साप्ताहिक राशिफल 5–11 अप्रैल 2026 | सभी राशियों का भविष्यफल

Table of Contents

मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल मैं आचार्य अंकुश आपके जीवन से जुड़े कुछ खास पहलुओं को लेकर लिख रहा हूं। जिसमें आप अपने स्वास्थ्य लव लाइफ करियर आर्थिक स्थिति वैवाहिक स्थिति के विषय में ग्रहों के गोचर के अनुसार जानेंगे। साथी में आप इस साप्ताहिक राशिफल में पूरे ग्रहों का जो गोचरीय विश्लेषण है, सारांश उसे भी पढ़ेंगे और इसके उपाय भी अशुभ ग्रहों के निवारण हेतु जानेंगे। अतः इस राशिफल को अंत तक जरूर पढ़ें और इसका लाभ उठाएं। 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति सकारात्मक परिणाम को दर्शा रही है। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं रहना है। क्योंकि जो ग्रहों का संकेत है, वह यह बता रहा है कि, इस दौरान आपको शरीर में चोट तथा पीड़ा खांसी जुकाम सर दर्द या फिर गुप्तांगों के रोग होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में आपका स्वास्थ्य पुनः खिला हुआ और अच्छा रहेगा।  सप्ताह के अंत तक पूर्ण रूप से आप स्वस्थ और हिट तथा फिट बने हुए रहेंगे। 

इस सप्ताह आपको साथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए उन्हें भी कुछ वक्त देना पड़ सकता है। यानी उन्हें भी समझे और सहयोग दें तथा उनकी पसंद का भी ध्यान रखें। इस सप्ताह हो सकता है कि, आप उनके साथ पसंदीदा व्यंजनों का लुफ्त उठाएं। हालांकि शुरुआती दौर में जो ग्रहों का संकेत हैं, वह बता रहा है कि, संबंधों में तनाव और खटपट की स्थिति उभर सकती है। किंतु सप्ताह के द्वितीय भाग में ग्रहों का जो संकेत है, वह यह बता रहा है कि, आप किसी दार्शनिक और धार्मिक स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं।

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आपको खनिज पदार्थ जैसे तेल गैस लोहा तांबा सोना चांदी या फिर भूमिगत निर्माण के कामों में आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यानी इसमें जो मेकैनिज्म लगा है, जो टेक्निकल प्रयोग होना है चाहे वह रक्षा सुरक्षा और युद्ध से जुड़े हुए सामान हो या फिर शासन प्रशासन और व्यवस्थाओं को साधने की जरूरत हो, या फिर खुफिया गुप्तचर और राजनीतिक और सिविल सेवाओं में करियर को चमकाने की बातें हो, खास अवसर विद्यमान रहेंगे। व्यापारिक मोर्चे में भी सफलता आपको इस सप्ताह मिलेगी। लेकिन कठिनाइयां भी रहेंगी।

ग्रहों का जो संकेत धन के मामलों में मिल रहा है। इस सप्ताह वह यह बता रहे हैं कि, आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन इस दिशा में आपको लगातार कठिन परिश्रम और मेहनत की जरूर बनी हुई रहेगी। पूंजीगत निवेश में लाभ के अवसर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन संबंधित संस्था की वैधता को अवश्य ही जांच और परख लें, अन्यथा नुकसान लग सकता है। इस सप्ताह आपको कई मामलों में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।  और कहीं से जो धन आना है उसके लिए आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन आपका मुनाफा बढ़ेगा प्रयासों को जारी रखें। 

सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना हुआ रहेगा। लेकिन जीवन-साथी के स्वास्थ्य को लेकर या किसी पारिवारिक व्यक्ति और सगे रिश्तेदार की सेहत को लेकर आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि संबंधों में परस्पर सामंजस तो बना रहेगा। लेकिन जो रोमांटिक और परस्पर मधुरता की स्थिति है, वह यहां पर कुछ कमजोर होती दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको एक दूसरे को कटु शब्द नहीं कहना चाहिए। रिश्तो का जो सम्मान और उनकी मर्यादाएं हैं,उन्हें आपको  नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

इस सप्ताह के ग्रहों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सितारे आपको सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ समस्याओं को दिखा रहे हैं तथा सावधान रहे। लव लाइफ में साथी को समय देकर और उनके मूड को भांपते हुए आप संबंधों को और रोमांटिक तथा अनुकूल बना सकते हैं। करियर में इस सप्ताह आपको खनन तकनीक आदि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बन रही है। लेकिन कठिन मेहनत जरूर करनी पड़ेगी। इसी प्रकार वैवाहिक जीवन में सामंजस्य तो रहेगा। लेकिन कुछ परेशानियां भी रहेगी। इसलिए बौद्धिकता से जरूर काम ले अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर भगवान शिव को दूध और गंगाजल से स्नान करना चाहिए। तथा अन्न दान और सफेद तथा लाल वस्त्रो का दान करना चाहिए। बंदरों को भीगे हुए चने भी डालना चाहिए। जिससे आपके स्वास्थ्य लव लाइफ करियर और वैवाहिक जीवन में जो समस्या उभर रही है, उनसे बचते हुए अपने स्वास्थ्य और संबंधों को तथा धन को अच्छा करने में सफल रहेंगे। लेकिन उपाय पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ करें। जिससे आपको अवश्य ही लाभ होगा। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। आप अपने शारीरिक क्षमताओं को इस सप्ताह मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे। हो सकता है कि, इस सप्ताह आपको कार्य और व्यापार के क्षेत्र तथा अन्य जो सेवा सुरक्षा तथा दूसरे क्षेत्रों से जुड़े हुए कार्य है, उन्हें लेकर आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। इस सप्ताह के सितारों की जो चाल है, वह यह बता रही है कि, इस सप्ताह का अधिकांश भाग सेहत को थकान और नरमी से युक्त कर सकता है। अतः अपने खान-पान के प्रति लापरवाह ना रहें। 

सितारों कि जो चाल है, उससे यह ज्ञात हो रहा है कि, आप अपने निजी संबंधों को कुछ खास और मधुर बनाने की कोशिश में रहेंगे। ऐसे में आपको कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं का ध्यान देना पढ़ सकता है। जैसे कि किसी व्यक्ति के द्वारा आपको गलत मिस गाइडेंस मिल जाए। जिससे संबंधों कि मधुरता में कमी न हो। ऐसे में आपको अपने बुद्धि और साहस का प्रयोग करना पड़ेगा। आपके संबंध रोमांटिक और मधुरता से युक्त रहेंगे। उनके साथ आप किसी विशेष और गुप्त स्थान में घूमने के लिए तैयार हो सकते है। बहुत संभव है कि अचानक ही इस तैयारी को रद्द करना पड़े। 

ग्रहों का जो गोचर है, इस सप्ताह करियर के लिहाज से कुछ ऐसे संकेत दे रहा है। जहां आपके प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिलने वाली रहेगी। यहां मान प्रतिष्ठा और धन आपको खूब मिल सकता है। लेकिन आपको सावधानी की जरूरत भी बनी रहेगी। खनन और कमीशन तथा कुछ सट्टा आदि के ऐसे क्षेत्र जैसे बैंकिंग और अन्य क्षेत्र वहां आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आप पुलिस और सेना से जुड़े हुए हैं या फिर कोई ऐसे सक्षम अधिकारी हैं, जो कानून और व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को संभाल रहे हैं तो, यहां आपको लाभ होता दिखाई दे रहा है, लेकिन सावधानी बहुत ही जरूरी रहेगी।

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह संकेत दे रही है कि, आपका जो आर्थिक स्तर है पहले कि अपेक्षा और उम्दा किस्म का रहेगा। जिससे आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। क्योंकि इस दौरान आप कोई ऐसा धन अर्जित कर सकते हैं जो, अचानक और बड़ा लाभ देने वाला होगा । जैसे पूंजीगत निवेश और तेल गैस खनन से जुड़े क्षेत्र तथा देश और देश अंतर में दूर दराज के क्षेत्रों के व्यापार आपके लाभ को बढ़ाने वाले रहेंगे। यानी जो लाभ की स्थिति है, वह अच्छी होगी। आपके रहन-सहन का स्तर अच्छा होगा। हो सकता है  कि कुछ लेन देन के मामलों में आपको तनाव उत्पन्न हो। आपका पैसा कोई फंसा हुआ हो, वह व्यक्ति आपको ना लौटा रहे हो, जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ही ज्ञात हो रहा है कि, आप दांपत्य जीवन में हंसी-खुशी के अवसरों को प्राप्त करेंगे। और वैवाहिक जीवन के आंगन में संतान सुख प्राप्त होने के बहुत अच्छे योग इस सप्ताह बन रहे हैं। हालांकि यहां भी आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। यानी समय और साधनों का ध्यान देते हुए कोई ऐसा डिसीजन न लें। जिससे परेशानी उत्पन्न ना हो। कुल मिला करके आपकी सूझबूझ और आपका परिश्रम इस सप्ताह रंग लाने वाला रहेगा। जिससे आपका वैवाहिक जीवन हंसी और खुशी से भरा हुआ रहेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि आपका स्वास्थ्य बेहतरीन बना हुआ रहेगा। लेकिन खान-पान के लिए लापरवाह ना रहे। और लव लाइफ भी आपकी मधुरता से युक्त रहेगी। किंतु छोटी-छोटी बातों में तनाव न बढ़े इसका आप पूरा ख्याल रखें। साथी की पसंद का ध्यान रखते हुए इस सप्ताह आप उन्हें कुछ उपहार देंगे जिससे यह सप्ताह अच्छा और अनुकूल परिणाम को देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में संतान सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आपके यहां लापरवाही नहीं करना है। यानी जो पूर्व की सावधानियां है उनका ध्यान रखें।

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपको उपाय के तौर पर भगवान सीताराम सीताराम मंत्र का जप करते रहना चाहिए। तथा बंदरों को चने भी खिलाना चाहिए। जिससे आपको संबंधित क्षेत्र में जो परेशानियां दिखाई दे रही हैं। इस उपाय के प्रभाव से वह समाप्त होंगी। तथा आप सफल रहेंगे। 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आप अच्छे सेहत के मलिक स्वामी बने हुए रहेंगे। आपकी अच्छी दिनचर्या का असर इस सप्ताह बहुत अच्छा दिखाई देगा। यदि कोई रोग या पीड़ा है तो, उन्हें इस सप्ताह दूर करने की आपकी मुहिम रंग लाने वाली रहेगी। स्वास्थ्य के बेहतरीन होने से आप संबंधित फिल्म कला अभिनय के क्षेत्र में उम्दा किस्म का प्रदर्शन करने में सक्षम रहेंगे। कुल मिला करके सेहत के लिहाज से इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको कहीं ना कहीं निश्चित परिणाम को दर्शा रही है, अतः सावधान रहें। 

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में सितारों की चाल दर्शा रही है कि आपको अपने लव और रिलेशन में सप्ताह के शुरुआत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिससे उनके मध्य दिल को छू लेने वाली और मन को बहलाने वाली रोमांटिक वार्ताओं का बेहतरीन अवसर बना हुआ रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में आपको इन संदर्भों में बहुत ही सूझबूझ के साथ चने की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा संबंधों में तनाव और झगड़ा उत्पन्न हो सकते हैं। बहुत संभव है कि, उनके साथ आप वांछित फिल्म को देखने के लिए इस सप्ताह जा सकते हैं। 

इस सप्ताह आप नौकरी पाने और उसे करने की क्षमताओं से युक्त रहेंगे। यानी आपकी योग्यता और क्षमता  समुन्नत रहेगी। जिससे आप संबंधित निजी और सरकारी क्षेत्रों में यदि अपने करियर को निखारना चाह रहे हैं तो, वहां बहुत अच्छे योग बने हुए रहेंगे। यदि आप सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं या किसी प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं तो, ग्रहों का जो संकेत मिल रहा है वह यह दिखा रहा है कि, आपकी सफलता निश्चित है। हो सकता है इस सिलसिले में आपको किसी खास कोचिंग और विशेषज्ञों को ज्वाइन करना पड़े। करियर के सिलसिले में इस सप्ताह आप किसी यात्रा में भी जा सकते हैं। 

इस सप्ताह आपके धन कमाने की जो लालसा बनी हुई है। वहां आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि संबंधित संस्था के द्वारा आपको बहुत सुंदर अवसर मिलते हुए रहेंगे। चाहे वह सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े आय के स्रोत हो या फिर वस्त्र आभूषण के निर्माता कंपनी हो या फिर किसी उत्पादन व विक्रय के स्रोत हो, वहां से आपको वांछित लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यानी कार्मिक और व्यापारिक जीवन में जो भी आए के स्रोत हैं, वहां से आपको बढ़िया लाभ होता हुआ इस सप्ताह दिखाई दे रहा है। पूंजीगत निवेश में भी लाभ रहेगा। लेकिन थोड़ा यहां सावधानी बनाए रखें। 

वैवाहिक जीवन में घर परिवार को चलाने की आपके अंदर बहुत ही अच्छी कला और दक्षता विद्यमान रहेगी। जिससे आप प्रसन्न होते रहेंगे। धीरे-धीरे आप अपने घर को सभी सुविधाओं को जुटाने में सफल रहेंगे। जिससे आप अपने जीवन सहचारी या सहचर के मध्य प्रसन्न लाइफ को व्यतीत करेंगे। हालांकि ऐसे जातक और जातिकाएं जो शादी के योग हैं, इस सप्ताह उनकी शादी होने के बहुत सुंदर अवसर विद्यमान है। यानी वैवाहिक जीवन का जो सुख है और जो एक विश्वास है और सामंजस्य है, उसे इस सप्ताह आप अर्जित करने में सफल रहेंगे। अतः पूरे मन से अपने प्रयासों को जारी रखें।

सितारों की चाल से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य और लव लाइफ तथा करियर के क्षेत्र में कई बार तनाव तो कई बार अच्छे परिणाम भी मिलते रहेंगे। हालांकि कई बार ऐसे नकारात्मक और तनाव भरे माहौल के कारण आपको परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको पूरी सावधानी के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। यानी सारांश के रूप में जो गोचरीय क्रम है, वह है दर्शा रहा है कि, आप इस सप्ताह अपने प्रयासों को संबंधित क्षेत्र में पूरे मन से करेंगे और साथ में सावधानी बनाए रखेंगे तो, बहुत सी समस्याओं से पार पाने में सफल रहेंगे।

