वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस राशि के छात्र और छात्राओं को पढ़ाई लिखाई को अच्छा बनाने के सुखद अवसर बने हुए रहेंगे। हालांकि आपको किसी ऐसे संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी वैधता की जांच कर लेनी चाहिए। जैसे कोई विश्वविद्यालय या टेक्निकल कोर्स कराने वाले संस्थान हैं। यदि आप सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं या फिर कोई खेल और फिल्म की दुनिया में अपनी योग्यता को बढ़ाना चाह रहे हैं। अभिनय राजनीतिक जीवन में राजनीतिक कला सीखना चाह रहे हैं। तो यहां थोड़ा आपको दिमाग से काम लेना पड़ेगा। अन्यथा जो गोचरीय स्थित है, वह आपको मुश्किलों में डाल सकती है। जिससे आपकी सालों साल की मेहनत बेकार न हो। इसका ध्यान जरूर रखें। यदि आप उच्च शिक्षा के अलावा अतिरिक्त कोई शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो, सफल रहेंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार:
नौकरी और व्यापार के लिहाज से देखें तो यह सप्ताह इस राशि वालों को बहुत ही शानदार सफलता की स्थिति को दर्शा रहा है। यदि आप कार्यरत हैं, तो पदोन्नति की स्थिति दिखाई दे रही है। यदि आप नौकरी की तलाश में है। सरकारी संस्थानों में, तो भी यहां जो ग्रह है, आपकी राशि की जो स्थिति बन रही है, वह यह बता रही है कि, निश्चित रूप से आप सफल होंगे। किंतु हौसलों को बुलंद रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सप्ताह बहुत ही खास और आपके व्यापार को बढ़ाने के बहुत अच्छे संकेत दे रहा है। जिससे मोटर वाहन, चिकित्सा उत्पाद और वस्त्र आभूषण तथा अन्य जो भी आपके व्यापारिक क्षेत्र हैं। उसमें बढ़त और लाभ की स्थिति बन रही है। नए कोई कांटेक्ट आपको इस सप्ताह मिल सकते हैं और कुछ नई नियुक्तियों को भी आप इस सप्ताह हरी झंडी दे सकते हैं।
प्रेम और निजी संबंध:
निजी संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह जहां आपको घर और परिवार के प्रति जिम्मेदार बनाने वाला रहेगा। वही वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और परस्पर चाहत को देने वाला भी रहेगा। बहुत संभव है कि, इस सप्ताह आप अपने संतान पक्ष के हाथ पीले करने की कोशिशेंशों को तेज कर देंगे। यानी जो ऐसे युवक और युवतियां हैं। जो शादी के योग्य हैं, उनके शादी होने के बहुत अच्छे चांस बन रहे हैं। निजी संबंधों की यदि बात करें, तो लव और रोमांस के लिहाज से यह सप्ताह बहुत ही अट्रैक्शन तथा चाहत को दर्शा रहा है। जिससे आप अपने साथी को बार-बार याद करेंगे और उन्हें फोन करके अपने रोमांटिक बातों को छेड़ सकते हैं। हालांकि आपको इस संदर्भ में यह ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कि साथी के मूड और समय का ध्यान रखें। अन्यथा आपका साथी ही आपके नंबर को ब्लॉक कर सकता है। ब्लैक लिस्ट में डाल सकता है।
आर्थिक स्थिति:
धन कमाने और जीवन स्तर को उच्च उठाने में इस सप्ताह के सितारों की स्थिति आपके लिए सकारात्मक माहौल देती रहेगी। जिससे आप अपने आय के स्रोतों से अच्छा धन कमाने में सफल होते रहेंगे। आप जो भी कार्य करते हैं, जो भी सेवाएं दे रहे हैं। उसमें भी आपको लाभ होगा। यदि आप उत्पादक है या किसी सामान के निर्माता विक्रेता है, थोक या फुटकर में, तो भी आप अपने निकट प्रतिद्वंद्वी को टक्कर देते हुए अपने धन के स्तर को बढ़ाने में बहुत कामयाब रहेंगे। इसी प्रकार यदि आप खेल तथा टेक्निकल या फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए हैं और वहां से धन अर्जित करते हैं। तो भी इस सप्ताह के पहले चार से पांच दिनों तक आपको लाभ बहुत अच्छा मिलेगा। किंतु छठवें और सातवें दिन आपको धन के मामलों में थोड़ी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि आपका अचानक व्यय बढ़ सकता है।
यात्रा और प्रवास:
इस सप्ताह के सितारों की जो चाल है, वह यह बता रही है, कि आप अपने कार्य और व्यवसाय से जुड़े संदर्भों को लेकर इस सप्ताह किसी लाभकारी और लंबी यात्रा का रुख कर सकते हैं। बहुत संभव है कि, आपकी यह यात्रा इस सप्ताह के अंतिम चरण यानी छठवें या सातवें दिन से शुरू हो। क्योंकि योग तो शुरू से ही बना रहे हैं। ग्रहों कि, स्थिति बहुत ही अच्छी दिखाई दे रही है। जिससे आप खेल तथा फिल्म की दुनियां,अभिनय व संगीत की दुनियां राजनीति तथा चिकित्सा आदि की दुनियां से जुड़े संदर्भ में यात्रा कर सकते हैं। या करियर को लेकर किसी यात्रा व प्रवास में जा सकते हैं। अपने निकट प्रतिद्वंदियों को यह साबित कर सकते हैं कि, आपके अंदर बहुत ही खूबियां हैं। अभिप्राय यह है कि इस सप्ताह आपको यात्रा का लाभ होगा। लेकिन सावधानी बनाकर रखें। क्योंकि विरोधी पक्ष आपकी सफलता से जलेंगे और कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं। जिससे आपकी यात्रा में आपको नुकसान उठाना पड़े।
मकान और गाड़ी:
इस सप्ताह आप यदि कोई मकान खरीदना चाह रहे हैं। यदि कोई शोरूम बनवाना चाह रहे हैं या फिर आप कंस्ट्रक्शन की फील्ड से जुड़े हुए बिल्डर या कॉन्टैक्टर हैं। तो भी इस सप्ताह के सितारे आपको संबंधित क्षेत्र में न केवल सफलता देंगे। बल्कि आपके मान सम्मान को भी बढ़ाने वाले रहेंगे। बहुत संभव है, आपका कोई चहेता मित्र या आपके साथ जुड़ा हुआ व्यापारी आपको सम्मानित भी करें। या फिर किसी प्रतिष्ठित संस्था या गवर्नमेंट की तरफ से भी मकान और व्हीकल के क्षेत्र में आपका योगदान के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। क्योंकि आप एक ऐसी ताकत बनकर उभरने वाले लोगों की श्रेणी में शामिल रहेंगे। जो लग्जरियस मकान और गाड़ी से युक्त लोगों की श्रेणी में हो। लेकिन यहां भी आपको ग्रहों की चाल यह बता रही है की आपको सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे आपको तंदुरुस्त और सुंदर बनाने वाले रहेंगे। चाहे आप फिल्मी जगत से जुड़े हुए सितारे हो या फिर आप गीत और संगीत की दुनिया में अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हो। या फिर आप कोई खिलाड़ी हो, राजनेता हो तो भी आपका सेहत इस सप्ताह बेहतरीन स्थिति को दर्शा रहा है। हालांकि आपको खान-पान के विषय में थोड़ा सा सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा आपको इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। क्योंकि कुछ अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी इस सप्ताह आपके सेहत में हो सकता है। जिससे आपकी सेहत में कमजोरी या फिर गुप्तांगों के रोग आदि हो सकते हैं। यह रोग आपको उम्रगत भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। और आप स्वस्थ बने हुए रहेंगे।
यह भी जरुर पढ़ें- वृषभ राशि 2026, वृषभ राशि के लिए यह साल होगा, सफलता और नए आयामों से भरा|
उपयोगी उपाय:
आपको इस सप्ताह नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। या फिर ब्राह्मणों से करवाना चाहिए।। साथ ही में गाय को हरा चारा भी आपको खिलाना चाहिए।
वृष राशि भाग्यशाली अंक: इस सप्ताह के सितारों के द्वारा ज्ञात हो रहा है, कि आपके लिए भाग्यशाली अंक तीन रहेगा। इसका प्रयोग आप करें, तो ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृष राशि भाग्यशाली रंग: इस सप्ताह के सितारे यह बता रहे हैं। कि आपको हल्का नीला रंग प्रयोग करना चाहिए। या फिर इस रंग का कोई वस्त्र या आभूषण आदि आप धारण कर सकते हैं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. वृष राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. इस सप्ताह वृष राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ने की संभावना हो सकती है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है।
Q. क्या इस सप्ताह वृष राशि वालों को नौकरी में सफलता मिल सकती है?
An. हाँ, ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि कार्यरत लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सरकारी संस्थानों में भी सफलता के योग बन सकते हैं।
Q. वृष राशि के प्रेम और वैवाहिक जीवन पर इस सप्ताह क्या प्रभाव रहेगा?
An. इस सप्ताह प्रेम और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और आकर्षण बढ़ाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा और विवाह योग्य लोगों के लिए शादी के अच्छे योग बन सकते हैं।
Q. क्या इस सप्ताह वृष राशि वालों को यात्रा करनी पड़ सकती है?
An. ग्रहों की स्थिति के अनुसार इस सप्ताह कार्य या करियर से जुड़ी लाभकारी यात्रा के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्रा की संभावना अधिक है।
Q. वृष राशि के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. इस सप्ताह “नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना और गाय को हरा चारा खिलाना शुभ फलदायी माना गया है।



