साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च–4 अप्रैल 2026 | सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Table of Contents

मंगल भवन के इस साप्ताहिक राशिफल में मैं आचार्य अंकुश आपके जीवन के खास पहलुओं को लेकर ग्रहों के गोचर के अनुसार लिख रहा हूं। अतः इसको आप अंत तक जरूर पढ़ें। जिससे आप अपने स्वास्थ्य लव लाइफ करियर आर्थिक स्थिति वैवाहिक जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ परिणामों को जानेंगे और इसमें आपको इस सप्ताह का सारांश भी मिलेगा। इसके द्वारा आप आने वाली किसी भी समस्या का चाहे वह आपके स्वास्थ्य या निजी रिश्तों से जुड़ी हो या अन्य उसके लिए कारगर उपाय भी आपको इस लेख में मिलेंगे।जो सरल और प्रभावी तथा आपका मंगल करने वाले हैं।

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके स्वास्थ्य को बेहतरीन और सुंदर करने के बहुत अच्छे योग को दे रही है। जिससे आपका स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा।चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी। तथा आप अपने कार्यों को बेहतरीन ढंग से करने की ऊर्जा से युक्त रहेंगे। क्योंकि राशि स्वामी का गोचरीय संबंध स्वास्थ्य में बेहतरीन परिणाम को दर्शा रहा है। जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सितारों की चाल से यह संकेत इस सप्ताह मिल रहे हैं। कि आपकी लव लाइफ शानदार और बेहतरीन रहेगी। इस दौरान आप उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं और उनके साथ अधिक रोमांटिक रहने के अवसर आपको मिलेंगे। किंतु ध्यान रहे, उनके मूड़ और समय को जरूर समझे, ऐसा ना हो कि, वह किसी कारण से आपको समय ना दे पा रहे हो और आप इसे सम्मान का विषय बना ले। इससे संबंधों में नुकसान लग सकता है।

इस सप्ताह जो ग्रहों की चाल है, वह यह बता रही है कि आपको तकनीक चिकित्सा न्याय कमीशन खनन पुलिस  शासन और प्रशासन के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कामयाबी मिलेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। हो सकता है इस सप्ताह आपको किसी संस्था के द्वारा अवार्ड दिया जा सकता है, चाहे वह खेल के क्षेत्र हो या फिल्म और चिकित्सा जगत से जुड़े अन्य क्षेत्र हो। लेकिन ध्यान रहे अपने अभ्यास को कतई कमजोर ना करें, अन्यथा आप पिछले पायदान पर जा सकते हैं। 

इस सप्ताह आपको धन कमाने और जीवन स्तर को शानदार बनाने में सफलता मिलेगी। यदि आपने कहीं कोई उधार में धन दे रखा है तो, इस सप्ताह के सितारे बता रहे हैं कि, उसके पुनः प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। पूंजीगत निवेश में आपको विशेष रूप से लाभ ग्रहों की स्थिति दर्शा रही है। लेकिन यहां आपको कंपनी की वैधता और उसके दस्तावेजों को भली प्रकार जांच और परख लेना चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। कुल मिलाकर के इस सप्ताह के सितारे आपके धन लाभ को बढ़ाने के संकेत दे रहे हैं।

इस सप्ताह के सितारे दांपत्य जीवन में यह संकेत दे रहे हैं कि आपकी सूझबूझ और बेहतरीन सामंजस्य से दांपत्य जीवन खिल उठेगा और किसी धार्मिक कार्य और अनुष्ठान का आयोजन आप करवा सकते हैं। यदि आप संतान  पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ना चाह रहे हैं तो, इस सप्ताह के सितारे आपके इस कदम को बहुत अच्छा सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। जिससे आपकी बातें आगे बढ़ेगी और आप जीवन-साथी के चुनाव को अंतिम रूप दे सकते हैं।

सारांश के रूप में यह कह सकते हैं कि, इस सप्ताह के जो सितारों की चाल है। वह यह बता रही है कि, आपको अपने स्वास्थ्य को सुधारने में और उसे पुष्ट रखने में बहुत महत्वपूर्ण सफलता रहेगी। लव लाइफ में आपको साथी के मूड को समझ कर ही कोई कदम बढ़ाना चाहिए। करियर में आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाह ना रहे। इसी तरह से वैवाहिक जीवन और आर्थिक क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी। लेकिन सावधानी रखें। अन्नाथा यहां बात आपकी बिगड़ सकती है।

उपाय के तौर पर इस सप्ताह आपको भगवान कार्तिकेय की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पके हुए फल अर्पित करना चाहिए। पक्षियों को दाना डालना आपके लिए शुभ रहेगा। 

सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे आपके लिए सुखद और सुंदर परिणाम को दर्शा रहे हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसी स्थिति भी दिखाई दे रही है कि, हो सकता है आप अपने किसी घर परिवार या सगे संबंधी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो। अतः आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए काम के साथ आराम और उचित खान-पान के क्रम को नहीं तोड़ना चाहिए। अन्यथा सेहत में विपरीत असर आपको इस सप्ताह दिखाई दे सकता है। 

इस इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आप अपने निजी संबंधों में उनके साथ कुछ शानदार वक्त को बिताएंगे और एक दूसरे के निकट होने का एहसास आपको इस सप्ताह रहेगा। लेकिन ध्यान यह रहे कि, संबंधों की मधुरता को बरकरार रखने के लिए परस्पर एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना पड़ेगा। इस सप्ताह आप किसी वंचित फिल्म और प्रदर्शनी का रुख कर सकते हैं। जहां से कुछ नए लुक में वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है।

इस सप्ताह के सितारों का गोचर यह बता रहा है कि, आप अपने अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में बाजी मार ले जाएंगे। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। चाहे वह सिविल सेवाएं हो। या फिर आईआईटी के क्षेत्र हो या चिकित्सा और तकनीक से जुड़े हुए अन्य क्षेत्र हो। राजनीतिक और सामाजिक मोर्चे में भी आपको इस सप्ताह सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। आपका सिलेक्शन  होता दिखाई दे रहा है। व्यापारिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में इस सप्ताह हस्ताक्षर हो सकते हैं। 

सितारों की चाल बता रही है कि, इस सप्ताह आप अपने सुख सुविधाओं को बढ़ाने में बहुत ध्यान देंगे। जिससे आपका अधिकांश धन यहां व्यय हो सकता है। पूंजीगत निवेश में भी आपको लाभ मिलेगा। आय के जो स्रोत है, इस सप्ताह के द्वितीय भाग में उनसे आपको वांछित लाभ की स्थिति बन रही है। चाहे वह मोटर वाहन के क्षेत्र हो या फिर पर्यटन और खनन आदि से जुड़े हुए अन्य क्षेत्र हो वहां से आपको लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। किंतु कोई ऐसा लेन-देन ना करें। जिसमें कोई आपके पास रिकॉर्ड ना हो। किसी के बहकावे और कहने में ना आए, जिसको भी धन दे उसे जरूर उसकी सिग्नेचर आदि करवा ले।

इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही कि, पति पत्नी के मध्य पारस पर विश्वास और मान सम्मान बना हुआ रहेगा। एक दूसरे के प्रति सम्मान और दिल से जो चाहत है वह मजबूत बनी रहेगी। यदि छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें तो, इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। यदि आप कोई वैवाहिक आयोजनों को करना चाह रहे हैं। लड़के या लड़की की शादी करने की आपकी मंशा है। तो इस सप्ताह के सितारे यह दर्शा रहे हैं कि, इस क्षेत्र में आपको बड़ी कामयाबी हासिल होगी। जिससे आपका उत्साह बड़ा हुआ रहेगा और आप अपने संबंधों को समझने में सफल रहेंगे।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। लेकिन किसी सगे संबंधी या परिवार को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना पड़ेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किंतु यहां सावधानी की जरूरत बनी रहेगी। करियर में आपको उत्तम किस्म की सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा और कोई धार्मिक आयोजन या वैवाहिक आयोजन इस सप्ताह आप कर सकते है। सारांश के रूप में ग्रहों का गोचर यही संकेत दे रहा है। 

उपाय के तौर पर आपको इस सप्ताह भगवान महादेव को लस्सी से स्नान करना चाहिए और उन्हें मलयागिरी चंदन अर्पित करना चाहिए। बंदरों को आपको चने भी खिलाना चाहिए। क्योंकि इसके द्वारा आपको पीड़ा उत्पन्न होती दिखाई दे रही है। 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको सितारों की चाल वांछित परिणाम को दिखा रही है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य की समस्याएं हैं तो वह समाप्त होगी। लेकिन इसके लिए आपको कुछ कदम जरूर बढ़ाना पड़ेगा। पहले यह कि आप अपने दिनचर्या को संतुलित करें, और खान-पान की जो व्यवस्था है उसे भी आपको सुधारना पड़ेगा। अन्यथा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताएं कमजोर हो सकती हैं। जिससे घबराहट चिड़चिड़ापन और बीपी तथा श्वसन तंत्र के रोग उत्पन्न हो सकते हैं। कुल मिलाकर के आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। लेकिन जो ग्रहों का संकेत मिल रहा है वह यह बता रहा है कि, आपको स्वास्थ्य के लिए सजक रहना है। 

प्रेम और संबंधों के लिहाज से देखा जाए तो इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, सप्ताह की शुरुआत से ही आपके संबंधों में गर्म जोशी बनी हुई रहेगी। जिससे आप उन्हें लेकर के उत्साहित रहेंगे और रोमांटिक वार्ताओं का दौर आपको आनंदित करता रहेगा। यानी ऐसे क्रिया-कलाप इस सप्ताह हो सकते हैं, जिससे संबंधों में आप और निकट आ सकते हैं और मधुर एहसासों को भी आप पा सकते हैं। हालांकि आपको साथी की बातों का रिस्पेक्ट करना चाहिए और उन्हें भी समझना चाहिए, तभी कोई कदम बढ़ाए। 

इस सप्ताह जो ग्रहों का गोचर है, वह यह बता रहा है कि आप अपने करियर को बहुत ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम रहेंगे। चाहे वह फिल्म और संगीत के क्षेत्र हो या फिर क्रिकेट और हॉकी के मैदान का कैरियर हो, या आप किसी तकनीक या कानूनी क्षेत्र साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अपने करियर को संभालने में लगे हैं तो, वहां भी आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यानी जिन क्षेत्रों में आपकी रुचि है वहां आपको सफलता इस सप्ताह के सितारे दिखा रहे हैं।हालांकि यहां आपको कई बार नकारात्मक माहौल परेशान कर सकता है तथा धैर्य और साहस बनाए रखें। 

सप्ताह का जो ग्रहों का संकेत है, वह यह बता रहा है कि आपकी वित्तीय स्थिति पहले से अच्छी और सुंदर बनेगी और आपके कई आर्थिक कामों को सफलता मिलेगी। जो रुके हुए हैं, यानी कहीं से जो पेमेंट मिलना है। उसे पुनः सितारों की चाल हरी झंडी दिखा रही है। जिससे आपका रुका हुआ पेमेंट प्राप्त होगा। पूंजीगत निवेश में आपको बेहतरीन लाभ की स्थिति इस सप्ताह सितारों की चाल दर्शा रही है। हालांकि यहां आपको कंपनी की वैधता और उससे जुड़े सभी दस्तावेजों की व्यवस्था की पड़ताल कर लेना आवश्यक है। सितारों की चाल बता रही कि, इस सप्ताह आप किसी खास व्यापारिक समझौते में हस्ताक्षर कर सकते हैं जिससे धन लाभ हो। 

इस सप्ताह आपके सितारों की चाल है दर्शा रही है कि, वैवाहिक जीवन में परस्पर सामंजस तो बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में आप एक दूसरे को इग्नोर ना करें, उन्हें समझे अन्यथा यह आपके लिए एक झगड़े का रूप और तनाव का रूप ले सकता हैं। साथी को अनावश्यक बातों में तनाव बिल्कुल ना दें, उन्हें भी समझे जिससे संबंधों की मधुरता खराब ना हो। यदि आप कोई वैवाहिक या मांगलिक आयोजन इस सप्ताह करना चाह रहे हैं तो, सितारों की चाल आपको कामयाबी देने के लिए रेडी दिखाई दे रही है। 

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपको इस सप्ताह निश्चित परिणाम को दर्शा रहा है। चाहे वह स्वास्थ्य की बातें हो या लव लाइफ की हाल की। आपको सफलता मिलेगी। आप अपने स्वास्थ्य को सुखद रखने में और उसे तंदुरुस्त रखने में कामयाब रहेंगे। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी और उन्हें भी थोड़ा समझाना पड़ेगा। करियर में आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। व्यापारिक संबंधों में कोई अच्छे लाभ के अवसर आपको मिल रहे हैं। किंतु आपको अपने स्तर पर लापरवाही नहीं करना है, अन्यथा नुकसान लग सकता है। 

उपाय के तौर पर आपको इस सप्ताह सुंदरकांड के पाठ का आयोजन करना चाहिए। क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है वह यह दर्शा रहा है कि आपको अपने संबंधित क्षेत्र में सफलता के लिए इस पाठ का आयोजन जरूर करना चाहिए। और बच्चों में मीठे प्रसाद को भी बांटना चाहिए। 

सितारों की चाल  इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के संकेत दे रही है। जिससे आप अपने कार्य और व्यापार के क्षेत्र में पूरी क्षमताओं के साथ लगे हुए रहेंगे। हालांकि जो ग्रहों का गोचर है वह है, बता रहा है कि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी सेहत कुछ डाउन हो सकती है। इसमें आपको खांसी जुकाम की स्थिति या कहीं ना कहीं सेहत में कमजोरी का एहसास हो सकता है। अतः अपने खान-पान का पूरा ख्याल रखें। तो निश्चित रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। 

निजी संबंधों में सितारों की चाल आपके अनुकूल और वांछित परिणाम को दर्शा रही है। जिससे आप उनके साथ रोमांटिक वार्ताओं का आनंद लेंगे और वांछित फिल्म तथा प्रदर्शनी को देखने का रुख कर सकते हैं। इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आप किसी यात्रा और फिल्म को देखने की तैयारी लव लाइफ के पार्टनर के साथ कर सकते हैं। क्योंकि ग्रहों का ऐसा संकेत मिल रहा है। हालांकि आप कोई ऐसा कार्य या व्यवहार ना करें, जिससे संबंधों में दरार आ जाए क्योंकि ऐसा भी संभव है कि, मन मुटाव पैदा हो जाए। 

करियर के लिहाज से इस सप्ताह के सितारे आपको उम्दा किस्म के परिणामों को देने वाले रहेंगे। जिससे आप अपने बल और पराक्रम तथा विवेक के द्वारा इस सप्ताह करियर में बड़ी कामयाबी को हासिल करेंगे। यदि आप कार्यरत हैं, तो हो सकता है कि आपकी उम्दा किस्म की कार्य शैली और प्रबंधन की नीति तथा कार्मिक कुशलता के लिए आपको इस सप्ताह संबंधित संस्था या सरकार की तरफ से कोई बड़ा अवार्ड मिल सकता है। व्यापारिक जीवन में इस सप्ताह आपकी कुछ स्थानीय यात्राएं हो सकतीहै। 

धन कमाने की कोशिश से इस सप्ताह सफलता की स्थिति को दर्शा रही है। क्योंकि आपके जो आय के स्रोत है, उनसे आपको  बाखूब लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार में धन दिया है तो, उसके पुनः प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किंतु यहां आपको बौद्धिकता से चलना पड़ेगा।और कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ सकते हैं, जिससे कि तनाव उत्पन्न हो जाए। सावधान होकर के चले। वैसे नया धन कमाने और व्यापार को बढ़ाने में इस सप्ताह सफल होते दिखाई देरहे हैं। 

वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह मंगल होगा और परस्पर संबंधों में सामंजस्य बना हुआ रहेगा। जिससे घर परिवार में किसी वैवाहिक और शुभ आयोजनों को आप अंतिम रूप दे सकते हैं। लेकिन ऐसा भी संभव है कि, इस दौरान कोई आपसे रूठ जाए। आपका सगा संबंधी या मित्र तथा रिश्तेदार। इसलिए आपको किसी भी आयोजन को सतर्क होकर करना है और जो आप आयोजन की योजना बना रहे हैं, उसमें अपने सगे संबंधियों को समय रहते निमंत्रण जरूर दें। जिससे संबंधों की मधुरता बनी रहे। 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य और लव लाइफ तथा करियर के क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम को दर्शा रहा है। यानी आपको इस सप्ताह सूझ-बूझकर से चलने की जरूरत रहेगी। यदि आप कहीं लापरवाही करते हैं तो, उससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे ग्रहों का गोचर यह बता रहा है कि, आपको अधिकांशतः क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। लेकिन अपने बौद्धिक स्तर को कमजोर ना करें।

उपाय के तौर में आपको भगवान शनि को तेल अर्पित करना चाहिए। तथा बंदरों को चने भी खिलाना चाहिए। इससे आपके कार्य क्षेत्र में जो मुश्किलें और समस्या आ रही हैं, वह समाप्त होगी। आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। 

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो, सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। आपका स्वास्थ्य खूबसूरत और तंदुरुस्त रहेगा। आपके नियमित दिनचर्या की कोशिश से इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। हालांकि सप्ताह के तीसरे या चौथे दिन आपको कुछ काम को लेकर चाहे वह जमीन से जुड़े हो या घर परिवार से, अधिक भाग दौड़ करने पड़ सकती है। इससे आपका स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। अतः संयमित्त रहे और धैर्य से काम ले।

इस सप्ताह आप अपने लव पार्टनर के साथ अधिक नजदीकियों को बढ़ाने और उनसे अपने मन की बातों को शेयर करने में सफल रहेंगे। और संबंधों में नजदीकियों का एहसास इस सप्ताह आपको हो सकता है। हालांकि जो ग्रहों की चाल है वह यह बता रही है कि, इस सप्ताह आपको अपने संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए थोड़ा सावधानी की जरूरत रहेगी। उन्हें अचानक अप्रिय ना कहें छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ी ना बनाएं अन्यथा संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है। 

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अपने करियर को संवारने और उसमें सफलता को अर्जित करने के नायाब किस्म के अवसर मौजूद रहेंगे। आप तकनीकी क्षेत्र तथा आईटीआई जैसे और चिकित्सा फिल्म संगीत पुलिस प्रशासन के क्षेत्र में तथा न्याय के क्षेत्र में यानी जिस भी क्षेत्र में आप अपने करियर को संवारना चाह रहे हैं, वहां आपको सकारात्मक माहौल मिलता हुआ रहेगा। यदि आप सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, पूरे मन से प्रयास करें सफलता मिलेगी। सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन प्रयासों में कोताही ना करें और अपने प्रतिद्वंद्वी को कम ना आके अन्यथा आप धोखा खा सकतेहैं। 

धन कमाने की जो आपकी चाह है इस सप्ताह के सितारे उसे बहुत अच्छा सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आपको सप्ताह के तीसरे दिन से व्यापारिक और कार्मिक क्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। जिससे आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि, धन कमाने के अवसर तो है। लेकिन सुरक्षा तथा वातावरण को लेकर के नकारात्मक स्थिति भी उभर सकती है। जिससे धन मामलों में आपको थोड़ा सा  संघर्ष करना पड़ सकता है। पूंजीगत निवेश में आपका लाभ बढ़ा हुआ रहेगा।

शादीशुदा जीवन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ इस सप्ताह आप घुले मिले  हुए रहेंगे। गृहस्थ जीवन से जुड़ी जरूरत को पूरा करने में बहुत हद तक इस सप्ताह सक्षम होते रहेंगे। पूर्व में यदि आप अपने पुत्र या पुत्री की शादी करना चाह रहे हैं तो, उसके लिए भी यहां अच्छे अवसर दिखाई दे रहे हैं। जिससे शादी विवाह के क्षेत्र में आप कुछ कदम और आगे बढ़ सकते हैं। जिससे आपका वैवाहिक जीवन अच्छा और सफल बना हुआ रहेगा। लेकिन अपने स्तर पर प्रयासों को कमजोर ना करें। 

इस सप्ताह के जो ग्रहों की चाल है वह यह बता रही है कि, आपका स्वास्थ्य और लव लाइफ तथा करियर के जो क्षेत्र हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी और उसे वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की शादी करने और उन्हें दांपत्य सूत्रों से जोड़ने में इस सप्ताह आप सफल रहेंगे। लेकिन हर मोर्चे पर आपको संभाल कर चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा आपको कहीं ना कहीं नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर पीपल के वृक्ष को धागा लपेटना चाहिए और उसे प्रणाम करना चाहिए। उसके नीचे दिया जलाना चाहिए। दीपदान करना चाहिए। तथा पक्षियों को दाना डालें। जिससे कार्यक्षेत्र और व्यापार के क्षेत्र में लव लाइफ तथा करियर के क्षेत्र में आ रही रूकावटों को दूर करने में आप सफल रहेंगे। अतः पूरे मन से उपाय करें।

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इस सप्ताह आपका स्वस्थ सुखद और सुंदर बना हुआ रहेगा। यदि शरीर में पहले की कोई पीड़ा है तो, आप उन्हें दूर करने में सक्षम रहेंगे। आपके चेहरे की रौनकता बनी हुई रहेगी और आपका चेहरा खिला हुआ रहेगा। आप तंदुरुस्त और स्वस्थ बने हुए रहेंगे। हालांकि सप्ताह के द्वितीय भाग में आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अन्यथा आपका धन ऐसे भोजन में बर्बाद हो सकता है जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है, सावधान रहें। 

निजी संबंधों में देखा जाए तो आप उन्हें समझेंगे। और उन्हें कुछ समय देना चाहेंगे। इसके लिए आप उनसे पहले फोन से ही बात कर लेंगे, लेकिन हो सकता है कि, इस सप्ताह आपकी इस योजना को कहीं झटका लग सकता है। अतः आप अपनी फीलिंग बताने से पहले उनके इमोशंस और हाव भाव को समझने तथा ऐसा वातावरण डेवलप करें जिससे संबंधों की मधुरता कमजोर ना हो। संबंधों के भरोसे और उनका एहसास और माधुर तथा सुखद बना रहे। 

इस सप्ताह आप अपने करियर को शानदार बनाने में तथा उसे सफलता की स्थिति तक ले जाने के लिए बहुत तन मन से मेहनत करते हुए दिखाई देंगे। जो ग्रहों की स्थिति है वह है बता रही है कि, आपको पुलिस सेवा न्याय तथा औद्योगिक क्षेत्र में करियर को निखरने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यदि आप कोई व्यापारी है तथा फुटकर तथा थोक विक्रय करते हैं या कोई कपड़े व वस्त्र आभूषण से जुड़े कारोबार करते हैं तो, वहां आपको सफलताएं प्राप्त होगी। इसी प्रकार मोटर मेकैनिज्म में भी का कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है, अतः प्रयासों को जारी रखें।

इस सप्ताह अपने आय के स्रोतों से अच्छा धन कमाने और सही समय पर किसी ट्रेड यूनियन के साथ कोई समझौता करने में सफल रहेंगे। आपका प्रयास अपने आर्थिक स्थिति को उच्च करने में बना रहेगा। जिससे आप सफल होते दिखाई देंगे। यानी आपका इस सप्ताह धन लाभ बढ़ना तय है। लेकिन आपको परंपरागत तरीके से कुछ चीजों का निर्वहन करना पड़ेगा। जैसे कानूनी पहलू और संबंधित व्यक्ति तथा संस्था को भी जांच ले। 

इस सप्ताह के सितारे यह बता रहे हैं कि, पति-पत्नी के मध्य अच्छा खासा लगाव रहेगा। जिससे दांपत्य जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती रहेंगी। और पति-पत्नी के मध्य सामंजस और सद्भाव विकसित रहेगा। जिससे घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण मिलता रहेगा। हालांकि संभव है कि, इस सप्ताह आपको किसी नजदीकी रिश्तेदार या जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ भाग दौड़ करना पड़ सकती है। घबराने की जरूर कोई नहीं है, लेकिन थोड़ा सावधानी की जरूरत जरूर रहेगी।।

इस सप्ताह के जो ग्रहों का संकेत है, वह बता रहा है कि, आप अपने स्वास्थ्य तथा लव लाइफ तथा करियर के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। लेकिन कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि, आशा के अनुकूल संबंधित क्षेत्र में परिणाम नहीं मिल रहे हैं। जिससे लड़ाई झगड़ा और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः बौद्धिकता से आपको काम लेने की जरूरत रहेगी। जिससे आपका काम बिगड़ेंगे नहीं और आप अपने लक्ष्य को पानी में सफल रहेंगे।

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर में मां भगवती दुर्गा के दर्शन करना चाहिए तथा उन्हें नारियल और पुष्पमाला अर्पित करना चाहिए। साथ ही में आपको ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर उन्हें प्रणाम करना चाहिए। 

सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल बता रही है कि, इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही आपकी सेहत बढ़िया अच्छी बनी हुई रहेगी। तथा यदि कोई रोग और पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। हल्के व्यायाम और नियमित दिनचर्या का इस सप्ताह आपको बहुत अच्छा असर शरीर में दिखाई देगा। हालांकि सप्ताह के द्वितीय भाग में हो सकता है कि, आपको कुछ ना कुछ समस्याएं हो, जिससे आपकी सेहत में सुस्ती तथा थकान का अनुभव हो। अतः अपने दिनचर्या को सही ढंग से जारी रखें। 

इस सप्ताह आप यह पाएंगे कि आपका साथी आप पर बहुत ही भावुक तथा अंतर आत्मा से आपको चाह रहा है, लेकिन आप उनकी बातों को समझने में कहीं चूक कर रहे हैं। अतः आपको प्रेम संबंधों के मधुरता को कायम रखने के लिए उन्हें भी कुछ वक्त देना पड़ेगा और उनके विचार और भावों को समझने की जरूरत रहेगी। जिससे आपकी रोमांटिक वार्ताओं का दौरा और संबंधों में निकटता का एहसास मिलता रहेगा। 

इस सप्ताह आपको अपने सरकारी और निजी क्षेत्र के करियर को संवारने में जहां भी आप अपना कैरियर देख रहे हैं, चाहे वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र हो या फिर  न्याय चिकित्सा तथा शासन प्रशासन से जुड़े क्षेत्रों में आप अपने करियर को निखारना चाह रहे हैं या फिर बैंकिंग के क्षेत्र में करियर को निखारना चाह रहे हैं तो, यहां आपको सफलता मिलेगी। लेकिन ओवर थिंकिंग तथा आप अपने विषयों के मूल्यांकन में करते पीछे ना रहे, यह ना समझे कि हमें सब कुछ आता है। क्योंकि यहां जो ग्रहों की स्थिति है, वह बता रही कि कंपटीशन टप और सख्त होगा। जिससे आपको संबंधित क्षेत्र में कठिनाइयां हो सकती हैं। अतः प्रयासों को जारी रखें। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, सप्ताह के शुरुआती दिनों से हो सकता है कि, आपको कहीं दूराज के क्षेत्र में धन कमाने के लिए जाना पड़े, चाहे वह व्यापार से जुड़े किसी मामले की देखभाल हो या खनन निर्माण से जुड़े कोई क्षेत्र का सर्वे करना हो। यानी आय के जो स्रोत है, उनसे लाभ होगा। पूंजीगत निवेश सट्टा आपके लिए लाभ मंद बना रहेगा। लेकिन कंपनी की वैधता जरूर जांच ले। तभी  पूंजी  निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। इस सप्ताह आपको लाभ जरूर होगा लेकिन वह भी बड़ा रहेगा। 

इस सप्ताह के सितारों के चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपका शादी-शुदा जीवन सुखद और खुशहाल बना रहेगा। जिससे आप अपने गृहस्थ जीवन में प्रसन्न रहेंगे। और वहां सुखद अनुभूति करेंगे। माता-पिता भाई बहनों और परिजनों के साथ एक सामंजस्य बनाने का आपको मौका मिल सकता है। लेकिन यह आपके विवेक और आपकी क्षमताओं पर निर्भर है कि, इस अवसर को आप किस तरह से प्रयोग करते हैं। हालांकि संभव है कि, इस सप्ताह आप अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां पति-पत्नी दोनों जा सकते हैं। 

सारांश के रूप में यह कह सकते हैं कि, इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए सितारों की चाल अच्छे और सुखद परिणाम को दर्शा रही है। लेकिन कुछ मामलों में आपको संबंधित क्षेत्र में सावधानी बनाना पड़ेगा। चाहे वह करियर की बात हो या लव लाइफ तथा आर्थिक पहलुओं से जुड़े हुए पहलू हो या संबंधों को लेकर के कोई बात हो, वहां आपको सभी पहलुओं का समुचित विचार करने की जरूरत बनी रहेगी। 

इस सप्ताह ग्रहण का जो गोचर है, यह बता रहा है कि आपको अपने स्वास्थ्य लव लाइफ करियर तथा आर्थिक क्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कहीं ना कहीं समस्या जो आ रही है, उसके लिए आपको चीटियों को आटा और चीनी डालना चाहिए। तथा हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। गरीब कन्या की शादी में सहयोग करना चाहिए।

स्वास्थ्य के संदर्भ में इस सप्ताह के सितारों का ऐसा संकेत मिल रहा है कि, आप अपने सेहत में आ रही कमजोरी को दुरुस्त करने में इस सप्ताह सफल रहेंगे। जिससे आप एक सुखद अनुभूति और सेहत में तंदुरुस्ती को महसूस करेंगे। बहुत संभव है इस सप्ताह आप किसी लंबी और लाभकारी यात्रा में जा सकते हैं। इस दौरान आप स्वास्थ्य से जुड़े कुछ उत्पादों को क्रय विक्रय करके मुनाफा भी कमा सकते हैं। 

इस सप्ताह आप अपने लव लाइफ में किसी ऐसे शख्स के प्रति अट्रैक्शन और झुकाव में जा सकते हैं जो कि, आपके लिए सम्मान तथा चाहत रखते हैं। हालांकि यहां आपको रोमांटिक और मनपसंद वार्ताओं का अवसर मिल सकता है। जिससे आप एक दूसरे को समझने और उन्हें जानने की कोशिश कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो लव और निजी संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम को दर्शा रहा तथा सावधान रहें। 

यदि आप इस सप्ताह किसी नौकरी की तलाश में है या फिर व्यापारी है तो, दोनों ही मोर्चे पर यानी जिससे आप जुड़े हुए हैं। वहां आपको सफलता मिलते भी दिखाई दे रही है। यदि आप ऑलरेडी किसी पद पर बैठे हुए हैं तो, उसे संभालने और उससे सम्मान अर्जित करने में सफल रहेंगे। यदि आप व्यापारी हैं और कारोबारी है तो, हो सकता है इस सप्ताह आप अपने कार्य और व्यापार को संभालने के लिए कुछ रिक्त पदों की भर्ती निकल सकते हैं। और उन्हें अंतिम रूप देने के मूड में इस सप्ताह आप रहेंगे। 

इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र को विकसित करने और वहां से धन लाभ के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। यानी आप अपनी उत्पादकता और विश्वासनीयता को बाजार में बढ़ाने में इस सप्ताह सफल होते दिखाई दे रहे हैं। जिससे शत प्रतिशत आपके लक्ष्य अर्जित होगे। हालांकि इस सप्ताह आपको अपने संबंधित अधिकारियों के साथ आर्थिक क्षेत्र को साधने के लिए कोई खास और महत्वपूर्ण बैठक करने पड़ सकती है। 

इस सप्ताह शादी-शुदा जीवन अच्छा और सुखद रहेगा। जिससे जीवन संगिनी के मध्य हंसी-खुशी के पल रहेंगे। आप उनके साथ अपने घर परिवार को सुरक्षित करने और पारिवारिक जीवन की सुख सुविधाओं को बढ़ाने में लगे हुए रहेंगे। और कुछ उन्हें उपहार और उनकी पसंद की वस्तुओं को इस सप्ताह आप उनके साथ किसी बाजार में जाकर खरीद सकते हैं। हो सकता है उनके साथ आप किसी शहर या धर्मस्थल में घूमने के लिए जाएं। लेकिन यहां आपको थोड़ा सावधानी की जरूरत रहेगी। लापरवाह ना रहे, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

इस सप्ताह आप अपने कार्य और व्यवसाय से रोजाना वांछित आर्थिक लक्ष्य को साधने में सफल होते दिखाई दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में भी मधुरता रहेगी। शैक्षिक तथा आर्थिक मोर्चे पर भी आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन ऐसा भी संभव है कि जो अशुभ ग्रहों की गोचरीय स्थिति में बता रही है कि, आपको कई बार लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है तथा सावधान रहे। 

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर भगवान हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना चाहिए तथा उनका पूरा श्रृंगार करके उन्हें मीठा पान और इमरती का भोग लगाना चाहिए। ब्राह्मणों को प्रणाम करके उन्हें कुछ द्रव्य दक्षिणा अर्पित करें देना चाहिए तथा उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान जी के सम्मुख करना चाहिए।

स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की स्थिति यह बता रही है कि, आपका स्वस्थ सुखद और उत्तम बना हुआ रहेगा। यदि कोई रोग और पीड़ा है तो, उसे दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आपका मनोबल उत्तम रहेगा। जिससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ बने हुए रहेंगे। हालांकि आपको सप्ताह के अंतिम दिनों में कहीं ना कहीं सेहत के मोर्चे पर थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है अतः सावधान रहें। 

प्रेम संबंधों में इस सप्ताह वांछित आपको परिणाम मिलेंगे। हो सकता है कि, पूर्व के दिनों में जो आपका लव पार्टनर रहा हो वह आपसे किसी संदर्भ में ज्यादा मुखर हो, जिससे आपका विरोध और बढ़ जाए, जिससे धोखा-धड़ी से कुछ परेशान हो सकते हैं। अतः सावधान रहे तो, लव लाइफ में मधुरता रहेगी।संबंधों में चाहत की स्थिति तो दर्शा रही है। लेकिन कुछ ऐसा भी संभव है, अतः सावधान रहें। किसी कदम को अंतिम रूप देने से पहले उसके समुचित पहलुओं का विचार कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकताहै। 

इस सप्ताह आप किसी सर्वोच्च शिक्षण संस्थान में अपने करियर को संवारने में सक्षम हो सकते हैं, चाहे वह बैंकिंग के क्षेत्र हो या पुलिस प्रशासन से जुड़े हुए क्षेत्र हो, या राजस्व विभाग से जुड़े हुए, न्याय विभाग से जुड़े हुए क्षेत्र हो। यानी करियर की जो भी आपकी चॉइस से वहां सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही। यदि आप कोई व्यापारी हैं, जैसे आप मोटर वाहन या फिर कोई अन्य फर्नीचर आदि के व्यापारी हैं, प्रॉपर्टी डीलर हैं या अन्य तरह के उत्पादक विक्रेता है तो, यहां आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि आप सर्वे और अन्य चीजों का सहारा लेकर के आगे कदम बढ़ा सकते हैं। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल बता रही है कि, जो धन अर्जित करने की चुनौती थी, वह इस सप्ताह समाप्त होगी और आप बड़ी मात्रा में अपने लाभ को बढ़ाने में सफल रहेंगे। कारोबारी क्षेत्र में आपको बड़ा मुनाफा इस सप्ताह मिलने के चांस दिखाई दे रहे हैं। जिससे आपका जीवन स्तर अच्छा रहेगा। आप अपने पसंद का कोई वाहन तथा घर को भी खरीद सकते हैं। आपका रहन-सहन इस सप्ताह कुछ उन्नत किस्म का रहेगा। 

वैवाहिक जीवन के लिहाज से इस सप्ताह के सितारे बहुत ही खास था महत्वपूर्ण परिणाम को दर्शा रहे हैं। आपकी जीवन संगिनी के साथ अच्छी पटेगी। तथा एक दूसरे को परस्पर समझते हुए रहेंगे। संबंधों की मधुरता कायम रहेगी। हालांकि कुछ मामलों में जैसे निमंत्रण और पारिवारिक कामों को लेकर आपको भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। इस भाग दौड़ के चलते आप कई बार अपने परिवार के लोगों के मध्य तनाव में आ सकते हैं, अतः सावधान रहें, किसी से बात करते समय उग्र ना हो। 

ग्रहों का गोचर यह संकेत दे रहा है कि, इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य लव लाइफ केरियर तथा आर्थिक मोर्चे पर अच्छी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना हुआ रहेगा और संबंधों की मधुरता और अच्छी रहेगी। जिससे आप अपने संपूर्ण सप्ताह को अच्छा तथा सुखद बनाने में सफल रहेंगे। हालांकि यहां थोड़ा सा सावधानी की जरूरत रहेगी। क्योंकि ग्रह अप एंड डाउन की स्थिति को दर्शा रहे। 

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर मंगला गौरी की आराधना करनी चाहिए तथा उन्हें दूध दही और मिश्री का भोग लगाना चाहिए। साथी में आपको मछलियों को आटे की गोली डालना चाहिए। बच्चों को मीठी रेवड़ियां भी बांटना चाहिए। जिससे आपके कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी और मानसिक शांति के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

इस सप्ताह आपके सेहत में गुणात्मक सुधार होगा। यदि पहले की कोई पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में आपको बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी। हालांकि आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देना होगा। बहुत संभव है कि आप अपने खान-पान के प्रति इस सप्ताह लापरवाह रहे, जिससे आपको सेहत में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अतः उत्तेजक पदार्थों का सेवन तथा अधिक तले भुने हुए पदार्थ को ना खाएं, जंक फूड आपके लिए अधिक हानिप्रद रहेंगे। 

इस सप्ताह आप अपने लव और रिलेशन में कुछ एक नया आयाम स्थापित कर सकते हैं। जिससे संबंधों में जो मधुर और रोमांचक वार्ताओं का सिलसिला हो जारी रहेगा। इससे आप और रोमांटिक होकर के उनके प्रति सम्मानित और चाहत से भरे हुए रहेंगे। हो सकता इस सप्ताह आप उन्हें कोई उनके पसंदीदा उपहार दे सकते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उनके साथ उठा सकते हैं। हालांकि यहां भी ग्रहों की स्थिति आपको सावधान करती हुई दिखाई दे रही है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको किसी मामले में छोटी-छोटी बातों में साथी के परिवार या उनके घर के लोगों का विरोध झेलना पड़ सकता है। 

इस सप्ताह आप अपने करियर में उच्च स्तर को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि आप बैंकिंग अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में अपने करियर को संभालना चाह रहे हैं तो, सफलता मिलेगी यदि आप सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं और निजी क्षेत्र में कोई अच्छी कंपनी में जॉइनिंग जा रहे हैं तो, वहां भी आपके करियर को चार चांद लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ग्रहों की स्थिति यह बता रही है कि, आपको इस सप्ताह अपने करियर को चमकाने के लिए भरपूर मेहनत की जरूरत रहेगी। चाहे व्यापारिक क्षेत्र हो या कार्मिक जीवन हो, चूकि भाग्य बस आपके कुछ काम बनेंगे, किंतु मेहनत करनी पड़ेगी। 

इस सप्ताह धन कमाने और जीवन स्तर को उच्च उठाने में आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। हालांकि घर परिवार से जुड़े मामलों में आपको इस सप्ताह कुछ संपत्ति के मामलों में अनावश्यक विवाद और अनाधिकार की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। हो सकता है कि आपको इस मामले को लेकर अदालत तक जाना पड़े। इससे आपका धन में अधिक खर्च हो सकता है, वही खानपान तथा अनावश्यक वस्तुओं में भी आपका पैसा खर्च होता दिखाई दे रहा है। तथा सावधान रहें तो, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पूंजीगत निवेश में लाभ होगा। लेकिन लेन-देन के मामलों में पहले व्यक्ति तथा संस्था की वैधानिकता और कानूनी पहलुओं का संक्षिप्त विचार कर लें। 

इस सप्ताह के सितारे यह संकेत दे रहे हैं कि, जो ऐसे युवक और युवतियां हैं, जो विवाह के योग्य हैं, उनके लिए सितारों की चाल अच्छे और सकारात्मक वातावरण को निर्मित कर रही है। जिससे आपकी शादी इस सप्ताह होने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। यानी कोई आपका रिश्तेदार या मित्र इस सप्ताह संबंधों को जोड़ने के लिए आपको उत्प्रेरित करता हुआ रहेगा। जिससे आप परस्पर वार्ताओं का दौर जारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनंद में बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में झगड़े से बच्चे। 

सारांश के रूप में यह कह सकते हैं कि, इस सप्ताह के सितारों की जो गोचरीय स्थित है वह यह बता रही है कि, आप इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य करियर शिक्षा तथा आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में बहुत आगे निकलेंगे और बहुत सी स्थितियां आपको सपोर्ट करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन सावधानी और सामंजस्य आपके लिए अत्यंत जरुरी रहेगा। 

उपाय के तौर पर आपको इस सप्ताह गणपति भगवान को दुर्गा तथा लड्डू के प्रसाद अर्पण करना चाहिए। उन्हें प्रणाम करके दक्षिण चढ़ाना चाहिए तथा अनाथ बच्चों को आपको कुछ सहयोग देना चाहिए जो आपसे बंन पड़े। जिससे संबंधित क्षेत्र में होने वाले नुकसान से आप बच पाएंगे। आपका कार्य व्यापार अच्छा रहेगा तथा मन में शांति और सुकून का अनुभव भी करेंगे।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो, यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य को सुंदर और चुस्त बनाने वाला होगा। यदि आप खेल तथा फिल्म की दुनियां से जुड़े हुए हैं और अपने सेहत की फिटनेस को सुंदर रखना चाह रहे हैं तो, सितारों की चाल इस सप्ताह आपको बहुत अच्छा सपोर्ट करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन ध्यान रहे कि, यह फिटनेस आपकी बरकरार रहे। इसलिए आपको अतिरिक्त सावधानी की जरूरत इस सप्ताह बनी हुई रहेगी। अन्यथा आपकी फिटनेस थोड़ा सा लूज हो सकती है ऐसा ग्रहों का संकेत मिल रहा है। 

संबंधों में ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि, आप अपने संबंधों में इस सप्ताह मिले हुए रहेंगे। साथी के समक्ष और नजदीकियां बढ़ेगी उनके साथ किसी फिल्म तथा प्रदर्शनी को देखने को जा सकते हैं। इस दौरान आप स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठा सकते हैं। ध्यान रहे बार-बार फोन और अनावश्यक मैसेज की वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जिससे आपका कोई नजदीकी व्यक्ति विरोध उत्पन्न कर सकता है। अतः संबंधों की विश्वसनीयता और भरोसे को कायम रखने के लिए आपको किसी भी कार्य को अंतिम रूप देने से पहले सूझबूझ कर चलना होगा। 

इस सप्ताह के सितारे यह दर्शा रहे हैं कि,यदि आपने किसी पद के लिए अप्लाई किया है। चाहे वह सरकारी क्षेत्र के रिक्त पद हो या राजनीतिक क्षेत्र के खाली पड़े हुए पद हो, वहां आपको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही। यानी निजी और सरकारी क्षेत्र में आपके करियर को चमकाने के खास और सुनहरे मौके रहेंगे। व्यापारिक जीवन में आपकी विश्वसनीयता और आपके ब्रांड की उत्पादकता की मांग बढ़ती जाएगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे और आप एक सफलतम व्यापारी के तौर पर उच्च स्तर में पहुंच जाएंगे। चाहे वह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र हो या तेल गैस ईंधन से जुड़े हुए क्षेत्र हो। आपके प्रयास इस सप्ताह रंग लाने वाले रहेंगे।

इस सप्ताह धन कमाने में और आय के स्रोतों को समृद्ध करने में आपकी जो कोशिशें हैं, वह रंग लाने वाली रहेगी और आप अपने आर्थिक स्तर को और अच्छा करने में सफल रहेंगे। पूंजीगत यदि आप निवेश करना चाहते तो, उसके लिए बहुत सुंदर योग बने हुए हैं। यदि आप कोई राजनीतिक सक्षम अधिकारी नेता मंत्री हैं तो, इस सप्ताह आप विकास के कार्यों पर दी हुई राशि को खर्च करके अपने मुनाफे को और बढ़ा सकते हैं। वही संबंधित आय के जो स्रोत हैं, उससे आपको निश्चित रूप से लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस लाभ को अंतिम रूप देने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। 

इस सप्ताह घर परिवार में पति-पत्नी के मध्य परस्पर प्रेम सद्भाव रहेगा। उनके मध्य अंतर मन की बातें होंगी, जिससे अंतर मन को छू लेने वाले रोमांटिक अवसर इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में बने हुए रहेंगे। हालांकि गृहस्थी की वस्तुओं को जुताने के लिए और उन्हें संग्रहित करने में कई बार दोनों के मध्य खटपट हो सकती है। किसी वस्तु के क्रय को लेकर इसको लिया जाए या इसको ना लिया जाए। अतः छोटी-छोटी बातों में अनावश्यक मतभेद ना बढ़े, समझदारी का परिचय दें। अन्यथा आपका जो यह सप्ताह है वह तनाव में गुजर सकता है।

इस सप्ताह के जो सितारों की चाल है स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से तथा लव लाइफ और कैरियर तथा आर्थिक मोर्चे पर आपको महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति को दर्शा रही है। वहीं वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना हुआ रहेगा। लेकिन वाद संवाद तथा किसी वस्तु के विक्रय में आपको अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना चाहिए। और चीजों को सोच समझकर के ही आगे लेना चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है, और संबंधों का तनाव बढ़ सकता है। जो आपके लिए हानिकारक रहेगा।

इस सप्ताह उपाय के तौर पर आपको भगवान सीता रामचंद्र जी को पंचमेवा का भोग अर्पित करना चाहिए। और उन्हें पीले पुष्पों की माला भी अर्पित करना चाहिए। तथा अपने माथे पर हल्दी का टीका लगाए और ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर प्रणाम करें। तथा भगवान से यह प्रार्थना करें कि हम आपके शरणागत हैं और आप हमारी रक्षा करें। आप जगत के स्वामी हैं, संसार के दाता हैं, हमसे जो भूल हुई उसे क्षमा करें।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि,  इस सप्ताह आप अच्छे सेहत के स्वामी बने हुए रहेंगे और आपके चेहरे की मुस्कान बड़ी हुई रहेगी। आप अपने कार्य और व्यापार को संचालित करने में दक्ष रहेंगे। हालांकि सप्ताह के तीसरे चौथे दिन आपके खान-पान का स्तर गड़बड़ हो सकता है यही नहीं आपकी कुछ ऐसी रुचि और पसंद के चलते जैसे ज्यादा तले भुने पदार्थ खान और बाहर का खाना यह आपके लिए बीमारियों की स्थिति को उत्पन्न कर सकता है अतः सावधान रहें और सेहत का ध्यान रखते हुए ऐसी वस्तुओं को खाएं अन्यथा सेहत आपकी कमजोर हो सकती है। 

इस सप्ताह के सितारे यह बता रहे हैं कि, आप अपने लव पार्टनर के साथ उन्हें कुछ समय देंगे। उनके साथ कुछ फोन से मीठी-मीठी पहले रोमांटिक बातों को छेड़ सकते हैं। जिससे वह आपके और नजदीक आने को तैयार होंगे। हालांकि कुछ ऐसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती है। जिससे संबंधों में तनाव और दरार आ जाए। अतः इस बात का ध्यान रखें, कि आप का कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिससे आपके रोमांटिक और लव लाइफ में तनाव बढ़ जाए। 

इस सप्ताह आप प्रतियोगी क्षेत्र में वंचित प्रगति को अर्जित करने में सफल रहेंगे। यदि आप किसी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाह रहे हैं या शिक्षा अर्जित करना चाह रहे हैं तो, सितारों की चाले बता रही है कि, आप सफल रहेंगे। किंतु पूरे मन से प्रयासों को जारी रखें। यानी निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी पैसा के बहुत अच्छे चांस बन रहे हैं। व्यापारिक और औद्योगिक जीवन से यदि आप जुड़े हुए हैं तो, इस सप्ताह आप निश्चित रूप से कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। जिससे किसी बड़ी संस्था के मध्य इस सप्ताह बड़ी डील हो सकती है। 

सप्ताह के सितारों की चाल है दर्शा रही है कि, धन को संग्रहित करने और मुनाफा को बढ़ाने में इस सप्ताह आपकी कोशिश से रंग लाने वाली रहेगी। जिससे किसी बड़े व्यापारिक समीकरण को साधने में आप सफल रहेंगे। यानी आप चाहे छोटे उत्पादक हो या बड़े लेवल के अपने ब्रांड की ब्रांडिंग का नाम चमकाने और उसे देश का देशांतर में प्रसारित करने में आप सक्षम होते दिखाई दे रहे हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। यदि आपने कोई उधार में धन लिया है तो, उसे इस सप्ताह चुकाने में सक्षम रहेंगे। यानी लेन-देन के मामलों में भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। यदि ऋण लेना चाह रहे हैं, तो भी सफल रहेंगे।

संबंधों के लिहाज से इस सप्ताह के सितारों की चाल अनुकूल तथा अच्छी स्थिति को दर्शा रही है। जिससे पति-पत्नी के मध्य परस्पर प्रेम और लगाव रहेगा। संबंधों की मधुरता और अच्छी रहेगी यानी संबंध बहुत ही मजबूत बने हुए रहेंगे। हालांकि यहां एक बात का खास ध्यान देना चाहिए कि, अपने संबंधों की मर्यादा को खराब न होने दे, यानी किसी को अप्रिय ना कहें, किसी के सम्मान को और उनकी भावना को ठेस न पहुंचाएं। क्योंकि यह संबंधों को न केवल नुकसान दे सकता है, बल्कि आगे चलकर संबंधों को तोड़ने वाला सिद्ध हो सकता है तथा सावधान रहें। जल्दी बाजी और आवेश में कोई निर्णय न लें। 

इस सप्ताह के जो सितारों की चाल है स्वास्थ्य और लव लाइफ तथा करियर के क्षेत्र में आपको समुचित था वांछित परिणाम को दर्शा रही है, लेकिन यहां भी सावधानी और सतर्कता से चलने की जरूरत रहेगी। क्योंकि जो सप्ताह का ग्रहों का संकेत है, वह यह बता रहा है कि, बहुत कुछ आपके पक्ष में रहेगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि, आप चीजों को समझ ना और लापरवाह होकर के कदम बढ़ाए। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है अतः सावधान रहें। 

इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर राधा कृष्ण भगवान को बांसुरी अर्पित करना चाहिए और उनके वस्त्र हो सके तो आप उन्हें नए वस्त्र आभूषण उनके साज सजा को दान करें। तथा बच्चों में मीठे प्रसाद को बांटे। जिससे आपका कार्य व्यापार और स्वास्थ्य उत्तम बना हुआ रहेगा। यानी आपको अपने स्वास्थ्य और अन्य लव लाइफ तथा वैवाहिक जीवन को शानदार बनाने के लिए भगवान की सेवा इस सप्ताह अवश्य करनी चाहिए।

Q. इस सप्ताह किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा?

An.  इस सप्ताह मेष, वृष, सिंह और मीन राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में विशेष लाभ मिलने के योग हैं।

Q. क्या इस सप्ताह निवेश करना शुभ रहेगा?

An.  हाँ, कई राशियों के लिए पूंजीगत निवेश लाभकारी रहेगा, लेकिन निवेश से पहले कंपनी की वैधता और दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।

Q. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An.  अधिकांश राशियों के लिए लव लाइफ रोमांटिक रहेगी, लेकिन साथी की भावनाओं को समझना और संवाद बनाए रखना जरूरी है।

Q. किन राशियों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए?

An.  कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों को खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

Q. क्या इस सप्ताह विवाह के योग बन रहे हैं?

An.  हाँ, वृष, मकर और सिंह राशि के जातकों के लिए विवाह या संबंध तय होने के अच्छे योग बन रहे हैं।

Q. इस सप्ताह के प्रभावी ज्योतिषीय उपाय क्या हैं?

An. भगवान कार्तिकेय, महादेव, हनुमान जी और दुर्गा माता की पूजा, पक्षियों को दाना डालना और जरूरतमंदों को दान करना शुभ फल देगा।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *