Virgo Horoscope 2023 | कन्या राशिफल 2023, क्या होगा जोखिम भरा वर्ष, जानिए, कैसा रहेगा वर्ष व उपाय

कन्या राशि

Virgo Horscope 2023 (कन्या राशि फल 2023) इस वर्ष 2023 में कन्या राशि के राशि फल व ज्योतिष की गणना के अनुसार, यह ज्ञात होगा कि कन्या राशि के जातक किस तरह अपने जीवन में होने वाले परिवर्तनों व उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। जिससे कि इन जातकों के पेशेवर जीवन से लेकर स्वास्थ्य व जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है। ‘मंगल भवन’ के इस लेख में हम वर्ष 2023 कन्या राशि के राशिफल के बारे में विस्तार से जानेंगे-

कन्या राशिफल 2023 : ज्योतिष के अनुसार

ज्योतिष में : कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि को सभी राशियों में सर्वाधिक सुंदर राशि और सुंदरता की कद्र करने वाली राशि का दर्जा दिया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि, इस राशि का प्रतिनिधित्व या राशि चिन्ह एक कन्या है। शास्त्रों की गणना के मुताबिक इस राशि के जातकों की यह खासियत होती है कि वें हर काम को बड़ी ही खूबसूरती व मन लगाकर पूरा करते हैं। इस राशि के जातक महिला हो या पुरुष, किसी भी बात को अपने मन में रखना बहुत अच्छी तरह जानते हैं। इसके साथ ये जातक स्वच्छता के प्रति  बहुत आग्रही व हर कार्य को व्यवस्थित ढंग से करना उनकी विशेषता होती है। 

इस राशि के लोग शीघ्रगामी (तेज चलने वाले) शारीरिक और मानसिक दोनो रूप से, तेज होते हैं, यही वजह है कि ये बहुत कुछ एक साथ कर पाते हैं।  ये अच्छे वक्ता होते हैं, और अधिकतम लाभ लेने के लिए अपनी मानसिक योग्यता का उपयोग करते हैं। कई बार इन्हे संदेह में पड़ने का भी खतरा हो सकता हैं। ये मेहनती होते हैं और अपने कार्य का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करने वाले होते हैं।   लेकिन, इनका मुख्य उद्देश्य बुनियादी विचारधारा पर विश्वास करना होता है।  ये स्वभाव में  विनम्र और सहज भी होते हैं। बुध इस राशि का स्वामी ग्रह है इसलिए ये अपनी भौतिक संपत्ति का भरपूर आनंद लेते हैं | इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी व्यावहारिकता, तेज दिमाग और सेवा करने की इच्छा होती है।  ये उत्कृष्ट संवेदनशील और विश्लेषणात्मक होते हैं।

अवश्य पढ़ें: Libra Horoscope 2023 | तुला राशिफल 2023, होगा संतुलन, विकास और सफलता का वर्ष

कन्या राशिफल 2023 : करिया पर प्रभाव 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष 2023 के शुरुआत में शनि ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होने के कारण इन जातकों के करियर के सम्बन्ध में शुभ फल प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में इन जातकों को सफलता  प्राप्त होगी। इसके अलावा व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष के प्रारंभ में अच्छा समय होगा और जातक निरंतर अग्रसर होंगे, राशि से सातवें भाव में बृहस्पति ग्रह अप्रैल तक इन जातकों कुछ नया करने के अवसर प्राप्त होंगे , और जातकों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। जातकों के कुछ नए संपर्कों से लाभ प्राप्त होगा। कुंडली में राहु और केतु ग्रह के कारण जातकों को शुभ फल मिलेंगे या विदेश से भी संपर्क हो सकते हैं। जिसके कारण जातकों के व्यवसाय में उन्नति होगी। ज्योतिष के अनुसार, मई महीने के बाद व्यापार में नया संपर्क बनेगा। विदेशी संपर्कों से भी लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों का मनचाही स्थान पर स्थानांतरण होने के भी योग हो सकते हैं।

कन्या राशिफल 2023 : पारिवारिक जीवन पर प्रभाव 

इस वर्ष 2023,  कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु ग्रह यानी बृहस्पति ग्रह सहायक होंगे किंतु अप्रैल तक राशि से कुंडली के आठवें भाव में राहु ग्रह गोचर होने से संबंधों में कुछ समस्या या कड़वाहट आ सकती है अतः परिवार के साथ सामंजस्य बना कर रखने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ अप्रैल से बृहस्पति भी आठवें भाव में गोचर करेंगे जिससे कि पारिवारिक संबंधों की स्थिति में सुधार होगा। ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष मामा पक्ष से कुछ लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा यदि परिवार में कोई पुराना विवाद चल रहा है तो अप्रैल से सितंबर तक उसके हल होने की संभावना बनती है।

कन्या राशिफल 2023 : स्वास्थ्य पर प्रभाव 

इस वर्ष कन्या राशि के जातकों हेतु, ज्योतिष के अनुसार, रोग भाव के स्वामी, शनि ग्रह का 17 जनवरी के बाद स्वयं की राशि में गोचर करेंगे। जिससे कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से जातक को निजात मिल जाएगी। किंतु इस राशि से आठवें भाव में राहु ग्रह के गोचर के कारण जातक को कुछ अचानक होने वाली परेशानियां हो सकती है अतः सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वैसे ज्योतिष के अनुसार, इस पूरे वर्ष में कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधित बीमारी या समस्या जातक हेतु नहीं बताई गई है।

कन्या राशि

कन्या राशिफल 2023 : आर्थिक स्थिति पर प्रभाव 

ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातकों हेतु आर्थिक जीवन में कुछ सुधार की संभावना देखी जा रही है। वैसे तो कन्या राशि के जातकों का आमदनी स्तर में हमेशा उतार-चड़ाव देखने को मिलता है। परन्तु इस वर्ष आमदनी में कुछ नया परिवर्तन हो सकता है जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं उनके लिए यह वर्ष शुभ फलदायी साबित होगा। इसके साथ ही किसी पारिवारिक मामले के हल होने के कारण जातक की आर्थिक स्थिति में लाभ की स्थिति की संभावना देखने को  मिलेगी।

यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार चाहते हैं तो आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। 

कन्या राशिफल 2023 : ज्योतिष उपाय

  1. इस वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातकों हेतु वर्ष का प्रारंभ विघ्नहर्ता भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करके करना चाहिए इसके साथ ही जातक गौशाला में हरे चारे की व्यवस्था या दान भी कर सकते हैं।
  2. ज्योतिष के अनुसार जातकों को बुधवार के दिन व्रत रखना शुभ फलदायी होगा।
  3. प्रतिदिन बुधवार से शुरू करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से लाभ होगा।
  4. कन्या राशि के जातकों हेतु प्रतिदिन बुध देव के बीज मंत्र का जाप करना लाभदायक रहेगा।
  5. बुधवार वाले दिन संध्या काल में किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना श्रेष्ठ रहेगा।
  6. इसके साथ ही जातकों को ज्योतिष की सलाह से उत्तम गुणवत्ता वाला पन्ना रत्न धारण करना बहुत लाभदायक रहेगा। इस रत्न को जातक ज्योतिष के कहे अनुसार कनिष्ठिका अंगुली में शुक्ल पक्ष में बुधवार के दिन धारण कर सकते हैं।
  7. कन्या राशि के जातक यदि किसी कठिन समस्या का सामना कर रहें हैं या  या बीमार हैं तो, श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना लाभदायक होगा।

कन्या राशिफल 2023 से सम्बंधित- सामान्यप्रश्न- FAQ


Q. वर्ष 2023 में कन्या राशि का अच्छा समय कब आएगा?

An.ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर 2023 से पहले का समय अच्छा साबित होगा।

Q. वर्ष 2023 में कन्या राशि का भाग्य कैसा होगा ?

An. कन्या राशि वालों का भाग्य सामान्य रूप से फलदायी रहने वाला है लेकिन अक्टूबर 2023 के बाद कुछ उतार-चढ़ाव संभव हो सकते हैं।

Q. ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि का जीवनसाथी किस राशि का होगा?

An. कन्या राशि के जातकों के लिए कर्क, वृश्चिक और मकर राशि की लड़कियां ज़्यादा अच्छी जीवनसाथी मानी जाती हैं।

Q. कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिन कौन सा है?

An. कन्या राशि वालों के लिए सबसे शुभ दिन बुधवार माना जाता है।

Q. कन्या राशि वाले कौन से भगवान की पूजा करें?

An. कन्या राशि वालों को भगवान गणेश और विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *