मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल को क्यों पढ़ें,क्या है इसमें आपके लिए खास? आईए जानते हैं।
मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए आपकी राशि इस सप्ताह कहां अच्छे फल और कहां बुरे फल देगी। इन सभी बातों को जानने के लिए हमारे इस राशिफल को अंत तक जरूर पढ़ें और अपने घर परिवार तथा मित्रों के विषय में जाने कि इस सप्ताह उन्हें किन हालातों से गुजरना पड़ेगा।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई 2026 मेष राशि
वैवाहिक जीवन में संतान सुख के बहुत सुंदर योग बन रहे हैं। प्रतियोगी जीवन में सफलता के अच्छे संकेत इस सप्ताह मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य
शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने तथा रोग क्षमताओं को उच्च करने के लिए यह सप्ताह अच्छे संकेत दे रहा है। जिससे मन में आनंदित होता रहेगा। वैसे काम और कारोबार को लेकर के बढ़ती हुई भाग दौड़ और चुनौतियों के कारण कई बार आपको ऐसा महसूस होगा कि, शरीर थका हुआ है अतः अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें तो, यह सप्ताह अच्छा रहेगा।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में इस सप्ताह उनके प्रति अच्छा लगाव रहेगा। जिससे उनसे मिलने को आपका दिल बार-बार करेगा। इस दौरान प्यार भरे मैसेज और मोहब्बत का इजहार होता रहेगा। लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि, अचानक गुस्से से बच्चे और छोटी-छोटी बातों को ज्यादा ना बढ़ाऐं, अन्यथा संबंधों में रोमांस की जगह झगड़ा और बवाल हो सकते हैं।
करियर
प्रतियोगी क्षेत्र में इस सप्ताह बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। प्रयासों को जारी रखें, यानी यदि आप कारोबारी हैं और कोई बड़ा व्यापार करते हैं तो, वहां सफलता का उच्च मुकाम आपको हासिल होगा। निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने की जो आपकी इच्छा है। वहां भी आप सफल होते दिखाई दे रहे हैं, यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो, इस दौरान आपको पदोन्नति तथा सम्मान मिल सकता है। क्योंकि ग्रहों की स्थिति बहुत ही शुभ तथा सकारात्मक है।
आर्थिक स्थिति
धन कमाने मैं इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर सफलता मिलती रहेगी। कारोबारी जीवन में आपका मुनाफा बढ़ेगा। यदि आप छोटे-छोटे व्यापारी है या फिर किसी बड़े शोरूम के मालिक हैं तो, आपको जरूर लाभ होता यहां दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति आपके लिए सकारात्मक संदेश लेकर आई है। जिससे अचानक ही कहीं से आपको धन लाभ हो सकता है। कोई रुका हुआ धन भी इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है।
वैवाहिक जीवन
दांपत्य जीवन के आंगन में खुशियों की बहार और परस्पर चाहत और उत्साह बना हुआ रहेगा। इस सप्ताह घर गृहस्थी को संवारने तथा सृजनात्मक कार्यों को अंजाम तक पहुंचने में सफलता मिलेगी। यदि आप धार्मिक कार्य करना चाह रहे हैं तो, तो सफल रहेंगे। कुल मिलाकर के वैवाहिक जीवन हंसता खेलता हुआ रहेगा और संबंधों में मधुरता तथा चाहत बढ़ी हुई रहेगी। जिस घर गृहस्थी में सकारात्मक और आनंद पूरक माहौल बना हुआ रहेगा।
सारांश
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा बना हुआ रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र को लेकर के आप परेशान रहेंगे।कई बार आपको लाभ को बढ़ाने और वांछित उच्च मुकाम को हासिल करने के लिए कशमकश जारी रखनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपको कहीं ना कहीं मधुरता का एहसास होता रहेगा। उनके साथ मिलकर गृहस्थ जीवन को अच्छा बनाने में लगे रहेंगे।
उपाय
- भगवान शिव को ठंडी लस्सी चढ़ाएं।
- पक्षियों को दाना डाले तथा पानी रखें।
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई 2026 वृष राशि
कानूनी क्षेत्र में आपको कोई बड़ी विजय हासिल हो सकती है। अचानक कोई रुका हुआ धन मिल सकता है।
स्वास्थ्य
सेहत के दृष्टिकोण इस सप्ताह आपको शुरुआती दिनों में अपने खान-पान में सावधानी बनाए रखना चाहिए। हालांकि इसके पश्चात आपकी सेहत अच्छी और खूबसूरत बनी रहेगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यानी अपने दिनचर्या में हल्के तथा उपयोगी योगासनों को शामिल करके आप स्वास्थ्य से चुस्त और दुरुस्त बने रहेंगे।
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत तथा विश्वास बना हुआ रहेगा। हालांकि इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपको कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि, वह आपको सुन नहीं रहे हैं। इससे संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए आगे बढ़े तो लव लाइफ सुंदर परिणाम को देने वाली रहेगी।
करियर
निजी और सरकारी क्षेत्र में इस सप्ताह सफलता के अवसर रहेंगे। लेकिन पूरे मन से प्रयास करना पड़ेगा। क्योंकि शुरुआती दिनों में इस सप्ताह आपको कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि, जितना आप मेहनत कर रहे हैं, उतना सफलता नहीं मिल रही है। लेकिन घबराएं नहीं जरूर आपके करियर के क्षेत्र में वांछित प्रगति मिलेगी और आप सफल होंगे।
आर्थिक स्थिति
इस सप्ताह अचानक ही आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जिससे आप कई बार हैरान और परेशान हो सकते हैं। लेकिन पूंजीगत निवेश और मकान आदि खरीदने में आपको इस सप्ताह सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। अतः प्रयास करें तो, इस सप्ताह के तीसरे दिन से पुनः आपकी आमदनी बढ़ाना शुरू हो जाएगी और आप धन कमाने में सक्षम रहेंगे।
वैवाहिक जीवन
इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच में परस्पर मधुरता की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे गृहस्थी के कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। हालांकि सप्ताह के दो दिनों के अंदर आपको परस्पर तनाव से बचना चाहिए।कोई ऐसे शब्द नहीं बोलना चाहिए जिससे संबंधों में कटुता उत्पन्न हो। यदि आप पहले दो दिनों में सावधानी रखने हैं तो, इस पूरे सप्ताह वैवाहिक जीवन में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
सारांश
इस सप्ताह कार्य और व्यवसाय के मामलों में बढ़ती हुई भाग दौड़ के कारण सेहत में कई बार आपको थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है। किंतु इसके पश्चात आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप सेहत में ताकत का एहसास करेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत और मधुरता रखने के लिए आपको कुछ सावधानी रखनी चाहिए। जैसे उन्हें लगने वाली बात बिल्कुल ना कहें जो, उनके दिल को लगे और उनके मन में मतभेद को गहरा करें, इसका ध्यान दें।
उपाय
- भगवान कार्तिक को सुगंधित पुष्प चंदन अर्पित करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं और 100 ग्राम गुड़ भीखिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मई 2026 मिथुन राशि
इस सप्ताह सरकारी और निजी क्षेत्र से कोई बड़ा पुरस्कार आपको मिल सकता है। आपके सकारात्मक प्रयासों को सराहा जाएगा।
स्वास्थ्य
इस सप्ताह के शुरुआत से ही आपकी सेहत खुली हुई और सकारात्मक ऊर्जा संयुक्त रहेगी। जिससे इस सप्ताह आप अपने कई जरूरी कामों को पूरे करने में सक्षम रहेंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य भाग में बढ़ती हुई कार्मिक और विभागीय जिम्मेदारियां के कारण आपकी सेहत में थकान और ऊर्जा का अभाव हो सकता है। इस दौरान इस चीज का विशेष ध्यान रखें। पौष्टिक भोजन के साथ हल्के और उपयोगी व्यायामों को करते रहें, जिससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
लव लाइफ
जिनके प्रति आपका झुकाव और लगाव है, उनके प्रति आपकी चाहत और मोहब्बत गहरी होती रहेगी। उनके साथ आप मिलकर के किसी वांछित स्थान में घूमने और मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। यदि पूर्व के कुछ बातों में तनाव उत्पन्न हुए हैं तो, उन्हें भूलकर संबंधों में करीबियों का एहसास इस सप्ताह के दो दिनों तक बना रहेगा। हालांकि इसके पश्चात संबंधों में अचानक तनाव या बातचीत का क्रम अवरुद्ध हो सकता है। अतः सावधानी बनाकर चलें तो लव लाइफ खूबसूरत इस सप्ताह बनी हुई रहेगी।
करियर
इस सप्ताह के शुरुआत से ही आपको विभाग की तरफ से पदोन्नति या प्रशंसा का तोहफा मिल सकता है। जिससे कार्य क्षेत्र में आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यानी प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में आप अपने करियर को उच्च मुकाम तक ले जाने में सफल होते रहेंगे। जिससे आपको इस सप्ताह कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। हालांकि इसके बाद आपकी जिम्मेदारियां बढ़ाने के कारण आपको कार्य क्षेत्र में लगातार परेशानियां भी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति
इस सप्ताह जिन स्रोतों से आपको लाभ होता है। वहां से जरूर कोई बड़ा फायदाआपको मिलेगा। चाहे आप छोटे-छोटे क्रेता विक्रेता हो या फिर कोई बड़े शोरूम के मालिक हैं। यानी तेल गैस खनन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं, वहां जरूर लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन पूंजीगत निवेश मैं सावधानीरखें।
वैवाहिक जीवन
जीवनसाथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण कामयाबी इस सप्ताह बनी हुई रहेगी। जिससे घर गृहस्थी चमकती हुई रहेगी। इस दौरान उनके साथ आप कहीं यात्रा और प्रवास में जा सकते हैं। चाहे वह किसी रिश्तेदारी में हो या घूमने फिरने की इरादे से कहीं जाना हो, इसी प्रकार से इस सप्ताह के अंतिम दिनों में अपने गृहस्थी को अच्छा बनाने के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं को उनके साथ खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर के इस सप्ताह वैवाहिक जीवन अच्छा बना हुआ रहेगा।
सारांश
स्वास्थ्य में खूबसूरत परिणाम को पाने के लिए आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहने की जरूरत इस सप्ताह बनी हुई रहेगी। इससे आपकी सेहत सुखद और सुंदर बनी हुई रहेगी। जीवन का अंगूठा बंधन जो वैवाहिक जीवन है, उसमें परस्पर चाहत और गहरी निष्ठा को बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों में उग्र होने से बचें। अपने योग्यताओं और क्षमताओं के बल पर जहां बहुत आगे निकल जाएंगे।
उपाय
- बजरंग बाण का पाठ करें और उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
- बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. 24 से 30 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए है?
An. इस राशिफल में मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए विस्तृत भविष्यफल और ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं।
Q. क्या इस राशिफल में करियर और नौकरी से जुड़ी जानकारी मिलती है?
An. हाँ, साप्ताहिक राशिफल में नौकरी, प्रमोशन, व्यापार, प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़ी संभावनाओं का विस्तृत विश्लेषण दिया जाता है।
Q. क्या राशिफल में प्रेम और वैवाहिक जीवन की भविष्यवाणी भी होती है?
An. जी हाँ, इसमें लव लाइफ, दांपत्य जीवन, रिश्तों में मधुरता और पारिवारिक सुख से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।
Q. क्या साप्ताहिक राशिफल में ज्योतिषीय उपाय भी बताए जाते हैं?
An. हाँ, प्रत्येक राशि के लिए सरल और प्रभावी ज्योतिषीय उपाय दिए जाते हैं, जिन्हें अपनाकर सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
Q. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर, धन लाभ और वैवाहिक सुख के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है। प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
Q. वृष राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. वृष राशि वालों को शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी रखने की जरूरत है। सप्ताह के बाद के दिनों में धन लाभ और सफलता के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Q. मिथुन राशि के लिए 24 से 30 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सम्मान, पदोन्नति और आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि कार्यभार बढ़ने से थकान महसूस हो सकती है।


