साप्ताहिक राशिफल 24-30 मई 2026: तुला, वृश्चिक और धनु राशि भविष्यफल

Table of Contents

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन और श्रेष्ठ परिणाम को देने वाला रहेगा। जिससे आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। 

सेहत के प्रति आपकी जागरूकता रंग लाने वाली रहेगी। जिससे यदि कोई रोग और पीड़ा है तो, वह दूर होंगे। चाहे वह उम्र के कारण उत्पन्न होने वाली पीड़ा हो या फिर किसी खान-पान तथा अनियमित दिनचर्या के कारण। यानी ऐसी पीड़ाओं से आप पार पा लेंगे। यानी इस सप्ताह आपकी जागरूकता बड़ा ही काम करेगी और आपकी सेहत चमकती रहेगी। चेहरे की रौनकता से मन प्रसन्न रहेगा। बेहतरीन दिनचर्या और सितारों का सहयोग आपके सेहत को सुंदर बनाने वाला रहेगा। 

प्रेम संबंधों में बढ़ती नजदीकियों से मन उत्साहित रहेगा और उनके प्रति गहरी चाहत रहेगी। जिससे आपके संबंध और रोमांटिक तथा मधुरता से भरे हुए रहेंगे। वैसे इस सप्ताह के मध्य भाग में सितारों की चाल है बता रही है कि कई बार व्यस्तता के कारण उनके मध्य संवाद और बंद हो सकते हैं। जिससे संबंधों में कुछ समय के लिए तनाव हो सकते हैं। किंतु इसके पश्चात आप देखेंगे कि, आपकी लव लाइफ सुखद और अच्छी हो रही है और वह आपके लिए अपने दिल में स्थान रखते हैं। 

कारोबारी जीवन में इस सप्ताह बहुत अच्छी सफलता मिलेगी और आपका मान सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। फिल्म और खेल की दुनिया में आपको इस सप्ताह कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे और आप अच्छे खिलाड़ी अभिनेता, नेता के रूप में अपने को स्थापित करेंगे। यदि आप निजी और सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो,पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा और उन्हें किसी परीक्षा या साक्षात्कार में बड़ी सफलता दिलाने वाला रहेगा। 

सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आपको कहीं ना कहीं से बहुत अच्छा धन लाभ होगा। यदि कहीं पैसा रुका हुआ है तो, वह जल्द मिलेगा और आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आर्थिक और कारोबारी जीवन में मुनाफे की स्थिति मन को गदगद करने वाली रहेगी। पूंजीगत निवेश में लाभ रहेगा। लेकिन वैधानिक पहलुओं की जांच जरुर कर लें। यह सप्ताह धन मामलों में अच्छा रहेगा। 

पति पत्नी के साथ संबंधों में मधुरता की सौगात इस सप्ताह सितारे दे रहे हैं। जिससे किसी सृजनात्मक कार्यों को करने में लगे हुए रहेंगे घर परिवार में सकारात्मक वातावरण बना हुआ रहेगा। यदि पहले के कोई तनाव और झगड़ा हैं तो, उन्हें इस सप्ताह दूर करने में सफल रहेंगे। उनके साथ इस सप्ताह आप कहीं मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। यानी छोटी-छोटी बातों को छोड़ दे तो, वैवाहिक जीवन शानदार और अच्छा रहेगा। 

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे बहुत अच्छे परिणाम को दर्शा रहे हैं। जिससे आपकी रोग प्रतिरोध क्षमताएं बढ़ेगी। लेकिन आपको अपने खान-पान के प्रति यहां सचेत रहने की जरूरत रहेगी। लव लाइफ सुंदर बनी रहेगी। जिससे उनके साथ मधुर संवाद रहेंगे। यदि आप करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं तो, किसी से परामर्श ले सकते हैं कि, आप कौन सा करियर चुने और करियर की शुरुआत कैसे करें। कारोबारी जीवन में मुनाफा होगा, लेकिन भाग दौड़ रहेगी। कहीं ना कहीं से धन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परस्पर चाहत और मधुरता रहेगी। लेकिन यहां क्रोध से बचना पड़ेगा। 

  • सोमवार के दिन भगवान शिव को दूध से स्नान कराएं।
  • बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। 

कार्य और व्यापार के क्षेत्र में इस सप्ताह बेहतरीन अवार्ड मिलेगा। अधिकारियों के द्वारा आपकी पीठ थपथपाई जा सकती है।

शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा बनाए रखने के बहुत अच्छे चांस बने हुए हैं। जिससे आपकी चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगे हुए रहेंगे। व्यापार के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे निकल जाएंगे। यानी इस सप्ताह सितारे आपके स्वास्थ्य को चुस्त तथा तंदुरुस्त रखने वाले रहेंगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में बढ़ती हुई चुनौतियां और भाग दौड़ के कारण और योजनाओं को पूरा करने के लिए सेहत में थकान और सुस्ती की स्थिति आ सकती है। 

इस सप्ताह आप उनके करीब बने हुए रहेंगे और उन्हें रोमांटिक मैसेज भेज करके आप उनके दिल की बातों को और गहराई से जानने में सक्षम हो जाएंगे। जिससे संबंधों में एक अटूट प्यार और चाहत विकसित होगी। इस सप्ताह आप उन्हें कोई अच्छे वस्त्र आभूषण उपहार के रूप में दे सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी बात बिगड़ सकती है और संबंधों में अचानक गुस्से की स्थिति बात खराब कर सकती है। अतः एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें।

कार्य और व्यापार के क्षेत्र में इस सप्ताह पदोन्नति के बहुत अच्छे योग रहेंगे। जो रुकावटें आ रही थी वह दूर होगी। यदि आप फिल्म अभिनय राजनीति सामाजिक कार्यों अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो, कोई बहुत बड़ा पुरस्कार और सम्मान इस सप्ताह मिलने के अवसर बन रहे हैं। नवयुवक और नवयुवतियों के लिए रोजगार के शानदार अवसर बन रहे हैं। प्रतियोगी क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। फिल्म और खेल के क्षेत्र में आपको कुछ नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। 

धन मामलों में अचानक कुछ ऐसा होगा जिसका आप इंतजार कर रहे थे। यानी कोई आर्थिक प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकते हैं। जो आपके वित्तीय लाभ को उच्च करने वाला रहेगा। यानी इस सप्ताह आपका मुनाफा बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यदि कोई कर्ज आपने ले रखा है तो, उसे चुकाने में सफलता की स्थिति बन रही है। ऐसे में प्रयासों को पूरे मन और विश्वास के साथ करें तो, निश्चित रूप से धन मामलों में इस सप्ताह बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। 

शादीशुदा जिंदगी में सकारात्मक और अच्छा वातावरण आपके हौसलों को बुलंद करने वाला रहेगा। जिससे आप अपने घर परिवार के साथ प्रेम भाव से रहते हुए आनंदित रहेंगे। हालांकि ऐसे मामले जो गोपनीय हैं, उन्हें प्रकट करने से मानहांनि हो सकती। कोई भी प्रसंग और बात को चाहे घर परिवार की हो या संबंधों की हो, उन्हें जो गुप्त रखने लायक हैं, उन्हें गुप्त ही रखना चाहिए। अन्यथा वैवाहिक जीवन में तनाव और कलह अनावश्यक समय खराब कर सकती है।

इस सप्ताह प्रिय जनों और परिवार के सहयोग से घर का वातावरण अच्छा बनाने में सफल रहेंगे। जिससे आपकी शारीरिक ताकत और जोश बढ़ा हुआ रहेगा। दिनचर्या का अच्छा असर आपके चेहरे की रौनकता को बढ़ाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में उनके साथ परस्पर प्यार भरे मैसेज आते रहेंगे। करियर के क्षेत्रों सिविल सेवाओं या प्राइवेट नौकरी में आपको बहुत अच्छी कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन पूरे मन से प्रयासों को जारी रखें तो,धन लाभ होना तय हैं और वैवाहिक जीवन में उनके मध्य चाहत रहेगी। 

  • भगवान राधा कृष्ण को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं। 
  • ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर उन्हें प्रणाम करें। 

आजीविका के क्षेत्र में इस सप्ताह कोई लाभकारी योजना आपके हाथ लगेगी और बड़ा सम्मान मिल सकता है।

इस सप्ताह शारीरिक शक्ति के कारण मन प्रसन्न रहेगा। जिससे आप मौज मस्ती के साथ अपने कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे।कार्य करने की क्षमताएं बढ़ेगी। लिहाजा अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें तो, यह सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। कुल मिला करके इस सप्ताह सितारों की चाल यह बता रही है कि, आप अच्छे स्वास्थ्य के मालिक बने हुए रहेंगे। लेकिन शुरुआती दिनों में लापरवाही बिल्कुल ना करें। 

निजी रिश्तों में नजदीकियों का एहसास बना हुआ रहेगा। जिससे उनके साथ कहीं मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में बढ़ती निकटता से आपके संबंध अत्यंत रोमांटिक मोड में आ सकते हैं। हालांकि संबंधों में होने वाले बदलाव को समझने की जरूरत रहेगी और इन्हें आपको स्वीकार करने के लिए तैयार होना चाहिए। निजी रिश्तों की मधुरता अच्छी बनी हुई रहेगी। किंतु इस सप्ताह के पहले दो दिनों तक आपको संबंधों में कई बार तनाव और झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

इस सप्ताह अपने व्यावसायिक जोखिमों को कम करने के लिए आप शुरुआत से ही यदि सतर्क रहते हैं तो, जो तनाव है उससे आप बचे रहेंगे। अन्यथा यह सप्ताह पूरा कामकाजी जीवन में तनाव से बीतेगा। यानी जो आप योजनाएं बना रहे हैं वह सफल होगे। लेकिन उनके लिए एक व्यवस्थित क्रम बनाकर चलें, हड़बड़ी से कम ना करें तो, आपकी योजनाएं सफल होगी। निजी और सरकारी क्षेत्र में कोई बहुत बड़ा आपको लाभ मिलेगा यानी करियर में तरक्की होगी। 

वित्तीय क्षेत्र में आ रही चुनौतियों से निपटने की खास कार्य योजना इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। जिससे आप धन कमाने और जुटाने में बहुत आगे निकल जाएंगे। इस सप्ताह आपको कार्य और व्यापार के क्षेत्र में जरूर लाभ होगा। आपके प्रयासों की सराहना होगी। धन लाभ अधिक होने से जीवन स्तर अधिक सकारात्मक और शुभ बना रहेगा। जिससे मन प्रसन्न होता रहेगा। अतः सावधानी बनाकर चलें तो, अच्छा धन कमा सकते हैं। 

पति-पत्नी के मध्य परस्पर प्रेम और चाहत के पल रहेंगे। तथा घर के कार्यों की प्राथमिकताएं एक दूसरे से परस्पर उलझी हुई रहेगी। जिससे यह निर्णय कर पाना मुश्किल लगेगा, कौन से कार्य पहले किए जाएं। यानी संबंधों में परस्पर सहयोग और चाहत तो रहेगी। लेकिन कुछ मुश्किलों का दौर घर में होने से तनाव भी बढ़ सकता है। कुल मिलाकर के संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह सुंदर और सुखद बना हुआ रहेगा। जिससे आजीविका के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति के अवसर बने हुए रहेंगे।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारे आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में सहायक बने हुए रहेंगे। लेकिन अपने खान-पान के प्रति लापरवाह ना रहे तो, अच्छे परिणाम इस सप्ताह आपको मिलेंगे। निजी संबंधों में परस्पर चाहत और मधुरता के पल रहेंगे। करियर के क्षेत्र में बहुत खास प्रगति के अवसर इस सप्ताह रहेंगे। सितारों की चाल इस सप्ताह आर्थिक उन्नति के अवसरों से युक्त रहेगी जिससे मन प्रसन्न होता रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई नन्हा मेहमान आपके खुशियों को बढ़ा सकता है, कुल मिलाकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

  • सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान दें। 
  • कुत्तों को दूध तथा रोटी खिलाना।

FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

Q1. तुला राशि वालों के लिए 24 से 30 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ, करियर में सफलता और वैवाहिक जीवन में मधुरता लेकर आने वाला रहेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।

Q2. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कौन-से लाभ मिल सकते हैं?

An. वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान, पदोन्नति और आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

Q3. धनु राशि के लिए इस सप्ताह करियर कैसा रहेगा?

An. धनु राशि वालों के लिए करियर में प्रगति, नई योजनाओं में सफलता और सरकारी या निजी क्षेत्र में लाभ के मजबूत संकेत मिल रहे हैं।

Q4. इस सप्ताह किन राशियों को धन लाभ होने के योग हैं?

An. तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को इस सप्ताह अचानक धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं।

Q5. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सुधार होगा?

An. हाँ, तीनों राशियों के लिए प्रेम संबंधों में मधुरता और नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि संवाद की कमी और गुस्से से बचने की सलाह दी गई है।

Q6. तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए इस सप्ताह का उपाय क्या है?

An. तुला राशि: भगवान शिव को दूध से स्नान कराएं और बंदरों को भीगे चने खिलाएं।
वृश्चिक राशि: राधा-कृष्ण को मक्खन-मिश्री का भोग लगाएं।
धनु राशि: सफेद वस्तुओं का दान करें और कुत्तों को दूध-रोटी खिलाएं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *