साप्ताहिक राशिफल 14से 20 जून 2026 तुला राशि
कारोबारी जीवन में किसी खास समझौते पर हस्ताक्षर होने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य
सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के पहले दो दिनों में सेहत में थकान हुआ पीड़ा उभर सकती है। किंतु इसके पश्चात आप देखेंगे कि सेहत अच्छी है।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनके साथ छोटी-छोटी बातों में विश्वास और तनाव की स्थिति उभर सकती है। ऐसे में सूझबूझ का दायरा कमजोर ना करें तो, अच्छा रहेगा।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने की जो आपकी तमन्ना है वहां सफल होते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको कड़ी मेहनत और भाग दौड़ रहेगी।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक पहलुओं को हल करने के लिए इस सप्ताह आपको लगातार भाग दौड़ करनी पड़ेगी। जिससे आपको कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ होता दिखाई दे रहा है।
वैवाहिक जीवन
पति-पत्नी के मध्य सामंजस बना हुआ रहेगा। फिलहाल ऐसी बातें ना बोले जो उनके दिल को लगने वाली हो अन्यथा जो गृहस्थ जीवन है वहां तनाव हो सकते हैं।
सारांश
इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बेहतरीन बना हुआ रहेगा। लेकिन खानपान का ध्यान रखें। बढ़ती हुई भाग दौड़ के कारण कहीं न कहीं तुम्हें समस्या हो सकती है।
उपाय
- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं और पक्षियों को दाना डालें।
साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि 14 से 20 जून 2026
व्यापारिक मामलों में कोई अचानक प्रगति होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।
स्वास्थ्य
नियमित दिनचर्या को बनाए रखें तथा हल्के व्यायाम को करने में कोताही ना करें, अन्यथा आपकी सेहत में कमजोरी उभर सकती है। तामसिक आहारों के सेवन से बचें।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उन्हें लेकर उत्साहित रहेंगे। जिससे कुछ उपहार दे सकते हैं। इस सप्ताह अधिक निकटता तथा रोमांटिक पल आपको मिलेंगे। लेकिन अचानक तनाव से बचें।
करियर
प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता की स्थिति बन रही है। आप किसी परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल होने जा रहे हैं तो, सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
पूंजीगत लाभ को बढ़ाने के लिए इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ के क्षेत्र बन रहे हैं। जिससे संबंधित कार्य और व्यापार से आपको मुनाफा होगा। लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
वैवाहिक जीवन
दांपत्य जीवन के आंगन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। इस सप्ताह संतान पक्ष की तरफ से कोई प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। किंतु कटु शब्द का प्रयोग ना करें।
सारांश
इस सप्ताह स्वस्थ बेहतरीन रखने के लिए आपको मौके रहेंगे लेकिन आपको लापरवाही नहीं करना है। जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी करियर और आर्थिक क्षेत्र में छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकता है।
उपाय
- भगवान सीताराम चंद्र को सुगंधित माला अर्पित करें।
- सूरज नारायण को जल दें।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून 2026 धनु राशि
पूंजीगत निवेश में लाभ होगा तथा विदेश यात्रा के कुछ मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य
जीवनी शक्ति को बढ़ाने तथा सेहत की तंदुरुस्ती को बरकरार रखने के लिए आपको नियमित योगासनों को करने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन सावधानी रखें।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में परस्पर सहयोग और सद्भाव की स्थिति बनी रहे इस दिशा में आपको कुछ कदम बढ़ाना पड़ेगा। हालांकि कई बार छोटी-छोटी बातों में भ्रम और अविश्वास के कारण संबंधों में दूरियों के संकेत मिल सकते हैं।
करियर
कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आपका योगदान और बौद्धता की सराहना होगी। हालांकि इस सिलसिले में आपको लगातार लोगों से संपर्क में रहना पड़ेगा। कुछ कामों को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत होगी।
आर्थिक स्थिति
वित्तीय स्थिति सुधारने तथा पूंजीगत निवेश में लाभ कमाने के मौके रहेंगे। इस दौरान कोई खास समझौता व्यापारिक मामलों में हो सकता है। कारोबारी जीवन में मुनाफा बढ़ेगा।
वैवाहिक जीवन
संतान पक्ष को पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने की कोशिश में परस्पर दोनों का सहयोग बना रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों में कहां सुनी हो सकती है। अतः धैर्य तथा बौद्धिकता बना रखें।
सारांश
सेहत में उत्पन्न पीड़ाओं को दूर करने में आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका बेहतरीन रहेगा। लेकिन खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। इस सप्ताह का गोचर आपको भाग दौड़ के कारण थकान दे सकता है।
उपाय
- भगवान राधा कृष्ण को सुगंधित पुष्प और भोग अर्पित करें।
- ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दें, उन्हें प्रणाम करें।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून 2026 मकर राशि
कार्य और व्यापार के क्षेत्र में कोई रुकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ाने की सहमति संबंधित अधिकारियों के साथ बन सकती है।
स्वास्थ्य
इस सप्ताह बेहतरीन दिनचर्या का लाभ होगा तथा रोग और पीड़ाओं को दूर करने में सक्षम बने हुए रहेंगे। यानी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को विकसित करने में आप सफल रहेंगे।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ तालमेल तथा चाहत बनी हुई रहेगी जिससे इस सप्ताह आपके संबंध अधिक रोमांटिक और अच्छे बने रहेंगे। लेकिन छोटी-छोटी बातों में परेशान हो सकते।
करियर
कारोबार को प्रसारित करने तथा पदोन्नति को अर्जित करने के लिए इस सप्ताह अच्छे मौके विद्यमान रहेंगे। लेकिन कई बार आप देखेंगे कि कार्य क्षेत्र में तनाव तथा चुनौतियां उभर रही हैं धैर्य और बौद्धिकता से कम लें।
आर्थिक स्थिति
रुके हुए अनुबंधों को आगे बढ़ाने तथा कार्य व्यापार में लाभ प्राप्त करने के सुखद अवसर रहेंगे। हालांकि जो आपने उधार में धन दिया है, उसे पाने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
वैवाहिक जीवन
सुखी दांपत्य जीवन की ओर आपके कदम बढ़ाते रहेंगे। और उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं तथा कुछ उनकी पसंद की वस्तुओं को खरीद सकते हैं। हालांकि छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें।
सारांश
स्वास्थ्य को बेहतरीन रखने के अच्छे चांस बने हुए रहेंगे। हालांकि यहां आपको कुछ सावधानी बनाने की जरूरत रहेगी। करियर और लव लाइफ में आपको यहां अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सावधानी बनाकर चलें। वैवाहिक जीवन में अचानक तनाव की स्थिति परेशान कर सकती है।
उपाय
- हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।
- ब्राह्मणों को धार्मिक ग्रंथो का दान दें।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून 2026 कुंभ राशि
इस सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में आपका रुतबा और बढ़ेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक सुंदरता और तंदुरुस्ती कायम रखने के लिए आपको पौष्टिक आहारों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए तथा हल्की कसरत जरूर करना चाहिए।
लव लाइफ
प्रेमसंबंधों में एक दूसरे के साथ परस्पर रोमांटिक अवसर बनें हुए रहेंगे। जिससे आप उनके साथ आगे चलने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में तनाव न करें।
करियर
प्रबंधन तकनीक चिकित्सा फिल्म तथा खेल के क्षेत्र में यदि आप अपने करियर को उच्च मुकाम पर ले जाना जा रहे हैं तो, इस सप्ताह अच्छे अवसर रहेंगे। किंतु इन क्षेत्रों में चुनौतियां भी मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति
आय के स्रोतों से इस सप्ताह बेहतरीन लाभ की स्थिति बन रही है। जिससे आप कोई पसंद के वस्त्र आभूषणों को खरीद सकते हैं तथा भूमि भवन से जुड़े कामों को अंतिम रूप दे सकते हैं।
वैवाहिक जीवन
गृहस्थ जीवन के आंगन में सुखद और शानदार मौके रहेंगे। जिससे आप कुछ कामों को उनके साथ मिलकर पूरा करने में लगे हुए रहेंगे। लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव हो सकते हैं।
सारांश
इस सप्ताह की सितारों की चाल स्वास्थ्य को बेहतर रखने के संकेत दे रही है। आपकी रोक प्रतिरोध क्षमताएं बढ़ेंगी, लेकिन लापरवाही से दूर रहे। लव लाइफ में गहरी रोमांस की स्थिति बनी हुई रहेगी। लेकिन एक दूसरे के प्रति भरोसा बनाने में कुछ समय लग सकता है। कहीं ना कहीं से धन लाभ के अच्छे मौके रहेंगे। कारोबारी जीवन में फायदा होगा। लेकिन अचानक कुछ अनुबंधों को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। धन का खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा बना हुआ रहेगा।
उपाय
- सुंदरकांड का पाठ करें।
- गाय को हरा चारा तथा 100 ग्राम गुड़ के खिलाएं ।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून 2026 मीन राशि
इस सप्ताहआपकी शारीरिक-मानसिक क्षमता उच्च किस्म की रहेगी। जिससे कोई रुके हुए काम बनेंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको इस सप्ताह अच्छे अवसर बने हुए रहेंगे। लेकिन कहीं ना कहीं आपको नियमित दिनचर्या के पालन में ध्यान देना होगा।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और गहरे रोमांस रहेंगे। जिससे उनके आप और करीब रहेंगे। हालांकि सप्ताह के दूसरे दिन तनाव हो सकते हैं।
करियर
करियर के बेहतरीन मुकाम को पाने के लिए आपकी कोशिश से इस सप्ताह रंग लती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि सप्ताह के बीच वाले भाग में आप कुछ परेशान रहेंगे। तनाव हो सकते हैं। लेकिन घबराएं नहीं तो सफल रहेंगे।
आर्थिक स्थिति
धन लाभ बेहतरीन किस्म का इस सप्ताह होगा। आप कोई रुके हुए पैसे को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। जो आमदनी के साधन है, कारोबारी जीवन और कार्य में मुनाफा होगा। लेकिन प्रयासों को कमजोर ना करें।
वैवाहिक जीवन
पति-पत्नी के मध्य परस्पर सहयोग और सद्भाव की स्थिति बनी हुई रहेगी। लेकिन छोटी-छोटी बातों में आपको गुस्से से बचना पड़ेगा। उन्हें भी सुने और समय दें।
यह भी जरुर पढ़ें- बुध का पुनर्वसु नक्षत्र गोचर 2026: तुला, वृश्चिक, मकर राशि पर प्रभाव
सारांश
सेहत के मामलों में यह सप्ताह आपके लिए निश्चित परिणाम को दिखा रहा है। जिससे कई बार आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन लाभ की स्थिति अच्छी बन रही है। लव लाइफ में उनके साथ गहरे रोमांस रहेंगे। लेकिन यहां तनाव से भी गुजार सकते हैं, वैवाहिक जीवन सुंदर और सुखद बना हुआ रहेगा। हालांकि ऐसी कोई बात ना कहें जो संबंधों को खराब करती हो।
उपाय
- भगवान लक्ष्मी नारायण को पीले पुष्प अर्पित करें।
- ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर के उन्हें प्रणाम करें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 14 से 20 जून 2026 का सप्ताह किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
An. इस सप्ताह वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को करियर, धन लाभ और व्यक्तिगत जीवन में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं।
Q2. तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह क्या खास है?
An. तुला राशि के जातकों के लिए कारोबारी जीवन में महत्वपूर्ण समझौते होने के योग हैं। नौकरी और करियर में भी सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
Q3. वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
An. वृश्चिक राशि वालों को नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
Q4. धनु राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
An. धनु राशि के जातकों को निवेश और व्यापार से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापारिक समझौते और वित्तीय सुधार के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
Q5. मकर राशि वालों के करियर में क्या संभावनाएं हैं?
An. मकर राशि वालों को पदोन्नति, व्यवसाय विस्तार और रुकी हुई योजनाओं को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Q6. कुंभ राशि के जातकों को किस क्षेत्र में लाभ मिलेगा?
An. कुंभ राशि वालों को सामाजिक प्रतिष्ठा, करियर उन्नति और आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
Q7. मीन राशि वालों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
An. मीन राशि वालों के प्रेम संबंधों में रोमांस और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सहयोग बना रहेगा, हालांकि क्रोध और कटु वाणी से बचना चाहिए।


