साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026: मकर, कुम्भ और मीन राशि भविष्यफल

Table of Contents

फिल्म, कला न्याय तथा चिकित्सा से जुड़े रूचिकर क्षेत्रों में बहुत बड़ा अचीवमेंट मिलने वाला है।

संयमित रहना और समय से उठना बैठना सोना जगना जो संतुलित दिनचर्या के पार्ट हैं। उनके प्रति आपकी लापरवाही झलक रही हे। जिससे सप्ताह के शुरूआत में ही सेहत में थकान एवं पीड़ा हो सकती है। अतः खान-पान का पूरा ध्यान दें। सप्ताह के दो दिनों को आप साध लेंगे तो, पूरे सप्ताह आपकी सेहत तरोजाती बनी हुई रहेगी। 

एक दूसरे के प्रति चाहत एवं प्यार का स्तर बढ़ता हुआ रहेगा। जिससे उनके साथ किसी पसंदीदा स्थानों में भोजन के लिए जा सकते हैं। वैसे सप्ताह के शुरूआती दिनों आपको कई बार संबंधों में झटका लग सकता है। ऐसा प्रतीत होगा मानों वह आपको नहीं चाहते हैं। दो से तीन दिन बीतनें के बाद मधुरता और चाहत संबंधों में झलकती रहेगी। यानी थोड़ा संयम एवं धैर्य बनाकर चले तो, लव लाइफ शानदार बनी हुई रहेगी। 

संबंधित अधिकारियों के साथ कार्य एवं व्यापार के प्रसार की जिम्मेदारियों को विस्तारित करते हुए आपको किसी खास एवं बड़े कार्य के लिए नामित किए जाने के योग बन रहे है। यदि आप सरकारी क्षेत्रों में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे है तो, प्रयास करें, सफल रहेगे। हालांकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको निकट प्रतिद्वन्दी करियर में कड़ी चुनौती दे सकता है। चाहे वह खेल एवं फिल्म के क्षेत्र हो या फिर व्यापार के आपको लगातार परिश्रम करना पड़ेगा।

किसी खास सम्पत्ति को क्रय करने और उससे धन कमाने की कवायद कहीं न कहीं रंग लाने वाली रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंर रहेगे। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाहते है तो, इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से आपको धन कमाने का माहौल मिलेगा। घर एवं परिवार में सुखद अवसर बने हुए रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। जीवन स्तर सुखद एवं शानदार बनने के बहुत अच्छे चांस बन रहे हैं। 

उनके साथ चाहत एवं प्यार के रंग बरसते हुए रहेगे। पिछलें दिनों के शिकवा एवं शिकायतों को दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। जिससे गृहस्थ जीवन बेहत सुन्दर एवं हंसता तथा खिलखिलाता हुआ रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको वाणी पर संयमित रहने की सलाह दी जाती है। यानी घर एवं परिवार में चुगली न करें तो, सकारात्मक महौल का लाभ मिलता हुआ रहेगा।

शारीरिक क्षमताओं में वांछित बढ़त इस सप्ताह मिलने के आसार रहेगे। इस सप्ताह स्वादिष्ट व्यंजनों का अच्छा लाभ मिलेगा। लव लाइफ में उन्हें लेकर आप उत्साहित रहेगे। उनके प्रति सम्मान बना हुआ रहेगा। धन कमाने एवं जुटाने की प्रक्रिया बहुत हद तक अच्छी एवं कारगर बनी हुई रहेगी। जिससे जीवन स्तर को सुखद बनाने की ओर आप चल पड़ेंगे। वैवाहिक जीवन में उनके साथ घुलेमिले रहेगे। यानी छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें तो, वांछित सफलता कि स्थिति बन रही है।

  •  भगवान कार्तिक को दूध एवं गंगाजल अर्पित करें।
  •  धार्मिक स्थलों में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
  •  बच्चों को मीठी रेवड़ियां जरूर बांटे।

चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। यदि आप किसी कारोबार की शुरूआत करना चाहते हैं, तो अच्छे मौके रहेगे।

सेहत में बल एवं बुद्धि का अद्भुत संगम बना हुआ रहेगा। जिससे आपकी शारीरिक क्षमताओं में वांछित बढ़त के मौके रहेगे। कार्य एवं व्यापार में आपकी सकारात्मक सोच तथा स्वास्थ्य जीवन के आयामों को साधने की चर्चा आपसी लोगों में रहेगी। यानी शरीर का फिटनेश अच्छा रहेगा। किन्तु सप्ताह के तीसरे एवं चैथें दिन आपको सावधान रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस दौरान चोट एवं पीड़ा हो सकती है।

प्यार एवं चाहत के संदर्भो में देखा जाए तो, आपके जो दिल के करीब रहते है। उनसे मिलने और रोमांटिक वार्ताओं का सिलसिला जारी रहेगा। आपकी फरियाद वह सुन लेगे और दोनों एक साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के तैयार हो सकते है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको अचानक ही निजी संबंधों में तनाव एवं झटका लग सकता है। अतः सावधान रहें तो, संबंधों बने हुए रहेगे। 

तकनीक, चिकित्सा, कला, संगीत, फिल्म खेल की दुनियां यानी जिन क्षेत्रों में आपकी रूचि है। वहाॅ निश्चित तौर पर इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको अच्छे अवसरों को देने वाली रहेगी। जिससे आप करियर के खास मुकाम को प्राप्त करने में सफल रहेगे। हालांकि इस सप्ताह आपको विदेश यात्रा एवं प्रवास में जाना पड़ सकता हैं। यानी करियर के दृष्टिकोण सप्ताह के सितारें अच्छे परिणाम देगे। किन्तु प्रयासों को कमजोर न करें।

इस सप्ताह देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी पैसा आने के अच्छे योग दिखाई दे रहे है। किन्तु पूंजीगत निवेश में आपको पूरी सावधानी से आगे बढ़ना पड़ेगा। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। यदि कहीं से कोई कर्ज ले रखा है तो, उसे चुकाने में सक्षम रहेगे। इस सप्ताह छोटी-छोटी बातों को छोड़ दे तो, आपका लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा।

वैवाहिक जीवनः

पति एवं पत्नी के साथ इस सप्ताह के शुरूआती दौर में ही कुछ तनाव हो सकते है। अतः जीवन साथी को भी समझें और उन्हें वक्त दें। तो निश्चित तौर पर यह सप्ताह अच्छा बना हुआ रहेगा। अन्यथा लड़ाई एवं झगड़े के साथ उनके सेहत में भी विपरीत असर उभर सकते है। अतः समांजस्य बनाकर चलें तो, रिश्तों का आनन्द खराब नहीं होगा।

शरीर को बलवान बनाने और चेहरे की रौनकता को बढ़ाने के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस सप्ताह आपके खान-पान का क्रम बिगड़ सकता है। जिससे शरीर में रोग एवं पीड़ा हो सकती है। अतः हल्के व्यायाम एवं जरूरी योगासनों को करने में कोताही बिल्कुल भी न करें।

  •  श्री सूर्यनारायण को अघ्र्यं दें और उन्हें प्रमाण करें।
  •  पक्षियों को दाना डालें। तथा उन्हें पानी भी रखें।
  •  नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें।

कार्य एवं व्यापार में कहीं दूर-दराज की लंबी एवं लाभकारी यात्रा हेतु प्रस्थान कर सकते है। पे्रम संबंधों में साथी दे सकता है झटका।

इस सप्ताह आपको मानसिक एवं शारीरिक सेहत का अच्छा खास लाभ मिलता हुआ रहेगा। किन्तु इस दिशा में आपको अपने खान-पान के साथ हल्की कसरत को भी शामिल करना पडे़गा। क्योंकि सप्ताह के पहले दो दिनों में शरीर में कमजोरी एवं पीड़ा के आसार बन रहे है। किन्तु इसके पश्चात् आपकी सेहत अच्छी एवं स्वस्थ बनी हुई रहेगी।

पे्रम संबंधों में एक दूसरे के प्रति रोमांचक संवादों का दौर चलता हुआ रहेगा। किन्तु इस दौरान अचानक ही उनका मूड़ बदल सकता है। जिससे ऐसा एहसास होता रहेगा। कि वह आपके करीब नही है। बल्कि किसी और की चाहत बन रहे है। यदि आप बौद्धिकता से काम लेगे तो, निश्चित रूप से इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। 

प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको इस सप्ताह बड़ी कामयाबी मिल सकती है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। यदि आप कार्यरत हैं तो, इस सप्ताह के सितारे संबंधित प्रोडक्टस को लाॅच करने और बाज़ार में स्थान पाने की लंबी कसरत करवा सकते है। किन्तु इसके पश्चात् आपकी कोशिशें रंग लाने वाली रहेगी। यानी करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह लगभग वांछित परिणाम आपको प्राप्त होगे। 

वित्तीय मामलों को सुलझाने और जीवन स्तर को उच्च उठाने की दिशा में वांछित बढ़त के मौके रहेगे। यदि आप तकनीक एवं चिकित्सा तथा प्रबंधन या अन्य दूसरे क्षेत्रों से जुड़े हैं तो, वहाॅ से आपको मुनाफा मिलेगा। हालंाकि इस सप्ताह कर्ज को चुकाने और पूंजीगत निवेश को अच्छा बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिलेगी। किन्तु अपने स्तर पर प्रयासों को कमजोर न होने दे तो, मन के मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

इस सप्ताह यदि छोटी-छोटी बातों में दाम्पत्य जीवन में नहीं झगड़ते हैं तो, सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे वैवाहिक जीवन हंसता एवं मुस्कुराता हुआ रहेगा। इस सप्ताह उनके साथ किसी खास नाते एवं रिश्तेदारी का रूख कर सकते है। इस दौरान एक दूसरे के प्रति चाहत एवं लगाव रहेगा। जिससे गृहस्थ जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती हुई रहेगीं। 

मुख प्रसन्न एवं तन तेज से युक्त रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह आप किसी धर्म एवं परोपकार के कार्यो को अंतिम रूप देने में लगे हुए रहेगे। हालांकि सितरों की चाल का ऐसा संकेत मिल रहा है कि, सप्ताह के पहले दो दिनों में आपको अधिक भाग-दौड़ होने से सेहत में थकान रहेगी। धन मामलों में सावधानी रखें तो, आपका लाभांश इस सप्ताह अचानक ही बढ़ सकता है। पे्रम संबंधों में उनसे वांछित वार्तालाप का दौर बना हुआ रहेगा। 

  •  श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें। माता को प्रसााद चढ़ायें।
  •  मन्दिर में आरती एवं भोग प्रसाद तथा अन्य दूसरी व्यवस्थाओं में योगदान दें।
  •  ब्राह्मणों को प्रणाम करें तथा उन्हें दान दक्षिणा जरूर दें।

Q1. मकर राशि वालों के लिए 10 से 16 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मकर राशि वालों को करियर, निवेश और पारिवारिक जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं।

Q2. कुम्भ राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों में सावधानी रखनी चाहिए?

An. कुम्भ राशि वालों को स्वास्थ्य और वैवाहिक संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के मध्य में चोट या तनाव की संभावना बन सकती है।

Q3. मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह क्या लाभ मिलेगा?

An. मीन राशि वालों को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। लंबी यात्राएं और नए अवसर लाभकारी साबित हो सकते हैं।

Q4. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा?

An. हाँ, मकर और मीन राशि वालों को रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखने की जरूरत है। वहीं कुम्भ राशि वालों को सप्ताह के अंतिम दिनों में निजी संबंधों में तनाव से बचना चाहिए।

Q5. इस सप्ताह करियर के लिए कौन सी राशियाँ भाग्यशाली रहेंगी?

An. मकर राशि को प्रशासन और सरकारी क्षेत्र में, कुम्भ राशि को तकनीक, कला और विदेश संबंधी कार्यों में, जबकि मीन राशि को प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं।

Q6. इस सप्ताह कौन से ज्योतिषीय उपाय शुभ रहेंगे?

An. भगवान कार्तिक को दूध अर्पित करना, सूर्य नारायण को अर्घ्य देना, दुर्गा चालीसा पाठ, पक्षियों को दाना डालना और दान-दक्षिणा करना इस सप्ताह विशेष लाभकारी माना गया है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *