Taurus yearly Horoscope 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल की सम्पूर्ण जानकारी

taurus predictions 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशिफल 2025 की गणना में, वृषभ राशि के लिए यह साल बहुत ही भाग्यशाली और अनुकूल रहने वाला है! यह साल वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार में भी लाभ और बहुप्रतीक्षित सफलता प्रदान करेगा! इस राशि के जातकों को मनपसंद नौकरी, पद और धन मिलेगा! साथ ही, समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा मिलने के भी योग हैं!  तो आइये आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम साल 2025 वृषभ राशि वालों के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार-व्यवसाय, नौकरी, आर्थिक पक्ष, प्रेम, विवाह, वैवाहिक जीवन और करियर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी विसर से जानेंगे-   

वृषभ राशि के लिए शुभ प्रतीक चिन्ह  

  1. जन्म तारीख- 19 अप्रैल से 20 मई 
  2. जन्माक्षर-  इ, उ, ई, ओ, व, वी, ऊ, वे, वो  
  3. शुभ रंग- क्रीम, नीला, जामुनी, हरा
  4. शुभ रत्न- हीरा, नीलम, पन्ना 
  5. शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार  
  6. शुभ अंक- 6,2  
  7. शासक ग्रह- शुक्र ग्रह 

अनुकूल राशियां- वृषभ, कन्या

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के जातक बहुत साहसी और सुसंगत व्यक्तित्व के धनी होते हैं। राशि चक्र में, दूसरे स्थान पर आने वाली यह राशि पृथ्वी तत्व से सम्बन्धित होती है। इस राशि के जातक, शांत व कोमल प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ श्रेष्ठ बुद्धि क्षमता वाले होते हैं। इसके साथ ही, वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का शासक है; जिसके प्रभाव के कारण इन जातकों को, धन, संपत्ति और ख्याति प्राप्त करने की अधिक लालसा रहती है। लेकिन इन जातकों में, क्रोध की अधिकता भी होती है जो उन्हें दूसरों पर हावी कर सकती है। इसलिए, ये जातक स्वाभाविक रूप से कुछ कठोर और निश्चयी भी होते हैं। 

अपनी दैनिक दिनचर्या में वृष राशि के जातकों को किसी भी प्रकार का दखल (Interfair) पसंद नहीं होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को, भौतिक साधनों के सुख की लिए जाना जाता है इसी के प्रभाव से वृषभ (वृष) राशि के जातकों में भी, जीवन को अपनी पसंद की हर वस्तु पाने की चाह होती है। इसके अलावा, ये स्वाभाविक रूप से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं, जिन पर आप सहायता के लिए बड़ी ही आसानी से भरोसा कर सकते हैं। 

वृषभ राशिफल 2025 की गणना के अनुसार, स्वास्थ्य पक्ष को देखा जाए तो, सामान्य तौर पर यह साल अनुकूल रहने की संभावना है। कोई भी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं। मुख्य रूप से, मार्च के बाद शनि का गोचर वृषभ राशि के लाभ भाव में होगा, तो यदि कोई समस्या चल भी रही है तो, वे भी कम हो जाएंगी। हालांकि, शनि की दृष्टि चतुर्थ भाव में, होने से स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं दूर नहीं होंगी जो कि, हृदय या सीने से सम्बन्धित तकलीफों को बढ़ाने का काम कर सकती है। ऐसे में जिन्हें हृदय या फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी पहले से ही है तो उन्हें इन शुरुआती महीनों में कुछ परेशानी रह सकती है लेकिन, ज्योतिष के अनुसार, इसके बाद शनि का प्रभाव चतुर्थ भाव से समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही, पुराने रोगों भी समाप्त हो जाएंगे। हालांकि मई के बाद से चतुर्थ भाव में केतु का प्रभाव शुरू हो जाएगा। ज्योतिष की सलाह में, शुद्ध और सात्विक भोजन लेते रहेंगे तो मई मध्य के बाद बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता स्वास्थ्य को और भी अच्छा करने में मददगार साबित होंगी और तुलनात्मक रूप से बेहतर स्वास्थ्य का लाभ ले सकेंगे।

यदि हम वृषभ राशि वालों, के साल 2025 में, शिक्षा के दृष्टिकोण को समझे तो, सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा। साल के प्रारंभ से मई महीने के मध्य तक उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति ग्रह प्रथम भाव में स्थित होकर पंचम तथा नवम भाव को प्रभावित करेंगे। जिसके अच्छे परिणाम जातकों को, शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। इसके बाद मध्य के महीनों में, बृहस्पति दूसरे भाव में जाकर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करेंगे। यानी कुल-मिलाकर आपके आसपास का वातावरण शिक्षा के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जनों के माध्यम से भी आपको अध्ययन में अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा। हालांकि, बुध ग्रह के गोचर से कुछ-समय बहुत कमजोर रहेगा लेकिन अधिकांश समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यही कारण है कि इस वर्ष आप शिक्षा के मामले में काफी अच्छा कर सकते हैं। साल के प्रारंभ में, कुंडली के चतुर्थ भाव पर शनि तथा बाद में केतु के प्रभाव को देखते हुए मन को उद्विग्न होने से रोकने की आवश्यकता होगी। ज्योतिष की सलाह में, शांत होकर अध्ययन पर फोकस करेंगे तो इस वर्ष काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर पाएंगे।

वृषभ राशिफल 2025 की गणना के अनुसार, यह साल जातकों के व्यापार\व्यवसाय के दृष्टिकोण से अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। क्योंकि, साल के प्रारंभ से लेकर मार्च तक कर्मफल दाता स्वामी शनि ग्रह आपके कर्म स्थान पर ही विराजमान रहेंगे! जिससे अपने अच्छे कर्मों के अनुरूप ही अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। हालांकि शनि आवश्यकता से अधिक मेहनत ले सकता है लेकिन व्यापार व्यवसाय को आगे बढ़ाने का काम करेगा। ऐसे में भले ही धीमा सही लेकिन आपका व्यापार व्यवसाय आगे बढ़ेगा, उन्नति करेगा। वहीं मार्च के बाद दशम भाव के स्वामी का लाभ भाव में पहुंचना काफी अच्छे और सकारात्मक परिणाम दिलाना चाहेगा। आप अपने व्यापार व्यवसाय में काफी अच्छा कर सकेंगे। बृहस्पति का प्रभाव भी दशम भाव में होकर आपके व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाइयां देना चाहेगा। कुल-मिलाकर हम कह सकते हैं कि, साल 2025 वृषभ राशि वाले जातकों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

वृषभ राशिफल 2025- करियर पक्ष

वृषभ राशि वालों, नौकरी के दृष्टिकोण से भी साल 2025 आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। आपके छठे भाव का स्वामी शुक्र इस साल ज्यादातर आपकी नौकरी में मददगार बनना चाहेगा। वहीं मुख्य ग्रहों के गोचर को देखें तो दशम भाव का स्वामी साल की शुरुआत से लेकर मार्च तक दशम भाव में रहेगा, जो काम के प्रेशर को बढ़ा सकता है लेकिन काम संपन्न होने के अच्छे योग रहेंगे। आपके वरिष्ठ आपके कामों में कमियां निकालने के बावजूद भी आंतरिक रूप से आपकी कार्यशैली से प्रभावित व प्रसन्न भी रह सकते हैं। मई मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके छठे तथा दशम भाव को प्रभावित करेगा। यहां से भी नौकरी में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाहेंगे तो यह साल आपको बेहतर प्लेसमेंट करवाने में मददगार भी बन सकता है। यद्यपि आपके कुछ सहकर्मी आपसे प्रतिस्पर्धात्मक या ईर्ष्या वाले भाव रख सकते हैं लेकिन इससे आपकी जॉब पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप अपने कर्मों के अनुसार अपनी नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे।

वृषभ राशि वालों, आर्थिक दृष्टिकोण से भी साल 2025 वृष लग्न या वृष राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक आपके लाभ भाव का स्वामी प्रथम भाव में जाकर लाभ और प्रथम भाव का अच्छा कनेक्शन जोड़ेगा, जो लाभ करवाने की दृष्टिकोण से अच्छा कहा जाएगा। अर्थात साल की शुरुआत से लेकर मई मध्य तक आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छा लाभ प्राप्त करके अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकेंगे। वहीं मई मध्य के बाद लाभ भाव का स्वामी धन भाव में पहुंचेंगे, जो न केवल लाभ करवाने में मददगार बनेंगे बल्कि आप अच्छी बचत भी कर सकेंगे।वृषभ राशिफल 2025 के अनुसार, धन भाव के स्वामी बुध का गोचर भी अधिकांश समय आपका फ़ेवर ही करना चाहेगा। अर्थात आर्थिक मामले में साल 2025 ज्यादातर समय आपके लिए अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। इस तरह से इस वर्ष आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रख सकेंगे।

वृषभ राशिफल साल 2025 के अनुसार, इस राशि लव लाइफ के लिए मिले-जुले परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने तक आपके पंचम भाव में केतु विराजमान रहेंगे, जो बीच-बीच में प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न करने का काम करेंगे। हालांकि इन सबके बीच अनुकूल बात यह रहेगी की लगभग उसी समय तक अर्थात मई महीने के मध्य तक बृहस्पति देव पंचम दृष्टि से आपके पंचम भाव को देखेंगे और उस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर करवाना चाहेंगे। अर्थात प्रेम संबंध में कुछ दिक्कतें तो आएंगी लेकिन जल्दी ही दूर भी हो जाएंगी। मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर दूसरे भाव में हो जाएगा और केतु का गोचर चतुर्थ भाव में हो जाएगा इस तरह से गलतफहमियों का लेवल कम होगा लेकिन उस समय शनि का प्रभाव पंचम भाव पर रहेगा। अतः सामान्य लेवल की गलतफहमियां तो दूर हो जाएगी लेकिन वास्तव में की गई गलतियां नुकसान दे सकती हैं। कहने का तात्पर्य है कि यदि आप सच्चा प्रेम करते हैं तो इस वर्ष आपको कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि सब कुछ ठीक-ठाक बना रहेगा। वहीं प्रेम के प्रति समर्पण के भाव न होने की स्थिति में या प्रेम का दिखावा मात्र करने की स्थिति में मार्च के बाद शनि देव प्रेम संबंधों में परेशानियां दे सकते हैं लेकिन यदि आप सच्चा प्रेम करते हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष वृषभ राशि के जातक यदि विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो, यह साल इस मामले में आपको अच्छे परिणाम देने वाला होगा। क्योंकि, साल के प्रारंभ से मई महीने के मध्य तक बृहस्पति गुरु आपके पहले भाव में रहकर पंचम तथा सप्तम भाव पर दृष्टि रखेंगे। जो वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए बहुत ही, अनुकूल स्थिति मानी जाती है। यानी विवाह या सगाई के लिए यह एक उत्तम समय है। इतना ही नहीं,  प्रेम विवाह की इच्छा वाले जातकों के लिए भी यह समय श्रेष्ठ होगा। वहीं मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके दूसरे भाव में होकर पारिवारिक लोगों की संख्या को बढ़ाने का काम करेगा। लेकिन मई माह के मध्य के बाद ज्यादातर मामलों में विवाह परिजनों की मर्जी या सहमति से होने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही, मार्च महीने के बाद शनि का प्रभाव सप्तम भाव से दूर हो जाएगा, उसके बाद दांपत्य जीवन भी अपेक्षाकृत अच्छा रह सकता है। कुल-मिलाकर वैवाहिक जीवन के लिए भी वृषभ राशि के जातकों का यह साल अनुकूल कहा जाएगा। विशेषकर 

  • ज्योतिष की सलाह में, कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताया गया है जो, वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली होंगे। इन रत्नों में, पन्ना, नीलम और फ़िरोज़ा रत्न प्रमुख हैं। अतः ज्योतिष की सलाह से, इन रत्नों को धारण से जातक के सौभाग्य, और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही, पन्ना रत्न को विशेष रूप से वृषभ राशि के लिए भाग्यशाली रत्न माना जाता है, क्योंकि ये जातक की उर्वरता और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करने की सोच को विकसित करता है।
  • प्रतिदिन नियमित रूप से समय के अनुसार गाय की सेवा करें।
  • चांदी धातु धारण करें।
  • अपने आसपास के किसी भी मंदिर में खांड का दान करें।

यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार चाहते हैं तो आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। 

Q. साल 2025 में, वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है?

An. वृषभ राशि वालों, आर्थिक दृष्टिकोण से भी साल 2025 वृष लग्न या वृष राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक आपके लाभ भाव का स्वामी प्रथम भाव में जाकर लाभ और प्रथम भाव का अच्छा कनेक्शन जोड़ेगा, जो लाभ करवाने की दृष्टिकोण से अच्छा कहा जाएगा।

Q. क्या, 2025 में वृषभ राशि का वैवाहिक जीवन अच्छा होगा?

An. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस वर्ष वृषभ राशि के जातक यदि विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो, यह साल इस मामले में आपको अच्छे परिणाम देने वाला होगा। क्योंकि, साल के प्रारंभ से मई महीने के मध्य तक बृहस्पति गुरु आपके पहले भाव में रहकर पंचम तथा सप्तम भाव पर दृष्टि रखेंगे। जो वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए बहुत ही, अनुकूल स्थिति मानी जाती है।

Q. साल 2025 सिक्षा से जुड़े वृषभ जातकों के लिए कैसा होगा?

An. यदि हम वृषभ राशि वालों, के साल 2025 में, शिक्षा के दृष्टिकोण को समझे तो, सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा। साल के प्रारंभ से मई महीने के मध्य तक उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति ग्रह प्रथम भाव में स्थित होकर पंचम तथा नवम भाव को प्रभावित करेंगे। जिसके अच्छे परिणाम जातकों को, शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। 

Q. वृषभ राशि के लिए कौन सा रत्न सबसे शुभ होगा?

An. पन्ना रत्न को विशेष रूप से वृषभ राशि के लिए भाग्यशाली रत्न माना जाता है, क्योंकि ये जातक की उर्वरता और प्रचुरता का प्रतिनिधित्व करने की सोच को विकसित करता है।

मेष राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीवृषभ राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
मिथुन राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीकर्क राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
सिंह राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीकन्या राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
तुला राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीवृश्चिक राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
धनु राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीमकर राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
कुंभ राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीमीन राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *