तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस राशि वालों को पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता की स्थिति बन रही है। यदि आप उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ाना चाह रहे हैं तो, आप सफल रहेंगे। लेकिन आप स्नातक या परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो, उसके लिए आपको अपनी तैयारी को और अच्छा करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। कुल मिलाकर के शैक्षिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे आपको सुखद और शानदार परिणाम को दर्शा रहे हैं। जिससे आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। हो सकता है कि, आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। किसी समिति की बैठक में आपको सम्मान के लिए नामित किया जा सकता है। यानी आप शैक्षिक जीवन में सफल होंगे। यदि आप तकनीक शिक्षा या राजनीति के क्षेत्र में अपने ज्ञान को बढ़ाना चाह रहे हैं तो, भी सफल रहेंगे। हालांकि सप्ताह के चौथे से पांचवें दिन में आपको थोड़ा सा परेशानियां भी आ सकती हैं सावधान रहें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार: तुला राशि
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने व्यापारिक जीवन में महत्वपूर्ण सफलता के अवसर बने हुए रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार को और प्रसारित करना चाहते हैं तो, व्यापारिक हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव इस समय आप संबंधित संस्था के सम्मुख पेश कर सकते हैं। जिससे परस्पर लाभ के समझौते में हस्ताक्षर होने की स्थिति बन रही है। यदि आप निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो, आपका अपॉइंटमेंट होने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। या फिर चिकित्सा या कानूनी पहलुओं से जुड़े हैं। यानी इन क्षेत्रों में आप सेवाएं देना चाह रहे है। नौकरी करना चाह रहे हैं तो, बहुत अच्छे शानदार मौके रहेंगे। आप लोगों के उपचारक कोई डॉक्टर है और सेवा से जुड़े हुए सेना नायक आदि हैं। तो वहां भी आपको सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर के सितारों की स्थिति नौकरी और व्यापार में आपको अच्छे संकेत दे रही है।
प्रेम और निजी संबंध: तुला राशि
प्रेम और निजी संबंध: प्रेम और निजी संबंधों के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह के सितारे आपके रिश्तो में मधुरता और चाहत तथा सम्मान को देने वाले रहेंगे। यानी ऐसे लोग जिनके प्रति आपका सम्मान है। आपकी चाहत है और आप उन्हें अपने मन और विचारों में स्थान देते हैं। तो निश्चित रूप से इस सप्ताह उनके साथ आपकी न केवल रोमांटिक वार्ताएं होंगी। बल्कि परस्पर कुछ पसंद की वस्तुओं को एक दूसरे को देने की इच्छा जागृत रहेगी। वही घर परिवार तथा भाई बहनों के मध्य सामंजस की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि सप्ताह के दूसरे भाग में आपको किसी ऐसे नाते रिश्तेदार तथा संबंधी को सहयोग देना पड़ सकता है। या हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। जो संबंधों की कड़ी से जुड़ा हुआ व्यक्ति है। प्रेम और चाहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। लेकिन संबंधों में थोड़ा सा आपको तनाव मिल सकते हैं, अतः सावधान रहें।
आर्थिक स्थिति: तुला राशि
आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों को आर्थिक बजट को बढ़ाने और धन कमाने में काफी बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रहन-सहन का स्तर अच्छा रहेगा। यानी आप लग्जरियस लाइफ जीने में और राजाओं जैसा महाराजाओं जैसा रहन-सहन सुख सुविधाओं से आप युक्त रहेंगे। यानी राजसी रहन-सहन रहेगा। यदि आप किसी सरकारी संस्था से जुड़े हुए अधिकारी हैं या फिर निगम विद्यालयों से जुड़े हुए हैं या अन्य कोई ऐसी वित्तीय संस्था बैंक या लेनदेन के क्षेत्र के सक्षम अधिकारी हैं तो, इस सप्ताह के मध्य में आप उन्हें नोटिस दे सकते हैं। जो कार्य को सही समय पर कर नहीं रहे हैं और बजट को लटका कर रखे हुए। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा बना हुआ रहेगा। पूंजीगत निवेश में थोड़ा सावधानी की जरूरत रहेगी। और उधर में दिया हुआ धन मिल सकता है प्रयास करें। किंतु सावधानी बनाए रखें जिससे कोई विवाद खड़ा ना हो जाए।
यात्रा और प्रवास: तुला राशि
इस सप्ताह आप किसी शैक्षिक और धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं। यदि आप व्यापारी या कोई उच्च स्तर के अधिकारी हैं या आम व्यक्ति हैं तो, यात्रा और प्रवास की स्थिति बन रही है। अपने निकटतम रिश्तेदारों से मिलने या किसी मित्र के किसी वैवाहिक तथा धार्मिक आयोजनों में आप इस सप्ताह शामिल होने की यात्रा कर सकते हैं। यानी यात्रा के बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। यह योग आपको इस सप्ताह के तीसरे दिन से शुरू हो रहे हैं। जो लास्ट सप्ताह तक बने हुए रहेंगे। यदि आप विदेशी यात्रा में जाना चाहते हैं तो, इस सप्ताह उसके भी योग हैं। यानी आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। देश तथा प्रदेश की यात्रा यदि करना चाह रहे हैं तो, उसके लिए भी मौके रहेंगे। किंतु यहां सावधानी की जरूरत भी रहेगी। शुभ ग्रहों का संकेत यह बता रहा है कि, लापरवाह ना रहे।
मकान और गाड़ी: तुलाराशि
मकान और गाड़ी: इस सप्ताह आप अपने भवन के निर्माण और उसके सुख सुविधाओं को बढ़ाने में सक्षम बने हुए रहेंगे। यानी आपका मकान आधुनिक तथा सुविधाओं से युक्त रहेगा। यदि आप उसमें कुछ ऐसी सुविधाओं को लाना चाह रहे हैं। जो बहुत ही एडवांस तथा आधुनिक हैं। उन्हें भी जुटाने में इस सप्ताह आपकी कोशिश से रंग लाने वाली रहेगी। वही गाड़ी के मामलों में देखें तो, आप मन पसंद चार पहिया वाहन भी इस सप्ताह खरीद सकते हैं। पुराने वाहन की अपेक्षा नया अधिक सुविधायुक्त और आकर्षक तथा आपको पसंद आने वाला रहेगा। कुल मिला करके जो ग्रहों का गोचर है। वह मकान और गाड़ी के लिहाज से अच्छा रहेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा। किंतु सप्ताह के मध्य भाग में आपको मकान को और गाड़ी को लेकर के भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। हो सकता है कि, आपका कोई कार्य उस समय इन दोनों क्षेत्रों से जुड़ा हुआ रुक जाए।
स्वास्थ्य: तुला राशि
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं में दिनों दिन वृद्धि होती रहेगी। यदि शरीर में कोई पीड़ा या रोग उत्पन्न है तो, उसे दूर करने में आप सक्षम बने हुए रहेंगे। इसी प्रकार से देखा जाए तो, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। लेकिन सप्ताह के चौथे दिन से लेकर अंतिम दिनों तक आपको सेहत में कुछ कमजोरी तथा पीड़ा की स्थिति हो सकती है। आपको उचित उपचार के साथ उपयुक्त दिनचर्या को भी अपनाना पड़ेगा। जिससे आप पुनः शारीरिक रूप से स्वस्थ और दुरुस्त बने हुए रहेंगे। चेहरे की कांति निर्मल और आपका चेहरा सुंदर और आकर्षक लगेगा। कुल मिलाकर के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा तथा उत्तम परिणाम देगा। किंतु स्वास्थ्य के प्रति आप लापरवाह बिल्कुल ना रहे।

उपयोगी उपाय: तुला राशि
इस सप्ताह इस राशि वालों को भगवान शिव को इत्र अर्पित करना चाहिए। जिससे इनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा नौकरी तथा संबंधों में जो रुकावटें हैं,वह भी समाप्त होगी। धन पाने के लिए मीठी वस्तुओं का दान करना चाहिए। या बच्चों को मीठी रेवड़ियां बांटना चाहिए। जिससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी और जो रुकावटें हैं दूर होगी।
तुला राशि भाग्यशाली अंक: इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए जो भाग्यशाली अंक है वह 10 रहेगा। इसे आप किसी भी अपने कार्य और व्यापार में प्रयोग करके अपने व्यापार को उत्तम बनाने में सफल रहेंगे। तथा स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं को भी हल करने में यह अंक सहायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: तुला राशि
इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग हल्का गुलाबी रहेगा। जो कार्य और व्यापार तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तम परिणाम को देगा। अतः आप इस प्रकार के कोई वस्त्र पहन सकते हैं या इस तरह का रुमाल या आभूषण धारण कर सकते हैं।जिससे आपको लाभ होगा।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. तुला राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है। मेहनत और सही निर्णय लेने से आपको महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।
Q. क्या तुला राशि के विद्यार्थियों को इस सप्ताह पढ़ाई में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, इस सप्ताह विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
Q. तुला राशि के नौकरी और व्यापार के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर और सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार विस्तार और महत्वपूर्ण समझौतों के योग बन सकते हैं।
Q. क्या तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह यात्रा के योग बन रहे हैं?
An. हाँ, इस सप्ताह धार्मिक, शैक्षिक या पारिवारिक कारणों से यात्रा के योग बन सकते हैं। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं।
Q. तुला राशि के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. भगवान शिव को इत्र अर्पित करना और बच्चों को मीठी वस्तुएं या रेवड़ी बांटना शुभ माना गया है। इससे आर्थिक और पारिवारिक बाधाएं कम हो सकती हैं।




