साप्ताहिक राशिफल 17-23 मई 2026: मेष, वृष, मिथुन राशि का करियर, प्रेम और धन भविष्यफल

ग्रहों की चाल से बदलते हालात और जीवन में उसका असर प्रतिदिन घटती हुई घटनाओं में हमें स्पष्ट दिखाई देता है कि, राशि चक्र में ग्रहों की हो रही हलचल सम्पूर्ण मनुष्य जीवन को अपनी शक्ति के द्वारा चलाती है। यह चक्र कुछ और नहीं बल्कि मनुष्य के जीवन का चक्र ही है। जो घूमते हुए सप्ताह और दिनों में प्रत्येक राशि के जातक को अलग-अलग स्थिति में खड़ा कर देता है। इस चक्र में आप ंऔर घर परिवार तथा रिश्तेदारी सहित सम्पूर्ण संसार  शामिल है। इस चाल से हम आपके जीवन से जुड़े खास पहलुओं का सटीक विश्लेषण लेकर आपके लिए हाजिर हैं।

जीवन के इस घटनाक्रम एवं हालातों पर हमारी पैनी नज़र है। जिससे हम आपके सेहत का ख्याल रखते हुए यह देखते है कि, इस सप्ताह स्वास्थ्य कैसा रहेगा? आप थक हार जायेगे या फिर रोग पीड़ा से परेशान रहेगे या मन प्रसन्न और तन स्वस्थ्य होगा। जिसे चाहते हैं, वह लव पार्टनर आपके करीब रहेगे या फिर वैवाहिक जीवन का साथी लड़ाई झगड़े करके आपसे दूरी बनाकर अकेले ही आपको छोड़ देगा। करियर में किस मुकाम में रहेगे..? धन मामलों में कौन आपका सिस्टम खराब कर सकता है और कहाॅ से लाभ मिल सकता है? इन सभी घटनाओं में ग्रहों की ऊर्जा रेल के इंजन की तरह काम करती है तथा डिब्बे की तरह लोग दौड़ लगाते रहते हैं। 

इन सभी पहलुओं को मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए आपकी राशि इस सप्ताह आपको किन हालातों में ले जाने वाली रहेगी। इन सभी पहलुओं को जानने के लिए हमारे इस राशिफल को पढ़े और अपने घर परिवार तथा मित्रों के विषय भी जाने।

Table of Contents

घर परिवार के साथ आनन्द का माहौल बना हुआ रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का खूबसूरत लाभ इस सप्ताह मिलता हुआ रहेगा।

भाई बहनों के साथ परस्पर समांजस्य बना हुआ रहेगा। जिससे घर परिवार में परमानन्द रहेगा। किन्तु स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस सप्ताह का माहौल कुछ कमजोर हो सकता है। जिससे आप कुछ हैरान एवं परेशान रहेगे। हालंाकि सप्ताह के बीच वाले भाग में शारीरिक सेहत चुस्त एवं दुरूस्त बनी हुई रहेगी। कुल मिलाकर सेहत के दृष्टिकोण्ेा से इस सप्ताह मिले जुले परिणाम रहेगे।

निजी रिश्तों में चाहत से आपके हौसले बुलंद रहेगे। जिससे मन में उत्साह एवं उमंग के अवसर रहेगे। जिनसे आपकी नज़र लड़ गई और जो आपके दिल में रहते हैं, वह आपको बहुत प्यार देने के लिए तैयार रहेगे। किन्तु यहाॅ आपको कुछ सलाह दी जाती है कि, आप संबंधों की वजह से होने वाले बदलावों को झेलने के लिए तैयार होना पड़ सकता है।

ऐसा नहीं हैं कि, आप मेहनत एवं प्रयास नहीं कर रहे है, ग्रह संकेत दे रहेे है कि, अपने करियर को उच्च मुकाम तक पहंचाने की आपकी प्रबल लालसा है। किन्तु प्रतियोगी परीक्षाओं में आलस्य हर बार आपको कुछ कदम पीछे ले जाती है। आप चाहते है कि, सफल हो, सिविल सेवाओं में तो, प्रसन्न मन से समीक्षात्मक तैयारी करें। सफल रहेगे, इस सप्ताह व्यापारिक जीवन का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किन्तु उसका लाभ भी होगा।

सोने एवं हीरे मोती आदि के आभूषण जड़ावाना चाह रहे है। यह आपकी शौक एवं सम्मान का विषय हो सकता है। विश्वास मानिये इस सप्ताह कीमती तथा बहुमूल्य वस्तुओं को जुटाने की क्षमताएं होगी। यदि आप कोई बड़ा होटल या खान-पान प्रौद्योगिकी से जुड़े काम को खोलना चाह रहे है या फिर वहाॅ से लाभ अर्जित करना चाहते हैं तो, सफल रहेगे। यानी आपको लाभ जरूर होगा। किन्तु अचानक धन मामलों झटका भी लग सकता है।

उनके लिए आपके मन एवं विचारों में चाहत एवं सम्मान रहेगा। हालंाकि कई बार आपकी उग्रता और उनका पलटकर जवाब देने का तरीका संबंधों में नुकसान दे सकता है। आप उन्हें कोई स्वादिष्ट व्यंजनों को देगें तो, वह नहीं खायेंगे जिससे कुछ दिनों के लिए दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। किन्तु गृहस्थ के कोई कार्य नहीं रूकेगे।

इस सप्ताह कोई हंसी आपकी जिन्दगी में चुपके से आ सकता है, जिसकी याद आपको पिछले दिनों से आ रही थी। वह आपके सामने होगे। उनके मन विचारों में आप खो सकते है। किन्तु यहाॅ आपको बौद्धिकता एवं साहस से कार्य करने की जरूरत रहेगी। शारीरिक क्षमताओं में अद्भुत वृद्धि के योग बन रहे हैं। धन मामलों में बहुत अच्छा लाभ होने के आसार है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आपको कई मामलों में उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। 

  •  भैरव चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन तेल का दान दें।
  •  बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

चेहरे की रौनकता बड़ी ही अद्भुत एवं शानदार रहेगी। जिससे रोगप्रतिरोध क्षमताओं में बढ़त होगी। करियर में किसी खास मुकाम में रहेगे।

मन की प्रसन्नता और दिल के हौसले बुलंद रहेगे। खुशमिजाज रहने का अंदाज बड़ा खूबसूरत अच्छा रहेगा। जिससे शारीरिक सुख एवं तन की तंदुरूस्ती बनी हुई रहेगी। इस सप्ताह आप अच्छे एवं पसंदीदा भोजन एवं पौष्टिक आहारों का भरपूर आन्न्द लेते रहेगे है। जिससे कार्य एवं व्यापार में आप सकारात्मक तथा रचनात्मक कार्यो को अंजाम तक पहुंचाते रहेगे।

उनके साथ चाहत एवं प्यार का जज्बा इस सप्ताह और निखर कर आयेगा। जवा इरादें और बुलंद हौसले के साथ उनकी पहली मुलाकात ही आपके दिल को छूने वाली रहेगी। जिससे उनकी हर चाल एवं कदम आपकी तरफ बढ़ते हुए रहेगे। इस सप्ताह उनके साथ किसी रेस्टोंरेन्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द ले सकते है।

बड़े सपने और शानदार करियर का सफर इस सप्ताह बिना किसी रूकावट के जारी रहेगा। यदि आप सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं तो, सफल रहेगे। किन्तु प्रयासों को जारी रखें। यदि आप कारोबारी या फिर व्यापारी हैं तो, यह सप्ताह शानदार तरीके से बीतता हुआ रहेगा। आपको इस सप्ताह कोई रूचिकर स्थान में स्थानान्तरण मिल सकता है।

इस सप्ताह के आपके धन कमाने से प्रयास प्रातः कालीन फूल की तरफ खिल उठेगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप जो कुछ अपनी अच्छी जिन्दगी के लिए करना चाहते है। उसके लिए धन आड़े नहीं आने वाला रहेगा। इस सप्ताह के गुजरते दो दिनों के बाद वैसे आपको अचानक धन मामलों में नुकसान लग सकता है। अतः सावधान रहें।

दाम्पत्य जीवन में उनके मध्य चाहत एवं प्यार की डोर से बंधे हुए रहेगे। यानी वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह ग्रहों का घटनाक्रम बड़े ही हसीन एवं आनन्द के पलों को देने वाला रहेगा। जिससे गृहस्थी के कामों को बड़ी जिम्मेदारी के साथ करते हुए रहेगे। एक दूसरे के मन का सकुन एवं दिल का प्यार बनकर रहेगे। हालांकि जीवन साथी को अचानक अप्रिय न बोलें। अन्यथा हसीन पल खराब हो सकते हैं।

इस सप्ताह आपको ऐसा प्रतीत होगा कि, आप जितना खाते हैं, सेहत उस स्तर से आगे क्यों नहीं बढ़ रही है। क्योंकि इस सप्ताह आपको शरीर मे ताजगी का एहसास होता रहेगा। किन्तु शरीर की फिटनेश को लेकर और सतर्क होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। पे्रम संबंधों में उनकी पहली नज़र ही आपको प्यार एवं चाहत के बंधनों में बांधने वाली रहेगी। हालांकि इस सप्ताह आपको धन लाभ जरूर मिलेगा। किन्तु सितारों की हलचल यह बता रही है कि अचानक धन का नुकसान हो सकता है। अतः सावधान रखें। 

  •  श्री दुर्गा देवी को बर्फी का भोग लगााएं और सौभाग्य लक्ष्मी का व्रत रखें।
  •  नित्य प्रति भगवान के भोग और मंदिर में आरती के लिए घी का दान दें।

करियर के मामलों आपकी मेहनत असर दिखाने वाली रहेगी। जिससे संबंधित खेल एवं फिल्म एवं अभिनय की दुनियां में बहुत आगे रहेगे।

स्वादिष्ट व्यंजनों की रूचि के चलते आप जंकफूड़ों का इस्तेमाल इस सप्ताह अधिक कर सकते है। जिससे सेहत में कुछ विपरीत असर देखने को आपको मिल सकते है। अतः यदि आपने खान-पान के साथ आप अपने दिनचर्या में छोटे-छोटे व्यायामों को शामिल किए रहेंगे। तो, निश्चित तौर पर इस सप्ताह स्वास्थ्य में बड़ी कामयाबी हासिल होने के योग बन रहे हैं।

उनकी पहली नज़र का असर आप पर छाया रहने वाला रहेगा। जिससे उन्हें आपका मन दिन में निकट से और रात में सपनों में तलाशता रहेगा। उनके वास्ते आप अपने जीवन के रास्ते तथा लक्ष्यों को तय करने में लगे हुए रहेगे। प्यार में उनकी चाहत इस सप्ताह और बढ़ी हुई रहेगी। किन्तु अफसोस उनके रूठ जाने से तथा बात न करने से इस सप्ताह लव लाइफ में खलल पड़ सकता है।

रचनात्मक सोच और कार्य क्षेत्रों में बौद्धिकता तथा तकनीक कौशल का इस सप्ताह बड़ा सुन्दर ही लाभ मिलेगा। यदि आप खिलाड़ी है या फिर फिल्म की दुनियां में अपने करियर को निखारना चाहते हैं तो, प्रयास करे, बेहतरीन किस्म की सफलता मिलेगी। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करे हैं तो, निश्चित तौर पर बड़ी सफलता मिलेगी।

इस सप्ताह यदि आप किसी आधुनिक वाहन या फिर भवन की साज-सज्जा को बढ़ाने में संलग्न हैं तो, निश्चित तौर पर बड़ी सफलता की सौगात रहेगंी। कहीं न कहीं से धन लाभ जरूर मिलेगा। जिससे जीवन में खुशियों की सोगात मिलेगी। आप कुछ और चीजों को खरीदनें मे  सफल रहेगे। किन्तु अचानक धन का खर्च बढ़ सकता है।

सुहाने एवं बदलते हुए मौसम को अपने अंदाज से हसीन बनाने में सफल रहेगे। जिससे वैवाहिक जीवन और हसीन तथा खुशनुमा बना हुआ रहेगा। यदि आप किसी घर परिवार से जुड़े कार्यों को पूरा करना चाहते हैं तो, जीवन साथी का अच्छा साथ मिलेगा। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम दिनों उनकी नाराजगी व तन्नहाइयों से जकड़े हुए होगे।

तन की तंदुरूस्ती एवं मन की प्रसन्नता से इस सप्ताह बहुत कुछ अच्छा होता हुआ दिखाई दे रहा है। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में ज्यादा चटपटा खाने की आदतों से शरीर में कमजोरी या फिर पेट में जलन तथा शरीर में खुजली हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किन्तु मिलना और बिछुड़ना तथा अलग अंदाज में पेश आने के कारण कई बार परेशान हो सकते है। अतः सूझबूझ बनाएं रखें।

  •  हनुमान चालीसा का पाठ करें और पक्षियों को दाना एवं पानी दें।
  •  बंदरों को भीगे हुए चने जरूर खिलाएं। 

Q1. मेष राशि वालों के लिए 17 से 23 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह परिवार में खुशियां, धन लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं।

Q2. वृष राशि वालों को इस सप्ताह किन क्षेत्रों में लाभ मिलेगा?

An. वृष राशि वालों को करियर, प्रेम संबंध और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन, यात्रा और नए कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

Q3. मिथुन राशि वालों के लिए करियर के क्या संकेत हैं?

An. मिथुन राशि वालों को रचनात्मक कार्य, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, अभिनय और तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिलने के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं।

Q4. इस सप्ताह किन राशियों को धन लाभ के योग हैं?

An. मेष, वृष और मिथुन तीनों राशियों के लिए धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन अचानक खर्च या आर्थिक नुकसान की संभावना भी बनी रह सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

Q5. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंध मजबूत होंगे?

An. ग्रहों की स्थिति के अनुसार प्रेम संबंधों में आकर्षण और नजदीकियां बढ़ सकती हैं। हालांकि गलतफहमियों और रूठने-मनाने की स्थिति भी बन सकती है।

Q6. साप्ताहिक राशिफल में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?

An. इस राशिफल में स्वास्थ्य, लव लाइफ, करियर, आर्थिक स्थिति, वैवाहिक जीवन, सारांश और ज्योतिषीय उपायों का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है।

Q7. इस सप्ताह कौन से ज्योतिषीय उपाय लाभकारी रहेंगे?

An. भैरव चालीसा, हनुमान चालीसा पाठ, घी दान, तेल दान, पक्षियों को दाना-पानी देना और बंदरों को भीगे चने खिलाना शुभ माना गया है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *