साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल- 2 मई 2026: मकर, कुम्भ और मीन राशि का भविष्यफल

Table of Contents

व्यापारिक उद्देश्यों को लेकर इस सपताह कही यात्रा तथा प्रवाास में जाने के अवसर रहेगे। प्रेम संबंधों में रोमांटिक मोड़ आने के संकेत मिल रहे है।

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके सेहत को सुखद एवं शानदार बनाने के अच्छे अवसरों को देने वाली रहेगी। हालांकि सप्ताह के शुरूआती दिनों में कहीं यात्रा तथा प्रवास के लिए रवाना हो सकते है। ऐसे में सेहत में पीडा एवं दर्द उभर सकते है। जरूरी चिकित्सीय परामर्श  ले। तथा दिनचर्या में हल्के व्यायामों को शामिल करें। जिससे आपकी सेहत सुखद बनी हुई रहेगी।

प्रेम संबंधों में मधुरता एवं सरसता की बरसात होती रहेगी। जिससे लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आ सकता है। हालांकि इस सप्ताह के पहलेे दो से तीन दिनों में संबंधों में उतार चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। अतः छोटी-छोटी बातों में भ्रम से बचें। उन्हें भी समझें। हालांकि इसके पश्चात् पुनः संबंधों में मधुरता का आगाज होता हुआ रहेगा। जिससे वांछित एवं मधुर वार्ताओं का दौर बना हुआ रहेगा। 

प्रबंधन, चिकित्सा, खेल एवं फिल्म तथा राजनीति के क्षेत्रों में उच्च स्थान अर्जित करने की चहल पहल बनी हुई रहेगी। वहीं तकनीक और व्यापार को लेकर भी आप सक्रिय रहेगे। जिससे आपका भरोसा बाजार में बढ़ता हुआ नज़र आयेगा। कुल मिलाकर करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। किन्तु आलस्य एवं अनावश्यक हस्ताक्षेप से आपको बचना चाहिए।

इस सप्ताह के सितारों की चाल पूंजीगत निवेश में आपके लाभ को बढ़ाने वाली रहेगी। हालांकि सावधानी बनाकर ही चलना पड़ेगा। अन्यथा नुकसान लग सकता है। कहीं न कहीं से इस सप्ताह जरूर धन लाभ होगा। किन्तु कुछ मामलों में अचानक ही धन व्यय करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से सितारों की चाल सुखद रहेगी।

दाम्पत्य जीवन के आंगन में हंसी खुशी के पल रहेगे। इस सप्ताह संबंधों में मधुरता का माहौल मिलता हुआ रहेगा। किन्तु उनके स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। या फिर घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर अचानक ही तनाव हो सकता है। अतः ऐसी बातों से बचें, जिनके कारण झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। यदि आप समझदारी से कार्य लेगें तो निश्चित तौर पर संबंध मधुर रहेगे।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, शरीर को रोगों से बचाने के लिए आपको पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए। तथा अपने दिनचर्या को बेहतरीन बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंधों में निकटता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुख और आनन्द से भरपूर रहेगा। इस सप्ताह कहीं न कहीं से धन लाभ अवश्य होगा। किन्तु पूूंजीगत निवेश और अन्य दूसरे स्थान जहाॅ सावधानी की जरूरत है। वहाॅ सावधान रहे, तो यह सप्ताह शुभ एवं सकारात्मक परिणामों को देने वाला रहेगा। 

  • बच्चों को मीठी रेवड़ियां बांटे तथा लंगड़े लूले व्यक्यिों को आर्थिक सहयोग दें।
  • धार्मिक स्थलों में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

जीवन साथी का भरपूर प्यार मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनन्दमय एवं सुखमय बना हुआ रहेगा। किन्तु सप्ताह के दूसरे भाग में हो सकते है, परेशान। 

सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। लिहाजा अपने नियमित दिनचर्या का पालन करे। और ऐसी वस्तुओं के सेवन से बचें। जो सेहत के लिहाज से हाॅनिप्रद हो। क्योंकि सप्ताह के पहले दो तीन दिनों में आपको सेहत में रोग तथा पीड़ाएं हो सकती है।

