सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर 2026: 12 राशियों पर असर

इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश तथा मघा नक्षत्र से पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में जाने के कारण राशि चक्र के 12 राशियों में उनके आर्थिक स्थिति कार्य स्वास्थ्य पारिवारिक जीवन पर गहरा असर डालने वाला रहेगा।। 

मंगल भवन के इस लेख में आचार्य अंकुश के साथ जानते हैं कि, आपकी राशि में इस नक्षत्र प्रवेश का क्या असर होने वाला है। 

Table of Contents

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर उनके पंचम भाव में होगा।

सूर्य के इस गोचर के कारण आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। आपकी रचनात्मकता और कलात्मकता कि भूरि-भूरि प्रशंसा होगी। नौकरी पेशा जातकों को बड़े जिम्मेदारियां पदोन्नति मिलेगी। 

संबंधित आमदनी के स्रोत और मजबूत होंगे। यदि आप कोई पुराने निवेश कर रहे हैं तो, बड़ा लाभ होने की स्थिति बन रही है। लेकिन अचानक किसी लेन-देन में सावधानी रखें। 

निजी जीवन में मधुरता के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन अचानक संबंधों में तनाव से बचना पड़ेगा। छात्रों के लिए यह समय स्वर्णिम समय कहा जा सकता है। जिससे उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। 

इस गोचर के कारण आपकी सेहत में नरमी पेट दर्द थकान तथा बीपी की समस्या उधर सकती हैं। अपने सेहत का पूरा ख्याल रखें। 

आपकी राशि से सूर्य का यह गोचर सुख भाव में होने जा रहा है। जिससे आपको थोड़ा सा भाग दौड़ करनी पड़ेगी। 

व्यापारिक और कार्मिक क्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। लेकिन यहां पर सूझबूझ से चलने में फायदा रहेगा। इस पर अचानक गुस्सा ना करें। संपत्ति या रियल स्टेट के काम से इस दौरान आपका मुनाफा बढ़ सकता है।

आधुनिक वाहन और भवन खरीदने में आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। आपकी इंनकम बनी रहेगी। 

घर परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति या माता के सेहत की स्थिति कमजोर हो सकती है। जिससे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 

सेहत के दृष्टिकोण से यह गोचर कुछ नरमी से युक्त रहेगा। जिससे आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने खान-पान का विषय ध्यान रखें। 

आपकी राशि से यह गोचर पराक्रम भाव में हो रहा है। जो आपके लिए सोने में सुहागा है।

संबंधित कंपनी में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट जिसके लिए आप प्रयास कर रहे थे, वह आपके हाथ में आएगा। प्रबंधन कला मीडिया और सरकारी क्षेत्र में उच्च किस्म की सफलता मिलेगी। 

अपने मेहनत के बल पर अच्छा धन कमाने में आपको कामयाबी मिलेगी। यात्राओं से धन लाभ हो सकता है। 

इस दौरान घर परिवार तथा भाई बहनों के मध्य अच्छी उठ बैठ बनी रहेगी। जिससे उनके साथ किसी धार्मिक कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। 

इस गोचर से आपकी सेहत हित और फिट रहेगी। कोई रोग और पीड़ा हैं, तो वह गायब हो जाएंगे। 

आपकी राशि से सूर्य का गोचर धन भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको अच्छा धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। 

कारोबारी जीवन में बड़ा मुनाफा और कुछ नए अनुबंध इस दौरान मिलेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा भाग दोड़ के पश्चात सफलता मिलेगी। 

इंनकम को बढ़ाने के प्रयास इस गोचर के कारण बहुत अच्छे परिणाम देंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे और कदम-कदम पर आप धन अर्जित करते रहेंगे। लेकिन अचानक किसी बड़े लेन-देन में जल्दी बाजी ना दिखाएं।

कुटुंब और परिवार के साथ इस दौरान कोई बड़ा वैचारिक मतभेद सुलझ सकता है। उनके साथ सामूहिक भोज का आनंद ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें, पैतृक संपत्ति का स्पष्टीकरण और उससे जुड़े जो मामले हैं उनमें आपको पारदर्शिता रखनी पड़ेगी।

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है। सूर्य इस राशि के स्वामी हैं।

संबंधित आजीविका और कारोबार से जुड़े पहलुओं को साधने के लिए आपको इस गोचर के कारण लगातार भाग दौड़ करनी पड़ेगी। यहां पर कुछ नई सफलता हाथ लग सकती है। अपने लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए आपको और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी।

अचानक धन लाभ की स्थिति के साथ संबंधित क्षेत्र में आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी लेन देन में आपको पूरी तरह से सावधान होने की जरूरत रहेगी। बिना कानूनी दस्तावेजों के मजबूती के बिना कोई बड़ा कर्ज किसी को ना दें।

वैवाहिक जीवन सुखद और शानदार बना रहेगा। लेकिन सेहत में कमजोरी या पीड़ा हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों में तनाव से दूर रहें। सुख शांति और सामंजस्य बनाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें।

माइग्रेशन सर दर्द आंखों में जलन तथा इंफेक्शन से परेशान हो सकते हैं। अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें तथा लापरवाही बिल्कुल ना करें। नित्य प्रति भगवान का ध्यान और पूजन भी करें और हल्के योगासन तथा व्यायाम का सहारा लेना अच्छा रहेगा।

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का एक गोचर 12वें भाव में हो रहा है। इस भाव को यात्रा और खर्चे से भी जोड़ा जाता है। 

इस दौरान देश तथा विदेश से जुड़े मामलों में आपको अधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। इस दौरान कोई बड़ा व्यापारिक समझौता आपके हाथ रख सकता है। या कोई सरकारी टेंडर भी आपको मिल सकता है। आपका सुख और सौभाग्य बढ़ेगा। इस दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकते हैं। जो आपके मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाली होगी।

सुख सुविधाओं को लेकर आप यहां सतर्क रहेंगे। जिससे पैसे की परवाह किए बिना अपनी सुविधाओं को जुटाने में लगे रहेंगे। जिनका भविष्य में आपको लाभ ही दिखेगा। धन लाभ लगातार होता रहेगा। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाहते हैं। और कोई ऐसी कार्यों को अंतिम रूप देना चाहते हैं जो, जो दूर दराज के क्षेत्रों से जुड़े हैं या सूचना प्रौद्योगिकी के हैं तो, वहां सफलता मिलेगी।

परिवार में किसी बात को लेकर परस्पर वैचारिक मतभेद गहरा सकते हैं। ऐसे में आपको पूरी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत बनी रहेगी। छोटी-छोटी बातों में उनके साथ झगड़ा ना करें। प्रेम संबंधों में आपको उन्हें भी थोड़ा समझना होगा, अपना अहंकार प्रदर्शित न करें। अन्यथा संबंध कमजोर हो सकते हैं। 

इस दौरान आंखों के दर्द सर के दर्द पेट में दर्द तथा जकड़न और खुजली की समस्या हो सकती हैं। अपने कार्य के साथ आराम को भी महत्व दें। और प्रातः काल उठकर सेहत के लिए कुछ कसरत योगासन जरूर करें। तथा तले भुने पदार्थों को अधिक मात्रा में सेवन न करें।

तुला राशि के लाभ भाव में सूर्य का गोचर है। जो हर तरह से आपके लिए सकारात्मक रहेगा। 

यहां पर आपको बहुत बड़ी सफलता नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में मिलेगी। आपके हौसले बुलंद रहेंगे। 

इस दौरान आपको विशेष धन लाभ के योग बने रहेंगे। व्यापार में आपकी पूंजी और मजबूत होगी। 

घर परिवार और माता-पिता के लिए आपको और वक्त देना पड़ सकता है। लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचाना पड़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। 

सेहत के दृष्टिकोण से यह गोचर उत्तम परिणाम दिखा रहा है। खान-पान का पूरा ध्यान रखें। 

यह गोचर आपके कर्म भाव में हो रहा है जो, बहुत बड़ी उन्नति दिखा रहा है। 

संबंधित निजी और सरकारी क्षेत्र में आपको मजबूत स्थिति मिलेगी। आपका सम्मान बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ ईर्ष्या की राजनीति से दूर रहें। 

आर्थिक स्थिति और अच्छी कथा बेहतरीन बनेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। 

घर परिवार में आपकी इच्छा भी और मजबूत होगी। उनके साथ तालमेल बढ़ेगा। अनावश्यक हस्ताक्षेप ना करें। 

शारीरिक और मानसिक सेहत आपकी यहां पर मजबूत बनी रहेगी। 

आपके भाग्य भाव में यह गोचर आपकी किस्मत को मजबूत करने वाला रहेगा। 

कार्मिक और व्यापारिक उद्देश्यों की कुछ लाभकारी यात्रा इस गोचर के दौरान होगी। जिससे आपका हौसला बढ़ा रहेगा। 

भाग्य बस इस दौरान आपको अचानक बड़ा धन लाभ बनेगा। धार्मिक स्थान में दर्शन तथा पूजन के लिए जा सकते हैं। 

घर परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। परिजनों के साथ हंसी-खुशी से समय बीतेगा। 

शारीरिक क्षमता में बढ़िया वृद्धि होगी। लेकिन नियमित दिनचर्या को कायम रखना चाहिए।

सूर्य का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होने जा रहा है। 

इस गोचर के कारण आपके व्यावसायिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। सावधानी बनाकर रखें। 

पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। यदि आप लॉटरी या कहीं प्रॉपर्टी में धन लगा रखे हैं तो, अचानक फायदा हो सकता है।

ससुराल से आपको छोटी-छोटी बातों में झगड़े से बचना चाहिए। समझदारी से काम लेना होगा।

सेहत में इस दौरान जुखाम बुखार तथा चोट का भय हो सकता है। पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। 

सूर्य का यह गोचर आपकी राशि से सातवें स्थान में हो रहा है। 

आजीविका के क्षेत्र में दिया गया साक्षात्कार बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। यदि आप व्यापारी है तो, यहां आपका लाभ और प्रतिभा दोनों बढ़ेगा। 

आर्थिक रूप से यहां मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान कोई बड़ा धन लाभ मिल सकता है। 

घर परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। पत्नी के साथ आप सृजनात्मक कार्य को अंतिम रूप देने की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। 

शारीरिक दृष्टिकोण से यहां आपको और ध्यान देना पड़ेगा। क्योंकि मौसमी इन्फेक्शन बुखार तथा गुप्तांगों के रोग हो सकते हैं। 

सूर्य का गोचर आपके छठवें भाव में हो रहा है। 

सूर्य के इस गोचर से आपके कई रुके हुए काम बनेंगे तथा जो आपसे विरोध करते हैं, ऐसे लोग खुद यहां आपके सामने सरेंडर होंगे। 

इस दौरान बड़ा धन लाभ आपको मिल सकता है। लेकिन प्रयासों को जारी रखें। 

घर परिवार में सकारात्मक वातावरण होगा। जिससे आप उनके साथ कोई बढ़िया निर्णय लेकर जमीन जगह खरीद सकते हैं। 

सेहत के दृष्टिकोण से यह गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए वरदान से काम नहीं है। यदि पहले के कोई रोग और पीड़ा है तो, वह दूर होंगे। 

Q1. सूर्य के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र गोचर का किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा?

An. इस गोचर का प्रभाव मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Q2. सूर्य के गोचर से मेष राशि वालों को क्या लाभ मिलेगा?

An. मेष राशि के लिए सूर्य पंचम भाव में रहेंगे। रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता बढ़ सकती है, करियर में जिम्मेदारी और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं तथा छात्रों को सफलता मिल सकती है।

Q3. वृषभ राशि के लिए सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र गोचर कैसा रहेगा?

An. वृषभ राशि के सुख भाव में यह गोचर होगा। रियल एस्टेट और संपत्ति से लाभ के अवसर बन सकते हैं, हालांकि वाहन, भवन और पारिवारिक मामलों में खर्च व सावधानी की आवश्यकता रहेगी।

Q4. मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर कैसा रहेगा?

An. मिथुन राशि के पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर सफलता देने वाला माना गया है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा, नए प्रोजेक्ट, यात्राओं से लाभ और आर्थिक उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

Q5. सिंह राशि पर सूर्य के इस गोचर का क्या प्रभाव होगा?

An. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इसी राशि में गोचर करेंगे। करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, लेकिन खर्च, लेन-देन और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखना लाभकारी रहेगा।

Q6. तुला और वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

An. तुला राशि के लिए लाभ भाव में सूर्य का गोचर धन और करियर में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। वृश्चिक राशि के कर्म भाव में गोचर से नौकरी, कारोबार, सम्मान और पदोन्नति के अच्छे अवसर बन सकते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *