साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026 मेष राशि
पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। किसी कानूनी मामले में आपको विजय मिलेगी।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक क्षमताओं में अच्छी खासी प्रगति होती दिखाई दे रही है। जिससे रोग प्रतिरोध क्षमताओं को और मजबूत करने में सफल रहेंगे। आपके हौसले बुलंद रहेंगे। सप्ताह के तीसरे दिन सेहत में कुछ पीड़ा हो सकती है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनका अटूट साथ बना हुआ रहेगा। हालांकि आपको यहां पर थोड़ी सी सावधानी बनाकर चलने की जरूरत है। क्योंकि सप्ताह के अंतिम दिनों में अचानक तनाव हो सकता है।
करियर
प्रबंधन तकनीक कला चिकित्सा खनन तथा कानूनी मामलों में आपकी क्षमता और बढ़ी होगी। जिससे इन क्षेत्र में करियर का अच्छा मुकाम आपको मिलेगा। यदि आप कार्यरत हैं तो, पदोन्नति और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। जिससे आप अपने पूंजी को और बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में अचानक कोई अनुबंध में सकता है। जिससे लाभ की स्थिति तैयार होगी।
वैवाहिक जीवन
दांपत्य जीवन में दोनों एक दूसरे के दुख सुख के साथी बने रहेंगे। जिससे गृहस्थ जीवन में शुभ और सकारात्मक वातावरण बना हुआ रहेगा। हालांकि अंतिम दिनों में उनके सेहत की फिक्र ज्यादा होगी।
सारांश
स्वास्थ्य लव लाइफ वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखा जाय तो, सप्ताह के सितारों की चाल खूबसूरत परिणाम को दर्शा रही है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। हालांकि आपको सप्ताह के अंतिम दिनों में लेन-देन के मामलों में और वैवाहिक जीवन में विशेष रूप से सावधानी बनाकर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा यहां तनाव झेलना पड़ सकता है।
उपाय
- भगवान शिव को जल अर्पित करें।
- पक्षियों को दाना डालें और पानी रखें।
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026 वृष राशि
वैवाहिक जीवन में संतान पक्ष की तरफ से खुशी का समाचार मिलेगा।
स्वास्थ्य
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको पेट में दर्द और गैस तथा कुछ सुस्ती का एहसास हो सकता है। हालांकि सप्ताह के तीसरे चौथे और पांचवें दिन आपकी सेहत बिल्कुल फिट रहेगी। लेकिन अंतिम दिनों में थोड़ा सा आपको ध्यान देना होगा।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों को और बेहतरीन तथा शानदार बनाने के लिए आपको उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। लेकिन आप देखेंगे कई बार अचानक तनाव बढ़ रहे हैं।
करियर
यदि आप किसी साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो, सफलता की बहुत अच्छी स्थिति बन रही है। जिससे आप अपने करियर के उच्च मुकाम को अर्जित कर लेंगे फिल्म खेल तथा तकनीकी दुनियां में अच्छा खासा लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति
आपके प्रयासों को धन कमाने के लिए ग्रहों की स्थिति बहुत सपोर्ट कर रही है। जिससे आपको इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही धन लाभ मिलेगा। वैसे अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
वैवाहिक जीवन
पति-पत्नी के साथ हंसी खुशी से समय बीतता रहेगा। लेकिन कई बार ऐसा लगेगा कि, रिश्तो में अनबन रहती है। आपके रिश्ते नाम मात्र के हैं।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह मध्यम किस्म के परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ करियर आर्थिक स्थिति वैवाहिक जीवन सहित अनेक मामलों में आपको इस सप्ताह सफलता की उम्मीदें अधिक बन रही। लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में कारोबारी जीवन में भाग दौड़ और दांपत्य जीवन का कुछ तनाव आपको परेशान कर सकता है।
उपाय
- श्री हरि विष्णु की पूजा अर्चना करें।
- बंदरों को चने और फल खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026 मिथुन राशि
इस सप्ताह किसी घर तथा प्रॉपर्टी को लेकर जो आपकी स्कीम हैस वह सफल होती दिखाई दे रही है।
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य पहले के मुकाबले चुस्त और तंदुरुस्त बना हुआ रहेगा। हालांकि आपको यहां शुरुआती दो दिनों में जुखाम सर्दी खुजली दर्द इस तरह से कुछ शिकायत उभर सकती है। ऐसे में जरूरी चिकित्सीय परामर्श लें।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनको अट्रैक्ट करने में तथा अपनी बातों में खुश करने में लगे रहेंगे। जिससे एक दूसरे के प्रति प्यार और चाहत और मजबूत होगा उनके साथ कहीं मनोरंजन के लिए जा सकते हैं।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर को उन्नत करने की जो आपकी मंशा है वह बहुत हद तक सफल होती दिखाई दे रही है। जिससे आप व्यापारिक और कार्मिक क्षेत्र में बढ़िया प्रबंध कर पाएंगे।
आर्थिक स्थिति
माली हालत आपकी मजबूत होती रहेगी। आप धन कमाने में सफल रहेंगे। यदि आप कोई शोरूम खोलना चाहते हैं या मोटर वाहन तकनीकी चीजों को बेचना चाह रहे हैं व्यापारी है तो, वहां से अच्छा लाभ होगा।
वैवाहिक जीवन
पत्नी के साथ घर गृहस्थी के कार्यों को पूरा करने में आपका आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह से सहयोग बना हुआ रहेगा। जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उनके सेहत की समस्या हो सकती है।
सारांश
स्वास्थ्य लव लाइफ केयर आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर देखा जाए तो, यहां सितारों की जो स्थिति है, वह संकेत कर रही है कि, आपको संबंधित पहलुओं को अच्छा बनाने की तरफ इस सप्ताह अच्छी ऊर्जा मिलती रहेगी। हालांकि पहले दो दिनों तक आपको विशेष रूप से सावधानी बनकर चलने की जरूरत रहेगी।
उपाय
- भगवान शिव को गंगाजल और दूध अर्पित करें।
- ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर प्रणाम करें और आशीर्वाद लें।
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026 कर्क राशि
भाई बहनों का साथ आपके लिए सम्मान तथा सामंजस्य को बढ़ाने वाला रहेगा।
स्वास्थ्य
शारीरिक कमजोरी को दूर करने और बल को बढ़ाने की जो आपकी उम्मीदें हैं, वह रंग लाने वाली रहेगी।जिससे आपका शारीरिक बल और बढ़ा हुआ रहेगा। आप बुलंद हौसलों के साथ अपने कार्य को करने में सफल रहेंगे।
लव लाइफ
बेहतरीन लव लाइफ की तरफ बढ़ने का जो आपका जज्बा और आंतरिक उत्साह है वह बना हुआ रहेगा। इस दौरान उनके साथ आप अपने मन की बातों को शेयर करते रहेंगे तथा रोमांटिक वातावरण बना रहेगा।
करियर
करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की संभावनाएं आपको मिलेगी। आप अपने रुके हुए कामों को इस दौरान पूरा करने में सक्षम होंगे। व्यापारिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति
किसी लेन-देन के मामले को निपटा लेने तथा वहां से धन अर्जित करने की कोशिशें लगातार सफल होंगी। जिससे आप पूरे मन के साथ अपने कामों को करने में लगे रहेंगे।
वैवाहिक जीवन
सुखी जीवन की ओर आपके कदम बढ़ाते रहेंगे। जिससे आप उनके साथ बेहतरीन तालमेल को स्थापित करते हुए वैवाहिक जीवन के सुख को बढ़ाने में सक्षम होंगे।
सारांश
आर्थिक और शारीरिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह बेहतरीन परिणाम को दर्शा रहा है। लव लाइफ वैवाहिक जीवन और करियर के क्षेत्र में देखेंगे कि, कहीं ना कहीं चुनौतियां उभर रही है। यहां घबराने वाली कोई बात नहीं है, पूरे मन से प्रयास करें तो, सफल रहेंगे। क्योंकि इस सप्ताह के सितारों की चाल का जो संकेत है, वह आपके लिए बहुत ही अच्छा और कुछ खास है।
उपाय
- गाय को हरा चारा खिलाएं।
- भगवान कार्तिकेय की अर्चना पूजा करें।
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जुलाई 2026 सिंह राशि
स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ इस दौरान आपको मिलेगा। किसी पहुंचे हुए व्यक्ति के साथ संवाद होंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक कमजोरी दूर होगी। जिससे आपके हौसले बुलंद होंगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता में बेहतरीन वृद्धि के मौके रहेंगे। जिससे चेहरे की रौनकता बड़ी रहेगी।
लव लाइफ
प्रेम संदर्भ में बेहतरीन परिणाम से आपका मन गदगद होता रहेगा। इस दौरान आप उनके साथ घूमने या पसंदीदा रेस्टोरेंट में भोजन का आनंद ले सकते हैं। यदि आप कोई नया अप्रोच करना चाहते तो, दो दिन और रुकना चाहिए।
करियर
कार्य और व्यापार को संचालित करने के लिए इस दौरान आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ेंगी। इन यात्राओं से आपको अच्छा खासा लाभ होगा और कार्मिक जीवन तथा करियर के क्षेत्र में एक बड़ा सुधार होगा।
आर्थिक स्थिति
पूंजीगत निवेश तथा विदेश और दूरदर्शन से जुड़े फिल्म आदि कार्यक्रम में आपको मुनाफा मिलेगा। हालांकि यहां अचानक खर्च की स्थिति बन रही है। ऐसे में पूरी सावधानी से चलें।
वैवाहिक जीवन
इस दौरान पत्नी के साथ उनकी जरूरी वस्तुओं के खरीद कर सकते हैं। चाहे वह उनके निजी प्रयोग में आने वाली वस्तु हो या फिर गृहस्थ के उपयोग में आने वाली वस्तुएं हो, जरूर सहयोग मिलेगा।
सारांश
शारीरिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए सुखद और शानदार स्थितियों को दर्शा रहा है। लेकिन यहां पर आपको पहले से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए और सकारात्मक होकर चलने की जरूरत रहेगी। इसी प्रकार लव लाइफ करियर तथा वैवाहिक जीवन में भी सितारों की चाल अनुकूल स्थिति को दर्शा रही है, जिससे मन गदगद होता रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी चुनौतियां आती रहेगी।
उपाय
- भगवान उमा महेश्वर का पूजन करें।
- गाय को हरा चारा और 100 ग्राम गुड़ जरूर खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 19 से जुलाई 2026 कन्या राशि
कारोबारी जीवन में अच्छी बढ़त के मौके मिलेंगे। किसी प्रसिद्ध और पहुंचे हुए व्यक्ति से मुलाकात का लाभ होगा।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतरीन बना रहेगा। लेकिन यहां आपको खान-पान का ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि सितारों की चाल ऐसे संकेत दे रही है कि, सप्ताह के दूसरे भाग में आपके सेहत में खानपान की लापरवाही से समस्या आ सकती है।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के निकटता का लाभ होगा। जिससे संबंधों को और मजबूत बनाने की कड़ियां जुड़ेंगी। इस सप्ताह के चौथे या पांचवें दिन के भीतर ही उनके साथ किसी स्थान में खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में बेहतरीन करियर को करने में आप सफल रहेंगे। एक सुखद और शानदार स्थिति को बनाए रखने में आपको महत्वपूर्ण सफलता और कामयाबी मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
नगदी धन का स्तर और अच्छा होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आर्थिक नीति के निर्माता या आप उत्पादन से जुड़े हुए हैं तो, वहां से आपको जरूर लाभ होता दिखाई दे रहा है।
वैवाहिक जीवन
गृहस्थ जीवन पहले के मुकाबले इस सप्ताह अधिक खुशहाली से युक्त होगा। जिससे उनके साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते रहेंगे और जीवन में खुशियों को बढ़ाने में सफल रहेंगे।
यह भी जरुर पढ़ें- बुध वक्री 7–23 जुलाई 2026: वृषभ, कन्या, मकर पर प्रभाव | भाग 2
सारांश
शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के चलते इस सप्ताह आपके बहुत से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। लव लाइफ में उनके साथ नजदीकियों का एहसास बना हुआ रहेगा। जिससे रोमांटिक पल आपको प्राप्त होते रहेंगे। आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह सुखद और शानदार स्थिति है, लेकिन छोटी-छोटी बातों में घबराएं बिल्कुल नहीं।
उपाय
- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
- कुत्तों को दूध और रोटी खिलाएं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 19 से 25 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?
An. यह साप्ताहिक राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए विस्तृत भविष्यवाणी प्रस्तुत करता है।
Q2. इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए सबसे शुभ संकेत क्या हैं?
An. मेष राशि के लिए पूंजीगत निवेश में लाभ, कानूनी मामलों में सफलता, करियर में उन्नति और अचानक धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में लेन-देन और रिश्तों में सावधानी रखें।
Q3. वृषभ राशि वालों के लिए इस सप्ताह क्या विशेष रहेगा?
An. वृषभ राशि वालों को धन लाभ, करियर में सफलता, इंटरव्यू में अच्छे परिणाम और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य और वैवाहिक संबंधों में थोड़ी सतर्कता आवश्यक रहेगी।
Q4. मिथुन राशि के लिए करियर और आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
An. मिथुन राशि वालों के लिए सरकारी एवं निजी क्षेत्र में प्रगति, व्यापार में लाभ, प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता और आर्थिक मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।
Q5. कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह का सबसे सकारात्मक पहलू क्या है?
An. कर्क राशि के जातकों को रुके हुए कार्य पूरे होने, व्यापार में प्रगति, आर्थिक लाभ और वैवाहिक जीवन में बेहतर तालमेल का लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
Q6. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. सिंह राशि वालों को करियर और निवेश में अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च और नए प्रेम प्रस्तावों में जल्दबाज़ी से बचना चाहिए।
Q7. कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?
An. कन्या राशि के लिए करियर में सफलता, आर्थिक मजबूती, वैवाहिक सुख और प्रेम संबंधों में निकटता के योग हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में खान-पान का विशेष ध्यान रखें