इस सप्ताह के जो सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है। जो आपके स्वास्थ्य लव लाइफ और करियर तथा आर्थिक जीवन में जो उतार चढ़ाव दिखाई दे रहा है। उसके लिए आपको इस सप्ताह भगवान राधा कृष्ण को केसर और पीला चंदन अर्पित करना चाहिए। साथ ही में कुत्ते को दूध और ब्रेड आदि भी देना चाहिए। इन उपायों को करने से आपके जीवन में इस सप्ताह जो ग्रहों की स्थिति के कारण मुश्किलें आ रही हैं, आप उन्हें दूर करने में सफल होते रहेंगे। 

इस सप्ताह आप बेहतरीन स्वास्थ्य से युक्त रहेंगे। क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है, वह है दर्शा रहा है कि, आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को मजबूती देने में इस सप्ताह बहुत हद तक कामयाब रहेंगे। जिससे आपका स्वास्थ्य तंदुरुस्त और मजबूत बना हुआ रहेगा। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना है। किसी से अनावश्यक बातों में उलझें  इससे मानसिक पीडा और स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। हालांकि सेहत के लिहाज से इस सप्ताह के जो ग्रह हैं आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और बेहतरीन परिणाम को दर्शा रहे। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि आपके मन में जिसके प्रति सम्मान है और जिसे आप चाहते हैं। वह इस सप्ताह आपसे जुड़ने के लिए प्रपोज कर सकते हैं। आपके संबंधों में जो निकटता का स्तर है वह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे लव लाइफ में आप और रोमांटिक तथा मधुर एहसासों की तरफ बढ़ सकते हैं। ग्रहों की जो ऊर्जा है,वह दर्शा रही है कि, आपको  संबंधों में और नजदीक बढ़ाने वाला रहेगा। बहुत संभव है कि आप किसी वांछित फिल्म या किसी पर्यटन में जो सुंदर स्थान है। वहां उन्हें साथ लेकर जाने का प्लान कर सकते हैं। 

सप्ताह के सितारों कि जो चाल है वह है, वह दर्शा रही है कि, बैंकिंग चिकित्सा अनुसंधान अध्ययन अध्यापन और टेक्निकल फील्ड में आपको इस सप्ताह करियर को ऊंचाई तक ले जाने में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। आपके प्रयास इस सप्ताह रंग लाने वाले रहेंगे। जिससे आप अपने करियर में कोई महत्वपूर्ण सफलता अर्जित करेंगे।  सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि इस सप्ताह आपको किसी सराहनीय कार्य के लिए सरकार या संबंधित संस्था के द्वारा कोई बड़ा अवार्ड दिया जा सकता है। आपकी सूझबूझ और कार्य शैली की लोगों के मध्य सराहना होगी। यानी करियर के लिहाज से सप्ताह विशेष और किसी खास मुकाम को देगा।

इस सप्ताह के सितारों के जो संकेत मिल रहे हैं, उनसे यह बात स्पष्ट हो रही है कि, आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके धन लाभ को बढ़ाने वाला सिद्ध होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह आपके जो धन कमाने की एक ख्वाहिश है। वह बहुत हद तक सफल होती दिखाई दे रही है। जिससे आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। यानी जो भी आप कार्य करते हैं या किसी कारोबार से जुड़े हुए हैं। वहां आपका जो लेन देन है, जो धन कमाने का तरीका है बड़ा ही अनूठा और सकारात्मक रहेगा जिससे आप अपने धन लाभ को उच्च उठाने में सफल रहेंगे। यानी जो ग्रहों की स्थिति बता रही है कि इस सप्ताह कहीं ना कहीं से आपको धन लाभ अवश्य होगा।

इस सप्ताह के सितारों की जो चाल है वह संकेत दे रही है कि, पति-पत्नी के मध्य बहुत ही अच्छा सामंजस का योग विद्यमान रहेगा।। इस सप्ताह अपने जीवन-साथी के साथ आप अधिक से अधिक समय देना चाहेंगे। उनके मध्य परस्पर रोमांटिक वार्ताएं और संबंधों की की स्थिति मजबूत होती रहेगी। यदि पहले किसी बात को लेकर आपके संबंधों में लड़ाई झगड़ा हो गए हैं या मनमुटाव चल रहा है। तो उनके समाप्त होने के मौके इस सप्ताह मौजूद रहेंगे। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से गृहस्थ बहुत ही सुखद और शानदार रहेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आप अपने स्वास्थ्य को सुखद रखने और रिलेशन को मधुर बनाने की दृष्टिकोण से जो ग्रहों का कुछ अशुभ संकेत दिखाई दे रहा है, उसे दूर करने के लिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसी तरह से कैरियर आर्थिक स्थिति और वैवाहिक जीवन तथा अन्य मामलों में जो समस्याएं आ रही हैं, उन्हें आप दूर करने में सक्षम रहेंगे। लेकिन सावधान होकर के प्रयास करें।

उपाय के तौर पर इस सप्ताह सितारों की चाल से जो ज्ञात हो रहा है, उसमें विशेष रूप से आपको भगवान सीताराम चंद्र जी को सुगंधित मालाओं को अर्पित करना चाहिए।जो माला आकर्षक और सुगंधित हो, और केसर युक्त उन्हें पीला चंदन समर्पित करें। तथा भगवान को प्रणाम करें गुरुजनों और ब्राह्मणों को प्रणाम करें और उन्हें दक्षिणा दें। जिससे आपके कार्य व्यापार स्वास्थ्य और रिलेशन में जो समस्याएं हैं वह समाप्त होगी।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि इस राशि वालों को अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए अपने खान-पान को और बेहतरीन और स्वास्थ्यवर्धक बनाना होगा। यानी सेहत आपकी अच्छी तो रहेगी। लेकिन कहीं ना कहीं जो जंक फूड और तले भुने हुए पदार्थ तेल मसाले इनका अधिक प्रयोग आपकी सेहत को नुकसान दे सकता है। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में सेहत में समस्याएं उभरने के संकेत मिल रहे हैं। किंतु इसके बाद पुनः आपकी सेहत अच्छी होती दिखाई दे रही है।

इस सप्ताह के ग्रहों का जो संकेत है, वह  बता रहा है कि, निजी संबंधों में आप अधिक रोमांटिक और उत्साहित बने हुए रहेंगे। उनकी पसंद की कोई वस्तु आप इस दौरान खरीद सकते हैं। जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा और आप उन्हें लेकर उत्सुक और रोमांटिक बने हुए रहेंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान देना है कि, फोन से या मैसेज के द्वारा कोई ऐसी अप्रिय वार्तालाप को ना करें। जिससे संबंधों में दरार पड़ जाए। यानी उन्हें भी समझे और थोड़ा सा वक्त दे। परस्पर एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आपके लिए अच्छा रहेगा। 

सितारों की चाल इस इस सप्ताह यह संकेत दे रही है कि, आप अपने करियर को समुन्नत करने में सफल रहेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या टेक्निकल फील्ड में अपने करियर को चमकाना चाह रहे हैं और एक बहुत बड़े कारोबारी तथा व्यापारी के रूप में अपने को प्रतिष्ठित करना चाह रहे हैं तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके लिए वांछित लाभ को देने वाली रहेगी। इस सप्ताह हो सकता है करियर के सिलसिले में आपको दूर दराज के क्षेत्र की यात्रा करनी पड़े। व्यापारिक तथा कार्मिक मोर्चा में आपको विपक्षीय बैठक भी करनी पड़ सकती है। 

इस सप्ताह आपको धन कमाने और जीवन स्तर को उच्च उठाने में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी रहेगी। जिससे आप अपने जीवन स्तर को पहले से अच्छा और समृद्ध साली बनाने में कामयाब रहेंगे। सुख और सुविधाओं को जुटाने और उनके उपयोग में आप काफी सक्षम बने हुए रहेंगे। यदि आप कोई नया मकान खरीदना चाह रहे हैं या भूमि खरीदना अच्छा रहे हैं तो सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। वही नया और आधुनिक लुक का वाहन खरीदने में भी आप सफल रहेंगे। कुल मिलाकर जो सितारों की चाल है, आपके लिए वह शुभप्रद बनी हुई रहेगी। लेकिन थोड़ा सा सावधानी बनाकर के चलने की जरूरत रहेगी। 

शादीशुदा जीवन इस सप्ताह हंसी-खुशी से भरा हुआ रहेगा। जिससे संबंधों में परस्पर चाहत और विश्वास तथा सम्मान बरकरार रहेगा। इस सप्ताह के शुरुआत से आप अपने घर और आंगन को संभालने के लिए बहुत ही तत्पर और संलग्न रहेंगे। जिससे आपका वैवाहिक जीवन एक खुशहाल जीवन की तरह रहेगा। संबंधों की मर्यादा और संबंधों का जो एहसास है, वह इस सप्ताह बहुत ही सुंदर और अच्छा रहेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में हो सकता है कि, आपको कुछ अधिक तनाव और फिक्र संबंधों को लेकर हो सकती है। 

सारांश के तौर पर जो ग्रहों का संकेत प्राप्त हो रहा है। उससे ज्ञात हो रहा है कि, आपका स्वास्थ्य और लव लाइफ लगभग आपको अच्छे परिणाम देने वाले रहेंगे। करियर और आर्थिक स्थिति में काफी सुधार और अच्छा रहेगा। हालांकि यहां आपको पूरे मन से प्रयास करने पड़ेंगे। वही वैवाहिक जीवन भी इस सप्ताह संबंधों के लिहाज से अच्छा रहेगा। लेकिन शुरुआती दौर में कुछ खटपट हो सकती है। अतः संबंधों को मधुर बनाने के लिए आपको अपने स्तर पर किसी को कटु शब्द नहीं कहना चाहिए।

उपाय के तौर पर इस राशि के जातकों को गणपति भगवान को मोदक का भोग लगाना चाहिए और उन्हें दूर्वा अर्पित करना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए उत्तम परिणाम को देने वाला रहेगा। इन उपायों के द्वारा आप अपने संबंधित स्वास्थ्य लव लाइफ और कैरियर तथा आर्थिक और वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण उन्नति और प्रगति अर्जित कर सकते हैं। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह तंदुरुस्त बना हुआ रहेगा। आपकी सधी हुई दिनचर्या और जो हल्की कसरत करने की आदत है, वह कहीं ना कहीं आपकी सेहत के लिए एक संजीवनी की तरह काम करती रहेगी। हालांकि सप्ताह के द्वितीय भाग में आपको कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि,शरीर थोड़ा सा नरम और सुस्त हो रहा है। जिसमें खांसी जुकाम और रक्तचाप आदि की समस्या भी हो सकती है। उसके बाद सत्ता के अंतिम चरण में देखें तो सितारों की सच्चाल आपके स्वास्थ्य को पुनः अच्छा करते हुए दिखाई दे रही है। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आप अपने प्रेम संबंधों को माधुर एहसासों वाला बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। उनसे आप बात करने के लिए उत्सुक और अग्रसर रहेंगे। जिससे अधिकांश समय आप उन्हें इस सप्ताह समय देते रहेंगे। जिससे परस्पर लव और रिलेशन की स्थिति और मजबूत तथा रोमांटिक रहेगी। हो सकता है कि, इस सप्ताह वह आपसे कहीं दूर यात्रा में चल जाए। लेकिन इसके बाद भी आप से उनके मन की दूरी नहीं रहेगी। वह आपके मन और हृदय में बसे हुए रहेंगे। कुल मिला करके तनाव की स्थिति उत्पन्न ना हो इसका ध्यान रखें।

इस सप्ताह के सितारों की चाल ऐसे संकेत दे रही है कि, आप जिस क्षेत्र में अपने करियर को निखारना चाहते हैं वहां आपको अच्छी खासी प्रगति और उन्नत मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाने वाली रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यदि आप किसी सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में नौकरी करना चाह रहे हैं या वहां अपने दक्षताओं को और अच्छा बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो, सफल रहेंगे। यदि आप पढ़ते हैं या फिर पुलिस चिकित्सा और तकनीक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो भी आपको निश्चित रूप से इस सप्ताह बड़ी कामयाबी मिलेगी। अतः अपने मन से प्रयासों को जारी रखें।क्योंकि शुरुआती दिनों में आपको कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। 

इस सप्ताह धन कमाने और संबंधित आय के स्रोतों से बेहतरीन लाभ मिलने के संकेत ग्रह इस सप्ताह दे रहे हैं। जिससे आपका जीवन स्तर बेहतरीन होगा। सुख सुविधाओं को आधुनिक बनाने में आप सफल रहेंगे। पूंजीगत निवेश में इस सप्ताह सफल रहेंगे। और उससे मुनाफा भी मिलेगा। इस सप्ताह आपका मुनाफा बढ़ेगा। आप चाहे कार्यरत हो या कोई व्यवसाय करते हो, वहां से धन लाभ होगा। इस सप्ताह के शुरुआत से ही आप किसी धार्मिक कार्यों में अपना धन काव्य कर सकते हैं। चाहे वहां पर कोई भंडारे की बात हो या फिर देव दर्शन की कामना हो। बहुत संभव है कि, कोई भवन और ऑफिस खरीद सकते हैं। 

सितारों की चाल इस सप्ताह यह बता रही है कि, आप अपने वैवाहिक जीवन को सफल और शानदार बनाने में तत्पर रहेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में ऐसा संभव है कि, पति और पत्नी के मध्य मतभेद उत्पन्न हो जाएं, चाहे वह किसी सामान के खरीदने के मामले में हो। या छोटी-छोटी बातों में हो। ऐसे में आपको गुस्सा से बचना चाहिए। इस सप्ताह के ग्रहों की चाल है बता रही है कि विवाह योग्य जातक और जातिकाओं की शादी के सुंदर योग बन रहे हैं। हालांकि जीवन-साथी के चुनाव में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। 

सप्ताह के ग्रहों का गोचर यह दर्शा रहा है कि, आपको अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए और लव लाइफ में आनंद और रोमांस को पाने के लिए कहीं ना कहीं ग्रहों की स्थिति अच्छे परिणाम को तो दर्शा रही है। लेकिन थोड़ा सा आपको यहां सावधान रहना पड़ेगा। करियर में देखा जाए तो बहुत अच्छी सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। आपकी मेहनत सफल होगी। वैवाहिक जीवन में खटपट हो सकता है और जो विवाह के योग्य जातक और जातिकाएं है, उनकी शादी भी हो सकती है। किंतु यहां भी सावधानी की जरूरत रहेगी। 

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर भगवान सूर्य नारायण को लगातार सप्ताह पर्यंत उगते हुए सूर्य नारायण को जल देना चाहिए। तथा गाय को सवा सौ ग्राम गुड़ और चने का आता भी डालना चाहिए। जिससे आपके रुके हुए अधिकांश कार्य सफल होंगे और जो समस्याएं आ रही हैं, उन्हें सुलझाने में आप सफल होते दिखाई दे रहे। लेकिन उपाय को पूरे श्रद्धा विश्वास के साथ करें। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके स्वास्थ्य को मजबूत और सुंदर बनाने वाली रहेगी। यहां आपको थोड़ा सा सावधानी की जरूरत सप्ताह के तीसरे चौथे दिन पढ़ सकती है। क्योंकि हो सकता है कि आप ज्यादा स्पाइसी और तले हुए मसालेदार जंक फूड आदि का सेवन इस तरह से कर लें जो सेहत के नुकसानदायक हो। अतः इस बात का समुचित ध्यान रखें की स्वास्थ्य खराब ना हो। खान-पान को संयमित रखें। तो आपका स्वास्थ्य और बल तथा पराक्रम इस सप्ताह बहुत अच्छा बना हुआ रहेगा। कुल मिलाकर के स्वास्थ्य अच्छा तो रहेगा। लेकिन लापरवाह ना रहें। 

सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आपका लाभ और रोमांस आपके मन के मुताबिक होगा। आप उन्हें इस सप्ताह और नजदीक लाने के लिए कुछ कदम बढ़ा सकते हैं। इस सप्ताह उनके साथ किसी प्रदर्शनी या फिल्म को देखने के लिए जा सकते हैं। तथा उनकी पसंद के व्यंजनों का लुफ्त इस सप्ताह उनके साथ आप उठा सकते हैं। अपने लव पार्टनर को आप बाखूब समझेंगे और उन्हें लेकर उत्साहित तथा रोमांचित रहेंगे। हालांकि आपको सप्ताह के अंतिम दिनों में कुछ संबंधों में तनाव मिल सकता है। अतः सावधानी रखें। 

सितारों की चाल इस सप्ताह यह संकेत दे रही है कि, आप निजी और सरकारी संस्थानों में चाहे वह सिविल सेवाओं से जुड़ा हुआ करियर हो या फिर पुलिस प्रशासन बैंकिंग से जुड़ा हुआ हो, आपको सफलता मिलेगी। यदि आपने कोई परीक्षा दे रखी है तो, वहां आपको अपॉइंटमेंट मिलने के बहुत ज्यादा चांस बन रहे हैं। पूरे मन और विश्वास के साथ प्रयासों को जारी रखें तो इस सप्ताह आप करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि सप्ताह के दूसरे और अंतिम दिनों में आपको कुछ चुनौतियां और तनाव उभर सकते हैं। अतः सूझबूझ को बनायें रखें। व्यापारिक और राजनीतिक कैरियर भी इस सप्ताह अच्छा रहेगा। 

धन कमाने और उसे संग्रहित करने की लालसा इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अधिक परिश्रम दे सकती है। यानी आपको लाभ तो मिलेगा। लेकिन कठिन परिश्रम और उतार-चढ़ाव की स्थिति इस सप्ताह बनी रहेगी।सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको पूंजीगत निवेश के अवसर बने हुए रहेंगे। लेकिन सितारों की चाल यह भी बता रही है कि लेन-देन के मामलों में और धन कमाने में आपको इस सप्ताह सावधान रहने की जरूरत रहेगी। अन्यथा नुकसान लग सकता है। यानी सितारों की चाल आपको बहुत कुछ सपोर्ट करती हुई दिखाई दे रही है। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, जीवन-साथी को लेकर उत्साह और सम्मान बना हुआ रहेगा। उनकी एक झलक और मुस्कुराहट आपको आनंद और रोमांस से भरने वाली रहेगी। उनसे आप अधिक नजदीक और आस-पास बने हुए रहेंगे। हालांकि सप्ताह के तीसरे और अंतिम दिनों में किसी कार्य वश आपको बाहर यात्रा या प्रवास करना पड़ सकता है। जिससे उनके स्वास्थ्य की समस्याएं और संबंधों में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आपको उन्हें भी वक्त देना पड़ेगा और समझाना पड़ेगा। जिससे तनाव न उत्पन्न हो। 

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपको अपनी लव लाइफ और करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। वही करियर को उच्च बनाने मैं आप सफल होते रहेंगे। हालांकि वैवाहिक जीवन में संबंधों में सम्मान होता  रहेगा। लेकिन कई बार मन मुटाव और तनाव की स्थिति उभर सकती है। इसी तरह आर्थिक मामलों में भी आपको सावधान रहना पड़ेगा। चाहे वह लेन-देन की बातें हो या अन्य दूसरे मामले हो, अन्यथा आपको नुकसान पहुंचक् सकता है स्वास्थ्य आपका अच्छा बना हुआ रहेगा। लेकिन यहां खान-पान का ध्यान दें। 

राधा कृष्ण को सुगंधित पुष्पमाला और बर्फी का भोगअर्पित करें। तथा पक्षियों को दाना डालें। साथ में सूर्य नारायण को अर्घ अवश्य दें, तथा चीटियों को मीठा आटा डालें। इससे आपके स्वास्थ्य करियर लव लाइफ और वैवाहिक जीवन की जो समस्याएं हैं, वह हल होगी और आप इस सप्ताह में समस्याओं से बचने में सफल होते रहेंगे।

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने वाली और बौद्धिक कुशलता को देने वाली रहेगी। जिससे आपका स्वास्थ्य तंदुरुस्त और मजबूत बना हुआ रहेगा। हालांकि आपको अपने ओवर थिंकिंग से बचाना है, क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है, वह यह बता रहा है कि मन और विचारों में ओवर थिंकिंग चलने के कारण कई बार मानसिक अवसाद और आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। हालांकि आपकी बोलचाल की भाषा और सोच काफी हद तक सकारात्मक रहेगी। लेकिन ओवर थिंकिंग से बचना पड़ेगा। 

इस सप्ताह आप अपने निजी संबंधों में अधिक आस-पास बने हुए रहेंगे। जिससे संबंधों का आनंद और एक अनूठा रोमांस आपको महसूस होगा। उनके प्रति सम्मान और चाहत की जो भावना है और मजबूत होगी। हो सकता है कि, आप उन्हें कोई उनके पसंद की वस्तुओं को उपहार में दे सकते हैं।  जिससे उनकी यादें और मजबूत होंगी। यानी प्रेम संबंधों में जो एक भरोसा और चाहत है वह और मजबूत होता दिखाई दे रहा है। लेकिन इस सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन आपको वक्त नहीं मिल पाने के कारण साथी से बातचीत का सिलसिला थम सकता है। जिससे संबंधों में कुछ मिस अंडरस्टैंडिंग उत्पन्न हो सकती है। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, प्रतियोगी क्षेत्र अध्ययन और अध्यापन फिल्म कला संगीत और अनुसंधान से जुड़े क्षेत्रों में आप अपने करियर को उच्च करने में सफल रहेंगे। यदि आप चिकित्सा विज्ञान और खनन आदि से जुड़े हुए हैं, तो वहां भी आपका कैरियर बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है। हो सकता है इस सप्ताह आप किसी व्यापारिक और औद्योगिक प्रयोजनों की लंबी तथा लाभकारी यात्रा में जा सकते हैं। कुल मिलाकर सितारों की चाल आपके लिए सुखद और शानदार करियर को दर्शा रही है, लेकिन आलस्य और कोताही से बच्चे तो सफल रहेंगे। 

इस सप्ताह आप अपने आय के स्रोतों से पहले की अपेक्षा अधिक मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। यदि आप कोई बहुमूल्य वस्त्र आभूषण खरीदना चाह रहे तो, वहां भी सफलता मिलेगी। लेकिन प्रयासों को जारी रखें। यह सप्ताह पूंजीगत निवेश और विदेश से जुड़े कामों को साधने में भी अच्छा रहेगा। जिससे आपको अच्छा वांछित लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने जीवन स्तर को सुधारने और आधुनिक सुख सुविधाओं को जुटाने में सफल होते रहेंगे। हालांकि आपके यहां प्रयासों को पूरी ईमानदारी से करना पड़ेगा। 

अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और शानदार बनाने की आपकी मनसा पूरी रहेगी। जिससे रिश्तो में चाहत और सम्मान बना हुआ रहेगा। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा यदि आप अपने पुत्र या पुत्री की शादी करना चाह रहे हैं तो, इस सप्ताह उसे लेकर के आप कुछ कदम और आगे बढ़ा सकते हैं। संतान पक्ष के हाथ पीला करने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आप वस्त्र आभूषणों के क्रय करने में अपना समय और धन दोनों लगा सकते हैं। जिससे पत्नी और बच्चों के मध्य सकारात्मक वातावरण रहेगा। हालांकि आपको सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत बनी रहेगी। 

सितारों की चाल यह संकेत दे रही है कि, आपको अपने स्वास्थ्य में लापरवाही नहीं करना चाहिए साथ ही लव लाइफ और करियर के क्षेत्र में भी आपको सकारात्मक स्थिति बन रही है, हालांकि जो ग्रहों का गोचर है वह अप एंड डाउन दिख रहा है। जिससे कई बार आप परेशान हो सकते हैं। अतः सावधानी से चले तो अच्छा रहेगा।वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा। लेकिन तनाव से बचने के लिए ऐसी कोई कार्य न करें जो संबंधों में दरार पैदा कर दें। 

सितारों की चाल से जो आपको अशुभ परिणामों के संकेत मिल रहे हैं, उसे दूर करने के लिए आपको सुंदर कांड के पाठ को करवाना चाहिए या उसे विधि पूर्वक करना चाहिए। तथा पक्षियों को दाना डालें। 

सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए शानदार और उपयोगी अवसरों को देने वाला रहेगा। जिससे आप अपने सेहत को और बेहतरीन तथा तंदुरुस्त करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना है कि, खान-पान आपका व्यवस्थित हो, जंग के फुट और तले भुने हुए ऐसे पदार्थों को अपने भोजन में शामिल न करें, जो स्वादिष्ट तो हो, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हो। क्योंकि इस सप्ताह स्वास्थ्य में आपको पीड़ाएं और थकान का अनुभव हो सकता है।

संबंधों में एक दूसरे के प्रति मधुरता और निकटता का एहसास इस सप्ताह लगातार बना हुआ रहेगा। और इससे आप उनके साथ किसी स्वादिष्ट व्यंजन का लुफ्त उठाएंगे और किसी प्रदर्शनी या फिल्म को देखने के लिए उत्सुक रहेंगे। हो सकता है कि, आप उन्हें कोई सुंदर और खास वस्त्र तथा आभूषण इस सप्ताह गिफ्ट करेंगे। जिससे संबंधों की निकटता का आभास और मजबूत होगा। संबंधों में रोमांस और जो वार्ताओं का क्रम है, वह संबंधों को मधुर एहसासों तक ले जाने को दर्शा रहा है। लेकिन अचानक ही तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। 

इस सप्ताह प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के बहुत खास अवसर मौजूद रहेंगे। यदि आप कहीं आवेदन दिए हैं या परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में निश्चित रूप से सफलता की स्थिति दिखाई दे रही है। आपकी दक्षता और कार्मिक योग्यता की वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा प्रशंसा होगी। लेकिन बड़ा लक्ष्य हासिल करने में आपको कठिनाइयां और चुनौतियां भी बनी रहेगी। चाहे वह राजनीतिक जीवन का कैरियर हो या फिर व्यावसायिक और नौकरी से जुड़ा हुआ करियर हो, आपको सूझबूझ से ही कदम बढ़ाना चाहिए। आलस्य नुकसानदायक रहेगी। 

सितारों की चाल है बता रही है कि, आप अपने बौद्धिक स्तर तथा बोलने की कला के जादू से अपने व्यावसायिक क्षेत्र में कई लोगों का मन मोह लेंगे। जिससे आप जो परस्पर लाभ के समझौतातों पर हस्ताक्षर करवाना चाह रहे हैं यानी सेवाओं और वस्तुओं से जुड़े समझौते इस सप्ताह आपके लिए फायदेमंद बने हुए रहेंगे। जिससे आपका धन लाभ और अच्छा होगा। इस सप्ताह आप सुंदर वस्त्र आभूषणों को खरीद सकते हैं और जीवन स्तर को उच्च उठाने में लगे हुए रहेंगे। पूंजीगत निवेश में आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। लेकिन कोई विरोधी आपके इन मसूबों में पानी फेर सकता है। 

इस सप्ताह जीवन-साथी के साथ सुखद अनुभूति और संबंधों में मधुर एहसास बना हुआ रहेगा। जिससे घर परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आप किसी रिश्तेदारी मैं निमंत्रण तथा उनसे मिलने के लिए जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के मध्य परस्पर सामंजस बना हुआ रहेगा। यदि आप शादी के योग्य हैं और अनुकूल जीवन-साथी की तलाश कर रहे हैं तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको बहुत हद तक इस मोके पर सफलता देने वाली रहेगी। किंतु साधे हुए प्रयासों को कमजोर ना करें।

आपका स्वास्थ्य सुंदर बना हुआ रहेगा। तथा रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में आप सफल होते रहेंगे। लव लाइफ के लिहाज से भी यह सप्ताह अच्छा दिखाई दे रहा है। वही करियर में भी उच्च लेवल की सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। किंतु कहीं ना कहीं सावधानी कि जरूरत बनी रहेगी। ग्रहों का जो गोचर है वह शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणामों को दर्शा रहा है। 

मां कात्यानी को पुष्पमाला और प्रसाद अर्पित करें। तथा बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं और गौ सेवा में जो बन सके अपना योगदान करें और उन्हें हरा चारा डालें। जिससे आपके करियर व्यापार स्वास्थ्य वैवाहिक जीवन की जो समस्याएं हैं उनका हाल होगा। 

इस सप्ताह के सितारे आपके स्वास्थ्य को बहुत ही सुंदर और अच्छा बनाने वाले रहेंगे। यानी आपके चेहरे की रौनकता और शरीर की ताकत बरकरार रहेगी। जिससे शारीरिक फिटनेस इस सप्ताह आपका शुरुआती दिनों से ही बना हुआ रहेगा। खान पान की सुख सुविधा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन किसी कीमती वस्तु के गुम हो जाने का यहां खतरा भी दिखाई दे रहा है। जिससे आपकी मानसिक परेशानी और चिंता बढ़ सकती है। अतः अपने स्तर पर सावधान रहें, चाहे वह लेन-देन के मामले हो या यात्रा उपवास की स्थिति हो। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह संकेत दे रही है कि, प्रेम संबंधों में सुखद अहसास बना हुआ रहेगा। आप उनके साथ अपने मन की बातों को साझा करने और रोमांटिक पलों को विकसित कर सकते हैं। यानी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए लव लाइफ को और भरोसेमंद बना सकते हैं। जिससे आपके मन में जो उनके प्रति सम्मान और उत्साह है वह और बढ़ा हुआ रहेगा। हालांकि की सप्ताह के दूसरे दिन किसी जगह जाने और स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने को लेकर संबंधों में तनाव और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः सावधान रहे। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको निजी और सरकारी क्षेत्रों में करियर के सुनहरे अवसरों को देने वाली बनी रहेगी। यदि आप सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं या फिर टेक्निकल फील्ड में अपने करियर को चमकाना चाह रहे हैं। वहां भी आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। व्यावसायिक जीवन में सेवा और अनुबंधों की अवधि को बढ़ाने तथा उसे पुनः नवीनीकरण देने की कोशिश से इस सप्ताह सफल होती दिखाई दे रही हैं। हालांकि आपको इस हेतु भाग दौड़ सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही करना पड़ेगा। क्योंकि प्रतिद्वंदी भी आपकी कतार में खड़े हुए दिखाई देंगे। 

सितारे आपके धन लाभ को और पुख्ता तथा मजबूत करने वाले बने रहेंगे। जिससे मन  और विचारों में उत्साह व्याप्त रहेगा। तथा धन अर्जित करने के जो आपके प्रयास हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। लेकिन यहां पर चुनौतियां और कठिनाइयों से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिससे आपका जो आर्थिक लक्ष्य है उसमें आप थोड़ा पीछे रह सकते हैं, लेकिन आपका मुनाफा ज़रूर बढेगा। इस सप्ताह किसी भूमि और भवन को आप खरीदना चाह रहे हैं, तो उसमें भी सफलता मिलेगी लेकिन उसकी वैधता को आवश्यक जांच लें अन्यथा परेशान हो सकते हैं। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके वैवाहिक जीवन के आनंद को दोगुना करने वाली रहेगी। साथी की जो चाहत और सम्मान की स्थिति है वह परस्पर बढ़ी हुई रहेगी। एक दूसरे के प्रति जो चाहत और मान सम्मान है वह इस सप्ताह मजबूत होता दिखाई दे रहा है। हालांकि आपने जो पहले कुछ गलतियां कर रखी हैं, वह कई बार आपको तनाव और गुस्से की स्थिति इस सप्ताह के चौथे या पांचवें दिन दे सकती हैं। अतः उन्हें अप्रिय शब्द ना कहें, इससे संबंधों में दरार पड़ सकती है। 

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपको इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य लव लाइफ और करियर के क्षेत्र में जो प्रगति हासिल होनी है, वहां कहीं ना कहीं सफलता तो आपको मिलेगी ही, लेकिन चुनौतियां और कठिनाइयां भी दिखाई दे रही हैं। वैवाहिक जीवन में पिछले दिनों की नकारात्मक बातों को न सोचें नहीं संबंधों में दरार आ सकती है। 

भगवान सीताराम चंद्र को पुष्पमाला पीला चंदन और भोग प्रसाद अर्पित करें। शनिवार के दिन तेल का दान करें। और काले कुत्ते को दूध और ब्रेड आदि डालें। जिससे आपके कार्य और व्यवसाय में जो समस्याएं आ रही हैं, उससे आपको मुक्ति मिलेगी। अतः सफलता हेतु विभिन्न उपायों को अवश्य ही करें। 

सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि इस सप्ताह के पहले दो दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि बढ़ती हुई कार्मिक और व्यापारिक स्थितियों के कारण काम के दबाव होने से आप कई बार अपने काम और आराम के नियमों का पालन नहीं कर पाएंगे। हो सकता है इस दौरान सेहत में कुछ पीड़ाएं और चोट का भय उत्पन्न बना रहेगा। हालांकि इसके पश्चात आपकी सेहत में अच्छा सुधार रहेगा। चेहरे की रौनकता बनी रहेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को आप मजबूत करने में सक्षम रहेंगे। कुल मिला करके सेहत आपकी अच्छी बनी हुई रहेगी। 

सत्ता के सितारों की चाल यह बता रही है कि, प्रेम संबंधों में आप उनकी भावनाओं का आदर और सम्मान करेंगे। तथा रोमांचक और माधुर वार्ताओं के अवसर इस सप्ताह के तीसरे दिन से आपको प्राप्त होने के संकेत सितारे दे रहे हैं। हालांकि सप्ताह के शुरुआत में आपको कोई ऐसी बात नहीं चलानी है जो संबंधों के अंतर मन को नुकसान पहुंचाने वाला हो। सप्ताह के तीसरे भाग से लेकर अंतिम दिनों तक आप अच्छे लव लाइफ की तरफ बढ़ेंगे और उनके साथ मधुरता का दौर बना हुआ रहेगा। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह संकेत दे रही है कि, आप चिकित्सा अनुसंधान तेल गैस खनन पुलिस प्रशासन आदि के क्षेत्र में चाहे वह निजी हो या सरकारी क्षेत्र हो आपको महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगने वाली है। व्यावसायिक जीवन में आप इस सप्ताह किसी ऐसे दस्तावेजों में हस्ताक्षर कर सकते हैं, जो परस्पर व्यापारिक संबंधों को लाभान्वित करने वाले हो। यानी इस सप्ताह करियर के मामलों में आपको दूर-दराज के क्षेत्र की यात्रा करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कई बार कठिनाइयों और तनाव का अनुभव होता रहेगा। हालांकि सप्ताह के तीसरे दिन से लेकर अंतिम दिनों तक आपको वांछित परिणाम मिलेंगे। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपको पूंजीगत निवेश के बहुत अच्छे अवसर बने हुए रहेंगे। हालांकि निवेश से पहले कंपनी की वैधता और उसकी विश्वसनीयता के मानकों के अनुरूप जांच करके ही कोई कदम उठाएं। अन्यथा नुकसान हो सकता है, इस सप्ताह यदि आपने ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया है, तो स्वीकृत होगा। जो आपके आय के स्रोत हैं, उनसे बेहतरीन लाभ के अवसर इस सप्ताह बने हुए रहेंगे। अतः पूरे मन से प्रयासों को जारी रखें तो आपकी आर्थिक स्थिति सुखद और शानदार इस सप्ताह बनी हुई रहेगी।

सितारों की चाल से इस सप्ताह यह पता चल रहा है कि, वैवाहिक जीवन में परस्पर तालमेल और मधुरता बनी हुई रहेगी। लेकिन कई बार घर परिवार या  रिश्तेदारी के मामलों में दोनों में मतभेद उभर सकते हैं। जिसे कहीं ना कहीं आपकी परेशानी बढ़ी हुई रहेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग से लेकर अंतिम भाग तक आपको वैवाहिक जीवन में पुनः संबंधों का मधुर एहसास और सम्मान प्राप्त होता रहेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और उनके साथ मिलकर किसी वैवाहिक और धार्मिक आयोजनों को आप कर सकते हैं। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात क्या हो रहा है कि, आपका स्वास्थ्य और लव लाइफ तथा कैरियर सुंदर बना हुआ रहेगा। धन कमाने के प्रयासों को इस सप्ताह अच्छी खासी सफलता मिल सकती है। लेकिन यहां सावधानी की जरूरत बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे की बातों को सोचे समझे बिना उनमें अनावश्यक हस्तक्षेप से बच्चे इसे संबंधों में दरार पड़ सकती है।

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि आपको उपाय के तौर पर बजरंग बाण का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए। तथा माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करना चाहिए। और ब्राह्मणों को कुछ दक्षिणा देकर उन्हें प्रणाम करें। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, आपका स्वास्थ्य शुरुआती दिनों में कुछ कमजोर रहेगा। हो सकता है कि, इस दौरान आपको कोई चोट या गुप्त अंगों की पीडा परेशान कर सकती है। या फिर किसी रिश्तेदारी या सगे संबंधियों के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान नजर आ सकते हैं। किंतु सप्ताह के अंतिम दिनों में पुनः आपके सितारों की चाल आपके स्वास्थ्य को अच्छा होने के संकेत दे रही है। आपकी साधी हुई दिनचर्या का बेहतरीन असर इस दौरान आपको मिलेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। 

प्रेम संबंधों में सितारों की चाल इस सप्ताह के पहले दो दिनों में कुछ तनाव को दे सकती है। हो सकता है कि, आपके बार-बार फोन करने और मैसेज करने से वह कुछ परेशान हो। क्योंकि वह जरूरी काम में व्यस्त रहेंगे और आप यह समझ लेंगे की वह आपको इग्नोर कर रहे हैं। इससे कहीं ना कहीं संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अतः है अनावश्यक संशय और भ्रम को न पालें तो, सप्ताह के तीसरे दिन से लेकर अंतिम दिन तक आपके संबंधों में रोमांचक वार्ताएं और निकटता का अनुभव होता रहेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, करियर को सफलता की उच्चतम बिंदु तक ले जाने के जो आपके प्रयास हैं, वह बहुत हद तक सफल रहेंगे। चाहे वह खान-पान की प्रौद्योगिकी हो या सूचना प्रौद्योगिकी तथा खनन विक्रय राहत और बचाव की सामग्री से जुड़े हो, करियर हो या चिकित्सीय क्षेत्र हो इस सप्ताह आपको बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। राजनीतिक जीवन का करियर अच्छा रहेगा। यदि आप गुप्तचर या राजदूत के रूप में कोई कार्य करते हैं, तो वहां भी करियर आपका अच्छा रहेगा। लेकिन चुनौतियां बहुत तगड़ी इस सप्ताह मिलती रहेगी। हालांकि धीरे-धीरे सितारों की स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। जो आपको इस सप्ताह के अंतिम दिनों में अनुभव हो सकता है। 

पूंजीगत निवेश और किसी संस्था के साथ सेवाओं की शुरुआत करने या संबंधित कच्चे माल और वस्त्र आभूषणों की सप्लाई जिसे आप करना चाहते हैं जो आपके व्यवसाय का हिस्सा है। वहां आपको इस सप्ताह महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। जिससे आपका धन लाभ बढ़ा हुआ रहेगा। यदि कोई अपने उधार ले रखा है, तो उसे चुकाने की क्षमता इस सप्ताह आपकी बनी हुई रहेगी। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको कहीं से अचानक धन मिल सकता है। लेकिन सदैव प्रयासों को कमजोर ना करें। 

सितारों की चाल से इस सप्ताह कुछ ऐसे संकेत मिल रहे हैं जो यह बता रहे हैं कि, आपको इस सप्ताह पति-पत्नी के मध्य सम्मान और चाहत की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि इस सप्ताह उनके साथ बैठकर आप उन्हें कुछ बातों को समझने का प्रयास करेंगे। जो घर परिवार से जुड़ी हुई हैं और जो आपकी जिम्मेदारियां हैं, उन्हें लेकर दोनों में सलाह मसबीरा हो सकता है। उन्हें भी समझेंगे और वक्त देंगे। जिससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना हुआ रहेगा। छोटी-छोटी बातों में यदि आप तनाव से बच जाते हैं तो, यह सप्ताह वैवाहिक जीवन को आनंद से भरने वाला रहेगा। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से जो संकेत मिल रहे हैं। वह यह बता रहे हैं कि, आपका स्वास्थ्य लव लाइफ और करियर का क्षेत्र काफी समुन्नत रहेगा। लेकिन यहां आपको अपने बौद्धिक क्षमताओं के साथ ही अपने साहस का भी परिचय देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। वही आर्थिक स्थिति को उन्नत करने और पूंजीगत निवेश के बहुत अच्छे अवसर रहेंगे। लेकिन ऐसे मामलों को संज्ञान में रखें, जहां से नुकसान लग सकता है, वहां सावधानी बनाकर रखें। 

उपाय के तौर पर आपको शनि भगवान को तेल अर्पित करना चाहिए और पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। लंगड़े और अपंग व्यक्तियों को कुछ आर्थिक सहयोग दें। जिससे आपके रुके हुए कार्य बनेंगे और आपकी परेशानियां दूर होगी। यानी इन उपायों को श्रद्धा विश्वास पूर्वक करने से आपको बहुत अच्छा फायदा मिलने वाला रहेगा।

Q. 5 से 11 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल किस आधार पर है?

An. यह राशिफल ग्रहों के गोचर और उनकी स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य, करियर, प्रेम, धन और वैवाहिक जीवन का विश्लेषण किया गया है।

Q. इस सप्ताह किन राशियों को करियर में लाभ मिलेगा?

An. मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर में अच्छे अवसर और सफलता के संकेत मिल रहे हैं।

Q. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सुधार होगा?

An. हाँ, अधिकांश राशियों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में सुधार और मधुरता लाने वाला है, लेकिन शुरुआत में कुछ राशियों को सावधानी रखनी होगी।

Q. आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An. यह सप्ताह कई राशियों के लिए धन लाभ और निवेश के अवसर लेकर आएगा, लेकिन निवेश करते समय सावधानी रखना जरूरी है।

Q. इस सप्ताह के लिए सबसे प्रभावी उपाय क्या हैं?

An. भगवान शिव का अभिषेक, दान-पुण्य, बंदरों और पशुओं को भोजन कराना, और मंत्र जाप करना इस सप्ताह के लिए लाभकारी उपाय माने गए हैं।

Q. क्या यह राशिफल सभी राशियों के लिए उपयोगी है?

An. हाँ, इसमें सभी 12 राशियों (मेष से मीन) का विस्तृत साप्ताहिक विश्लेषण दिया गया है।

Q. क्या बताए गए उपाय करने से लाभ मिलेगा?

An. यदि उपाय श्रद्धा और विश्वास के साथ किए जाएं, तो ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *