वृषभ राशि 2026- वार्षिक राशिफल
साल 2026 में कुछ बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है, जो कि, प्रत्येक राशि को प्रभावित करेगा। इस वर्ष शनि मीन राशि के ग्यारहवें भाव में रहेगा। 25 नवंबर तक राहु ग्रह कुंभ राशि के दसवें भाव में और मकर राशि के नौवें भाव में रहेंगे। वर्ष के पूर्वार्ध में बृहस्पति मिथुन राशि के दूसरे भाव में और 2 जून को कर्क राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। 31 अक्टूबर को बृहस्पति का गोचर बहुत ही तेज गति से सिंह राशि के चौथे भाव में होगा। इस वर्ष मंगल अपनी सामान्य गति में होंगे।
वर्ष की शुरुआत में 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहेगा और अक्टूबर में भी चौदह दिन तक अस्त रहेंगे। जिससे वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के लिए वर्ष 2026 स्थिरता और सकारात्मक परिवर्तन देने वाला होगा। इस वर्ष अधिकांश ग्रहों के प्रभाव आपके पक्ष में रहने की संभावना है, जिससे करियर और निजी जीवन में आपको सफलता मिलने के योग हैं। तो, आइए आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम आपको वृषभ राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे-
वृषभ राशि 2026- व्यवसाय\पेशा
साल 2026 की शुरुआत वृषभ राशि के कार्य और व्यवसाय के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी रहेगी। आप अपनी कार्य क्षमता और कार्यकुशलता के बल पर व्यवसाय में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करेंगे। इस सफलता में आपके भाइयों का भी आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में नए आयाम और नवीनीकरण के विचार से उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग लेंगे। जिससे आपको वांछित लाभ भी मिलेगा। जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें इस वर्ष उनके कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा और अधिकारियों का समर्थन भी मिलने के योग हैं।
विशेष रूप से आपके लिए 2 जून के बाद, शनि ग्रह पर गुरु की दृष्टि आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में होने के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र से बहुत ही अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। जो लोग साझेदारी में व्यवसाय कर रहें हैं, उन्हें, वांछित लाभ मिलने के योग हैं। भूमि से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों को 31 अक्टूबर के बाद बहुत ही अच्छे लाभ मिलने के योग हैं। यह समय आपकी पदोन्नति या स्थानांतरण के लिए भी बहुत शुभ है।
वृषभ राशि 2026- धन, संपत्ति\आर्थिक स्थिति
साल 2026 में, वर्ष का पहला भाग आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप मनचाही बचत करके अपनी आर्थिक स्थिति को और भी अधिक मजबूत बना सकते हैं। इस साल दूसरे भाव में गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपको रत्न और आभूषणों से सुख-सुविधाएं प्राप्त होने के योग हैं। आठवें भाव पर बृहस्पति और शनि के संयुक्त दृष्टि और प्रभाव के कारण पैतृक संपत्ति या ससुराल वालों से धन प्राप्ति के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। 2 जून के बाद आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में शनि पर बृहस्पति की दृष्टि होने से आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होती नजर आएगी। इस अवधि में आपको अचानक धन लाभ होगा। 31 अक्टूबर के बाद आपको भूमि, भवन, वाहन आदि से सुख-सुविधाएं प्राप्त होगी। कुल-मिलाकर आपके लिए साल 2026 आर्थिक रूप से संपन्नता लाने वाला होगा।
वृषभ राशि 2026- पारिवारिक और सामाजिक जीवन
साल 2026 में, में वर्ष की शुरुआत पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगी। क्योंकि, वर्ष की शुरुआत में दूसरे भाव में स्थित गुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके परिवार में एक नए सदस्य का आगमन होगा। परिवार के सदस्यों में आपसी सहयोग और समर्पण की भावना बढ़ेगी। जिससे, आपके परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण और अनुकूल बना रहेगा। आपको अपने भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से परिवार में अशांति हो सकती है, लेकिन आप अपने ईमानदार प्रयासों से परिवार में शांति को बनाए रखने का प्रयास करेंगे।
जहां तक बात है, सामाजिकता की तो, 02 जून के बाद आपकी सामाजिक स्थिति और मान-सम्मान में वृद्धि होने के शुभ संकेत हैं। आप सामाजिक कार्यों और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और समाज सुधार के लिए किसी संस्था या मोर्चे का संचालन करेंगे। जिससे आप अपने सामाजिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में सम्मानित होंगे।
वृषभ राशि 2026- संतान पक्ष
वर्ष 2026 वृषभ राशि के लिए, शुरुआत आपके संतान पक्ष के लिए अनुकूल है, क्योंकि दूसरे भाव में स्थित बृहस्पति के प्रभाव से आपकी संतान के सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस वर्ष वे अपनी पढ़ाई के प्रति अधिक रुचि लेते नजर आएंगे। और अपनी मेहनत और लगन के बल पर सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। जी जातकों को संतान प्राप्त नहीं हुई है उनके लिए यह समय गर्भधारण के लिए शुभ है। जून माह के बाद ग्रहों की स्थिति आपकी दूसरी संतान के लिए बहुत ही शुभ व अनुकूल है। यदि, आपके घर कोई संतान विवाह योग है तो यह साल आपके घर में विवाह या मांगलिक कार्य होने के प्रबल योग है। यानी, यह साल आप और आपकी संतान के बीच भावनात्मक लगाव में वृद्धि होने का साल है।
वृषभ राशि 2026- स्वास्थ्य पक्ष
वर्ष 2026 वृषभ राशि के लिए, साल का पहला भाग स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। आपकी शारीरिक ऊर्जा और कार्यकुशलता में आशाजनक वृद्धि होगी। आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। साल के अंत तक अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार और होमोस्टैसिस बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम करना आपके लिए फायदेमंद है। साथ ही, गुरु बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपका स्वास्थ्य आपके लिए अनुकूल है और इसलिए आप केवल शाकाहारी भोजन का सेवन करेंगे। नियमित ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। हालांकि, बृहस्पति के गोचर के बाद आपको छोटी-मोटी बीमारियां हो सकती हैं। चूँकि, शनि की दृष्टि लग्न पर रहेगी, इसलिए आप थोड़े आलास और सुस्त हो सकते हैं। उस समय आपको अपनी दिनचर्या का सख्ती से पालन करने की सलाह है। आपको अपने खानपान के साथ-साथ दिन भर के कामों पर भी ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही, सुबह व्यायाम और योग का अभ्यास करें। समय का सदुपयोग करके अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
वृषभ राशि 2026- प्रेम और वैवाहिक जीवन
वृषभ राशि के लिए साल 2026 प्रेम संबंध की दृष्टि से अनुकूल परिणाम में दिखाई दे रहा है। आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के पक्के योग बन रहे हैं।
विशेषकर, जिन्हें लंबे समय से इंतजार था। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य रहेगा संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। लव लाइफ में आपको थोड़ा समझ कर और शांतिपूर्वक रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि 2026- करियर और प्रतियोगिता
साल 2026 में, वृषभ राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए वर्ष की शुरुआत में सफलता के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पति के छठे भाव पर दृष्टि और प्रभाव के कारण आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। अनुभवी व्यक्तियों के साथ मिलकर आप अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। जिससे सरकारी अधिकारी और वरिष्ठ लोग आपका पूरा सहयोग करेंगे, जो आपके कार्यक्षेत्र में लाभ का कारण बन सकता है। जून के बाद समय तकनीकी शिक्षा या प्रोफेशन के लिए बहुत ही अनुकूल होता दिखाई दे रहा है। शनि का गोचर अनुकूल है, इसलिए बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के शुभ योग बनेंगे। प्रयास करना बिलकुल न छोड़ें।

उपाय
- अपने घर में स्फटिक यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसके समक्ष दीपक जलाएं।
- बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और“ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।
- संभव हो, तो नेत्रहीनों को भोजन करवाएं।
- वृषभ राशि के जातकों को सफेद धागे में अरंड मूल\ की जड़ गले में धारण करने से लाभ होगा। ऐसा माना जाता है कि इससे शुक्र ग्रह से जुड़ी परेशानियों और लंबे समय से चली आ रही बीमारियों में राहत मिलती है।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. वृषभ राशि के लिए साल 2026 कैसा होगा?
An. वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के लिए वर्ष 2026 स्थिरता और सकारात्मक परिवर्तन देने वाला होगा। इस वर्ष अधिकांश ग्रहों के प्रभाव आपके पक्ष में रहने की संभावना है, जिससे करियर और निजी जीवन में आपको सफलता मिलने के योग हैं।
Q. वृषभ राशि, के साल 2026 में करियर कैसा रहेगा?
An. साल 2026 में, वृषभ राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए वर्ष की शुरुआत में सफलता के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं। बृहस्पति के छठे भाव पर दृष्टि और प्रभाव के कारण आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे।
Q. वृषभ राशि के राशि स्वामी कौन हैं?
An. वृषभ राशि के राशि स्वामी शुक्र हैं।
Q. वृषभ राशि के लिए साल 2026 में, आर्थिक स्थिति कैसी होगी?
An. साल 2026 में, वर्ष का पहला भाग आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप मनचाही बचत करके अपनी आर्थिक स्थिति को और भी अधिक मजबूत बना सकते हैं।




