़ाने वाला रहेगा।

निजी संबंधों के लिहाज से यह हफ्ता बहुत ही आपके लिए खुशनसीब बना हुआ रहेगा। जिससे संबंधों में आप बहुत ही रोमांटिक रहेंगे। आपका पार्टनर आपसे अच्छी तरह से बात करेगा और आपको प्यार भी देगा। 

आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा उच्च होकर गोचर करेगा। इस सप्ताह जिससे आप घर गृहस्थी को संभालने में संलग्न रहेंगे। और पति-पत्नी के साथ संबंधों की मधुरता और सामंजस्य बढ़िया रहेगा।

मानसिक और शारीरिक सेहत आपकी इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी। लेकिन बदलते हुए मौसम से शरीर में जकड़न बुखार जुखाम थकान जैसी स्थिति आपको परेशान कर सकती है।

इस सप्ताह छोटी-छोटी परेशानियों से बचने के लिए और आपका भाग्य अच्छा बना रहे, इसलिए भगवान शिव की पूजा करें और सोमवार का व्रत रखें तथा शिवाय नमः का 108 बार जाप करें। 

यह सप्ताह आपके करियर और कार्य व्यापार में अच्छी तरक्की के योग लेकर के आ रहा है। लव लाइफ और आर्थिक मोर्चे पर भी अच्छी स्थिति को दर्शा रहा है। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में लापरवाह बिल्कुल ना रहें।

कारोबारी जीवन में मिलेगी तरक्की 

प्रतियोगी परीक्षाओं की यदि आप तैयारी कर रहे हैं तो, किस्मत आपका पूरा साथ देगी। प्रयास करते रहें, जरुर सफल होंगे। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो, यहां आपका दायरा बढ़ेगा तथा आपको कुछ नहीं जिम्मेदारियां मिलेगी। व्यापारिक मोर्चे पर अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। प्रयास करते रहें। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आप धन कमाने और उसे जुटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। क्योंकि अभी चंद्रमा उच्च का चल रहा है और आपको इस सप्ताह लेन-देन में फायदा होगा।

प्रेम संबंधों में उनके साथ बढ़ती करीबियों से आपके मन में खुशी और प्रसन्नता की लहर दौड़ती रहेंगी। जिससे आप उनके साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं। लेकिन यहां पर आपको पूरी सावधानी से चलने की जरूरत रहगी।

पति-पत्नी के साथ बेहद अच्छा तालमेल रहेगा। जिससे गृहस्थ जीवन की गाड़ी बिना रुके चलती रहेगी। जो उनके साथ कई बार छोटी-छोटी बातों में बहस हो जाती है। इस सप्ताह आप सकारात्मक रहेंगे। जिससे घर का वातावरण और अच्छा बना रहेगा। 

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए बेहतरीन परिणाम को लेकर के आया है। जिससे आपके हौसले कदम-कदम पर मजबूत होते रहेंगे। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं के बढ़ने के बहुत सुंदर चांस इस सप्ताह बन रहे हैं। 

भगवान सूर्य नारायण को जल दें तथा लाल पुष्पों की माला बजरंगबली को अर्पित करें और श्री सूर्याय नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके लिए बहुत अच्छी स्थिति को दर्शा रही है। जिससे आपको आजीविका के क्षेत्र में और राजनीतिक कारोबारी जीवन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापारिक मोर्चे पर बहुत अच्छी स्थितियां होगी।

धन लाभ के नए मौके व्यापारिक विस्तार

प्रबंधन चिकित्सा संबंधित फिल्म उद्योग के क्षेत्र में यदि आप करियर निखारना चाह रहे हैं या फिर सूचना प्रौद्योगिकी आईटी क्षेत्र से जुड़े हैं तो यहां भी आपको अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। व्यापारिक जीवन में प्रसार और विस्तार तथा लाभ मिलता रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी सावधानी जरूर रखें। 

इस सप्ताह आपको संबंधित आय के स्रोतों से बेहतरीन लाभ मिलने के चांस बन रहे हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में आपको थोड़ा सा अधिक खर्च करना पड़ सकता है। यह खर्च आगामी कार्य और व्यापार में अच्छी बढ़त देने वाला रहेगा। व्यर्थ नहीं जाने वाला रहेगा। 

प्रेम संबंधों में उनके साथ आप शुरुआती दिनों में कुछ तनाव से गुजर सकते हैं जिससे वह आपसे नाराज होकर आपके फोन को ब्लैक लिस्ट में डाल सकती हैं। लेकिन यहां देखना पड़ेगा की बीते 48 घंटे के बाद पुनः स्थिति समान होगी और प्रेम संबंध खुशहाली की ओर बढ़ेंगे। 

गृहस्थ जीवन को सुखी और शानदार बनाने की जो आप में कला है, वह इस सप्ताह दिखाई देती रहेगी। हालांकि उनके सेहत को लेकर आपको कहीं ना कहीं परेशानियां उभर सकती है । जिससे आप बार-बार तंग आ सकते हैं। लेकिन उनका सहयोग मिलता रहेगा।

शारीरिक मोर्चे पर यहां पर ग्रहों ने आपको बीते 48 घंटे तक अधिक संयमित रहने के लिए संकेत दिए हैं आपको अधिक तामसिक आहारों का सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि इसके बाद आप देखेंगे आपकी सेहत अच्छी और शानदार बनी रहेगी।

छोटी-छोटी कन्याओं को मीठा प्रसाद दें, शुक्रवार के दिन खट्टी वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल ना करें। और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। 

इस सप्ताह के शुरुआती 48 घंटे में आपको अपने कार्य व्यापार धन मामलों में अचानक उठा पटक का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको थोड़ा सा अपनी सूझबूझ और हिम्मत के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *