शिक्षा साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस सप्ताह इस राशि के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई लिखाई के बहुत ही सुनहरे मौके विद्यमान रहेंगे। चाहे वह विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र हो या साहित्य और भाषा के क्षेत्र हो। आपको बोलचाल की भाषा के साथ-साथ व्यवहारिक जीवन में भी बौद्धिक स्तर को मजबूत करने में अच्छी खासी सफलता इस सप्ताह मिलने वाली रहेगी। हालांकि जो ग्रहों का गोचर है, वह है बता रहा है कि, इस दौरान आपको कठिन परिश्रम भी करना पड़ेगा।चाहे वह विषयों को तैयार करने की बात हो या जरूरी नोटिस को। इस सप्ताह आप अपने सहपाठियों के साथ कुछ ऐसे विषयों की चर्चाओं को उठा सकते हैं। जो आगामी परीक्षाओं में आपके लिए लाभप्रद रहेंगे। वैसे गुप्त और धार्मिक शिक्षा में राजनीतिक शिक्षा में आपको महारत हासिल होगी। अतः पूरे मन के साथ प्रयासों को जारी रखें।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार:
सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह नौकरी और व्यापार के आयाम को साधने के लिए कई नायाब किस्म के अवसर मौजूद रहेंगे। आप यदि खेल तथा फिल्म की दुनिया से जुड़े हुए हैं या फिर कोई उत्पादक और विक्रेता हैं। या चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। तो इस सप्ताह यानी आपको बहुत बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। वही आप यदि कोई ऐसी सेवाएं दे रहे हैं। जो कमीशन तथा किसी गुप्त कामों से जुड़ी हुई है, मंत्रणा आदि से तो, उसमें भी आपको मान सम्मान और बड़ी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापार के लिहाज से यह सप्ताह आपको भाग दौड़ जरूर देगा।लेकिन आपको इस सप्ताह बहुत अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अतः अपने प्रयासों को कमजोर ना करें, तो निश्चित रूप से आपको इस सप्ताह व्यापारिक मोर्चे पर कठिनाइयों के बाद ही सही किंतु सफलता मिलेगी।
प्रेम और निजी संबंध:
प्रेम और निजी संबंध: मे जो ग्रहों की स्थिति है। वह यह बता रही है कि, आप साथी के साथ ज्यादा अट्रैक्टिव और चाहत वाले मोड में रहेंगे। हालांकि यहां जो ग्रहों की स्थिति है। वह बता रही है कि, शुरुआती दिनों में आपको कोई मिस गाइड कर सकता है। जिससे निजी संबंधों को लेकर भ्रम और संदेह उत्पन्न हो सकता है। अतः सावधान रहें। किसी बात को अमल में लेने से पहले उसके सभी पहलुओं का विचार जरूर कर लें। वैवाहिक जीवन के मामलों में जीवनसाथी के साथ आप अपने ससुराल जा सकते हैं। इस दौरान रिश्तेदारी में कुछ खास गुप्त चर्चाएं आपके साथ हो सकती हैं। हो सकता है कि, आप इस सप्ताह किसी धार्मिक यात्रा और हवन तथा यज्ञ के कार्यों को करने में लगे रहे। यानी कोई ऐसा आपका योगदान घर परिवार की तरफ या संबंधों की तरफ से हो सकता है। जिससे धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान हो सकता है।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह आप अपने आय के स्रोतों से कुछ इस तरह से धन कमाने की फिक्र में रहेंगे कि, आपका लाभ बढ़ा हुआ रहेगा। चाहे वह वाहन और परिवहन के क्षेत्र हो। या राजनैतिक क्षेत्र हो, या फिर टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए क्षेत्र हो। आपको अपने धन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यानी आय के जो भी स्रोत है। चाहे आप छोटे व्यापारी हो। या बड़े स्तर के व्यापारी हो। या फिर नौकरी करने वाले हो तो, भी इस सप्ताह आपको आमदनी होगी। लेकिन इस आमदनी को बढ़ाने के लिए आपको पुरजोर मेहनत की जरूरत रहेगी। हो सकता है कि, कुछ चुनौतियां और कठिनाइयां आपके सामने इस प्रकार से भी आ जाएं। जिसे लेकर के आप यह सोचने में मजबूर हो जाएं कि, इस तरफ जाएं या उस तरफ जाएं। अतः सावधानी से चलें। अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं।
यात्रा और प्रवास:
यात्रा और प्रवास: इस राशि वालों को यात्रा और प्रवास से जुड़े ऐसे अवसर प्राप्त होंगे। जो आपके लिए सुखद रहेंगे। हालांकि सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। क्योंकि यहां पर कुछ विरोधी पक्ष या कुछ ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। जिससे आप थोड़ा परेशान भी हो जाएं। यानि कि सावधानी रखें। ऐसी यात्रा और ऐसा प्रवास जो आपको असुरक्षित तथा डेंजरस महसूस हो, वहां सावधान रहें या जाए ही ना। जैसे आप किसी ऐसे स्थान में जाते हैं, जो वीरान हैं। जो हिंसक पशुओं से भरा हुआ है। आज के जमाने का चिड़ियाघर है। वहां भी आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। जानवरों से छेड़छाड़ और ऐसे स्थलों में जहां प्रवेश निषेध हो वहां भी प्रवेश न करें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुल मिलाकर सप्ताह के जो सितारों की चाल है, वह यह बता रही है कि, आपको इस सप्ताह निश्चित रूप से लाभ होता रहेगा।
मकान और गाड़ी:
मकान और गाड़ी: इस राशि वालों को इस सप्ताह मकान से जुड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए खनन तथा उसकी नींव को मजबूती देने के लिए भाग दौड़ करनी पड़ेगी। यानी आप जिस मकान में रहते हैं। आपके आवासीय परिसर में या तो दरारें आ सकती हैं या फिर उसका जो डेकोरेशन है वह खराब हो सकता है। ऐसे में आपको उसे सुरक्षित करने के लिए धन के साथ ही, कठिन परिश्रम भी करना पड़ सकता है। यानी कुछ समस्या जरूर रहेंगी। लेकिन इसके बाद आप सफल रहेंगे और आप अपने मकान को अच्छा बनाने और उसे सुख सुविधाओं से युक्त करने में सक्षम रहेंगे। इसी प्रकार यदि आप कोई आधुनिक मॉडर्न की गाड़ी लेना चाह रहे हैं, जो अट्रैक्टिव के साथ-साथ आपके लिए सुरक्षित भी हो। ऐसी गाड़ी भी इस सप्ताह आप कहीं दूर दराज के क्षेत्र से खरीद सकते हैं। मकान और गाड़ी के संदर्भ में यह सप्ताह आपको कुछ खास परिणाम देगा। किंतु मेहनत भी करवाता रहेगा।
स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य: इस राशि के लोगों को कहीं ना कहीं सेहत में अच्छी खूबसूरती बनी हुई रहेगी। आपका चेहरा निखरा हुआ और आकर्षक लगेगा। किंतु सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपके लिए सेहत में पीड़ा तथा कमजोरी देने वाला होगा। गुप्तांगो में कुछ पीड़ाएं या खुजली तथा जलन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। यानी मूत्र रोग कि समस्याएं आ सकती हैं, इसका ध्यान दें। किसी भी समस्या में चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। हालांकि सप्ताह के तीसरे दिन से आपका स्वास्थ्य पुनः लाइन में आ जायेगा। यानी जो पीड़ाएं हैं, जो दर्द है, जो थकान आपको महसूस हो रही है। धीरे-धीरे हटाने लगेगी और आप पुनः अच्छे सेहत के मालिक रहेंगे। इस प्रकार से स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम की तरफ इशारा कर रहा है। अतः सूझ-बूझ से काम ले तो अधिक अच्छा रहेगा।
यह भी जरुर पढ़ें- सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2026- क्या, ग्रहों के गोचर इस वर्ष आपके लिए हैं अनुकूल?
उपयोगी उपाय:
उपयोगी उपाय: इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को सुखद रखने के लिए भगवान शिव को दूध और दही से स्नान करना चाहिए। इसी प्रकार अन्य समस्याओं के निदान के लिए जो आपकी कुंडली के अनुसार आ रही हैं। आपको हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। यानी चोला चढ़ाना चाहिए।
भाग्यशाली अंक:
इस राशि के लिए भाग्यशाली अंक 9 रहेगा। जिसे आप अपने कार्य और व्यापार में प्रयोग कर सकते हैं। जिससे आप और सकारात्मक परिणाम को प्राप्त करेंगे।
भाग्यशाली रंग:
इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग सुनहरा रंग रहेगा। इसे आप अपने कार्य और व्यापार में तथा अन्य समस्याओं के निदान के लिए प्रयोग कर सकते हैं। या इस प्रकार के वस्त्र तथा आभूषण धारण कर सकते हैं। इन रंगों के वस्त्र तथा आभूषण आपके लिए समुचित उपयोगी और शुभ पद बने हुए रहेंगे।
FAQS\अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. सिंह राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है। मेहनत और सही निर्णय लेने से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है।
Q. क्या सिंह राशि के विद्यार्थियों को इस सप्ताह पढ़ाई में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, इस सप्ताह विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में अच्छे अवसर बन रहे हैं। विज्ञान, तकनीक, भाषा और साहित्य से जुड़े विषयों में बेहतर प्रदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
Q. सिंह राशि के नौकरी और व्यापार के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि सफलता पाने के लिए मेहनत और सावधानी दोनों जरूरी रहेंगी।
Q. क्या सिंह राशि वालों के लिए इस सप्ताह यात्रा के योग बन रहे हैं?
An. हाँ, इस सप्ताह यात्रा और प्रवास के योग बन सकते हैं। हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी रखना आवश्यक है और जोखिम भरे स्थानों से बचना चाहिए।
Q. सिंह राशि के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. भगवान शिव को दूध और दही से अभिषेक करना तथा हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ माना गया है। इससे स्वास्थ्य और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।



