साप्ताहिक राशिफल 16-22 अगस्त 2026: मेष से कन्या तक भविष्यफल

Table of Contents

मानसिक तनाव तथा भाग दौड़ के बाद कामयाबी 

पहले 48 घंटे में सर के बैक वाले हिस्से में दर्द या भारीपन आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। अधिक रात तक लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन में देखने से आपकी नींद कमजोर बनी रहेगी।

प्यार और चाहत के रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को ना बढाएं। यदि लव पार्टनर फोन तुरंत ना उठाएं तो, उसमें अनावश्यक हस्ताक्षेप और शक ना करें। सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी दिखाने से दूर रहें।

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही आपके ऊपर अचानक दफ्तर के कई कामों को पूरा करने का दबाव बना हुआ रहेगा। सहकर्मियों की आपसी राजनीति से दूर रहें।

पूंजीगत निवेश में आपको अचानक लाभ होगा। यदि आप ने अंधाधुंध ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में अपने दोस्तों को दिखाने के लिए पड़ गए हैं तो, यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। 

इस दौरान जीवनसाथी के सेहत की समस्याएं या घर की पुरानी कोई ऐसी बात जो ससुराल पक्ष से जुड़ी है, उसे लेकर परस्पर तनाव हो सकते हैं। उनकी बातों को बीच में काटने के बजाय ध्यान से सुनें।

  • बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाकर उनकी आरती करें। 

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ उथल-पुथल के बाद आप देखेंगे की कार्य व्यापार और शारीरिक मामलों में आप अच्छी स्थिति में पहुंच रहे हैं। कोर्ट नीति के बल से बहुत से बिगड़े काम बन जाएंगे। 

इंतजार खत्म नए अवसर मिलेंगे। आलस्य का त्याग करें 

शारीरिक और मानसिक सेहत में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। जिससे जुखाम खांसी मौसमी बुखार गले में जकड़न बदन दर्द हो सकता है। अधिक ठंड और अधिक गर्म पदार्थ का सेवन न करें।

सिंगल लोगों के जीवन में सोशल मीडिया या किसी पारिवारिक समारोह के दौरान किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

निजी और सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश समाप्त होगी। आपको कोई अच्छी नौकरी इस दौरान मिल जाएगी। यदि आप किसी व्यापारिक डील पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं तो, उसे पहले पढ़ ले।

संबंधित आमदनी वाले स्रोतों से आपकी आमदनी लगातार बढ़ती रहेगी। यदि सरकारी व निजी क्षेत्रों से कोई लेन-देन बाकी है, वहां पेमेंट रुकी हुई है तो, निश्चित तौर से जल्द पैसा मिलेगा।

पति-पत्नी के बढ़ते सहयोग के कारण घर परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। उनके सहयोग की आपको जरूरत महसूस होती रहेगी। दफ्तर में हुई खींचतान का गुस्सा घर में कतई ना निकालें।

उपाय: 

  • मंदिर में सफेद वस्तु में जैसे चावल दूध सफेद फल मिठाइयों का दान दें। 

यह समय आपको आगे उठाने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या किसी प्रबंधन मार्केटिंग चिकित्सा आदि के क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं तो, सुस्ती यदि छोड़ देंगे तो, सफलता आपके कदमों में रहेगी। 

किसी को कुछ कहने से पहले सोच समझ लेना चाहिए 

सप्ताह के 48 घंटे तक कुछ घर परिवार संतान से जुड़े हुए मामलों में ओवर थिंकिंग के कारण आपकी नींद देर रात तक गायब रह सकती है। जिससे सेहत में थकान और चिड़चिड़ापन बना रहेगा।

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत और विश्वास बढ़ेगा संबंधों की ट्यूनिंग बहुत अच्छी बनी रहेगी। यदि पहले आप में कोई खटपट हो गई है तो वह समाप्त होगी। संबंधों में सुखद एहसास होगा।

यदि आप नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए इंटरव्यू की तैयारी में है तो, इस सप्ताह आपके प्रयास सफल होंगे। कोई बड़ी खुशखबरी आपकी झोली में आ सकती है। 

जोखिम भरे क्षेत्र जैसे रातों-रात पैसा दुगना करने लॉटरी और किसी ऐप के द्वारा पैसा बढ़ाने के जो झूठे वादे हैं, उनसे दूर रहे, नहीं आपकी गाढ़ी मेहनत की कमाई गलत जगह फंस सकती है।

जीवन को शानदार बनाने और घर गृहस्थी से जुड़े कई कामों को पूरा करने में इस समय आप सफल रहेंगे। क्योंकि जीवन-साथी का साथ भरपूर मिलता रहेगा।

 गाय को हरा चारा इस हफ्ते लगातार खिलाते रहे और घर से निकलते वक्त मिश्री जरूर खाएं। 

चंद्रमा का गोचर स्पष्ट बता रहा है कि इस समय आपको अपने बोलचाल की भाषा में कटुता का प्रयोग नहीं करना है जो आपका सबसे बड़ा सफलता का मंत्र है विरोधी और शत्रु को भी आपकी मधुर भाषा शैली से आपके हो सकते हैं।

दिल के साथ दिमाग से, काम लेने की जरूरत 

48 घंटे तक कार्य और व्यापार के क्षेत्र में बढ़ती हुई जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव और शरीर में पानी की कमी होने की शिकायत हो सकती है। पेट खराब होना और सर दर्द या पिछले हिस्से में कहीं दर्द होना हो सकता है। 

निजी संबंधों में बहुत अधिक भावुक होना या पार्टनर पर अपना हक जताने से आपको बचाना जरूरी है। क्योंकि वह अपनी जिंदगी को थोड़ा सा जीने का आपसे स्पेस मांग रहे हैं तो, उन्हें जरूर स्पेस दें। 

इस सप्ताह की शुरुआती दिनों से राजनीतिक सामाजिक जीवन कला अनुसंधान मीडिया चिकित्सा फिल्म अनुसंधान प्रबंधन के क्षेत्र में बढ़िया करियर की शुरुआत हो सकती है।

इस दौरान आपको क्रय विक्रय तथा संबंधित सेवाओं से लाभ होता रहेगा। हाल की किसी पुराने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के अचानक गड़बड़ होने से कुछ बड़े खर्चों की लिस्ट आपके सामने आ सकती है।

पति-पत्नी के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको शालीनता से बात करनी चाहिए। उनका सम्मान जरूर करें, उन्हें भी वक्त दे और सुने हंसी और मजाक भरे अंदाज में कुछ बातें करें।

  • भगवान शिव को दूध और गंगाजल सोमवार के दिन जरुर चढ़ाएं और मलयागिरी चंदन अर्पित करें। 

इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं के साथ ही अपनी जमीनी हकीकत और प्रैक्टिकल लाइफ के बीच तालमेल बैठाने की जरूरत रहेगी। यह सप्ताह आपकी परीक्षा ले सकता है, आपका धैर्य और बौद्धिकता हर एक पहलू को सुधारने वाली रहेगी। 

 क्रोध और गुस्से से बचें, अन्यथा सम्मान खराब हो सकता है।

लगातार टेबल पर लैपटॉप की स्क्रीन तथा फोन की स्क्रीन पर आंख गड़ा कर बैठने के कारण आंखों का दर्द शरीर में बैक पेन, थायराइड होने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में थोड़ी देर काम करने के बाद इधर-उधर टहलें।

प्रेम संबंधों में किसी भी बात पर जिद करना और अपनी बात पर अड़े रहना, आपके लिए मुसीबत बन सकता है। जिससे संबंध खराब हो सकते हैं। यदि आपने कुछ गलती की है तो, उसे माफी मांगने में संकोच न करें। बातचीत का रास्ता पूरी तरह से बंद ना करें।

और व्यापार के क्षेत्र में जो अंदर खाने एक राजनीत चल रही है, उससे आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकालकर अपने सीनियर को बता सकते हैं।

इस दौरान किसी भूमि या भवन की खरीद को अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे। यदि कोई पुराना लोन ले रखा तो, उसे चुकाने का रास्ता निकलेगा। आर्थिक रूप से आप कदम-कदम पर इस सप्ताह मजबूत होते रहेंगे। 

पुत्र और पुत्री के शैक्षिक स्तर को अच्छा करने को अग्रसर रहेंगे। इस सप्ताह जीवनसाथी की सलाह से उनके लिए कोई बढ़िया कोचिंग लगा सकते हैं। वीकेंड पर जीवनसाथी के साथ किसी नाते रिश्तेदारी में जाने का प्लान कर सकते हैं।

  • एक चुटकी कुमकुम तांबे के लोटे में डालकर उसने जल भर ले और भगवान सूर्य की तरफ मुंह करके खड़े होकर के उन्हें जल दें। 

इस सप्ताह चंद्रमा ने आपके मन को ऊर्जा दे दी है। जिससे आप अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका प्राप्त करेंगे। पहले आपको सुस्ती महसूस होगी। किंतु उसके बाद लक्ष्य आपको मिलेंगे। 

मनोवांछित आर्थिक उन्नति के अवसर 

बढ़ते हुए भाग दौड़ के कारण और धूल तथा मिट्टी प्रदूषण के कारण श्वसन रोग, त्वचा से जुड़ी बीमारी आंखों में इन्फेक्शन यह चीज आपको परेशान कर सकती हैं और बाद ऐसे में आपको सोच समझकर चलना पड़ेगा। 

जो लंबे समय से रिलेशनशिप में चल रहे हैं, उनकी पुराने यादें पुनः ताजी होगी। और सोशल मीडिया और तकनीक माध्यमों से लगातार आपकी बातचीत होती रहेगी। पुरानी कड़वाहट दूर होगी।

बैंकिंग प्रबंधन वकालत मार्केटिंग कंसल्टेंसी काउंसलिंग आदि के क्षेत्र में यदि आप अपने करियर को साबित करना चाहते हैं, तो इस दौरान कूटनीतिक भाषा का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद बना रहेगा। यहां सोच समझ कर ही कदम बढ़ाने की जरूरत है।

इस सप्ताह कहीं ना कहीं से धन लाभ जरूर होगा। यदि आप कहीं दूर दराज के क्षेत्र में व्यापार करते हैं तो, आपके कारोबार का मुनाफा बढ़ेगा। घरेलू खर्चों में अचानक बढ़त हो सकती है। जिससे आपका बजट अप एंड डाउन होता रहेगा।

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही पति-पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार मिलता रहेगा। जिससे एक दूसरे के लिए सम्मान भाव से काम करते रहेंगे। परस्पर एक दूसरे के साथ विश्वास बढ़ने से वैवाहिक जीवन और अच्छा बना रहेगा। 

  • गाय को हरा चारा और 100 ग्राम गुड़ खिलाएं तथा घर से निकलते वक्त हरी इलायची खाकर निकलें। 

आपका प्रयास सफल होगा। यह समय सही ढंग से निर्णय लेने और सोच समझ कर आगे बढ़ने का है। यदि आप अपने स्तर पर कार्य व्यापार लव लाइफ वैवाहिक जीवन आदि सभी मोर्चे पर सोच समझ कर कदम बढ़ाते हैं तो, यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। 

Q1. 16 से 22 अगस्त 2026 मेष राशि वालों का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. मेष राशि वालों को शुरुआती दिनों में मानसिक तनाव और भागदौड़ का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रयासों के बाद कामयाबी मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में राजनीति से दूर रहना लाभदायक रहेगा।

Q2. वृषभ राशि के लिए 16 से 22 अगस्त 2026 कैसा रहेगा?

An. वृषभ राशि वालों के लिए नए अवसर मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आलस्य छोड़कर प्रयास करना सफलता की कुंजी रहेगा।

Q3. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An. मिथुन राशि वालों को बातचीत में कटुता से बचना चाहिए। करियर में सफलता के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जोखिम भरे निवेश और जल्दी पैसा दोगुना करने वाले दावों से दूरी बनाकर रखें।

Q4. कर्क राशि का 16 से 22 अगस्त 2026 का करियर राशिफल कैसा है?

An. कर्क राशि वालों के लिए मीडिया, कला, चिकित्सा, अनुसंधान, प्रबंधन और सामाजिक क्षेत्रों में नए करियर अवसर बन सकते हैं। भावनाओं के साथ व्यावहारिक सोच रखना जरूरी रहेगा।

Q5. सिंह राशि के लिए इस सप्ताह आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?

An. सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। भूमि या भवन से जुड़े काम आगे बढ़ सकते हैं और पुराने कर्ज को चुकाने का रास्ता बन सकता है।

Q6. कन्या राशि वालों के लिए 16 से 22 अगस्त 2026 कैसा रहेगा?

An. कन्या राशि वालों को आर्थिक उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और धन प्राप्ति के योग हैं। सही निर्णय और सोच-समझकर उठाया गया कदम सप्ताह को बेहतर बना सकता है।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *