वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस राशि के जातकों को इस सप्ताह पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। लेकिन आपके प्रयासों को जारी रखने की जरूरत रहेगी। यदि आप फिल्मी दुनिया में कोई किरदार की भूमिका निभाने कर रहे हैं। या फिर आप कुछ ऐसे किरदारों के साथ काम कर रहे हैं। जिनमें कुछ कमियां है तो, ऐसे में आप उनसे कुछ सीख भी सकते हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यदि आप अन्य टेक्निकल कामों को सिखाना चाह रहे हैं। चाहे वह आईटीआई के क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे मोटर मेकैनिज्म और तरलीय पद्धति से जुड़े हुए कोई कार्य हो, वहां आपको सफलताएं मिलेंगी। किंतु यह सफलताएं आपके भरोसे और आपके परिश्रम तथा आत्मविश्वास के सहारे ही आपके पास आएंगी। अतः आप लापरवाह ना रहे तो निश्चित रूप से प्रतियोगी क्षेत्र में भी आप बाजी मार लेंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार: वृश्चिक राशि
यदि आप राजनेता हैं या कोई प्रशासनिक अधिकारी या फिर मंत्री हैं तो, इस सप्ताह के जो सितारों की चाल है। वह यह बता रही है कि आपको नीतियों को लागू करने और जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। यानी कार्मिक जीवन, राजनीतिक जीवन और व्यापार तथा अन्य सेवाओं से जुड़े हुए क्षेत्र में आपको अच्छी खासी सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। यानी जो ग्रहों की स्थिति है वह यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि, आपको इस सप्ताह सफलता के लिए शुरुआत से ही कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन सप्ताह के अंत तक आपको पुनः अच्छे और वांछित परिणाम व्यापार के क्षेत्र में मिलेंगे। इस दिशा में आपको पूरी सावधानी के साथ चलने की जरूरत बनी रहेगी। अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। क्योंकि शुरुआत में आपको लड़ाई झगड़ा कठिनाइयां आएंगी।
प्रेम और निजी संबंध: वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आप अपने माता-पिता के साथ घर परिवार को सजाने संवारने में संलग्न रहेंगे। यानी आपके माता-पिता, सामाजिक और पारिवारिक जीवन की गाड़ी को चलाने के कुछ ऐसे कौशलों को देंगे। जिससे आपको निश्चित रूप से लाभ रहेगा। प्रेम संबंधों में देखा जाए तो, इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपके साथी के प्रति अट्रैक्शन बना रहेगा। और एक दूसरे से रोमांटिक वार्ताओं का संवाद भी चलता रहेगा। जिससे आप संबंधों को लेकर उत्साहित रहेंगे। हालांकि यहां आपको कुछ अपमान जनक बातों को भी झेलना पड़ सकता है। चाहे वह आपके प्रेम संबंधों के साथी की तरफ से हो या फिर उनके घर परिवार और माता-पिता की तरफ से हो। अतः सावधान रहें और सूझबूझ से ही कोई कदम उठाएं, जिससे कोई नुकसान ना हो। कुल मिला करके प्रेम और निजी संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह के सितारे कहीं ना कहीं मुश्किलें भी दे सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह अपने रहन-सहन को और सुखद तथा अनुकूल बनाने में आप सक्षम रहेंगे। क्योंकि आपकी जो आर्थिक स्थिति है वह पहले की अपेक्षा अच्छे परिणाम को दर्शा रही है। लेकिन यहां जो ग्रहो का गोचर है, वह यह बता रहा है कि सप्ताह के मध्य भाग में आपको कहीं ना कहीं आर्थिक पहलुओं को साधने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अतः अपने अर्थ लाभ को बढ़ाने के लिए आपको पूर्ण रूप से सक्रिय होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा लाभ का स्तर उस हिसाब से नहीं हो पाएगा। जिस हिसाब से आप चाह रहे हैं। वैसे देखा जाए तो, गोचरीय गृह सप्ताह के अंत में आपको निराश नहीं करेगा। आपके हाथ अवश्य ही कुछ लाभांश लगेगा। अतः सतर्क होकर कोई कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह बेहतरीन रहेगी। आपका मन पुनः धन मामलों में प्रसन्न रहेगा।
यात्रा और प्रवास: वृश्चिक राशि
इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही आपको घर परिवार वालों और माता-पिता को लेकर कहीं ना कहीं छोटी छोटी यात्राओं में जा सकते हैं। यानी यह यात्राएं आपके कार्य और व्यापार उपचार से संबंधित भी हो सकती हैं। प्रेम और रिश्तो में जहां आपका भरोसा बना हुआ है उनके साथ भी आप इस सप्ताह कहीं यात्रा के लिए जा सकते हैं। हालांकि दूर दराज और विदेश से जुड़ी यात्राओं में आपको इस सप्ताह के अंत तक ही मौके मिल सकते हैं। यानी लंबी और लाभकारी यात्रा की स्थिति इस सप्ताह ज्यादा मजबूत तो नहीं है। पर सकारात्मक जरूर बन रही है। अतः सावधानी से चले छोटी-छोटी बातों में किसी से उलझें ना। अपने समान की सुरक्षा करें। यदि आप ऐसी यात्रा कर रही हो जो लंबी है और वहां आप कार्य तथा व्यापार के लिहाज से रहना चाह रहे हैं। उससे जुड़े मुहूर्त का भी विचार करवा लें। यदि मुहूर्त ना मिल रहा हो तो, उसके अशुभ निवारण की जो उपाय कह गए हैं। उन्हें अपना कर यात्रा करें।
मकान और गाड़ी: वृश्चिक राशि
मकान और गाड़ी: इस सप्ताह आपको अपने आवासीय परिसरों को सजाने और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण सफलता के योग बने रहेंगे। हालांकि जो विकास की प्रक्रिया है, यदि आप भवन या शहरी विकास से जुड़े हुए, कोई संस्था के अधिकारी हैं, तो ऐसे भवन जो मानक के अनुरूप नहीं है तथा जो सरकारी या आपकी संस्था के मानकों के विपरीत हैं। या फिर वास्तु के विरुद्ध जो निर्माण हुआ है। उन्हें लेकर के आप कोई नोटिस या आदेश पारित कर सकते हैं। वही यदि आप पर्यावरण से जुड़े हुए सक्षम अधिकारी हैं तो, मकान और गाड़ी से होने वाले प्रदूषण को भी लेकर आप गंभीर सवाल खड़े कर सकते हैं। आप शहरों के होते हुए असंतुलित विकास और उनके द्वारा होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चाहे वह मकान हो। या फिर गाड़ी के द्वारा उत्पन्न प्रदूषण आदि हो गंभीर बने रहेंगे।
स्वास्थ्य: वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य: इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आपकी सेहत में इस सप्ताह अच्छी रहेगी। और आप अपने रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। ऐसा सितारों की स्थिति दर्शा रही है। हालांकि यहां भी आपको सावधानी बनाने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है वह यह बता रहा है कि, सप्ताह के चौथे या पांचवें दिन ऐसा हो सकता है कि, आपको जुकाम बुखार और आंतरिक पीड़ा था थकान महसूस हो, इसलिए आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना होगा, अपने काम के साथ आराम और विश्राम का भी ध्यान रखना होगा। अन्यथा जो सितारों की चाल है। वह बता रही है कि, स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। अतः यह ध्यान रहे कि तामसिक भोजन का सेवन न करें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर के जो ग्रहों की स्थिति है। स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छी तो रहेगी। लेकिन सावधानी बनाये रहे।

उपयोगी उपाय: वृश्चिक राशि
उपयोगी उपाय: इस सप्ताह आपको शरीर में उत्पन्न थकान को दूर करने के लिए और शिक्षा तथा नौकरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान को पाने के लिए हनुमान जी के बजरंग बाण का पाठ जरूर करना चाहिए। साथ ही उनका दर्शन और पूजन करना चाहिए तथा भोग लगाने के पश्चात उसको लोगों में जरूर बांटे। जिससे कार्य और व्यापार के क्षेत्र में उन्नति होगी और बंदरों को चने डालें।
भाग्यशाली अंक: वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए कार्य व्यापार तथा शिक्षा और संबंधों के लिए जो रंग सहयोगी रहेगा तथा अच्छे परिणाम को दे सकता है। वह 9 अंक है।
वृश्चिकराशि
भाग्यशाली रंग: इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग लाल रहेगा। इसे आप अपने कर और व्यापार में प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आपका लाभ बढ़ता हुआ रहेगा।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. वृश्चिक राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेहनत और धैर्य का संकेत दे रहा है। शुरुआती दिनों में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के अंत तक सफलता और लाभ मिलने के योग बनेंगे।
Q. क्या वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों को इस सप्ताह पढ़ाई में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, इस सप्ताह विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिल सकती है।
Q. वृश्चिक राशि के नौकरी और व्यापार के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में शुरुआत में थोड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन सप्ताह के अंत में आपको अच्छे परिणाम और सफलता मिलने की संभावना है।
Q. क्या वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह यात्रा के योग बन रहे हैं?
An. इस सप्ताह छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं, खासकर परिवार या कार्य से जुड़ी यात्राएं। लंबी या विदेशी यात्रा के अवसर सप्ताह के अंत में बन सकते हैं।
Q. वृश्चिक राशि के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. हनुमान जी के बजरंग बाण का पाठ करना, उनका पूजन करना और बंदरों को चने खिलाना शुभ माना गया है। इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।




