साप्ताहिक राशिफल 19-25 अप्रैल 2026: सभी राशियों का हाल

Table of Contents

इस सप्ताह किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानिये इस सप्ताह क्या कहते आपके सितारे? किस्मत देगी साथ या रहेगे परेशान?

मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए क्या कहते हैं? इस सप्ताह के सितारे? किस राशि वालों को रहेगा फायदा और किसको लग सकता है नुकसान..? शरीर किसका रहेगा अच्छा और कौन रहेगा परेशान? पे्रम संबंधों में किसको मिल सकता है धोखा? और किस राशि वालों को मिलेगा प्यार। वैवाहिक जीवन में किसको रहेगा आनन्द। कैरियर और धन मामलों में किसको मिलेगी सफलता और कौन रहेगा परेशान? हमारे मंगल भवन के इस साप्ताहिक राशिफल को अंत तक जरूर पढ़ें और जानिए इस सप्ताह अपनी राशियों का हाल और क्या है आपके लिए जरूरी उपाय?

 इस सप्ताह बढ़ेगी आपकी कमाई। सुख सुविधाओं को बढ़ाने में रहेगे सफल। वैवाहिक जीवन में मुधरता रहेगी।

इस सप्ताह के सितारे आपके सेहत को शुरू से ही अच्छा रखने के संकेत दे रहे हैं। जिससे आपकी सेहत सुखद एवं शानदार बनी हुई रहेगी। यदि पहले के कोई रोग एवं पीड़ा है तो, उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता की सौगात मिलती हुई रहेगी। इस सप्ताह आपकी नियमित दिनचर्या का असर सेहत में साफ तौर पर दिखाई देगा। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत में कुछ नरमी एवं सुस्ती का एहसास हो सकता है। यदि आप ऐसे कार्यों से जुड़े हैं जहाॅ कि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा कवच को धारण करना अत्यंत जरूरती है तो, लापरवाह न रहंे। अन्यथा इस दौरान शरीर में चोटादि भय उत्पन्न हो सकता है। 

निजी संबंधों में बढे़गी चाहत और रहेगा विश्वास, किन्तु ऐसे कोई कदम न उठाये जिससे संबंधों का भरोसा कमजोर हो, आप परेशान हो जाएं। क्योंकि सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपको इस सप्ताह संबंधों में मधुरता मिलती हुई रहेगी। जिससे उनके साथ आप रोमांटिक रहेगे। वांछित वार्ताओं का दौर इस दौरान बना हुआ रहेगा। हालांकि इस सप्ताह के बीते चार दिनों के बाद संबंधों में तनाव एवं खटपट बढ़ सकती है। आपका लव पार्टनर आपको दे सकता है झटका और आपके नम्बर को कर सकता है व्लाॅक। अतः ऐसे में रहे सावधान। अन्यथा संबंधों में हो सकता है नुकसान। रिश्ते मे भरोसे को कमजोर ना होने दे। तो प्यार और भी गहरा होता रहेगा।    

इस सप्ताह आपकी किस्मत देगी साथ जिससे आजीविका के क्षेत्रों में मिलेगी महत्वपूर्ण सफलता। यदि आप फिल्म एवं अभिनय की दुनियां में अपने करियर को देख रहे हैं तो, निश्चित तौर पर यहाॅ आपको बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। करियर के क्षेत्रों में आपको वांछित लाभ मिलेगा। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो, भी आपको यहाॅ वांछित कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है। किन्तु सधे हुए प्रयासों को कमजोर न करें। यानी जिस भी क्षेत्र में आपकी रूचि है। वहाॅ आप सफल रहेगे। किन्तु पूरे मन से प्रयास करें। 

धन कमाने एवं जुटाने की प्रक्रिया को इस सप्ताह के सितारों की चाल वांछित बढ़त को देने वाली रहेगी। जिससे आपके मन एवं विचारों में उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा। बहुत सम्भव है कि इस सप्ताह किसी धार्मिक एवं वैवाहिक आयोजनों को अंतिम रूप देने की चर्चांएं संबंधित लोगों के साथ होने के प्रबल आसार बन रहे हैं। वैसे देखें तो, इस सप्ताह आपको सिविल सेवाओं एवं निजी क्षेत्रों में व्यायार को शुरू करने के मौके विद्यमान रहेगे। हालांकि इस सिलसिले में आपको स्थानीय क्षेत्रों की यात्रा एवं भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिससे संबंधित व्यापारिक एवं कार्मिक प्रक्रिया को अंतिम रूप मिल सकें। कुल मिलाकर धन लाभ जरूर होगा।

दाम्पत्य जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को दर्शा रही है। जिससे जीवन साथी के सहयोग से किसी वैवाहिक एवं धार्मिक कार्यो को अंतिम रूप देने के प्रयासों को पर गहनता से विचार सम्भव है। हालांकि इस सप्ताह के 6वें एवं सातवें दिन आपको संबंधों में तनाव या फिर रोग एवं पीड़ाओं के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। तथा किसी बात में अचानक तनाव हो सकता है। यदि आप संतान पक्ष के हाथ पीले करना चाह रहे हैं तो, निश्चित तौर पर इस सप्ताह आपको व्यापक सफलता की स्थिति बन रही हैं।

सितारों की चाल इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य को सुखद एवं तंदुरूस्त रखने वाली रहेगी। यदि पहले के कोई रोग तथा पीड़ा हैं तो, उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता के आसार बन रहे हैं। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपकी सेहत कुछ कमजोर रहने वाली रहेगी। अतः आपने खान पान के प्रति लापरवाह बिल्कुल न रहें। पे्रम संबंधों में कई बार उतार चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है। हालांकि अधिकांश अच्छे परिणाम मिलेगे। जिससे उनके साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते है। अचानक आपका आर्थिक व्यय बढ़ा हुआ रहेगा।

  • श्री राधा कृष्ण को अच्छी क्वालटी की बाॅसुरी अर्पित करें।
  • पछियों को दाना जरूर डालें। और उनके लिए पानी भी रखे दें।
  • श्री सूर्य नारायण की अर्चना करें और उन्हें अघ्र्यं जरूर दें।

इस सप्ताह की शुरूआत से ही आपको मिल सकती है, पहला सुख निरोगी काया। संतुलित दिनचर्या का मिलेगा लाभ। नाजुक दौर से गुजर रहे लव लाइफ के रिश्ते होगे मुधर।

सितारों की चाल इस सप्ताह के शुरूआती से ही आपके चेहरे की रौनकता को बढ़ाने वाली रहेगी। जिससे आप ऊर्जावान और सक्रिय बने हुए रहेगे। अपने शरीर में ताजगी का करेंगे अनुभव। यदि पहले के कोई रोग एवं पीड़ा हैं तो, उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। जिससे आपको इस सप्ताह सम्पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक सेहत का लाभ मिलेगा।  अतः इसका रखें ध्यान, कोई ऐसा आहार जो कि, सेहत के दृष्टिकोण से हो नुकसान दायक उसके प्रयोग से बचें। और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करें। 

निजी लाइफ इस सप्ताह के पहले भाग से ही रोमांचक और मधुर बनी हुई रहेगी। जिससे उनके साथ किसी वांछित फिल्म तथा मनोरंजन हेतु जा सकते हैं। बहुत सम्भव है कि, उन्हें उनकी पसंद के कोई वस्त्राभूषण भी इस सप्ताह आप दे सकते हैं। इस सप्ताह कई बार अनाचक लड़ाई एवं झगड़े की स्थिति भी प्रेम संबंधों में होने के आसार बन रहे है। अतः सूझबूझ को कायम रखें। छोटी बातों को बहुत बड़ा न बनाएं। अन्यथा निजी लाइफ में रोमांचक पल लड़ाई और झगड़े में तब्दील हो सकते हैं। 

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। चाहे वह सिविल सेवाओं की तैयारी हो या फिर किसी निजी क्षेत्रों में शिक्षण एवं प्रशिक्षण को अर्जित करने की बातें हो। आपको निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। यानी करियर में बढ़त के वांछित अवसर बने हुए रहेगे। बहुत सम्भव है कि, इस सप्ताह किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा आपके कार्य शैली एवं योगदान की सराहना होती रहेगी। जिसका लाभ आपको आगामी समय में जरूर मिलेगा। किन्तु पूरे मन से प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें।

सितारों की चाल इस सप्ताह कुछ ऐसे संकेत दे रही है कि, आपके धन कमाने एवं जुटाने के प्रयासों को कोई बड़ी खास सफलता मिलेगी। जिससे आपका जीवन स्तर अच्छा एवं प्रखर बना हुआ रहेगा। हालांकि पूजीगत निवेश एवं विदेश के संदर्भों में कई बार आपको इस सप्ताह लगातार भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुल मिलाकर अर्थ कमाने एवं जुटाने के संदर्भों में अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता कि स्थिति बनी हुई रहेगी। बहुत सम्भव किसी भूमि एवं भवन को खरीदने में वांछित किस्म की बढ़त अर्जित होगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। हालांकि शत्रुओं की चालों से सावधान रहने की जरूत रहेगी। 

पति एवं पत्नी के मध्य परस्पर चाहत एवं विश्वास बना हुआ रहेगा। जिससे घर परिवार में सुखद एवं शानदार वातावरण बना हुआ रहेगा। यानी आपकी समझदारी इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। जिससे घर परिवार में सुखद एवं सकारात्मक वातावरण मिलता हुआ रहेगा। यदि आप घर परिवार में किसी की शादी विवाह करना चाहते है। या फिर किसी मांगलिक एवं धार्मिक कामों को करने के लिए तैयार है तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके सहयोग को बढ़ाने वाली रहेगी। किन्तु पे्रम एवं मधुर व्यवहारों को कमजोर न करें। यानी संबंधों मे ंएक दूसरे के प्रति सद्भाव को बनाएं रखें। जिससे आपका वैवाहिक जीवन सुखद एव अच्छा रहेगा। किन्तु छोटी-छोटी बातों में तनाव को न बढ़ाएं।

सितारों की चाल से जो इशारा मिल रहा है, वह यह बता रहा है कि, आपको इस सप्ताह अपने सेहत को तंदुरूस्त रखने और चेहरे की रौनकता को बढ़ाने में बड़ी ही खास किस्म की सफला मिलेगी। किन्तु अपने खान-पान के प्रति सजग रहे। निजी संबंधों में साथी के प्रति उत्साह एवं उमंग की स्थिति बनी हुई रहेगी। वही एक दूसरे के प्रति चाहत को कायम रखने के लिए रिश्तों की अहमियत को समझें। धन कमाने एवं जुटाने में इस सप्ताह महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति रहेगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में हंसी खुशी के पल विद्यमान रहेगे।

इस सप्ताह करियर में महत्व प्रगति के आसार बन रहे हैं। अशुभ परिणामों को हटाने के लिए  कुछ खास उपाय इस सप्ताह जरूर करना चाहिए। जिससे ग्रहों का अशुभ असर न रहें।

  • श्री सूर्यनारायण को अघ्र्यं लाल चंदन, रोली, और अर्क के पुष्प्प के साथ दें।
  • ब्रह्मणों को प्रणाम करके उन्हें कुछ दक्षिणा दें और उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें।
  • सांयकाल अपने मुख्य प्रवेश द्वार पर दीपदान शुद्ध देशी घी के द्वारा करें।
  • लोगों को अप्रिय शब्द न कहें, तथा ईश्वर में आस्था एवं विश्वास रखें।

करियर में सफलता के बन रहे है, विशेष योग ,विदेश यात्रा एवं लंबे प्रयास में जाने के लिए रहे तैयार, आपका लंबा इंतजार होगा अब खत्म। 

सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल देगी बेहतरीन परिणाम। किन्तु अपने तरफ से रहे सचेत, क्योंकि इस सप्ताह के शुरूआती दौर में आपको सेेहत मे ंथकान एवं पीड़ाओं का एहसास हो सकता है। निरोगी एवं सुन्दर काया के लिए आपको रखना होगा अपना ध्यान। जो मिले जैसा मिले वैसा जहाॅ तहाॅ खाने से करें परहेज अन्यथा सेहत हो सकती है खराब। आपके यह प्रयास सप्ताह के तीसरे से चैथे दिनों में रंग लाने वाले रहेगे। जिससे आपको मिलेगी महत्वपूर्ण सफलता। कुल मिलाकर इस सप्ताह सितारों की चाल आपके सेहत को बेहतरीन करने वाली रहेगी। किन्तु संयमित दिनचर्या को न तोड़े।

प्रेम संबंधों में इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही दिलचस्प बातों का सिलसिला बना हुआ रहेगा। जिससे मन एवं विचारों में उत्साह और उमंग के दर्शन होते रहेगे। आप उन्हें लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा तथा प्रवास में घूमने के लिए अल्प कालिक प्रवास में जा सकते हैं। किन्तु छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें उन्हें कुछ ऐसा न कहें जो उनके दिल को लगने वाला हो। क्योंकि सितारों की चाल इस सप्ताह निजी संबंधों में मिश्रित परिणामों की ओर इशारा करती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि आपको साथी, प्यारे और रोमांटिक मैसेज भेजता हुआ रहेगा।

आपकी मेहनत इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। जिससे आपको निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में नौकारी के सुनहरे मौकें विद्यमान रहेगे। आप अपने कार्य एवं व्यापार को पुष्ट करने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल को स्थापित करते हुए इस सप्ताह परस्पर लाभ के पिटारे को खोल सकते हैं। हालांकि इस मुकाम को अर्जित करने के लिए आपको और बेहतरीन प्रयासों को करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि आपके निकट प्रतिद्वन्दी कड़ी चुनौती देने वाले रहेगे। अतः आलस्य से बचें तो, निश्चित तौर पर आपके सितारें आपको बड़ी कामयाबी को देने वाले रहेगे। 

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा कि, आप आपको इस सप्ताह धन कमाने एवं जुटाने के अच्छे खासे मौके बने हुए रहेगे। हालांकि आपको इस दिशा में लगातार प्रयासों की जरूरत बनी हुई रहेगी। पूंजीगत निवेश में अच्छे लाभ के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस सप्ताह के पहले भाग में आपको अचानक ही धन व्यय करना पड़ सकता है। यदि आप किसी बैंक या फिर वित्तीय संस्थान से ऋण लेना चाहत हैं तो, सितारोें की चाल अच्छे संकेत दे रही है। फलतः आपके फाइल को सक्षम अधिकारियों के द्वारा मुहर लग सकती है। हालांकि लेन-देन में लापरवाही से बचें, अन्यथा नुकसान लग सकता है।

दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति चाहत को विकसित करने की दिशा में आपको और मुस्तैद होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। क्योंकि इस सप्ताह के प्रथम एवं दूसरे दिन आपको अचानक वैवाहिक जीवन में तनाव एवं झगड़े या फिर उनके सेहत की समस्याएं आ सकती है। अतः ऐसे क्रिया-कलापों से बचें, जिससे एक दूसरे की भावनाएं आहत हो रही हो। हालांकि ऐसे मौकें में आपको चुप रहते हुए रिश्तों को सुखद एवं शानदार बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि इस सप्ताह के तीसरे से चैथे दिन के अन्तर्गत पुनः वैवाहिक जीवन में मधुरता का एहसास बना हुआ रहेगा।  

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, अपने कार्य एवं व्यापार को साधने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा तथा प्रवास हेतु जा सकते हैं। निजी और सरकारी क्षेत्रों में आपको वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह सितारों की चाल कुछ तनाव एवं पीड़ा को दे सकती है। अतः सूझबूझ बनाकर चलें। लव और रिलेशन को लेकर आपको सतर्क होना पड़ेगा। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। धन कमाने एवं जुटाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। किन्तु लेन-देन एवं विक्रय के क्षेत्रों में अचानक तनाव से बचें। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको संबंधित क्षेत्रों में मिलेजुले परिणामों को देने वाली रहेगी।

  • भगवान विष्णू का पूजा अर्चना करें।
  • भगवती लक्ष्मी जी को लाल एवं सुगन्धित पुष्पों को अर्पित करें।
  • पथिकों के लिए मार्ग में जल एवं प्याऊ की व्यवथा करें।

सितारों की चाल करेगी आपको मालामाल, होगा विपुल धन वैभव का लाभ। पे्रम संबंधों में बने रहेगे रोमांचक पल।

इस सप्ताह सितारों की चाल आपके सेहत को रखेगी हिट और फिट, खिला हुआ रहेगा। आपका चेहरा। फलतः कार्मिक और व्यवसायिक क्षमताओं में रहेगी वृद्धि। आप कही कार्य एवं व्यवसाय के सिलसिलें में जा सकते है। दूर दराज की यात्रा एवं प्रवास में, जिससे सेहत में उभर सकती है थकान, अतः इस सप्ताह के मध्य भाग में सेहत में उभर सकती है पीड़ा, रखें अपने खान-पान का ध्यान, कुल मिलाकर नियमित दिनचर्या के क्रम को न तोड़े तो, सितारों की चाल देगी बेहतरीन परिणाम। इस सप्ताह के सितारें अधिकांशतः सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाले बने हुए रहेगे। किन्तु आप सेहत के प्रति लापरवाह न रहें।

इस सप्ताह सितारों की चाल संबंधों को और रोेमांटिक बनाने वाली रहेगी। जिससे आप उनके मध्य अपने विचारों का परस्पर आदान एवं प्रदान करेंगे। इस सप्ताह सितारों की चाल रिश्तों को करेगी मजबूत जिससे मन रहेगा प्रसन्न। हालांकि इस सप्ताह के तीसरे दिन आपको रिश्तों में कई बार ऐसा महसूस हो सकता हैं कि, वह आपको उनता वक्त नहीं दे रहें। अतः छोटी-छोटी बातों को अपने सम्मान का विषय न बनाएं अन्यथा लग सकता है, नुकसान, हालांकि इस सप्ताह पे्रम संबंधों में अधिकतर मधुर परिणाम ही मिलेगे। किन्तु यहाॅ एक दूसरे की भावनाओं का आदर जरूर करें।  

सितारों की चाल आपकी कार्मिक एवं व्यापारिक क्षमताओं को बढ़ाने वाली रहेगी। यदि आप कोई राजनैतिक दल के मुखिया है, या फिर किसी अन्य दूसरे क्षेत्रों से जुड़े हैं तो, इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमताओं में वृद्वि के योग रहेगे। यानी नई जिम्मेदारियां मिलेगी। खेल एवं फिल्म की दुनियां में महत्वपूर्ण सफलता के योग रहेगे विद्यमान। इस सप्ताह के मध्य भाग में किसी व्यापारिक एवं कार्मिक समझौतों की फाइल में हो सकते हैं, हस्ताक्षर, कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको आजीविका के क्षेत्रों में सम्मान जनक स्थिति को देने वाला रहेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा कि, आपके अर्थ लाभ बढ़ाने के सुखद एवं शानदार अवसर बने हुए रहेगे। फलतः जिन भी स्रोातें से आप धन लाभ कमाते हैं। वहाॅ से आपको जरूर लाभ मिलेगा। जिससे आर्थिक बचत में बढ़त के अवसर रहेगे। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में आप पुनः बढ़ते हुए अर्थ व्यय से अचानक परेशान हो सकते है। अतः पूजीगत निवेश में सावधानी रखें। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको धन के संदर्भों में अच्छी स्थिति को दर्शा रही है। किन्तु अनावश्यक बातों से बचें।

इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में एक दूसरी की बातों का सम्मान बना हुआ रहेगा। जिससे गृहस्थ जीवन में परस्पर समांजस्य की स्थिति बनी हुई रहेगी। हालांकि सप्तांह के तीसरे दिन से कुछ घर परिवार एवं करियर से जुड़े कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक भाग-दौड़ बनी हुई रहेगी। जिससे आप हो सकते हैं परेशान, अतः संबंधों में तनाव न उत्पन्न हो, इसलिए ऐसी कोई बात एवं क्रिया-कलाप से बचें। जिससे संबंधों में अचानक पीड़ा और तनाव हो। क्योंकि सितारों की चाल इस महीने कई बार ऐसे तनाव वैवाहिक जीवन में ला सकती।

सितारों की चाल इस माह संकेत दे रही है कि, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस माह के सितारे देगे अच्छे परिणाम किन्तु तामसिक आहारों के सेवन बचें। अन्यथा सेहत में कमजोरी व रोग तथा पीड़ा परेशान कर सकते हैं। अतः धैर्य एवं साहस से चले, लव एवं रिलेशन के लिहाज से इस सप्ताह के सितारें अच्छे रहेगे। किन्तु छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें। तो इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य एवं करियर के क्षेत्रों में शुभ तथा सकारात्मक परिणामों प्राप्त करने में सक्षम रहेगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। 

  • इस सप्ताह भगवान श्रीराधाकृष्ण जी को सुगिन्धत पुष्प अर्पित करें।
  • श्री सूर्याय नमः इस मंत्र का जप 108 बार जरूर करें।
  • गाय को हरा चाराा जरूर खिलाएं।

कार्य एवं व्यापार में पदोन्नति का होगा लाभ। कुछ नए सम्पर्क एवं योजनओं में अमल होने के बन रहे हैं, आसार। अचानक कोई धन लाभ मिल सकता है।

सेहत मामलों में श्रेष्ठ उन्नति के अवसर बने हुए रहेगे। जिससे सेहत बनेगी सुन्दर। इस सप्ताह के सितारें कार्य क्षमताओं मे अनूठी वृद्धि को देने वाले रहेगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में अचानक ही भाग-दौड़ बढ़ने के कारण सेहत में कुछ थकान एवं पीड़ा हो सकती है। अतः अपने खान-पान का पूरा रखें ख्याल। यदि आप किसी ऐसे स्थानों में कार्य करते हैं। जहाॅ सुरक्षा कवच को धारण करना अनिवार्य है तो, लापरवाह बिल्कुल न रहें। आपको सुरक्षा नियमों की अनदेखाी से बचना चाहिए। कुल मिलाकर इस सप्ताह सेहत के सितारे अच्छे रहेगे।

नवीन योजनाओं को लेकर निजी रिश्तों में इस सप्ताह के शुरूआत से ही उन्हें जानकारी दे सकते है। जिससे संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास उत्पन्न होता रहेगा। इस सप्ताह के द्वितीय भाग में निजी संबंधों में और अधिक रोेमांटिक रहेगे। वह आपके साथ मधुर संवादों को छेड़ सकते है। इस दौरान आप उन्हें किसी फिल्म एवं मनोरंजन के वाले स्थानों में घुमाने के लिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर लव लाइफ में आप मधुरता का एहसास तो करेगे। किन्तु छोटी-छोटी बातों में गुस्से से जरूर बचें।

इस सप्ताह के सितारों की चाल ऐसे संकेत दे रही कि, आपको कार्य एवं वयापार के क्षेत्रों में बंद पड़े तरक्की के रास्ते पुनः खुलेगे। यदि आप किसी सरकारी एवं निजी संस्थानों में रोजगार हेतु आवेदन दे रखा हैं तो, इस सप्ताह आपको बड़ी अच्छी कामयाबी मिलती हुई दिखाई दे रही है। अधिकारियों के द्वारा आपके क्षमताओं एवं कार्य शैली को देखते हुए किसी बड़ी जिम्मेदारियों के लिए नामित किऐ जाने के योग बन रहे हैं। किन्तु सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। चुनौतियों मे धैर्य रखें।

इस सप्ताह धन कमाने एवं उसे संग्रहित करने की कोशिशें रंग लाने वाली रहेगी। फलतः आय को जो स्रोत आपके हैं, वहाॅ से आपको अच्छा लाभ अर्जित होता दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह के दूसरे भाग में यकीनन आपको अच्छे लाभ के अवसर बने हुए रहेगे। जिससे कार्य एवं व्यापार में आपके हौसले बुलंद रहेगे। यदि आप पूजीगत निवेश करना चाह रहे हैं तो, सूझबूझ के साथ करें। किसी के कहने पर अपनी गाढ़ी कमाई को न फंसाए। क्योंकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको धन व्यय अधिक करना पड़ सकता है।

सितारों की चाल शादी सुदा जीवन में हंसी खुशी के पलों को देने वाली रहेगी। जिससे आप उनके साथ अपनी गृहस्थी को सजाने एवं संवारने में लगे हुए रहेगे। हालांकि इस सप्ताह आप कुछ ऐसे संबंधी एवं घर परिवार से जुड़े लोग जो कि शादी के योग्य हैं, उनकी बातों को आगे बढ़ाते हुए दिखाई देगे। गृहस्थ जीवन को संवारने मे पत्नी का भी पूरा साथ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि कई बार तनाव उभर सकते हैं, अतः सूझबूझ रखें।

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह संकेत दे रही कि, आपको संबंधित करियर एवं व्यापार के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। इसी प्रकार से आपके सेहत के लिए भी सितारों की चाल अच्छे परिणामों को दर्शा रही है। जिससे सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि कई बार रोग एवं पीड़ाओं के कारण परेशान रहेगे।

आर्थिक एवं वैवाहिक जीवन के मोर्चे में इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। किन्तु सूझबूझ बनाना पड़ेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी बल्ले-बल्ले रहेगी। किन्तु किसी भी मोर्चे पर लापरवाह न रहें।

  • श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा उन्हें सिंदूर एवं चमेली का तेल अर्पित करें।
  • बच्चों में मीठे प्रसाद को बांटे।
  • गाय को हरा चारा प्रति दिन जरूर खिलाते रहें।

किसी पहुंचे हुए व्यक्ति से मिलकर कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेगे।

इस सप्ताह कार्य एवं व्यवसाय में कोई बड़ा अवार्ड मिल सकता है।

सितारों की चाल इस सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सुनहरे मौकों को देने वाली रहेगी। जिससे आपकी सेहत खिली हुई रहेगी। हालांकि सप्ताह के पहले और दूसरे दिनों में आपको कई बार सेहत में पीड़ा एवं रोग हो सकते हैं। अतः अपने खान-पान का पूरा रखे ध्यान। किन्तु सप्ताह के तीसरे और चैथे दिन से आपकी सेहत खिली हुई रहेगी। यदि पहले के कोई रोग एवं पीड़ा है। तो उन्हें दूर करने में सक्षम रहेगे। यानी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं में वृद्धि के आसार बन रहे हैं।

इस सप्ताह के पहले दिन से ही आप अपने संबंधों में आगे बढ़ने की इच्छा प्रकट कर सकते हैं। किन्तु लव पार्टन की तरफ से आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि संबंधों में मधुरता एवं चाहत की स्थिति सितारों की चाल दर्शा रही है। जिससे इस सप्ताह निजी संबंधों में आप सप्ताह के अंतिम दिनों में अधिक निकटता को महशूस करते हुए रहेगे। उनकी पंसद की कुछ वस्तुओं को आप इस सप्ताह दे सकते हैं। यानी सितारों की चाल इस सप्ताह आपको अधिकाश सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी।

यदि आप अपने करियर को खेल एवं फिल्म की दुनियां मे ंचकमाना चाह रहे है तो, इस माह के सितारों की चाल आपको वांछित एवं सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। या फिर अध्ययन एवं अध्यापन के क्षेत्रों से जुड़े है तो, सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि सप्ताह के शुरूआती दिनों में आपको कई बार कार्य क्षेत्र में तनाव एवं उलझें आ सकती है। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें तो, इस सप्ताह आपको कोई खास मुकाम हासिल रहेगा। चाहे वह राजनैतिक करियर ही क्यों न हो। हालांकि आपको अपने कार्य के प्रति ईमानदार कोशिशों को करना चाहिए।

इस सप्ताह सितारों की चाल धन कमाने के कई सुनहरे अवसरों से युक्त रहेगी। जिससे आपको संबंधित आर्थिक स्रोतों से वांछित लाभ के अवसर बने हुए रहेगे। अतः पूरे मन से प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। यदि आपने किसी को उधार मे ंधन दे रखा है तो, उसके मिलने के पुनः अवसर बन रहे है। पूंजीगत निवेश एवं अचल सम्पत्ति की खरीद में रहें, सावधान अन्यथा लग सकता है, आपको बड़ा नुकसान। हालांकि इस सप्ताह आपको धन लाभ थोड़ा होगा जरूर।

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, पति एवं पत्नी यदि संतान के लिए प्लान कर रहे है तो, संतान लाभ के योग बन रहे हैं। निराश न हो सफलता मिलेगी। यानी वैवाहिक जीवन के आंगन में हंसी खुशी के पल रहेगे। जिससे मन प्रसन्न होता रहेगा। इस सप्ताह उनके साथ किसी वांछित फिल्म तथा मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर संबंधों में मधुरता एवं निकटता का अहसास बना हुआ रहेगा। किन्तु छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचना पड़ेगा। अन्यथा संबंधों में तनाव एवं झगड़ों का प्रवेश हो सकता है। अतः ऐसी उग्रता से बचें जो, संबंधों को खराब करने वाली तथा तोड़ने वाली हो।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से जो संकेत मिल रहे हैं, वह स्पष्ट रूप से यह बता रहे हैं कि, आपकी सेहत चुस्त तथा तंदुरूस्त बनी हुई रहेगी। वहीं निजी संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और मजबूत बनता हुआ रहेगा। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को कमजोर न करें। इसी प्रकार आपका करियर मजबूत एवं सुखद रहेगा। धन कमाने की कला और लोगों के मध्य आकर्षक संवादों का जो दौर हैं, वह आपको अच्छी सफलताओं को देने वाला रहेगा। वहीं शादी सुदा जीवन हंसी खुशी से युक्त रहेगा। किन्तु सितारों की चाल कहीं न कहीं परेशानियों को भी दर्शा रही है। अतः सूझबूझ एवं धैर्य रखें।

  • सोमवार का व्रत करें, और भगवान शिव की पूजा सम्पूर्ण विधि के द्वारा करें।
  • किसी गरीब कन्या की शादी में सहयोग दें।
  • बंदरों को चने खिलाएं।
  • ब्राह्मणों को दक्षिणा देकर प्रणाम करें। तथा उनका आशीर्वाद लें।

कार्य एवं व्यापार में मिलेगी तरक्की, किन्तु भाग दौड़ बनी हुई रहेगी। अचानक होगा फायदा जारी रखें प्रयास।

सितारों की चाल इस सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि कार्य एवं व्यापार के सिलसिले में बढ़ते हुए भाग-दौड़ के कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। क्योंकि इस सप्ताह आपको अत्याधिक काम बना हुआ रहेगा। हालांकि इस सप्ताह एक से लेकर चार दिनों तक आपको काफी अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। चाहे वह अधिकारियों के साथ कोई मीटिंग करने की तैयारी हो या फिर उत्पादन एवं विक्रय के लक्ष्यों को अर्जित करने की मंशा हो। हालांकि सप्ताहांत में आपकी सेहत पुनः अच्छी और सुदृढ़ बनी हुई रहेगी।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा कि, आपको अपने निजी संबंधों को मधुर बनाने के अवसर रहेगे। जिससे आप उनके साथ किसी फिल्मादि को देखने के लिए जा सकते है। किन्तु इस दिशा में आपको सावधान रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि सितारों की चाल कई बार कुछ ऐसे माहौल को दे सकती है। जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। अतः सूझबूझ बनाएं रखें तो, लव लाइफ में प्यारे मैसेज आपको मिलते हुए रहेगे। तथा लव पार्टन आपके लिए उत्साहित होता रहेगा। छोटी-छोटी बातों में अनावश्य क्रोध से बचें, तो इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी।

सितारों की चाल से यह बात स्पष्ट है कि, इस सप्ताह आपको निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में करियर को संवारने के खूबसूरत अवसर रहेगे। यदि आप खनन, तकनीक, चिकित्सा, न्याय तथा कमीशन के कार्यों से जुड़े हैं, तो इस सप्ताह बहुत खास एवं अहमं सफलता आपको मिलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि कई बार कठिन चुनौतियां आ सकती है। ऐसे कठिन  समय में आपको धैर्य एवं बुद्धिमत्ता से कार्य लेना चाहिए। जिससे आपकी मेहनत रंग लाने वाली रहेगी। फलतः आपको कोई बड़ी सफलता इस सप्ताह के अंतिम दिनों में मिल सकती है।

इस सप्ताह के सितारों की चाल धन कमाने एवं जुटाने में अत्यंत महत्वपूर्ण बनी हुई रहेगी। जिससे आपको कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में जरूर लाभांश बढ़ेगा। इस सप्ताह आपको कुछ खाास एवं नए अवसर धन कमाने के लिए मिलेगे। किसी कंपनी से आर्थिक प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यदि पूंजीगत निवेश करना चाहते हैं तो, सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। इस सप्ताह के शुरूआती दौर में किसी निर्णय को अंतिम रूप देने से पहले सोच एवं विचार लें।

जीवन साथी के मध्य इस सप्ताह परस्पर तालमेल एवं सुखद संवादों का दौर बना हुआ रहेगा। जिससे मन में उत्साह एवं उमंग की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह पत्नी एवं बच्चों के साथ किसी वांछित एवं सुखद स्थान में धूमने के लिए जा सकते है। यदि घर परिवार में कोई ऐसे युवक एवं युवतियां हैं, जिनके हाथ पीले करना अत्यंत आवश्यक है तो, ऐसे मामलों को साधने की इस सप्ताह कुछ खास चर्चाएं हो सकती है। किन्तु अपने स्तर पर सूझबूझ को कमजोर न करे। कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सुखद एवं शानदार बना हुआ रहेगा। किन्तु छोटी-छोटी बातों में अचानक गुस्से से बचें।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा कि, आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु सप्ताह के पहले भाग में आपको अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अन्यथा सेहत में कमजोरी और थकान की स्थिति हो सकती है। लव लाइफ एवं प्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह आपकों मिश्रित परिणाम मिलेंगे। किन्तु ध्यान रखें छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचें। इस सप्ताह धन कमाने एवं जुटाने में वांछित प्रगति के अवसर रहेगे। वैवाहिक जीवन सुखनुमा बना हुआ रहेगा। किन्तु ध्यान रखें इन सभी पहलुओं को बेहतरीन बनाने के लिए आपको देशकाल परिस्थिति एवं उसके सकारात्मक पहलुओं को जरूर जान एवं समझ लें। अन्यथा आपको सेहत में थकान एवं गिरावट हो सकती हैं। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की स्थिति बेहतरीन परिणामों की तरफ इशारा कर रही है। किन्तु धैर्य एवं बौद्धिकता से काम लें। 

1-  ऊॅ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का निरन्तर जाप करें। तथा आकर्षण एवं सुगन्धित पुष्पों के द्वारा उनकी पूजा अर्चना करे, और उन्हें प्रणाम करें, और अपने माथे पर केसर एवं मलयागिरि चन्दन जरूर लगाएं।

2-  गाय की सेवा करें, तथा उन्हें हरा चारा एवं गुड़ादि खिलाएं। गौशालाओं को गाय के अनुकूल करने में सहयोग दें।

3-  श्री सूर्य नारायण को प्रतिदिन जलदेकर श्री सूर्याय नमः मंत्रों का जाप करें।

4-  किसी गरीब कन्या की शादी में धन देकर उनका सहयोग करें।

करियर एवं व्यापार में मिलेगी महत्वपूर्ण सफलता, सितारों की चाल दे रही पदोन्नति के संकेत। इस सप्ताह धन संदर्भों में मिलेगा बेहतरीन लाभ। प्रेम संबंधों में मधुरता का आगाज होगा।

सितारों की चाल सेहत के दृष्टिकोण से सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली बनी हुई रहेगी। यदि पहले के कोई रोग एवं पीड़ा हैं तो, इस सप्ताह सितारों की चाल उन्हें दूर करने के सुखद एवं शानदार अवसरों को दर्शा रही है। अतः अपने स्तर पर प्रयासों को जारी रखें। तथा संयमित दिनचर्या से किनारा न करें। तो निश्चित तौर पर आपके चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी। जिससे तन पुलकित एवं मन हर्षित होता रहेगा। कहने का अभिप्राय है कि, इस सपताह सितारों की चाल आपके सेहत को अच्छा रखने वाली रहेगी। किन्तु अपने खान-पान के प्रति लापरवाह बिल्कुल भी न रहें।

निजी संबंधों में उनके प्रति आकर्षण एवं चाहत के पल रहेगे। हो सकता है कि, इस सप्ताह के मध्य भाग मे उनके साथ किसी स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लेने के लिए तैयार रहेगे। किन्तु विशेष रूप से इस बात का ध्यान दें कि, एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। कहीं ऐसा नह हो कि, अचानक संबंधों में तकरार की स्थिति उत्पन्न हो जाए। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि इस सप्ताह के मध्य भाग में अचानक ही संबंधों में खटपट होने के आसार बन रहे हैं। अतः उग्रता से बचें, अन्यथा संबंधों में तनाव बढ़ सकते हैं।

निजी एवं सरकारी क्षेत्रों के करियर में आपको महत्वपूर्ण एवं उच्च किस्म की सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। चाहे वह शासन एवं प्रशासन से जुड़े हुए क्षेत्र हो या फिर निजी क्षेत्रों की कंपनियों में करियर को उच्च बनाने की मंशा हो, इस दौरान आपको लगातार सफलता मिलती हुई रहेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहेे हैं तो, अपने प्रयासों को कमजोर न करें। जिससे आपको ऐसे क्षेत्र जिनमें आपकी रूचि हैं, वहाॅ से वांछित लाभांश मिलने के आसार बने हुए रहेगे। हो सकता इस सप्ताह अचानक ही आपकी खटपट बढ़ जाएं, जिससे आप कुछ परेशान रहेगे। अतः पढ़ाई लिखाई के क्षेत्रों में अपने प्रयासों को कमजोर न करें।

सितारों की चाल इस संप्ताह संबंधित आय के सा्रोतों सें वांछित लाभ को दने वाली रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। किन्तु अपने स्तर पर प्र्रयासों को कमजोर न होने दें। इस महीनों आपकी आमदनी बढ़ेगी जरूर, क्योंकि ग्रहों को गोचर यह बता रहा है कि, इस सप्ताह कोई भूमि एवं भवन को क्रय करने में सक्षम रहेगे। बहुत सम्भव है इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से कोई फायदा पहुंच सकता है। जिससे आपका मुनाफा बढ़ा हुआ रहेगा। पूंजीगत निवेश में लाभ के आसार रहेगे।

पति पत्नी के मध्य हंसी खुशी एवं परस्पर चाहत के पल रहेगे। जिससे अपने घर परिवार को चमकाने में लगे हुए रहेगे। यदि पहले के कोई तनाव हैं तो, उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण सफलता सप्ताह के इन दिनों में मिलने वाली रहेगी। इस सप्ताह आप किसी वांछित स्थान में जा सकते है। हालांकि छोटी-छोटी बातों में तनाव से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि ऐसे आपके ग्रह संकेत दे रहे है। अतः ऐसे बातों से बचें, जो संबंधों में तनाव एवं उग्र्रता को बढ़ाने वाले हो।

इस राशि वालों को इस महीनें कई मोर्चे पर सफलता मिलेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। किन्तु लव लाइफ एवं वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह आपको कुछ मिलेजुले परिणाम रहेगे। जिससे आप कुछ हैरान एवं परेशान हो सकते है। ऐसे में अपने लव पार्टन के साथ आपको गुस्से से बचना चाहिए। तथा उन्हें भी वक्त देना और समझना चाहिए। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिससे तनाव की अधिकता रहे। किन्तु सूझबूझ को कमजोर न करें, तो वांछित लाभांश इस सप्ताह आपको मिलेगा। धन मामलों में इस सप्ताह कुछ देन दारियों को चुकाने में सक्षम रहेगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको सुखद एवं शानदार परिणामों को दे सकती है। किन्तु इस दिशा में आपको अधिक सतर्क होकर चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।

1-  आदि देव भगवान महादेव की पूजा एवं अर्चना करें। और उन्हें सफेद पुष्प्प एवं मयलागिरि चंदन जरूर अर्पित करें।

2-  गाय को हरा चारा एवं 100 ग्राम गुड़ तथा आटा खिलाएं।

3-  पक्षियों को प्रति दिन दाना डालें और उनके लिए किसी पके हुए मिट्टी के पात्र में जल को रखें। ध्यान रहे, जल की व्यवस्था करते हुए पक्षी आराम से जल पी सके।

4-  मंन्दिर एवं उसके परिसर को साफ रखने में सहयोग दें।

कार्य एवं व्यापार में मिलेगी महत्वपूर्ण सफलता, यदि आप सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, आगे बढ़े सफलता के खास अवसर मौजूद रहेगे।

सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल विशेष संकेतों को दे रही है। जिससे आपका स्वास्थ्य पुष्ट एवं चुस्त बना हुआ रहेगा। हालांकि कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में इस सप्ताह कुछ कठिनाइयों के चलते कुछ हैरान एवं परेशान रहेगे। ऐसे में सेहत में मानसिक तनाव और पीड़ा उभर सकती है। अतः कार्य के साथ आराम का पूरा ध्यान रखें। अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाले रहेगी। किन्तु स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।

निजी संबंधों में इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे उनके मध्य परस्पर तालमेल रहेगी। साथी के मध्य प्यार भरे मैसेज आते हुए रहेगे। जिससे आप और रोमांचक होते रहेगे। हालांकि सप्ताह के शुरूआती दिनों में आपको कई बार संबंधों में कहा-सुनी हो सकती है। अतः धैर्य एवं सूझबूझ को कमजोर न करे। यदि कोई मतभेद हो तो, खुलकर अपने पार्टनर से बातें करें, और अपनी भावनाओं को उनसे शेयर करें। जिससे मन गलत फहमियों न पड़ें।

आजीविका के दृष्टिकोण से देखें तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि कुछ ऐसे लोगों के साथ आपको कुड वक्त देना पडे़गा। जो कि, फिल्म, संगीत तथा क्रिकेट की दुनियां से जुड़े हुए हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, निश्चित तौर पर अच्छा वातावरण मिलता हुआ रहेगा। हालांकि इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में आपको कहीं यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर सितारों की चाल इस सप्ताह आपके करियर एवं व्यवसाय के लिहाज से सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। यानी अपने करियर को लेकर यदि आप सतर्क हैं तो, सफल रहेगे।

इस सप्ताह के सितारों की चाल धन कमाने एवं जुटाने के लिए अच्छे संकेत दे रही है। जिससे संबंधित क्षेत्रों में वांछित बढ़त के मौके रहेगे। यदि आप कहीं पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं, तो वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। हालांकि विक्रय एवं लेन-देन में और सजग होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा आपकी लापरवाही के कहीं न कहीं नुकसान लग सकता है। अतः सावधानी बनाएं रखें।

दाम्पत्य सूत्रों में इस सप्ताह के सितारों की सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे आप दोनों का प्यार अटूट बना हुआ रहेगा। इस सप्ताह सितारों की चाल पति एवं पत्नी के मध्य हर दिन गहरे प्यार को देने वाली रहेगी। जिससे गृहस्थ जीवन सद्भाव एवं प्रेम तथा विश्वास से भरा हुआ रहेगा। लिहाजा अपने स्तर पर घर परिवार के माहौल को समझे। क्योंकि इस सप्ताह के मध्य भाग में कहीं न कहीं चुनौतियां आ सकती है। जिससे संबंधों में नाराजगी एक दूसरे के प्रति उभर सकती है। अतः ऐसे किसी भी क्रिया-कलाप से दूरी रखें, जो आपके सम्मान और रिश्ते के विश्वास को खराब करने वाली हो। कुल मिलाकर छोटी-छोटी बातों को छोड़ दे तो, रिश्तों में चाहत एवं प्यार बना हुआ रहेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आपकी सेहत अच्छी बनी हुई रहेगी। किन्तु अपने नियमित दिनचर्या के प्रति लापरवाह न रहे तो, सेहत के लिहाज से इस सप्ताह के सितारे आपके सुख एवं आनन्द को बढ़ाने वाले रहेगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत एवं विश्वास का पैमाना बना हुआ रहेगा। यदि आप निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में आजीविका की तलाश में हैं तो, सितारों की चाल इस सप्ताह वांछित किस्म की सफलता को दर्शा रही है। किन्तु यहाॅ आपको आलस्य से बचने की जरूरत रहेगी। धन कमाने और संग्रहित करने की कोशिशें इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। फलतः आय के संबंधित स्रोतों में अच्छा लाभ मिलता हुआ रहेगा।

  • सफेद वस्तुओं का दान दें, तथा भगवान शिव के मन्दिर में कपूर तथा दिया जलाकर उनकी आरती करें।
  • उगते हुए सूर्य को लाल, चंदन तथा अर्क पुष्प के साथ अघ्र्यं दें।
  • मंन्दिर में सफाई तथा प्रकाश की व्यवस्था करें।
  • यदि सम्भव हो तो, मार्ग में पथिकों के निमित्त प्याऊ लगवाएं।

करियर को चमकाने और वांछित क्षेत्रों में सफल होने सुखद मौके रहेगे विद्यमान। वैवाहिक जीवन में मिलेगा संतान सुख। प्रेम संबंधों में रोमांचक मैसेजों का दौर बना हुआ रहेगा। 

सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपको इस सप्ताह सेहत के मोर्चें में व्यापक प्रगति हासिल होती रहेगी। यदि पहले के कोई रोग एवं पीड़ा हैं तो, वह दूर रहेगें। हालांकि इस सप्ताह के शुरूआती दौर मे सेहत में कुछ कमजोरी आ सकती है। किन्तु सप्ताह के तीसरे दिन से पुनः आपकी सेहत खिली हुई रहेगी। जिससे शत्रुओं को विजय श्री अदालती मामलों में हासिल होने के अच्छे योग बन रहे हैं। किन्तु तामसिक आहारों के सेवन से बचें। तथा अपने दिनचर्या में हल्के व्यायामों के साथ पौष्टिक आहारों को शामिल करना न भूले।

निजी संबंधों के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके संबंधों को रोमांचक तथा अच्छा बनाने के संकेत दे रही है। आपका प्यार हर दिन गहरा और भी गहरा होता रहेगा। जिससे संबंधों में प्यार एवं एक नया भरोसा बढ़ता हुआ रहेगा। बहुत सम्भव हैं कि, इस सप्ताह आप उन्हें वक्त दें। उन्हें कुछ अचानक ही सरप्राइस दे सकते हैं। हालांकि आपको इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में संबंधों में अचानक अपनी मन की बातों को उनके समक्ष रखने का प्रयास करेंगे। किन्तु अचानक उसे टाल जायेगे ऐसे में उनके मन मनभेद उभर सकता है। अतः सूझबूझ से चलें।

इस सप्ताह के सितारों से जो संकेत मिल रहे हैं वह बता रहे है कि, आजीविका के श्रेष्ठ साधनों को जुटाने में मिलेगी सफलता। आपके व्यापारिक उन्नति के प्रयास रंग लाने वाले रहेगे। जिससे विक्रय स्तर बढ़ेगा। प्रौद्योगिकी, मीडिया से संबंधित क्षेत्रों मे आपके योयदान का अच्छा फायदा रहेगा। वरिष्ठ अध्ािकारियों से मिलेगा सम्मान। इस सप्ताह के मध्य भाग में व्यापारिक योजनाओं में अमल होने के विशेष योग रहेगे मौजूद। क्योंकि कार्मिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में पहचान बनाने का रहेगा अनूठा जज्बा। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में नौकरी के क्षेत्रों मे बढ़ सकते है तनाव, अतः रहे सावधान! क्योंकि इस सप्ताह आप बदल सकते हैं अपनी नौकरी।

धन कमाने एवं जुटाने के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद एवं शानदार मौकों से युक्त रहेगी। हालांकि आपको बदलते हुए वक्त के अनुसार अपने ग्राहकों को रिझाने के लिए कुछ ऑफरो को लाॅच करना पड़ सकता है। यानी आपके अर्थ लाभ को बढ़ाने के लिए आपको पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। वैसे पूजीगत निवेश में आपका लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु सोच समझ कर ही कोई अंतिम निर्णय लें। अन्यथा लग सकता है नुकसान। कुल मिलाकर इस सप्ताह सितारों की चाल मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी।

इस सप्ताह के पहले दिन से ही आपको दाम्पत्य जीवन के आंगन में खुशियों को सौगात मिलेगी। कोई नन्हीं किलकारी आपके घर का सदस्य इस सप्ताह बनने के बहुत अच्छे संकेत दे रही है। अतः सूझबूझ को कमजोर करें। क्योंकि इस सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है। कि, किसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा करने में आप लगे हुए रहेगे। क्योंकि पति एवं पत्नी आपके जीवन से जुड़े कुछ जरूरी वैवाहिक कार्यों को भी इस सप्ताह अंतिम रूप दे सकते हैं।

सितारों की चाल इस सप्ताह बहुत खास एवं महत्वपूर्ण अवसरों को देने वाली रहेगी। हालांकि सेहत में आपकी रोगप्रति रोधक क्षमताएं बढ़ी हुई रहेगी। किन्तु इस दौरान आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। पे्रम संबंधों मे साथी के मध्य लगाव एवं मधुरता की स्थिति बनी हुई रहेगी। किन्तु सप्ताह के पहले एवं दूसरे दिनों में आपको पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए। उन्हें अप्रिय न कहें। यदि आप अपने कैरियर को उच्च उठाना चाह रहे हैं तो, सितारों की चाल व्यापक अवसरों को देने वाली रहेगी। धन कमाने के इस सप्ताह कुछ विशेष अवसर बने हुए रहेंगे। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति चाहत की स्थिति बनी हुई रहेगी। किन्तु सधे हुए प्रयासों को जारी रखें।

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें, और उन्हें चमेली का तेल अर्पित करें।
  • बच्चों को मीठी रेवड़ियां बांटे तथा लंगड़े लूले व्यक्यिों को आर्थिक सहयोग दें।
  • मंन्दिर में जाकर भगवान के नित्य दर्शन और उनका पूजन करें।
  • धार्मिक स्थलों में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।

शिक्षा के क्षेत्रों में मिलेगा उच्च मुकाम, किसी खेल एवं प्रतियोगी क्षेत्रों में मिलेगा पुरस्कार। इस सप्ताह आपकी सोच से अधिक धन लाभ होने के असार बन रहे हैं।

इस सप्ताह के सितारों की चाल अपके सेहत के लिए पहले दो दिनों में कुछ तकलीफों को बढ़ाने वाली रहेगी। चाहे वह कार्य एवं व्यापार के बढ़ते हुए दवाब के कारण हो या फिर बदलते हुए मौसम की वजह से हो, किन्तु इसके पश्चात् पुनः सेहत को तंदुरूस्त करने के खास मौके रहेगे। जिससे आपका स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा। कुल मिलाकर छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें तो, सितारों की चाल इस सप्ताह अनूठे परिणामों को सेहत में देने वाली रहेगी। अतः तामसिक आहारों के सेवन से बचें।

सितारों की चाल पे्रम संबंधों में सुखद संवादों को देने वाली रहेगी। इस सप्ताह आप उन्हें कोई सरप्राइज दे सकते है। जिससे रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। एक दूसरे के प्रति चाहत एवं सम्मान बना हुआ रहेगा। हालांकि इस सप्ताह के पहले भाग में आपको छोटी-छोटी बातों में तनाव उत्पन्न हो सकते है। जिससे आप कुछ हैरान एवं परेशान रहेगे। हालांकि यह बात तनाव को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाने वाली रहेगी। जिससे इस सप्ताह के मध्य भाग से आपके रिश्ते पुनः संभलते हुए दिखाई देगे। कुल मिलाकर अच्छी मधुरता बनी हुई रहेगी।

इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने के योग बन रहे है। इस सप्ताह अपने बिजनेस में तेजी से विस्तार की योजनाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए रहेगे। हालांकि इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए आपको सप्ताह के पहले दो दिनों में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चाहे वह प्रस्तावित कामों को पूरा करने की चुनौतियां हो या फिर किसी अधिकारी के द्वारा कार्य को अंतिम रूप देने की भाग-दौड़ हो। लेकिन इसमें सकारात्मक पहलू यह है कि, आपको इस सप्ताह के तीसरे दिन पुनः सबंधित कार्य एवं व्यापार में सम्मान एवं सफलता मिलेगी।

इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको धन मामलों में शुरू से ही कड़ी मेहनत को देने वाली रहेगी। किन्तु सप्ताह के बीच से शुरू होगा आपके फायदे का सौदा। जिससे आपकी आर्थिक वृद्धि तय मानें। यानी सितारों की चाल आपके धन लाभ को इस सप्ताह के द्वितीय भाग से अच्छा करने वाली रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। हालांकि सप्ताह के पहले भाग में अचानक ही धन एवं देनदारी बढ़ सकती है। जिससे लेकर आप कुछ परेशान होते रहेगे। किन्तु इसके पश्चात् आपके धन लाभ का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद  रहेगे।

पति एवं पत्नी के मध्य आसपी सामंजस्य बना हुआ रहेगा। जिससे घर परिवार में सकारात्मक वातावरण का लाभ मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों को पूरा करने में इस सप्ताह के पहले भाग से मेहनत करते हुए दिखाई देगे। किन्तु इस दौरान कई बार स्वभाव के कारण दोनों में खटपट होती रहेगी। जिससे मानसिक अशान्ति हो सकती है। हालांकि ग्रहों की चाल इस तरह के वातावरण इस सप्ताह के तीसरे दिन से हटाने वाली रहेगी। किन्तु ध्यान रहें, आप संबंधों में छोटी बातों को गाॅठ न बांध लें। अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। जिससे इस सप्ताह का सकारात्मक समय खराब हो सकता है। लिहाजा अपने स्तर पर जीवन साथी को अप्रिय न कहें उन्हें भी समझें।

इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, स्वास्थ्य के प्रति आपकी सजगता आपके सेहत को लाभ देने वाली रहेगी। वहीं लव लाइफ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह अच्छा बना हुआ रहेगा। किन्तु छोटी-छोटी बातों में अचानक गुस्से बचें, अन्यथा आपका बड़ा नुकसान लग सकता है। करियर एवं वैवाहिक जीवन तथा आर्थिक मोर्चें पर भी आपको वांछित सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। किन्तु यहाॅ ध्यान देने की बात यह है कि, आप अपनी योग्यताओं एवं बौद्धिक क्षमताओं के सहारे इन क्षेत्रों में जो ग्रह परेशानियों को दर्शा रहे है। उन्हें दूर करने के लिए सजग रहें।

  • सात गुलाब के खिले हुए एवं लाल पुष्पों को बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
  • ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर उन्हें प्रमाण करें।
  • गाय की सेवा करें तथा उसे सौ ग्राम गुड़ खिलाएं।
  • नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कम से कम 21 बार जरूर करें।

वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल, रिश्ते रहेगे अटूट। परिवार एवं समाज में मिलेगा सम्मान। कैरियर एवं व्यवसाय में कोई पुरस्कार मिलने की हैं बड़ी उम्मीदें।

शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग विद्यमान रहेगे। हालांकि बदलते हुए मौसम के कारण एवं खानपान की लापरवाही से हो सकते है परेशान। यानी तनाव मुक्त जीवन के लिए आपको हल्के व्यायाम और पौष्टिक आहारों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस सप्ताह के बीच भाग में आप कहीं न कहीं कुछ परेशान हो सकते हैं। हालांकि इसके पश्चात् सेहत में चुस्ती एवं तंदुरूस्ती बनी हुई रहेगी। स्वास्थ्य को अच्छा एवं सुखद रखने के लिए इस सप्ताह आप नियमित और हल्के व्यायामों को अपनाने में कोताही बिल्कुल भी न करें।

सितारों की चाल इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से ही आपको लव लाइफ में गहरा लगाव देने वाली रहेगी। जिससे आप उनके मध्य सुखद पलों को और यादगार बनाने में लगे हुए रहेगे। हालांकि इन संबंधों में होने वाले बदलावों को स्वीकार करनें में आपको कई बार तनाव और झगड़े की स्थिति उत्पन हो सकती है। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर लव लाइफ में इस सप्ताह मिश्रित परिणामों के संकेत मिल रहेगे। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। तो संबंधों का आनन्द इस सप्ताह अच्छा खासा बना हुआ रहेगा। उनके मध्य आपका भरोसा और मजबूत होता रहेगा।

इस सप्ताह के सितारों की चाल जिन क्षेत्रों में आपकी रूचि हैं, वहाॅ से वांछित लाभांश को देने वाली रहेगी। जिससे आपका मन हर्षित होता रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में हैं, तो सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों की तरफ बढ़ाने वाली रहेगी। हालांकि सितारों यह भी बता रही है कि, कार्मिक एवं व्यापारिक जीवन में कई बार चुनौतियों की स्थिति से आप हैरान एवं परेशान हो सकते हैं। तथा सावधानी से चले तो कोई बड़ा लाभ आपको हासिल हो सकता है।

इस सप्ताह के सितारों चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आप मुनाफे को उच्च करने में सक्षम रहेगे। फलतः आय के स्रोतों से वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। जिससे आपका मनोबल उच्च बना हुआ रहेगा। यदि कोई लेन-देन के मामलों का निपटारा करना चाह रहे हैं तो, निश्चित तौर पर इस सप्ताह सफल रहेगे। यदि पंूजीगत निवेश करना चाह रहे है तो, लाभ रहेगा। किन्तु यहाॅ सूझबूझ तथा धैर्य से काम लें। इस सप्ताह आपको अचानक ही कहीं से धन लाभ मिलने के आसार रहेगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो है कि, आय से स्रोतों से अच्छा लाभ रहेगा।

वैवाहिक जीवन के रिश्ते इस सप्ताह और गहरे तथा मधुर रहेगे। जिससे आप सद््गृहस्थ के रास्ते मे हंसी खुशी से आगे बढ़ते हुए रहेगे। जिससे आपका मन हर्षित एवं सुखी बना हुआ रहेगा। यदि आप इस सप्ताह किसी धार्मिक एवं मांगलिक आयोजनों को घर में करना चाह रहे हैं तो, जीवन साथी आपको बढ़ चढ़ कर सहयोग देने वाला रहेगा। यदि संतान पक्ष जो कि शादी के योग्य हैं, उनके हाथ पीले करने की चर्चाओं इस सप्ताह बढ़ाना चाह रहे हैं तो, वांछित किस्म की सफलता इस सप्ताह के सितारे देने वाले रहेगे। हालांकि छोटी-छोटी बातों में अचानक उत्तेजित होने से बचें। कुल मिलाकर संबंधों में इस सप्ताह अच्छी मधुरता बनी हुई रहेगी।

इस सप्ताह के ग्रहों का गोचर आपके स्वास्थ्य को अच्छा करने के संकेत दे रहा है। किन्तु आपको अपनी सूझबूझ के द्वारा नियमित दिनचर्या और हल्के व्यायामों को करने में कोताही से बचना चाहिए। लव लाइफ के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, संबंधों में व्यापक मुधरता एवं चाहत रहेगी। जिसेस मन उत्साहित रहेगा। इस सप्ताह उनके साथ किसी वांछित फिल्म को देख सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको दूर-दराज के क्षेत्रों मे यात्रा एवं प्रवास में भेजने वाली रहेगी।

  • शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ायें और दीपदान करें।
  • हरे राम हरे कृष्ण मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार प्रति दिन करें।
  • ब्राह्मणों को प्रणाम करें तथा उन्हें दान दक्षिणा जरूर दें।

Q. 19 से 25 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल कैसा रहेगा?

An. इस सप्ताह कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में प्रगति और प्रेम संबंधों में सुधार के योग हैं, जबकि कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Q. इस सप्ताह किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा?

An. मेष, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है, खासकर करियर और आर्थिक मामलों में।

Q. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा?

An. हाँ, कुछ राशियों जैसे मिथुन, तुला और वृश्चिक के लिए प्रेम संबंधों में हल्का तनाव आ सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी जरूरी है।

Q. करियर के लिए यह सप्ताह किन राशियों के लिए बेहतर है?

An. सिंह, कन्या, धनु और कुम्भ राशि वालों के लिए करियर में नई उपलब्धियां और प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं।

Q. क्या इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है?

An. सप्ताह के अंत में कुछ राशियों को थकान या हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार और दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है।

Q. इस सप्ताह के लिए सबसे प्रभावी उपाय क्या हैं?

An. सूर्य को अर्घ्य देना, पक्षियों को दाना डालना, और भगवान की नियमित पूजा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *