साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026 तक मेष राशि
विदेश यात्रा के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। खनन व व्यापारिक कामों में होगा अचानक लाभ।
स्वास्थ्य
शारीरिक एवं आर्थिक क्षमताओं का बेहतरीन लाभ इस दौरान आपको मिलेगा। बढ़ती हुई भाग दौड़ के कारण कई बार सेहत में थकान और पीड़ा हो सकती है।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत और रोमांस की स्थिति बनती रहेगी। इस दौरान उनके साथ अचानक झगड़े होते दिखाई दे रहे हैं।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
करियर
निवेश के क्षेत्र में करियर को चमकाने तथा दूर दराज के क्षेत्रों में काम करने में आप सफल होंगे। यदि आप कोई चिकित्सा तथा जल यात्रा से जुड़े हैं तो, वहां भी आपको सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
धन कमाने और उसे संग्रहित करने के बेहतरीन मौके आपके पास बने रहेंगे। पूंजीगत लाभ बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।
वैवाहिक जीवन
पति-पत्नी के साथ सामंजस्य बना हुआ रहेगा। हालांकि एक दूसरे की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। ऐसे में पूरी सूझबूझ के साथ आपको चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।
सारांश
इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क तथा मुस्तैद होने की जरूरत बनी रहेगी। लव लाइफ में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में तरक्की होगी। अचानक धन लाभ की स्थिति बन रही है।
उपाय
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें.
- बच्चों में मीठे प्रसाद को बांटे.
साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026 वृष राशि
कारोबार के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर रहेंगे। इस दौरान कोई रुकी हुई फाइल आगे बढ़ेगी और काम बनेंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक मोर्चे पर आपकी जो कठिनाइयां हैं दूर होगी। जिससे आप अपने कार्यों को और उत्साह तथा विवेक के साथ करने में सक्षम रहेंगे। यदि कोई पहले की रोग और पीड़ा है तो, भी दूर होगी। हल्के व्यायाम को करते रहे।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनके साथ बेहतरीन तालमेल से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे इस सप्ताह परस्पर रोमांस और चाहत की स्थिति और गहराती रहेगी। एक दूसरे के प्रति चाहत और विश्वास बढ़ेगा।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर को संवारने और आगे बढ़ाने के खूबसूरत मौके बने हुए रहेंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कार्य और व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति दिखाई दे रही है।
आर्थिक स्थिति
धन संग्रहित करने और जीवन को अच्छा बनाने की जो आपकी पहल है उसमें आप सफल होते रहेंगे। आय के जो भी स्रोत हैं, उनसे अच्छा लाभ होता दिखाईं दे रहा है।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा बढ़ा हुआ रहेगा। गृहस्थ जीवन के आंगन में कोई खुशी का समाचार मिलेगा। संतान पक्ष को पढ़ाने और उसको उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ाने में सफल रहेंगे।
सारांश
स्वास्थ्य बेहतरीन बना हुआ रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों का ध्यान देते रहें, खान-पान के प्रति लापरवाह ना रहें। अन्यथा आपका स्वास्थ्य डाउन हो सकता है। लव लाइफ और कैरियर तथा आर्थिक मोर्चे पर इस सप्ताह बेहतरीन परिणाम आपको मिलेंगे। वैवाहिक जीवन के आंगन में हंसी-खुशी की बौछार होगी।
उपाय
- भगवान शिव को गंगाजल और दूध अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं और 100 ग्राम गुड़ भी।
साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026 मिथुन राशि
इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में कोई बहुत बड़ी कामयाबी मिलेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक सेहत इस दौरान अच्छी बनी हुई रहेगी। जिससे आप अपने कार्यों को पूरी क्षमताओं के साथ करने में सफल होते रहेंगे। हालांकि इस दौरान आप देखेंगे कि सप्ताह के अंतिम दिनों में कहीं भाग दौड़ करनी पड़ेगी।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और चाहत से रोमांटिक स्थिति और मजबूत होगी। जिससे आप उनके पास रहकर और अधिक रोमांस को महसूस करेंगे।
करियर
संबंधित खेल फिल्म काला अभिनय प्रबंधन चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में जहां भी आपकी रुचियां हैं उस क्षेत्र में करियर में अच्छे प्रदर्शन से खुश होंगे।
आर्थिक स्थिति
धन कमाने के जो आपके स्रोत हैं, वहां से आपको अच्छा मुनाफा होता दिखाई दे रहा है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। एक के बाद एक कोई आपका कार्य जरूर बनेगा।
वैवाहिक जीवन
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसा बढ़ेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा। इस सप्ताह अपने गृहस्थी को चमकाने के लिए कुछ और कदम बढ़ा सकते हैं।
सारांश
शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी रहेगी। जिससे इस सप्ताह आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। लव लाइफ में उनके प्रति चाहत और भरोसा आपको हौसले देगा। करियर के क्षेत्र में आर्थिक तरक्की होगी। मान सम्मान मिलेगा। यदि कोई कर्ज है तो, उन्हें चुकाने के रास्ते बनेंगे।
उपाय
- सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें।
- पक्षियों को दाना डालें और पानी रखें।
साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026 कर्क राशि
प्रतियोगी क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता की स्थिति मिलेगी। किसी कारोबारी व्यक्ति के साथ समझौते की स्थिति बनेगी।
स्वास्थ्य
सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि बेहतरीन शारीरिक और मानसिक स्थिति का आपको लाभ होगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे आप अपने कार्यों को और बेहतरीन ढंग से करने में सक्षम रहेंगे।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में उनके साथ मधुरता के सुखद अवसर बने रहेंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आप अपने कार्यों को बहुत ही शानदार तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर को उच्च उठाने की जो सोच है वहां आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। कारोबारी जीवन में मुनाफा बढ़ेगा। लेकिन प्रयासों को कमजोर ना करें।
आर्थिक स्थिति
इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि कहीं ना कहीं से आपको धन लाभ जरूर होगा। कोई रुका हुआ धन फिर से हाथ लगेगा। यहां तनाव की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है।
वैवाहिक जीवन
गृहस्थ जीवन के आंगन में एक दूसरे के प्रति चाहत और लगाव बढ़ेगा। जिससे शानदार वैवाहिक जीवन की स्थिति बनी रहेगी। संतान पक्ष के प्रति जो आपकी जागरूकता है, वह रंग लाएगी।
सारांश
शारीरिक और मानसिक सेहत इस दौरान अच्छी बनी रहेगी। एक के बाद एक कामों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में उनके साथ मधुरता से आपका मन उत्साहित रहेगा। करियर के क्षेत्र में कोई खास मुकाम अर्जित होगा। धन कमाने और संग्रहित करने में कोई बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिखाईं दे रही है।
उपाय
- लाल गुलाब के फूलों को भगवती दुर्गा को अर्पित करें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026 सिंह राशि
राजनीतिक और कार्मिक क्षेत्र में बढ़त के मौके मिलेंगे। लेकिन जगह जमीन को लेकर परेशान रहेंगे।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक सेहत सुखद और शानदार बनी रहेगी। जिससे आपका भरोसा और बढ़ेगा। रोग और पीड़ाओं को दूर करने में हालांकि कुछ वक्त लग सकता है। लेकिन स्वास्थ्य अच्छा होगा।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति बढ़ती हुई चाहत और भरोसे से आपका मन उत्साहित होता रहेगा। संबंधों में इस दौरान रोमांस और गहरी चाहत रहेगी।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में आपके कार्य क्षमताओं की सराहना होगी। जिन भी क्षेत्रों से आप जुड़े हैं, वहां से आपको बहुत अच्छा रिस्पांस मिलता रहेगा।
आर्थिक स्थिति
मुनाफा कमाने और उज्जवल भविष्य के लिए धन को संग्रहित करने की जो मनसा है। वहां आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं। यदि कोई कर्ज ले रखा है तो, उसे चुकाने में सफल होंगें।
वैवाहिक जीवन
पति पत्नी के साथ परस्पर अच्छे व्यवहार और चाहत की स्थिति से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे अपने घर में सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं को जुटाने में आप सक्षम होते रहेंगे।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए निश्चित परिणाम को दर्शा रहा है। इस दौरान सेहत में जुकाम खांसी बुखार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों और कैरियर तथा आर्थिक क्षेत्र में देखा जाए तो, यहां आपको थोड़ा पहले सावधानी बनाकर चलने की जरूरत रहेगी।
उपाय
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
- बंदरों को चने खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2026 कन्या राशि
सामाजिक और कार्मिक जीवन में आपका रुतबा बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण काम
के अभी के संकेत मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य
इस सप्ताह की शुरुआती दिनों से ही आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। जिससे अपने कार्य और व्यवसाय को अपनी क्षमता के अनुसार करते रहेंगे। हालांकि सप्ताह के तीसरे चौथे दिन में सेहत नरम हो सकती है।
लव लाइफ
प्यार और चाहत के मामलों में इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही संबंधों में गर्म जोशी बनी रहेगी। वैसे इस सप्ताह के मध्य भाग में आप देखेंगे कि, वह आपसे रूठ रहे हैं और आपकी बात को नहीं सुन रहें हैं।
करियर
प्रतियोगी क्षेत्र में इस दौरान आपको बड़ी कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है। यदि आप खेल और फिल्म की दुनियां से जुड़े हैं तो, मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।
आर्थिक स्थिति
संबंधित कार्य और व्यापार के क्षेत्र से आपका मुनाफा बढ़ेगा। जिससे आपका धन लाभ इस सप्ताह और अधिक होगा। इस दौरान कोई घर और गाड़ी खरीदने की इच्छा है तो, सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन
पति-पत्नी के साथ परस्पर सामंजस का माहौल बना हुआ रहेगा। जिस घर गृहस्थी चमकती रहेगी। आप उन्हें कोई पसंदीदा वस्तुओं को दे सकते हैं। हालांकि सप्ताह के चौथे दिन तनाव से बचें।
यह भी जरुर पढ़ें- 15 जून 2026 सूर्य गोचर: मेष और सिंह राशि को मिलेगा बड़ा लाभ
सारांश
एक दूसरे के प्रति चाहत और भरोसे से गृहस्थ जीवन अच्छा बना हुआ रहेगा। शारीरिक और मानसिक सेहत में मिले-जुले परिणाम इस दौरान मिलेंगे लव लाइफ और करियर आर्थिक क्षेत्रों में सितारों की चाल इस सप्ताह आपको अच्छे संकेतों को दर्शा रही है। लेकिन सोच समझ कर आगे कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी।
उपाय
- भगवान सूर्य को अर्घ दें।
- चीटियों को मीठा आटा डालें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. 28 जून से 4 जुलाई 2026 के सप्ताह में किस राशि को अचानक धन लाभ के योग हैं?
Ans. मेष, कर्क और सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अचानक धन लाभ, पूंजीगत वृद्धि और रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं।
Q2. इस सप्ताह करियर में सबसे अधिक सफलता किस राशि को मिलेगी?
Ans. मिथुन, कन्या और कर्क राशि के जातकों को करियर, नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा और व्यापारिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता मिलने के योग हैं।
Q3. किन राशियों की लव लाइफ सबसे बेहतर रहेगी?
Ans. वृष, मिथुन और कर्क राशि के प्रेम संबंधों में रोमांस, विश्वास और आपसी समझ मजबूत होने के संकेत हैं।
Q4. स्वास्थ्य के मामले में किन राशियों को सावधानी रखनी चाहिए?
Ans. मेष, सिंह और कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। थकान, मौसमी रोग या कमजोरी महसूस हो सकती है।
Q5. क्या इस सप्ताह निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा?
Ans. मेष, वृष और कन्या राशि के लिए निवेश, पूंजी वृद्धि और आर्थिक योजनाओं को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर बन रहे हैं।
Q6. वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
Ans. अधिकांश राशियों के लिए वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वृष, कर्क और कन्या राशि के दांपत्य जीवन में प्रेम, सहयोग और पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी।
Q7. इस सप्ताह भाग्य वृद्धि के लिए कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे?
Ans. राशि अनुसार उपाय जैसे सरसों के तेल का दान, भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करना, सूर्य को अर्घ्य देना, हनुमान चालीसा का पाठ और पक्षियों को दाना डालना विशेष लाभदायक रहेंगे।


