साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 तुला राशि:
सही वक्त पर सही प्राथमिकताओं का चुनाव
स्वास्थ्य:
यह सप्ताह शुरुआती दिनों से सेहत के मामलों में कुछ कमजोर सा बना रहेगा। आप बड़े इरादों से कोई काम करेंगे। जिससे आपको अधिक मेहनत पड़ेगी। ऐसे में मांसपेशियों में खिंचाव तथा थकान की समस्या परेशान कर सकती है।
लव लाइफ:
रिश्तो में मधुरता को बढ़ाने के लिए आपको इस सप्ताह और सचेत होने की जरूरत रहेगी। यदि कोई आपका पहले का पार्टनर रूठ गया है तो, उसे सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के बजाय उनसे फोन पर बात करें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
करियर:
कार्मिक और व्यापारिक मोर्चे पर कुछ नए अवसर मिलेंगे। जिससे आप बहुत अच्छे कीर्तिमान को अर्जित करेंगे। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ सहकर्मी या अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जिससे लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा दौड़ेंगे।
आर्थिक स्थिति:
वित्तीय स्थिति को अच्छा करने के अच्छे मौके रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग करने और फिजूल खर्ची के कारण बैलेंस कुछ डगमगा सकता है। लेकिन आमदनी बनी रहेगी।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के साथ आपसी तालमेल बहुत अच्छा बना रहेगा। यदि पहले कोई झगड़ा हो गए हैं तो, उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी पारिवारिक उत्सव या डिनर में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
उपाय:
- शुक्रवार को मां लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें और खट्टी चीजों का प्रयोग भूलकर भी ना करें।
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 वृश्चिक राशि:
निर्णय लेने की क्षमताएं होगी, परिपक्व मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य:
शरीर तंदुरुस्त और अच्छा बना हुआ रहेगा। बेवजह की बातों को सोच कर खुद को उलझाए नहीं मन को शांत रखने के लिए ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें। सेहत में कहीं उतार-चढ़ाव हो सकता है।
लव लाइफ:
प्यार और चाहत भरे रिश्तों में मधुर बातों का दौर कुछ थांबा हुआ रहेगा। ऐसे में आपको सोच समझ करके आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी। रिश्तो में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री के संकेत आपको परेशान कर सकते हैं।
करियर:
आपके द्वारा जो मेहनत की जा रही है, आपके योगदान को कड़े परिश्रम को दफ्तर में सराहा जाएगा। अधिकारियों उसे नोट करेंगे और आपके प्रमोशन या वेतन वृद्धि का तोहफा मिल सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा बर्ताव करें।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह कोई पुराना पैसा जो जगह जमीन से जुड़ा हुआ या निवेश किया हुआ धन अचानक रिटर्न ला सकता है। लंबे समय से जो धन बढ़ाने की योजनाएं रुकी हुए थी, अब उन्हें मूर्त रूप मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी में बढ़ते सहयोग के कारण घर का वातावरण अच्छा रहेगा। एक दूसरे के प्रति चाहत और आत्मविश्वास और मजबूत होगा। किसी पारिवारिक विवाद जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को सुलझाने में दोनों की सहमति रहेगी।
उपाय:
- शनिवार के दिन भगवान शनि को तेल से स्नान कारवायें और तेल का दीपदान करें। तथा लंगड़े अपंग लोगों को कुछ सहयोग दे जो, कर सकते हैं।
सारांश:
चंद्रमा का बदलाव जो इस समय आपको मिल रहा है। वह बड़े और कड़े व्यावहारिक फैसलों की तरफ मोड देगा। अपने धैर्य और बौद्धिकता के बल पर आप बहुत से कामों को कठिनाइयों के बाद ही पूरा कर लेंगे।
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 धनु राशि:
उज्जवल भविष्य की यात्राओं की योजनाएं
स्वास्थ्य:
बढ़ते हुए कामकाजी दबाव के कारण शरीर में थकान और बैक पेन आदि हो सकता है। मसालेदार और तले भुने अधिक मिर्च आदि का प्रयोग ना करें। जंक फूड से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। जिससे आपका स्वास्थ्य और बेहतरीन होगा।
लव लाइफ:
निधि संबंधों में बढ़ती हुई चाहत से हौसले बुलंद रहेंगे। उनके साथ कहीं घूमने का प्लान हो सकता है। यदि आप सिंगल हो तो, किसी पुराने पर मित्र के साथ दोबारा लगाव हो सकता है। चाहत और प्यार भरी बातें उन्हें बार-बार आपकी तरफ खींचती रहेंगी।
करियर:
प्रतियोगी परीक्षा तथा स्कूली और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इस हफ्ते आपकी मेहनत सफल होगी। यदि आप व्यावसायिक शिक्षा अर्जित करना चाह रहे हैं या इससे जुड़ा कोई संस्थान खोले हुए हैं तो, वहां भी आपका कैरियर चमकेगा। लेकिन छोटी-छोटी परेशानियों से इंकार नहीं किया जा सकता।
आर्थिक स्थिति:
लेन-देन के मामलों को निपटा लेने में इस सप्ताह बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। किसी म्युचुअल फंड या लंबी अवधि की सुरक्षित सरकारी स्कीम में आपने निवेश किया है तो, वह धन आपको मिल सकता है। आमदनी के अच्छे जरिए बनेंगे।
वैवाहिक जीवन:
गृहस्थ जीवन सुखद और शानदार आपकी सूझबूझ के कारण बना रहेगा। जीवन-साथी की सूझबूझ और धर्म के प्रति जागरूकता घर में सकारात्मक वातावरण को देने वाली रहेगी।
उपाय:
- सोमवार के दिन भगवान शिव को मालियागिर चंदन और सुगंधित चित्र अर्पित करें और उन्हें प्रणाम करें।
सारांश:
यह वक्त आपके भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। कर्म को बेहतरीन बनाने के लिए आप तैयार रहे, इस दौरान कोई नए अवसर मिलेंगे। जिनका स्वागत आप खुले दिल से करना चाहिए और आगे की योजनाओं पर अमल कर देने का वक्त आ गया है।
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 मकर राशि:
व्यवहारिक दृष्टिकोण की अनदेखी न करें
स्वास्थ्य:
बढ़ते हुए काम के दबाव और घर की बढ़ती हुई जिम्मेदारियां के कारण शरीर थका हुआ लगेगा। अच्छी नींद और सुखद आराम में समझौता न करें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहे, इसलिए कोई ऐसा झूठा वादा पार्टनर से ना करें, जिसे बाद में निभाने में आप सक्षम ना हो। उनकी इच्छाओं की कद्र करें और उन्हें समय दें, इससे आपके संबंध अच्छे होंगे।
करियर:
आपके कार्मिक कौशल और व्यावहारिकता को देखते हुए कुछ बड़ी नई जिम्मेदारियां आपको इस सप्ताह में मिल सकती है। आपके कार्य क्षमताओं की सीनियर्स के द्वारा सराहना होगी। जिससे आपको प्रमोशन मिल सकता है।
आर्थिक स्थिति:
ऐसे एप्स और संस्थानों में जोखिम भरा फैसला लेने से बचें जो रातों-रात आपके धन को दुगना करने की बात करते हैं, इससे आपकी गाढ़ी कमाई की पूंजी नष्ट हो सकती है। यदि आप सूझबूझ रखेंगे तो, कोई नया बड़ा रिटर्न आपको इस दौरान मिल सकता है।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के साथ घरेलू मामलों को लेकर वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। यहां पर आपको अपनी जुबान से उन्हें कटु शब्द नहीं कहना संयम रखें। और शांति के द्वारा समस्याओं का समाधान खोजें।
उपाय:
- इस हफ्ते बंदरों को लगातार भीगे चने खिलाएं। और हनुमान जी के सामने चमेली का तेल का दिया जलाएं।
सारांश
यह समय आपके लिए सकारात्मकता से चलने का है, संयमित जीवन शैली की ओर बढ़े, आलस्य के द्वारा कोई कार्य न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। किस्मत आपका साथ देगी। लेकिन काम आपको करना पड़ेगा।
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 कुंभ राशि:
सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ेगा
स्वास्थ्य:
शारीरिक और मानसिक सेहत पहले के मुकाबले और अच्छी होगी। लेकिन बढ़ती हुई आपाधापी के चलते ज्यादा रात तक जागने के कारण एसिडिटी गैस जुखाम बैक पेन आदि हो सकता है। सुबह उठकर हल्का गुनगुना पानी पिएं और रात को देर रात तक लैपटॉप पर ना बैठ रहें।
लव लाइफ:
यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही रोमांटिक और अच्छा रहेगा। आपसी सूझबूझ बहुत अच्छी रहेगी। जिससे दोनों अपने रिश्ते को वैवाहिक जीवन के रिश्तों में तब्दील करने के लिए तैयार होंगे।
करियर:
रिसर्च प्रबंधन कोडिंग तकनीक चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में करियर बहुत ही शानदार रहेगा। ऑफिस में आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। लेकिन सूझबूझ को बनाकर चलें।
आर्थिक स्थिति:
इस दौरान आपकी आमदनी अच्छी बनती रहेगी। चाहे वह क्रय और विक्रय से जुड़े हुए क्षेत्र हो। या फिर पूंजीगत विदेश या किसी प्रॉपर्टी से रिटर्न पाने की स्थिति खर्चे से अधिक मुनाफा रहेगा।
वैवाहिक जीवन:
पिछले दिनों जो जीवनसाथी के साथ कहा सुनी हो गई थी। अब वह तनाव दूर होंगे तथा एक दूसरे से मिलकर गृहस्थ जीवन को सजाने संवारने में लग जाएंगे। इस दौरान घर को आधुनिक बनाने और साज सज्जा से लैस करने पर सहमति बनेगी।
उपाय:
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें और तिल के लड्डुओं का दान मंदिर में करें।
सारांश:
इस सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में बढ़त मिलेगी। व्यवहारिक जीवन आपका अच्छा रहेगा। जिससे हर मोर्चे पर अच्छा महसूस करेंगे। यह समय आगे बढ़ाने और अच्छे आर्थिक फैसले लेने का है।
साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 अगस्त 2026 मीन राशि:
आत्मविश्वास और बौद्धिकता की जरूरत
स्वास्थ्य:
बढ़ते हुए दबाव के कारण कार्य और व्यापार में निर्धारित लक्ष्यों को अर्जित करने से शरीर में थकावट आंखों के नीचे काले घेरे या शरीर के भारीपन बने रहने की शिकायत हो सकती है। देर रात तक जागने की आदत को छोड़ जल्दी खाएं और जल्दी सो जाएं हल्के व्यायाम करें।
लव लाइफ:
पार्टनर के साथ पिछले दिनों से जो मिस अंडरस्टैंडिंग चल रही थी। वह इस हफ्ते फोन या वीडियो कॉल के जरिए समाप्त होगी। पार्टनर आपकी कमजोरी को भी समझेगा। रिश्तों को मधुर बनाने के लिए तनाव से दूर रहें।
करियर:
दफ्तर और फील्ड में किसी सहकर्मी या ग्राहक से फ्रस्ट्रेशन में बात ना करें, इससे आपका कारोबार तथा कार्य क्षेत्र प्रभावित होगा। कुछ नए अंदाज में आप जो सकारात्मक निर्णय देंगे। उसका असर करियर में बना हुआ रहेगा।
आर्थिक स्थिति:
कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिसमें गाढ़ी कमाई के पैसे डूबने का भय हो। क्योंकि ऐसा करने से आपका आर्थिक संकट बढ़ सकता है। खर्चों की स्थिति पहले से अधिक रहेगी। लेकिन आमदनी अच्छी होगी।
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे। आपके हर फैसले का वह समर्थन करते नजर आएंगे। लेकिन छोटी-छोटी बातों में उत्तेजित होने से बचें। उनकी भावनाओं का सम्मान करना पड़ेगा। बच्चों को उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की फिक्र होगी।
यह भी जरुर पढ़ें- साप्ताहिक राशिफल 16-22 अगस्त 2026: मेष से कन्या तक भविष्यफल
उपाय:
- चिड़ियों को दाना और पानी रखें, ब्राह्मणों का सम्मान करें और कुछ दान दक्षिणा दें।
सारांश:
इस सप्ताह आपको अपने करियर और व्यापार के क्षेत्रों का पुनरावलोकन निरीक्षण करना चाहिए। कहां पर आप गलती कर रहे हैं, उसको भी देख लेना चाहिए। कैरियर और व्यापार के क्षेत्र में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. तुला राशि के लिए 16 से 22 अगस्त 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. तुला राशि वालों के लिए नए करियर अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना और रिश्तों में संवाद बनाए रखना लाभकारी रहेगा।
Q2. वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. वृश्चिक राशि वालों की मेहनत को कार्यस्थल पर पहचान मिल सकती है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के अवसर बन सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
Q3. धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह क्या लाभ मिल सकता है?
An. धनु राशि वालों के लिए शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर बन सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने का समय रहेगा।
Q4. मकर राशि वालों को 16 से 22 अगस्त के बीच किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. मकर राशि वालों को काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन रखना चाहिए। जोखिम भरे निवेश और जल्दी पैसा दोगुना करने वाले दावों से सावधान रहना जरूरी होगा।
Q5. कुंभ राशि के लिए 16 से 22 अगस्त 2026 कैसा रहेगा?
An. कुंभ राशि वालों के सामाजिक और पेशेवर दायरे में विस्तार हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आर्थिक मामलों में लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Q6. मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह की क्या सलाह है?
An. मीन राशि वालों को करियर और व्यापार में आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने चाहिए। अनावश्यक खर्च और जोखिम से बचते हुए सहकर्मियों व ग्राहकों से संयमित व्यवहार करना लाभकारी रहेगा।


