साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 तुला राशि
कार्य क्षेत्र में इस सप्ताह व्यापक और उम्दा किस्म की सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी के साथ कंपनी से आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्यः
खान-पान के प्रति लापरवाह बिल्कुल भी न रहे, क्योंकि इस सप्ताह संबंधित आजीविका के क्षेत्रों में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जिससे शारीरिक कमजोरी एवं थकान की स्थिति बन रही है। हालांकि इस सप्ताह के तीसरे दिन से सेहत की थकान एवं पीड़ा दूर होने के संकेत देने वाली रहेगी। जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा। यानी सेहत के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम मिलेंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
लव लाइफ
इस सप्ताह उनकी नज़र का जादू आपके ऊपर चल सकता है। जिससे उनकी यादों मे खोयें जैसे रहेगे। उनकी याद की प्रबलता के कारण आपका मन काम में उतना नहीं लगेगा। हालांकि सप्ताह के शुरूआती दौर में कुछ लड़ाई झगड़े की स्थिति उभर सकती है। अतः प्यार और चाहत को गहरा बनाने के लिए आपको समुचित रूप से प्रिय शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
करियरः
यदि आप निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में नौकरी की तलाश में है तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल अत्यंत सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि इस सप्ताह के तीसरे दिन से पुनः सितारों की चाल कार्य एवं व्यापार में आपको भाग-दौड़ के साथ अच्छे और सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी।
आर्थिक स्थितिः
वित्तीय पहलुओं को मजबूत बनाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। जिससे इस सप्ताह अपने मुनाफे को उच्च उठाने की प्रक्रिया में लगे हुए रहेगे। इस सप्ताह के चार दिनों तक आपको पूंजीगत निवेश तथा गर्मी के सीजन में घूमने की बेहतरीन जगह एवं आवागम में अधिक धन व्यय होने की स्थिति बन रही है।
वैवाहिक जीवनः
आपसी तालमेल का बनाएं रखने और गृहस्थ जीवन को बेहतरीन बनाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। जिससे संबंधों मे ंचाहत एवं विश्वास बना हुआ रहेगा। वैसे कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में गुस्से के कारण तनाव बढ़ सकते हैं। जिससे मन हैरान एवं परेशान रहेगा। कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा तो रहेगा। किन्तु संबंधों की मधुरता एवं विश्वास हेतु उन्हें कटु शब्दा न बोलें।
सारांशः
तन एवं मन को तंदुरूस्त रखने एवं चेहरे की रौेनकता बनाने के लिए आपको पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। यानी कार्य के साथ विश्राम के समय को भी समझें, अन्यथा आपको परेशानियां हो सकती है। लव लाइफ में जिनसे आपकी नज़र मिली हुई है, वह आपको अचानक ही चकमा दे सकते है। जिससे संबंधों की मिठास कमजोर हो सकती है। धन कमाने एवं जुटाने की लिहाज से इस सप्ताह के सितारे कुछ भाग-दौड़ के बाद आपको लाभ देगें। यानी मुनाफा जरूर होगा। चाहे वह थोड़ा ही हो। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको कई मामलों में विशेष सतर्कता की आवश्यकता बनी हुई रहेगी।
उपायः
- भगवान शिव को पहले दूध एवं फिर बाद में गंगा जल से स्नान करवायें।
- सफेद वस्तुओं का दान करें और शनिवार के दिन दीपदान अवश्यक करें।
- मार्ग में प्याऊ की व्यवस्था करें।
साप्ताहिक राशिफ 17 से 23 मई 2026 वृश्चिक राशि
कारोबारी जीवन में इस सप्ताह आपका मुनाफा बढ़ना तय है। हालांकि इस दिशा में आपको कई बार माथा पच्ची करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्यः
बेहतरीन जिन्दगी की शुरूआत इस सप्ताह के पहले भाग से होने की स्थिति रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। शरीर अच्छा एवं बलवान बना हुआ रहेगा। वैसे इस सप्ताह के पांचवे एवं छठे दिन आपके सेहत में कुछ रोग तथा पीड़ा परेशान कर सकते है। ऐसे में एक तरफ कारोबार को संभालने की चुनौती रहेगी। वहीं दूसरी तरफ नियमों को साधने में आप परेशान हो सकते है। स्वास्थ्य में मिश्रित परिणाम रहेगे।
लव लाइफ
इश्क एवं प्यार का पैमाना इस सप्ताह और बढ़ा हुआ रहेगा। जिससे आप उन्हें न केवल चाहेंगे। बल्कि दिल से मानेंगे भी, उनके साथ किसी अच्छे स्थान में घूमने के लिए जा सकते है। तथा मन पसंद व्यंजनों का आनन्द उठाते हुए रहेगे। हालांकि निजी मन की बातों को इशारों ही इशारों में कहना चाहेंगे। यानी एक दूसरे की भावनाओं को समझने के अवसर रहेगे। वैसे इस सप्ताह के तीसरे दिन कुछ ऐसी अचानक स्थिति उभर सकती है। जिससे उनकी नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है।
करियरः
शासन एवं प्रशासन से जुड़े क्षेत्रों मे रोजगार पाने एवं सरकारी महकमों में सेवाओं को देने के बड़े शानदार अवसर रहेगे। जिससे आप किसी परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल रहेगे। यदि आप कार्यरत हैं तो, इस सप्ताह आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार बन रहे है। किन्तु बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में आपके पसीने निकल सकते है। अतः सह कर्मियों के साथ अनावश्यक बातों में बिल्कुल न उलझें।
आर्थिक स्थितिः
रोजमर्रा के जीवन में जो आप धन कमाते हैं, वहाॅ बढ़त होने के बहुत अच्छे आसार बन रहे है। किन्तु अचानक ही धन व्यय होने के कारण आप कुछ हैरान एवं परेशान हो सकते हैं। चाहे वह देन दारियों को चुकाने की बातें हो या फिर अन्य कोई दूसरे संदर्भ हो। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपकी आमदनी तो रहेगी। किन्तु खर्च अधिक रहेगे। बहुत सम्भव हैं कि, आपको विदेश से भी पैसा मिल सकता है।
वैवाहिक जीवनः
पति एवं पत्नी के मध्य वांछित बढ़त के अवसर रहेगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा। कुल मिलाकर एक के बाद एक कई कामों को पूरा करने तथा बच्चों और घर कों संभालने में दोनों परस्पर सहयोगी बने हुए रहेगे। आपके कार्य एवं सकारात्मक व्यवहारों की लोगों के द्वारा चर्चा बनी हुई रहेगी। जिससे मन प्रसन्न होता रहेगा। यानी एक बेहतरीन वातावरण आपको इस सप्ताह मिल सकता है। किन्तु प्रयासों को कमजोर न करें।
सारांशः
जरूरतों के कारण आपकी बढ़ती हुई भाग-दौड़ कई बार आपके स्वास्थ्य में थकान का अनुभव करवा सकती है। या फिर बदलते हुए मौसम की मार के कारण आप कुछ हैरान एवं परेशान रहेगे। क्योंकि इस सप्ताह के ग्रहों की हलचल इस ओर इशारा करती हुई दिखाई दे रही है। जिन्हे आप प्यार करते है, इस सप्ताह के अधिकांश समय में आप उन्हें देखने के लिए परेशान रहेगे। हालांकि उनकी एक झलक आपको पहले दिनों में ही मिल सकती है।
उपायः
- लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा करें।
- तुलसी का पौधा अपने आंगन में रखकर उसमें दीपदान करें।
- गाय को हरा चारा एवं 100 ग्राम गुड़ तथा आटा खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मई 2026 धनु राशि
कानूनी मामलों में आपका पक्ष अधिक मजबूत रहेगा। यानी विजय श्री आपके हाथ लगने वाली रहेगी। जिससे मन उत्साहित रहेगा।
स्वास्थ्यः
शारीरिक ताकत एवं जोश का लाभ मिलेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेगे। इस सप्ताह अपने कार्य एवं कार्यालय से जुड़ कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में लगे हुस रहेगे। यदि शरीर में कोई रोग तथा पीड़ा हैं तो, उसे समाप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता कि स्थिति बनी हुई रहेगी। लिहाजा खान-पान को संतुलित करते हुए अपने तन एवं मन को अच्छा रख सकते है। ऐसा सितारों का संकेत मिल रहा है।
लव लाइफः
तन एवं मन जिसके लिए मचल जाता है। तथा जिनकी झलकी आपके मन में वस रही है। उनसे प्यार एवं चाहत के मामलों में वांछित बढ़त की स्थिति बन रही है। लिहाजा अपने स्तर पर सूझबूझ को कमजोर न करें तो, इस सप्ताह लव लाइ्फ का पार्टनर आपके लिए समर्पित बना हुआ रहेगा। हालांकि कुछ मामालों आपको सावधानी की जरूर रहेगी। अन्यथा संबंधों में होने वाले बदलाव के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
करियरः
फिल्म कला, खेल तथा अनुसंधान के क्षेत्रो में इस सप्ताह बड़ी कामयाबी रहेगी। यदि आप इस सप्ताह कोई अपनी नई फिल्म लांच करना चाहते है तो, अच्छे मौके रहेगे। इसी प्रकार खेल की दुनियां में अच्छी पारी खेलते हुए लोगों के बीच प्रशंसा के पात्र बने हुए रहेगे। कुल मिलाकर आप जिन क्षेत्रों में है, जहाॅ आपकी रूचि है, वहाॅ करियर में अच्छा रहेगा। किन्तु लापरवाह बिल्कुल भी न रहें।
आर्थिक स्थितिः
धन कमाने एवं जुटाने में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आप अपने कार्य एवं व्यापार को उच्च करने में लगे हुए रहेगे। फलतः आपकी आमदनी पहले के मुकाबले इस सप्ताह अधिक बढ़ सकती है। यदि कोई लेन-देन के मामलें हैं तो, वहाॅ अच्छी सफलता मिलती हुई दिखाई रही हैं। यानी कर्च को चुकाने में सक्षम रहेगे। जीवन में आधुनिक सुविधाओं को जुटाने में सफलता मिलेगी।
वैवाहिक जीवन
पति एवं पत्नी के मध्य वांछित चाहत के योग बने हुए रहेगे। जिससे घर एवं परिवार से जुड़े कामों को पूरा करने में एक दूसरे का सहयोग बना हुआ रहेगा। पुत्र तथा पुत्री को पढ़ाने एवं आगे बढ़ाने की इच्छा मजबूत होगी। यदि आप संतान पक्ष के हाथ पीले करना चाहते हैं तो, सितारों की चाल सुखयम एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे आपका मन उत्साहित होता रहेगा।
सारांशः
पारिवारिक एवं सामाजिक कामों को पूरा करने की इच्छा के कारण आपको इस सप्ताह अधिक बढ़त मिलेगी। हालांकि आपको इस सप्ताह कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जिससे सेहत में कुछ परेशानी हो सकती है। लव लाइफ के मामलों में इस सप्ताह आप उनके नजदीक तो आ सकते है। किन्तु अचानक ही तनाव भी उभर सकते है। अतः एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। धन मामलों में वांछित सफलता रहेगी।
उपायः
- भगवान कार्तिकेय की पूजा करे और उन्हें लाल चंदन लगाएं।
- अमावस के दिन पितरों के नाम का सीधा निकाले और ब्राह्मणों को प्रणाम करें तथा दक्षिणा दें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. तुला राशि वालों के लिए 17 से 23 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी रखने की जरूरत रहेगी।
Q2. वृश्चिक राशि के लोगों को इस सप्ताह किस क्षेत्र में लाभ मिलेगा?
An. वृश्चिक राशि वालों को कारोबार, सरकारी कार्यों और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
Q3. धनु राशि वालों के लिए करियर के क्या संकेत हैं?
An. धनु राशि वालों को फिल्म, खेल, कला और रिसर्च जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Q4. इस सप्ताह किन राशियों को आर्थिक लाभ होने के योग हैं?
An. तुला, वृश्चिक और धनु तीनों राशियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।
Q5. साप्ताहिक राशिफल में बताए गए उपाय कितने प्रभावी होते हैं?
An. ज्योतिषीय उपाय सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। श्रद्धा और नियमितता के साथ किए गए उपाय बेहतर परिणाम दे सकते हैं।
Q6. तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. भगवान शिव को दूध और गंगाजल से अभिषेक करना, सफेद वस्तुओं का दान और शनिवार को दीपदान करना शुभ माना गया है।
Q7. वृश्चिक राशि वालों के लिए कौन सा ज्योतिषीय उपाय लाभकारी रहेगा?
An. लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा, तुलसी में दीपदान और गाय को हरा चारा खिलाना शुभ फल दे सकता है।
Q8. धनु राशि वालों के लिए कौन सा उपाय करना चाहिए?
An. भगवान कार्तिकेय की पूजा करें, लाल चंदन अर्पित करें और अमावस्या पर पितरों के नाम से दान-दक्षिणा दें।