प्रेम संबंधों में चाहत एवं प्यार भरे वर्तालापों का दौर रहेगा। यानी आप इस सप्ताह के अंतिम दिनों में लव लाइफ को और रोमांटिक बनाने के मूड़ में रहेगे। किन्तु इस सप्ताह की शुरूआत में कुछ इधर-उधर की बातों को लेकर उनके साथ अचानक खटपट बढ़ सकती है। अतः बौद्धिकता एवं अनुशासन के साथ चलें, तो संबंधों में मधुर एहसास होगे।

कमीशन, प्रबंधन, चिकित्सा फिल्म की दुनियाॅ से जुड़े क्षेत्रों में कोई बड़ा सम्मान एवं पुरूस्कार मिल सकता है। यदि आप राजनैतिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं तो, सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। यानी आपके सुझाव एवं योगदान की सराहना होगी। किन्तु बड़े लक्ष्यों को हासिल करना आसान नहीं रहेगा। अतः पूरे मनोयोग के साथ कार्य करें।

सितारों की चाल इस सप्ताह आपके धन लाभ को बढ़ाने की संकेत दे रही हैं। किन्तु यहाॅ आपको पूरी सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा नुकसान लग सकता है। यानी पूंजीगत निवेश में लाभांश बढ़ाने के लिए और सतर्क रहें तो, निश्चित रूप से आपको लाभ मिलेगा। इस सप्ताह किसी कर्ज से राहत मिलेगी। किन्तु अपने प्रयासों को तीव्रता दें। 

इस सप्ताह संबंधों को मधुर एवं खास बनाने की दिशा में आपको बेहतर सफलता मिलती हुई रहेगी। जिससे आप उनके साथ समय बिता सकते हैं। घर गृहस्थी को चमकाने की बातों को आपका समर्थन हासिल रहेगा। हालांकि कई बार छोटी-छोटी बातों में तनाव होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। अतः धैर्य बनाएं रखें। उन्हें अप्रिय एवं कटु शब्द बिल्कुल भी न कहे। 

लव लाइफ में उनका साथ मिलेगा। जिससे निजी संबंध रोमांटिक मोड़ में रहेगे। आप उनके साथ बेहतर दिनचर्या की ओर बढ़ते हुए रहेगे। हालांकि सेहत में कुछ कमजोरी एवं पीड़ाओं की स्थिति उभर सकती है। ऐसे में आपको पूरी सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। इस सप्ताह धन मामलों में लाभांश को बढ़ाने के लिए और मुस्तैद होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। संतान पक्ष को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की मुहिम रंग लाने वाली रहेगी। 

  • गाय की सेवा करें तथा उसे सौ ग्राम गुड़ खिलाएं।
  • नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार जरूर करें।

प्रेम संबंधों की मधुर बातें रोमांटिक मोड़ पर जा सकती है। करियर के क्षेत्र में मिलेगी कोई विशेष सफलता प्रयासों को रखें जारी। 

सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की स्थिति बेहद खूबसूरत और सुन्दर बनी हुई रहेगी। जिससे आप ऊर्जा एवं जोश से भरपूर रहेगे। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण बढ़त की स्थिति रहेगी। हालांकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको शारीरिक पीड़ा और सेहत में कुछ सुस्ती हो सकती है। अतः खान-पान का ध्यान रखें। इस सप्ताह अपने दिनचर्या में हल्के एवं व्यायाम एवं योग तथा ध्यान को जरूर शामिल करें। 

इस सप्ताह सितारों की चाल प्रेम संबंधों में रोमांचक मोड़ को लाने वाली रहेगी। जिससे आपका मन एवं विश्वास उन्हें लेकर प्रफुल्लित होता रहेगा। इस सप्ताह उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में संबंधों में अचानक ही तनाव होने के आसार रहेगे। अतः सूझबूझ एवं धैर्य कायम रखें। तो निजी संबंधों में बिल्कुल पास-पास होगे। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल कैरियर के क्षेत्रों में किसी खास मुकाम को देने वाली रहेगी। फलतः जिन क्षेत्रों में आपकी गहरी रूचि उन क्षेत्रों में इस सप्ताह के सितारे विशेष किस्म की सफलता को दर्शा रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको कहीं लंबी तथा लाभकारी यात्रा में भी जाना पड़ सकता है। फिल्म एवं खेल की दुनियां में कुछ कठिन चुनौतियां सप्ताह के अंतिम दिनों में आ सकती है।

पहले के मुकाबले आपको कुछ अचानक लाभ हो सकता है। पूंजीगत निवेश में विशेष रूप से सावधानी रखें तो, यह आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। व्यापारिक एवं कार्मिक मोर्चों पर कुछ न कुछ लाभ के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में कर्ज को चुकाने और किस्तों को लेकर कुछ परेशान रहेगे। ऐसे मे धैर्य एवं साहस रखें।

पति एवं पत्नी के मध्य वांछित तालमेल से सुनहरे कल की ओर बढ़ते हुए रहेगे। जिससे वैवाहिक जीवन के आंगन में खुशियों की सौगात बनी हुई रहेगी। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल संबंधों को मधुर बनाने वाली रहेगी। किन्तु घर परिवार के कुछ मामलों को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं।

सितारों की चाल यह संकेत दे रही हैं कि, आप अच्छे सेेहत के स्वामी बने हुए रहेगे। यदि पहले की कोई कमजोरी और पीड़ा रही हैं तो, उसे दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। प्रेम संबंधों में चाहत एवं विश्वास बना हुआ रहेगा। किन्तु अचानक ही झगड़े से बचें। अन्यथा टकरार अचानक ही बढ़ सकती है। धन कमाने एवं जुटाने की प्रक्रिया लाभकारी बनी हुई रहेगी।

  • हरे राम हरे कृष्ण मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार प्रति दिन करें।
  • ब्राह्मणों को प्रणाम करें तथा उन्हें दान दक्षिणा जरूर दें।
  • पक्षियों दाना डालें और उनके लिए जल की व्यवस्था करें।

Q: मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह करियर की क्या स्थिति रहेगी?

An: मकर राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह सप्ताह शानदार है। प्रबंधन, चिकित्सा, खेल और राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च स्थान मिल सकता है। तकनीक और व्यापार में भी आपकी सक्रियता और बाजार में साख बढ़ेगी। बस आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है।

Q: कुम्भ राशि वालों को स्वास्थ्य के मामले में क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

An: कुम्भ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत में कुछ शारीरिक पीड़ा या रोग की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हानिकारक वस्तुओं के सेवन से बचें और नियमित दिनचर्या का पालन करें। सप्ताह का मध्य भाग सेहत के लिए सुखद रहेगा।

Q: इस सप्ताह मीन राशि की लव लाइफ कैसी रहने वाली है?

An: मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों में रोमांच बना रहेगा। आप अपने साथी को कोई उपहार दे सकते हैं जिससे नजदीकी बढ़ेगी। हालांकि, सप्ताह के अंतिम दिनों में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है, जिसे धैर्य और सूझबूझ से सुलझाया जा सकता है।

Q: मकर, कुम्भ और मीन राशि के लिए इस हफ्ते के विशेष उपाय क्या हैं?

An: मकर: बच्चों को रेवड़ियां बांटें और असहाय व्यक्तियों की आर्थिक मदद करें। कुम्भ: गाय को 100 ग्राम गुड़ खिलाएं और ‘नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। मीन: पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें और ‘हरे राम हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करें।

Q: क्या इस सप्ताह इन तीनों राशियों को आर्थिक लाभ होगा?

An: हाँ, तीनों राशियों के लिए धन लाभ के योग हैं। मकर राशि को पूंजीगत निवेश से लाभ होगा, कुम्भ राशि को कर्ज से राहत मिल सकती है और मीन राशि को व्यापारिक मोर्चों पर अचानक लाभ होने की संभावना है। हालांकि, निवेश करते समय सावधानी बरतना है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *