साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 कर्क राशि
अचानक ही कहीं से कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। जिन क्षेत्रों में आपकी रूचि है चाहे वह सूचना प्रौद्योगिकी के मामलें हो या फिर तकनीक के क्षेत्र हो मुनाफा होगा।
स्वास्थ्यः
इस सप्ताह आप दूध एवं पौष्टिक आहारों की मात्रा अपने भोजन में बढ़ा सकते है। जिससे अच्छे सेहत के स्वामी बने हुए रहेगे। हालांकि बढ़ती हुई भाग-दौड़ के कारण सप्ताह के तीसरे दिन ग्रहों की चाल आपके खान-पान को कमजोर कर सकती है। जिससे आप कुछ परेशान रहेगे। किन्तु सूझबूझ को कमजोर न करें।
लव लाइफ
इस सप्ताह के पहले दिन से आप उनके नज़दीक और बिल्कुल करीब बने हुए रहेगे। क्योंकि आपको उनकी खबर तथा याद बनी हुई रहेगी। तथा मोहब्त का असर इस कदर बढ़ जायेगा। आप उनकी तरफ बिना डोर के ही खिले चले जायेगे। वैसे इस सप्ताह के बीच में वह आपके शिकवा एवं शिकायतों के चलते नाराज होगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
करियरः
आजीविका के क्षेत्रों में आपके इरादे बुलंद रहेगे। चाहे वह निजी क्षेत्रों में आप कार्यरत हो, या फिर नौकरी की तलाश हो, यहाॅ आपको अच्छी खासी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको प्रशंसा मिलती हुई रहेगी। वैसे इस सप्ताह अचानक ही आपको संबंधित कार्य एवं व्यापार को साधने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा करनी पड़ेगी।
आर्थिक स्थितिः
किसी को वक्त एवं जरूरत में आप दया भाव रखते हुए पैसा तो दिया है। किन्तु उसे पाने के लिए आपको अधिक कठिनाई महसूस होती रहेगी। किन्तु आय के स्रोतों से इस सप्ताह वांछित लाभ मिलता हुआ रहेगा। जिससे आपका मन गदगद रहेगा। पूंजीगत निवेश एवं विदेश से जुड़े हुए कारोबार में अधिक मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। यानी रूक हुआ धन पाने में परेशान रहेगे। किन्तु आय के स्रोतों से लाभ मिलता हुआ रहेगा।
वैवाहिक जीवनः
गृहस्थी को सुन्दर बनाने उसे सुख एवं सुविधाओं से लैंस करने के अच्छे खासे मौके मौजूद रहेगे। जिससे मन प्रसन्न होता रहेगा। किन्तु सप्ताह के तीसरे या फिर पाॅचवे दिन पत्नी इस बात से नाराज हो सकती हैं कि, वह जो कह रही हैं सही कह रही हैं, किन्तु आप उन्हें सुनने को तैयार नहीं है। यानी बौद्धिकता से चले तो, वैवाहिक जीवन का आनन्द बढ़ा हुआ रहेगा।
सारांशः
शारीरिक एवं मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यहाॅ ध्यान देने की बात यह रहेगी। क्रिन्तु आप ऐसे पदार्थों को बिल्कुल भी न खायें जो कि सेहत को नुकसान देने वाले हो। धन मामलों में बड़ी सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत बनी हुई रहेगी अन्यथा नुकसान लग सकता है।
उपायः
- पीपल के वृक्ष को सरबत से स्नान करवायें।
- ब्राह्ममणों को दान दक्षिणा दें और उन्हें प्रणाम करें।
- पथिकों के लिए मार्ग में जल की व्यवस्था करें।
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 सिंह राशि
करियर के क्षेत्रों में बड़ा अच्छा मुकाम हासिल होगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, सफला की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्यः
सेहत इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से तरोताजी और खिली हुई रहेगी। जिससे आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हुए दिखाई देगे। इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके सेहत को सुखद एवं शानदार बनाने वाली रहेगी। जिससे आपकी रोगप्रति रोधक क्षमताओं में विशेष रूप से वृद्धि के अवसर रहेगे।
लव लाइफ
उनके साथ प्यार और मोहब्बत से भरी मीठी बातों का दौर बना हुआ रहेगा। जिससे उनकी पसंद का ध्यान रखते हुए कुछ खास वस्तुओं को क्रय कर सकते है। इस सप्ताह निजी संबंधों में उनके प्रति उत्साह बना हुआ रहेगा। किन्तु सप्ताह के बीते अंतिम दिनों में एक दूसरे से जुदा-जुदा रहेगे। इस दौरान पूरी सावधानी रखें। अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
करियरः
व्यापारिक एवं कार्मिक मोर्चो पर बड़ी सफलता की सौगात मिलेगी। इस सप्ताह कार्यालय से जुड़े कामों को पूरा करने में आपको महारथ हासिल होगी। संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपको पदोन्नति किए जाने के योग बन रहे है। हालांकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको कठिन टास्क मिलने से आप तनाव में आ सकते है। अतः सावधानी बनाकर चले तो, इस सप्ताह सुखद परिणामों को देने वाला रहेगा। अपने सहकर्मी एवं अन्य लोगों से सामांजस्य बनाकर रखें।
आर्थिक स्थितिः
पिछला दिया हुआ धन आपको पुनः प्राप्त हो सकता है जो, आपने उधार में दे रखा था या फिर कार्य एवं व्यापार के सिलसिले में जो कुछ धन पाना हैं, उसके मिलने के बहुत अच्छी स्थिति बन रही है। इस सप्ताह कोई बड़ा धन लाभ संबंधित क्षेत्रों से हो सकता है। जिससे किसी धर्म एवं परोपकार के कामों को करने में सक्षम रहेगे। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल अच्छा धन लाभ देने वाली रहेगी।
वैवाहिक जीवन
पति एवं पति के मध्य प्यार एवं चाहत और मोहब्बत की सुहानी हवा बहती हुई रहेगी। घर गृहस्थी को शानदार बनाने और सपनों को सजाने की पहल रहेगी। एक दूसरे के प्रति चाहत एवं विश्वास की स्थिति मजबूत होती रहेगी। किन्तु पत्नी एवं पति एक दूसरे पर शंका न करें। अन्यथा गृहस्थ जीवन की सुन्दरता खराब हो सकती है। अतः कटु शब्द एक दूसरे को न कहें।
सारांशः
सेहत इस सप्ताह तरोताजी एवं खुशहाल बनी हुई रहेगी। अपने खान-पान के प्रति सचेत रहे। लव लाइफ में चाहत एवं प्यार बना हुआ रहेगा। किन्तु ऐसी बातों एवं चर्चाओं से दूर रहे। जो अनावश्यक हो तथा तनाव को बढ़ाने वाली होगी। धन मामलों में अच्छा लाभ होता दिखाई दे रहा हैं किन्तु सूझबूझ को कमजोर न करें तो, वैवाहिक जीवन सुखद एवं शानदार बना हुआ रहेगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके लिए अच्छा वातावरण देगी। किन्तु यह आपके विवेक पर है। कि आप उसका प्रयोग किस प्रकार से करते है।
उपायः
- सीताराम राधेश्याम नाम मंत्र का जप जरूर करें।
- सूर्य को अघ्र्यं जरूर दें। ब्राह्मणों को कुछ दान दक्षिणा देकर उन्हें प्रमाण करें।
- सांयकाल अपने प्रमुख द्वारा के दाई ओर दीपदान करें।
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 कन्या राशि
राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में वांछित वृद्धि के मौके रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। कोई बड़ा पुरूस्कार एवं सम्मान मिलने के योग है।
स्वास्थ्य
यह सप्ताह आपके सेहत के लिए बहुत से अच्छे परिणामों को देने वाला रहेगा। किन्तु आपको शुरूआती दिनों मे दिनचर्या को साधने की ओर ध्यान देना चाहिए। अन्यथा सेहत गड़बड़ हो सकती है। इस सप्ताह के ग्रहों की चाल स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे परिणामों की ओर संकेत दे रही हैं। अतः सूझबूझ एवं बौद्धिकता से काम लें। तो यह समूचा सप्ताह सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाला रहेगा।
लव लाइफः
इस सप्ताह संबंधों में लव पार्टनर की पहली नज़र का असर आपको दीवाना बनाने वाला रहेगा। जिससे उनके मध्य रोमाटिक वार्ताओं का दौर बना हुआ रहेगा। उनका मिलना और मिलकर मुस्कुराना संबंधों की निकटता एवं करीबियों को दर्शा रहा है। किन्तु इस सप्ताह पहले दो दिनों में उनसे अचानक ही शिकवा एवं शिकायतें उभर सकती है। अतः एक दूसरे को सम्मान दें और आने वाले बदलावों के लिए तैयार रहे। यानी यह अनोखा बंधन है जो, आपको अपनी तरफ बांधता हुआ रहेगा।
करियरः
शिक्षण एवं प्रशिक्षण तथा खेल एवं फिल्म अनुसंधान के क्षेत्रों में इस सप्ताह व्यापक प्रगति के अवसर बन रहे हैं। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। यानी इस सप्ताह शानदार कैरियर की शुरूआत हो सकती है। हालांकि निजी क्षेत्रों में कार्यो को पूरा करने के लिए आपको कहीं छोटी-छोटी यात्राओं में जाना पड़ेगा। इस दौरान किसी समकक्ष व्यक्ति से मिलकर उनसे व्यापारिक प्रसार के नियमों को जानने में उत्साहित रहेगे।
आर्थिक स्थितिः
संबंधित तकनीक, चिकित्सा, फिल्म एवं कला व विक्रय के क्षेत्रों से बढ़िया लाभ मिलता हुआ रहेगा। जिससे धन मामलों में आपको दिन दूनी रात चैगुनी उन्नति के अवसर दिखााई दे रहे हैं। हालांकि इस सप्ताह के पहले दूसरे एवं तीसरे दिन आपको कार्य क्षेत्र में अचानक तनाव तथा सकारात्मक वातावरण का आभाव बना हुआ रहेगा। ऐसे में आपको सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी।
वैवाहिक स्थितिः
दाम्पत्य जीवन में सुनहरे पलों की सौगात बनी हुई रहेगी। प्यार एव चाहत की हवा आपके वैवाहिक जीवन के आंगन में बहती हुई रहेगी। वैसे उन्हें कई बार आपकी छोटी-छोटी बातों में नाराजगी होती रहेगी। जिसे आप अनदेखा न करें, और अपने उन्हें सुने तथा समझे। अन्यथा संबंधों में प्यार का पैमाना बिगड़ सकता है। आप हार थक कर भले ही घर पहुंच रहे हो, किन्तु अपनी तरोजागती पाने के लिए सकारात्मक बने हुए रहें। कुल मिलाकर दाम्पत्य जीवन के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी।
सारांशः
संतान पक्ष की नन्ही किंलकारियों से घर आंगन रोशन होता रहेगा। जिससे आप एक दूसरे के लिए चाहत एवं सम्मान से भरे हुए रहेगे। वक्त के बदलते मिजाज के अनुसार आप रिश्तों के साथ उत्साहित रहेगे। किन्तु छोटी-छोटी बातों में उग्रता से बचें। अन्यथा आपका नुकसान बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपको कारोबार में कोई बड़ा मुनाफा अचानक ही आ सकता है। करियर में पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
उपायः
- शिव चालीसा का पाठ करें और उनकी पूजा करें।
- पक्षियों को दाना डालें और पानी भी जरूर रखें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. कर्क राशि वालों के लिए 17 से 23 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अचानक धन लाभ, करियर में सफलता और आय के नए स्रोत मिलने के योग हैं। हालांकि खर्च और खान-पान में सावधानी रखने की जरूरत रहेगी।
Q2. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह कौन-से शुभ संकेत मिल रहे हैं?
An. सिंह राशि वालों को करियर में पदोन्नति, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निजी संबंधों में भी प्यार और विश्वास बना रहेगा।
Q3. कन्या राशि वालों के लिए इस सप्ताह करियर कैसा रहेगा?
An. कन्या राशि के जातकों को शिक्षा, राजनीति, फिल्म, खेल और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में बड़ी प्रगति और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं।
Q4. इस सप्ताह किन राशियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है?
An. कर्क, सिंह और कन्या — तीनों राशियों को इस सप्ताह धन लाभ, रुका हुआ पैसा मिलने और व्यापारिक मुनाफे के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Q5. साप्ताहिक राशिफल में बताए गए उपाय कितने लाभकारी होते हैं?
An. ज्योतिषीय उपाय सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और ग्रहों के शुभ प्रभाव को मजबूत करने में सहायक माने जाते हैं।
Q6. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सुधार होगा?
An. कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ने के योग हैं, लेकिन छोटी बातों पर विवाद से बचना जरूरी रहेगा।
Q7. इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
An. संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और तनाव से दूरी बनाए रखना जरूरी रहेगा। विशेष रूप से खान-पान और दिनचर्या में लापरवाही नुकसान दे सकती है।
Q8. क्या यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है?
An. हाँ, यह साप्ताहिक राशिफल वैदिक ज्योतिष एवं ग्रहों की चाल के आधार पर तैयार किया गया है।



