साप्ताहिक राशिफल 24-30 मई 2026: मकर, कुंभ और मीन राशि भविष्यफल

Table of Contents

इस सप्ताह कोई बड़ी योजना को अंतिम रूप देने में आप सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। 

सितारों की चाल इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य को सुखद और शानदार बनाने वाली रहेगी। लेकिन राजनीति के प्रपंचों में उलझने के कारण कोर्ट कचहरी के मामलों में बढ़ती हुई हलचल आपको थका सकती है। अतः अपने खान-पान के प्रति लापरवाह ना रहे तथा अपने दिनचर्या में पौष्टिक भोजन के साथ हल्के व्यायाम और योगासनों को जरूर शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा बना हुआ रहेगा। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल कुछ ऐसे संकेत दे रही है जिससे संबंधों में कई बार तनाव और संदेह की स्थिति उत्पन्न होती रहेगी। यानी लव लाइफ को लेकर कहीं ना कहीं आप परेशान रहेंगे। जिससे इस सप्ताह के पहले चार से पांच दिन संबंधों को लेकर कशमकश जारी रहेगी। किंतु इसके बाद आप देखेंगे कि लव पार्टनर का रुख नरम हो रहा है और वह आपको कॉल करके आपका हाल-चाल ही नहीं पूछेगा बल्कि जुड़े रहने का कमिटमेंट भी कर देगा। 

प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च दर्जे की सफलता हासिल करने के योग इस सप्ताह बना रहे हैं। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में अपने करियर को संभालना चाह रहे हैं तो, यहां आपको बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि इस हेतु पूरे मन से प्रयास करने पड़ेंगे। इस दौरान कार्य तथा कारोबार को लेकर लंबी और लाभकारी यात्रा तथा प्रवास में जा सकते हैं। कुल मिलाकर के सूझबूझ रखें तो, इस सप्ताह आपको करियर के मामलों में वांछित सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। 

इस सप्ताह के सितारों के जो संकेत मिल रहे हैं वह यह बता रहे हैं कि, पूंजीगत निवेश कमीशन खनन तेल गैस कोयला बालू भूमिगत निर्माण जैसे मेट्रो आदि के क्षेत्र से यदि आप जुड़े हैं तो, यहां आपको बहुत अच्छा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। कारोबारी जीवन में आपका मुनाफा बढ़ेगा। चाहे वह सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े क्षेत्र हो या फिर कोई तकनीक और कारोबार से जुड़े क्षेत्र आपका लाभ कुछ परेशानियों के बाद ज़रूर बढेगा।

जीवनसाथी के सहयोग से इस सप्ताह आपको जरूरी कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। चाहे वह धर्म एवं परोपकार से जुड़े हों या फिर अन्य कोई दूसरे सृजनात्मक कार्य हो। इन क्षेत्रों में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलता हुआ रहेगा। हालांकि अपने जीवनसाथी के सेहत का आपको ख्याल रखना पड़ेगा। क्योंकि यहां जो संकेत मिल रहे हैं वह बता रहे हैं कि, आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य नरम हो सकता है, जिससे उन्हें दिक्कतें आ सकती है। ऐसे में सावधानी से चले और जरूरी चिकित्साय परामर्श लें।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, आपकी सेहत इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम को दर्शा रही है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। लव में लव पार्टनर आपको कई बार झटका दे सकता है जिससे आपके दिल को ठेस पहुंच सकती है। हालांकि इसके बाद रिश्तो में सुधार होगा। लेकिन पहले परेशानियां रहेंगी। करियर के क्षेत्र में व्यापक प्रगति के अवसर मिल रहे हैं वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम को दर्शा रहा है। 

  • गौरी शंकर की पूजा करें और उन्हें प्रणाम करके दक्षिणा चढ़ाएं। 
  • गाय को हरा चारा तथा 100 ग्राम गुड़ जरूर खिलाएं। 

कार्य और व्यापार के क्षेत्र में इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल होगा। जिसके लिए आप योजना बना रहे थे वह सफल होती दिखाई दे रही है। अतः प्रयास करें।

सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। जिससे आपकी सेहत सुंदर और तरोताजी बनी हुई रहेगी। आप अपने कार्यों को अधिक क्षमताओं के साथ तथा सकारात्मक होकर करने में सक्षम बने हुए रहेंगे। यदि पहले की कोई रोग और पीड़ा है तो, उसे भी इस सप्ताह दूर करने में आप सफल रहेंगे। चाहे वह कोई उम्रगत पीड़ा हो या फिर खान-पान से उत्पन्न पीड़ा हो। कुल मिलाकर के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह सप्ताह शानदार परिणाम को दर्शा रहा है। 

निजी संबंधों में प्यार भरे मैसेज आते रहेंगे। जिससे एक दूसरे के प्रति चाहत और करीबियां बढ़ती रहेगी। यह सप्ताह निजी संबंधों के लिए बेहद अच्छा और रोमांटिक बना हुआ रहेगा जिससे आप उनके साथ कहीं घूमने या किसी रेस्टोरेंट आदि में खाना खाने के लिए जा सकते हैं। उन्हें अपने पसंद के कुछ उपहार देकर अपने विश्वास और भरोसे को और मजबूत करने में सफल रहेंगे। 

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपको औद्योगिक क्षेत्र में बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप किसी नौकरी की तलाश में है या फिर प्राइवेट और सरकारी क्षेत्र में पहले से नौकरी कर रहे हैं तो, यहां आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी तथा प्रमोशन मिल सकता है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और अपने करियर को चमकाने के लिए कोई तैयारी कर रहे हैं तो, प्रयासों को तेजी दें जरुर सफल रहेंगे। 

वित्तीय मोर्चे पर इस सप्ताह आपको कदम कदम पर सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आप अपने आर्थिक योजनाओं को और सुचारू रूप से जारी रखने के लिए मजबूत एजेंडा तैयार कर सकते हैं। हालांकि इस सप्ताह के मध्य भाग में आप देखेंगे कि अचानक ही आपका धन खर्च बढ़ गया है। जिससे आप कुछ हैरान और परेशान हो सकते हैं। 

पति पत्नी एक दूसरे के प्रति चाहत और प्यार से भरे रहेंगे। संबंधों का भरोसा और मधुरता मजबूत होती रहेगी। जिससे आपको घर से जुड़े कई कामों को पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। कुछ धर्म से जुड़े कार्य विवाह शादी से जुड़े या फिर कहीं किसी को सहयोग देने के जो कार्य है, उन्हें आप इस सप्ताह करके अपने आप को धन्य मानेंगे। 

शारीरिक और मानसिक सेहत आपकी बहुत ही अच्छी रहेगी। जिससे पूरी क्षमता के साथ अपने व्यापार को अंजाम तक पहुंचाने में सफल रहेंगे और इसका आपको प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में उनके साथ मधुरता रहेगी। लेकिन सोच-विचार बनाकर रखें ।अन्यथा अचानक ही तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। करियर और व्यापार के क्षेत्र में इस सप्ताह कोई बड़ा मुकाम हासिल होगा। वैवाहिक जीवन आनंद से परिपूर्ण रहेगा और आप उन्हें कुछ उपहार देकर अपने विश्वास को कायम रखने मैं सफल होंगे।

  • शनिवार के दिन भगवान शनि को तेल अर्पित करें। 
  • शिवाय नमः मंत्र का जप काम से कम 108 बार प्रतिदिनकरें। 
  • बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं। 

प्रतियोगी क्षेत्र में इस सप्ताह कोई बड़ा मुकाम हासिल होगा। फिल्म तथा खेल की दुनिया में आपका नाम रोशन होगा। जिन योजनाओं के लिए काम आप कर रहे हैं। वह योजना सफल होंगी।

शारीरिक और मानसिक रूप से सेहत तंदुरुस्त और अच्छी रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आप अपने कामों को फुर्ती के साथ और अच्छे तरीके से करने मैं सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह सप्ताह आनंद और उमंग से भरा हुआ रहेगा। जिससे मन हर्षोल्लासित रहेगा। और आप सुंदर और अच्छे शरीर के मालिक रहेंगे। हालांकि आपको खान-पान का ध्यान देना चाहिए।

निजी संबंधों में परस्पर विश्वास और चाहत और मजबूत होता दिखाई दे रहा है। जिससे आप उनके और करीब जाएंगे और संबंधों में प्यार तथा रोमांस का एहसास करेंगे। हो सकता है इस सप्ताह आप कोई उन्हें गिफ्ट देकर खुश होने के और अवसर पैदा कर दें। जिससे हौसले बुलंद रहेंगे। और संबंधों का रोमांस अत्यंत गहरा हो सकता है। जिससे आप इन संबंधों को जीवन-साथी के रूप में कन्वर्ट करने के लिए तैयार हो सकते हैं। हालांकि आपको जरूरी एहतियात बरतनी चाहिए।

आजीविका के क्षेत्र में नए हौसले और नए जुनून के साथ आप दिखाई देंगे। क्योंकि यहां सकारात्मक और शुभ अवसरों की भरमार दिखाई दे रही है। चाहे वह अदालती न्यायिक चिकित्सा से जुड़े क्षेत्र हो या विदेश तथा अन्य उत्पादन और विक्रय से जुड़े क्षेत्र हो, आपका कार्य क्षेत्र में रुतबा कायम रहेगा। यानी करियर के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण सफलता इस सप्ताह आपको मिलती हुई दिखाई दे रही है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, यहां भी आप बाजी मार ले जाएंगे। 

नगदी पूंजी को बढ़ाने और जीवन स्तर को बेहतरीन बनाने की जो इच्छा है, वह सफल होती दिखाई दे रही है। अतः अपने प्रयासों को पूरे भरोसे से जारी रखें तो, निश्चित रूप से इस सप्ताह आपको बहुत ही बड़ा अर्थ लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाहते हैं तो, वहां भी आपको लाभ मिलेगा। लेकिन अपने प्रयासों को पूरे मन के साथ जारी रखें। कुल मिलाकर के इस सप्ताह खर्च भी बढ़े रहेंगे। लेकिन इसके बावजूद आपका जो प्रॉफिट है वह जरूर बढ़ा हुआ रहेगा। 

शादीशुदा जीवन अनूठा और मधुरता से भरा हुआ रहेगा। जिससे घर का वातावरण शुभ व सकारात्मक बना हुआ रहेगा। इस दौरान पुत्र तथा पुत्री को पढ़ाने और आगे बढ़ाने की जो इच्छा है। उसे अमल करते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी की सहमति से इस सप्ताह कोई घर तथा मकान दुकान या गाड़ी ले सकते हैं। छोटे-छोटे तनाव को छोड़ दे तो, कुल मिला करके यह सप्ताह वैवाहिक जीवन में मधुरता और आनंद को देने वाला रहेगा।

मन की प्रसन्नता और तन की सुंदरता से आपके हौसले बुलंद रहेंगे। जिससे आजीविका के क्षेत्र में आप आगे बढ़ते ही रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य भी खिला हुआ रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों का ध्यान दें और ऐसे स्थान में जहां चोट का भय हो, वहां सेफ्टी उपकरण जरूर धारण करें। लव पार्टनर मिला रहेगा। लेकिन आप देखेंगे कि,सप्ताह के शुरू और अंत में बातें कई बार तनाव के चरम पर रहेंगी। लेकिन समझ रखते हैं तो, संबंध अच्छे बने रहेंगे। धन लाभ के अच्छे अवसर बने हुए रहेंगे। 

  • मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पण करें। 
  • पक्षियों को दाना डालें और पानी भी रखें।

Q. मकर राशि वालों के लिए 24 से 30 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर में सफलता, निवेश में लाभ और वैवाहिक सहयोग लेकर आएगा। हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में सावधानी रखने की जरूरत रहेगी।

Q. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह कौन-सी सफलता मिल सकती है?

An. कुंभ राशि वालों को नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

Q. मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह करियर कैसा रहेगा?

An. मीन राशि वालों के लिए प्रतियोगी परीक्षा, नौकरी और व्यवसाय में शानदार सफलता के योग बन रहे हैं। नए अवसर और सम्मान मिलने की संभावना है।

Q. इस सप्ताह किन राशियों को आर्थिक लाभ होगा?

An. मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को इस सप्ताह निवेश, व्यापार और रुके हुए कार्यों से आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं।

Q. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सुधार होगा?

An. हाँ, कुंभ और मीन राशि के लिए प्रेम संबंध रोमांटिक और मधुर रहेंगे, जबकि मकर राशि वालों को शुरुआती दिनों में तनाव के बाद रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा।

Q. मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए इस सप्ताह के उपाय क्या हैं?

An. मकर राशि: गौरी शंकर की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ राशि: भगवान शनि को तेल अर्पित करें और शिवाय नमः मंत्र का जाप करें।
मीन राशि: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें तथा पक्षियों को दाना डालें।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *