साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल–2 मई 2026: तुला, वृश्चिक, धनुराशि भविष्यफल

Table of Contents

धन लाभ के बन रहे हैं, विशेष योग, क्योंकि आपके किस्मत के सितारे बुलंद रहेगे। करियर में मिलेगी बढ़त तथा कार्य क्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति।

शारीरिक सेहत पहले के मुकाबले और अच्छी तथा सुखद बनी हुई रहेगी। जिससे आपके चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई होगी। इस सप्ताह शारीरिक बल बढ़ेगा। तन की तंदुरूस्ती एवं मन का उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। हालांकि आपको इस सप्ताह कई बार दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ सकता है। अतः अपने खान-पान का रखें ध्यान तो, यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला रहेगा।

सितारों की चाल इस सप्ताह लव लाइफ में रोमांटिक पलों को देने वाली रहेगी। जिससे मन मे उनके प्रति उत्साह एवं चाहत की स्थिति बनी हुई रहेगी। यानी आप अपने दिल की बात उनसे कह सकते है। फिल्म देखने तथा सुन्दर स्थानों में घूमने का विचार बना रहेगा। फलतः प्रेम संबंधों में मधुरता बनी हुई रहेगी। किन्तु सप्ताह के मध्य भाग में अचानक तनाव से बचना पड़ेगा।

इस सप्ताह सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता की सौगात मिलेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं तो, प्रयासों को तेज करें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। यदि आप कार्यरत हैं तो, वरिष्ठ अधिकारयों के द्वारा कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिल्म कला एवं संगीत के क्षेत्रों में आपको पुरस्कार मिल सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह करियर में शानदार सफलता रहेगी।

वित्तीय मामलों को सुधारने में इस सप्ताह व्यापक किस्म की सफलता रहेगी। कहीं न कहीं से अचानक ही धन लाभ मिल सकता है। आय के संबंधित स्रोतों से वांछित लाभ मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। इस सप्ताह आपका जीवन स्तर बेहतर एवं सुखद बना हुआ रहेगा। बहुत सम्भव हैं कि, आप कोई मकान एवं दुकान को क्रय करने में सफल रहेगे।

दाम्पत्य जीवन में हंसी खूशी के पल रहेगे। जिससे पति पत्नी के मध्य चाहत एवं प्यार की बरसात होती रहेगी। यानी संबंधों में प्यार एवं चाहत की नई सुबह के रूप इस सप्ताह आपके लिए खुशियों की बरसात को लेकर आने वाला रहेगा। हालांकि इस सप्ताह के दूसरे एवं तीसरे दिन अचानक ही रिश्तों में तनाव हो सकता है। ऐसे में सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।

इस सप्ताह के सितारें आपको धन एवं वैभव को देने वाले रहेगे। जिससे आपको हौसले बुलंद रहेगे। कार्मिक एवं व्यापारिक जीवन में वांछित बढ़त के मौके रहेगे। जिससे सुनहरे कल की ओर आपके कदम इस सप्ताह अचानक बढ़ते हुए रहेगे। हालांकि प्रेम संबंधों एवं विदेश से जुड़े हुए कामों को पूरा करने में आपको और वक्त देना पड़ सकता है, किन्तु अपने स्तर पर प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें।

  • श्री रामाय नमः श्री रामचन्द्राय नमः रघुनाथाय नमः का जप करें।
  • सधू संतों की सेवा करें, और उन्हें सम्मान दें।
  • पक्षियों को दाना डालें और उनके लिए पानी रखें। 

संबंधित कार्य के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपके क्रियाशीलता और कड़ी मेहनत के फल को सितारे पदोन्नति के रूप में तोहफा दे सकते हैं। 

शारीरिक शक्ति का विशेष रूप से लाभ मिलेगा। जिससे कार्य एवं व्यापार को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। हालांकि दिनचर्या को साधने के लिए जिस अनुशासन की जरूरत है, उसका पालन करें। क्योंकि सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत में भय एवं चोटादि लगने के कारण आप परेशान हो सकते हैं।

इस सप्ताह के पहले दो दिनों में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि, लव पार्टनर आपको नहीं चाहता तथा अकारण ही आपसे दूरी बना रहा है। किन्तु सप्ताह के तीसरे एवं चैथे दिन से पुनः सितारे उनसे रोमांटिक मुलाकात देकर संबंधों में निकटता एवं खुशियों की सौगात को देने वाले रहेगे। यानी प्यार की दुनियाॅ हसीन एवं रंगीन रहेगी।

कार्य एवं व्यापार में उत्साह जनक अवसर बने हुए रहेगे। इस सप्ताह आपके व्यापारिक एवं कार्मिक योगदान के लिए कोई बड़ा तोहफा सितारों की चाल देने वाली रहेगी। जिससे सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में परस्पर लाभ के समझौतें में हस्ताक्षर होने के योग बने हुए रहेगे। हालांकि इस दौरान आपको छोटी-छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। किन्तु लापरवाही के साथ कोई कार्य न करें। अन्यथा नुकसान लग सकता है।

इस सप्ताह सितारों की चाल आपके अटकें हुए धन की पुनःवापसी करवाने के योग बना रही है। हालांकि आपको धैर्य एवं अनुशासन बनाकर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। आप एक बेहतरीन आर्थिक स्थिति को अर्जित करने में सक्षम रहेगे। यानी जीवन में आधुनिक सुख-सुविधाओं को जुटाने में बहुत बड़ी सफलता रहेगी।

पारिवारिक जीवन में आनन्द एवं परस्पर चाहत के पल आपके वैवाकि जीवन को प्यार एवं रोमांस से सराबोर करने वाले रहेगे। पति एवं पत्नी एक दूसरे के प्रति चाहत एवं विश्वास को बढ़ाने में सक्षम बने हुए रहेगे। जिससे आपका मन उत्साहित रहेगा। यदि आप किसी वैवाहिक एवं मांगलिक आयोजनों को करना चाहते हैं तो, जीवन साथी का साथ मिलेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में वांछित बढ़त को देने वाली रहेगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो सितारों की चाल वांछित एवं सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि यहाॅ आपको अनुशासन से रहने की जरूर बनी हुई रहेगी। यानी जो कार्य जिस अवधि एवं जिस रूप में किया जाना चाहिए। उसका यदि आप ध्यान देते हैं तो, निश्चित रूप से आपको वांछित किस्म की बढ़त मिलेगी।

  • मन्दिर में नित्य प्रति जाकर भगवान का दर्शन और पूजन करें।
  • गाय को हरा चारा एवं 100 ग्राम गुड़ तथा आटा खिलाएं।
  • ब्राह्मणों और गुरूजनों को दान दक्षिणा देकर प्रणाम करें।

प्यार और चाहत की दुनियाॅ में बढ़ेगी निकटता, आपके दिल के अरमान पूरे होने के अवसर  विद्यमान रहेगे। कार्य स्थल में आपके नए सुझावों की सराहना होगी। 

मानसिक और शारीरिक सेहत का मिलेगा बेहद अच्छा लाभ जिससे मन होता रहेगा प्रसन्न। अपने कार्य कौशल एवं दूरदर्शी सोच के कारण इस सप्ताह आप अपने कार्य एवं व्यवसाय में कुछ खास सुझावों को देकर प्रशंसा के पात्र बने हुए रहेगे। क्योंकि स्वस्थ्य तन एवं स्वस्थ्य मन की उत्पादकता का बेहतरीन लाभ आपको इस सप्ताह मिलेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल लव लाइफ को सुखद एवं शानदार बनाने वाली रहेगी। आपने जिस आरमान के साथ प्यार की दुनियाॅ में कदम रखा है, वह अरमान पूरे होगे। जिससे लव पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ेगा और आप उनके साथ किसी वांछित स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं और उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं।

इस सप्ताह के सितारें की चाल नौकरी में आपके रूतबे को बरकरार रखने वाले रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में इस दौरान कोई नया अनुबंध तथा लाभ के समझौतों में संबंधित पक्ष के साथ सहमति बनने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ कार्यों के पिछड़ने से आप परेशान रहेगे।

इस सप्ताह धन कमाने एवं जुटाने में आपका सटीक प्रबंधन बहुत कुछ लाभ को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। क्योंकि संबंधित आय के स्रोतों से आपका मुनाफा बढ़ने वाला रहेगा। बहुत सम्भव हैं कि, संबंधित कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों को आप बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में सफल रहेगे। हालांकि पूंजीगत निवेश सावधानी से करें।

गृहस्थ जीवन के आंगन में हंसी खुशी के पल रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। पति एवं पत्नी के मध्य प्यार एवं चाहत तथा भरोसा और पुष्ट तथा मजबूत होता रहेगा। एक दूसरे का ख्याल रखना और उन्हे समय देना इस सप्ताह संबंधों को और रोचक बनाने वाला रहेगा। हालांकि इस सप्ताह के पहले दो तीन दिनों में कुछ तनाव हो सकते हैं।

सितारों की चाल आपके किस्मत को बुलंद करने वाली रहेगी। किन्तु आपको यहाॅ पूरी सूझबूझ के साथ अपने सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। अन्यथा सेहत में कुछ कमजोरी और थकान आपको परेशान कर सकते है। प्यार एवं चाहत के संदर्भों में हसीन पल रहेंगे। किन्तु एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। धन संदर्भों में बढ़ते व्यय के कारण परेशान हो सकते है। अतः अनुशासन बनाकर चलें।

  • जीव जन्तुओं के लिए पीने वाले जल की व्यवथा करें।
  • शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपदान शनिदेव के सम्मुख करें।

Q. क्या इस सप्ताह तुला राशि वालों को धन लाभ होगा?

An. हाँ, तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह विशेष धन लाभ के योग बन रहे हैं। अचानक आय के स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Q. वृश्चिक राशि के लिए करियर कैसा रहेगा?

An. वृश्चिक राशि के लिए करियर में नई जिम्मेदारियाँ और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता मिलने की संभावना है।

Q. क्या धनु राशि की लव लाइफ में सुधार होगा?

An. हाँ, धनु राशि के जातकों की लव लाइफ इस सप्ताह काफी रोमांटिक और सकारात्मक रहेगी। संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मनचाहे पल मिलेंगे।

Q. इस सप्ताह किन राशियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए?

An. वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह के अंत में चोट या थकान से बचने की जरूरत है, जबकि तुला राशि वालों को यात्रा के दौरान खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

Q. क्या इस सप्ताह कोई शुभ निवेश किया जा सकता है?

An. तुला और धनु राशि के लिए निवेश के अच्छे अवसर हैं, लेकिन धनु राशि वालों को पूंजीगत निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Q. इस सप्ताह के लिए सामान्य उपाय क्या हैं?

An. इस सप्ताह सभी राशियों के लिए दान, सेवा और पूजा-पाठ लाभकारी रहेगा जैसे—शनिदेव और भगवान राम की पूजा, भगवान के मंत्रों का जप, गाय पक्षियों और जरूरतमंदों को भोजन देना

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *