साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
इस सप्ताह पांच राशियां होगी मालामाल,जान लीजिए अपनी राशि का हाल। क्या आपकी राशि उसमें शामिल है?
मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत? इस सप्ताह किस राशि वालों को होगा फायदा और किसको लग सकता है नुकसान? किसका स्वास्थ्य होगा डाउन और किसका रहेगा अच्छा? लव लाइफ और वैवाहिक जीवन मैं कौन होगा दुखी और कौन रहेगा प्रसन्न? कैरियर तथा धन मामलों में कौन रहेगा सफल और कौन रहेगा परेशान? किस राशि वालों को मिलेगी सुख शांति और कौन रहेगा दुखी? हमारे मंगल भवन के लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और जानिए इस सप्ताह के सितारे क्या कहते हैं? और क्या है आपके लिए खास उपाय?
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
इस राशि वालों को इस सप्ताह होगा कार्य और व्यापार में मुनाफा तथा वैवाहिक जीवन में बढ़ेगा आनंद।
स्वास्थ्य:
सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए अधिकांश शुभ परिणाम को देने वाला रहेगा। जिससे आप स्वस्थ बने हुए रहेंगे, आपके चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी। हालांकि सप्ताह के छठवें और सातवें दिनों में आपको कुछ सेहत में समस्याएं और पीड़ाएं परेशान कर सकती हैं। अतः अपने स्तर पर सूझबूझ को बनाए रखें तथा अनियमित खान-पान से बचें। ऐसा कोई कार्य और व्यवहार जिसमें चोट लगने का भय हो, वहां सुरक्षा कवच को जरूर धारण करें। तो इस सप्ताह आपका स्वस्थ सुखद रहेगा। ऐसा आपके सितारे संकेत दे रहे हैं। यदि आपने जरा सी लापरवाही की, तो इस सप्ताह के जो सितारों का शुभ फल है वह कमजोर हो जाएगा।
लव लाइफ:
इस सप्ताह के सितारों की चाल यह कह रही है कि आप अपने प्रेम संबंधों में इस सप्ताह के दूसरे दिन से ही नजदीकियों और मधुरताओं का एहसास करेंगे। आप उनके साथ रोमांटिक और उत्साहित बने हुए रहेंगे। यदि पहले कोई मिस अंडरस्टैंडिंग हो गई है तो, इस सप्ताह वह भी दूर हो जाएगी और आप उन्हें लेकर रोमांटिक और उत्साहित बने हुए रहेंगे। इस सप्ताह आप उन्हें कोई उनकी पसंद के वस्त्र आभूषणों को उपहार में दे सकते हैं। उनके साथ किसी मनोरंजन और बेहतर सुंदर स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि सप्ताह के बीच भाग में आपके संबंधों में तनाव और झगड़े की स्थिति हो सकती है सावधान रहिए।
करियर:
सितारों की चाल इस सप्ताह यह संकेत दे रही है कि, कार्मिक और व्यापारिक जीवन में इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण प्रगति मिलेगी। यदि आप खेल और फिल्म की दुनियां से जुड़े हुए हैं, यानी खिलाड़ी संगीत या कोई अभिनय करते हैं तो, निश्चित रूप से इस सप्ताह आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने की स्थिति बन रही है। हो सकता है नौकरी पेसा के क्षेत्र में आपको कोई खास जिम्मेदारी इस सप्ताह दे दी जाएं। जिससे आप को आगे बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलते रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपको काफी परिश्रम और तनाव भी हो सकता है। सावधान रहे।
आर्थिक स्थिति:
धन कमाने और उसे जुटाने के जो प्रयास हैं, इस सप्ताह सफल रहेंगे। हो सकता है कि, यदि आप किसी वित्तीय संस्थान के महत्वपूर्ण पदों में बैठे हुए हैं तो, उसे मुनाफे की ओर बढाने की कोई खास बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ हो सकती है। यानी आपके कार्मिक और व्यापारिक रणनीति का हिस्सा इस सप्ताह कुछ ऐसा रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। हालांकि सप्ताह के पांचवें या छठवें दिन अचानक ही आपका खर्च अधिक बढ़ सकता है। आपको जिससे यह महसूस होगा कि, आपका जो धन का स्तर है वह कमजोर हो रहा है। हालांकि पूंजीगत निवेश और विदेश से जुड़ी यात्राओं की कोई बात इस सप्ताह बन सकती है।
वैवाहिक जीवन:
वैवाहिक जीवन के मामलों में यह सप्ताह अत्यंत सुंदर और सामंजस्य से युक्त रहेगा। जिससे अपने गृहस्थी को आप चमकाने में सक्षम रहेंगे और इस सप्ताह कोई वैवाहिक तथा धार्मिक आयोजनों को अंतिम रूप देने में सफल हो सकते हैं। उनके साथ किसी धार्मिक और मनोरंजन से जुड़ी यात्राओं सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। यदि वैवाहिक मामलों में कोई तनाव है, तो वह दूर होंगे। हालांकि धैर्य रखने की जरूरत बनी रहेगी। वही यह सप्ताह ऐसे युवक और युतियों के लिए अच्छा रहेगा। जो विवाह के योग हैं, उनके विवाह की चर्चाएं इस सप्ताह फाइनल मूड में पहुंच सकती हैं।
सारांश:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में बहुत महत्वपूर्ण तथा सुखद परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वही लव लाइफ और करियर के क्षेत्र में भी इस सप्ताह आपको अधिकांश शुभ परिणाम मिलेंगे। यानी आर्थिक मोर्चे पर हो, चाहे वैवाहिक मोर्चे पर हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ा कोई दूसरा मामला हो, यहां आपको बहुत बड़ी सफलता दिखाई दे रही है। यानी 80 से 90% इस सप्ताह आपकी सफलता की स्थिति बन रही है।
उपाय:
- भगवान सूर्य नारायण को जल लाल चंदन कनेर का फूल और अर्क का फूल उन्हें अर्पित करना चाहिए।
- गरीब बच्चों में मीठे प्रसाद को जरूर बांटे, इससे आपका कल्याण होगा।
- ऊं श्री सूर्याय नमः इस मंत्र का 11 बार कम से कम जाप करें।
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
इस सप्ताह होगा धार्मिक यात्रा का लाभ। करियर के क्षेत्र में मार ले जाएंगे बाजी। तथा अचानक हो सकता है आपको धन का लाभ।
स्वास्थ्य:
इस सप्ताह के सितारों की चाल आपके स्वास्थ्य को थोड़ा सा कमजोर कर सकती है। जिससे आपको सेहत में कमजोरी का एहसास हो सकता है। लेकिन यह जल्द ही समाप्त होने के संकेत दे रही है। इस सप्ताह की तीसरे दिन से ही आपका स्वास्थ्य सुंदर और सुखद रहेगा। जिससे आपको यह महसूस होगा कि कमजोरी हट गई है और आप अच्छे सेहत के स्वामी बन गए हैं। यानी आपके खान-पान का जो क्रम है वह आपको तंदुरुस्त करने वाला रहेगा और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कहीं ना कहीं आप स्वस्थ को लेकर अधिक सजक रह सकते हैं। जिससे आप जीवन का आनंद लेते रहेंगे।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में मधुरता का एहसास बना हुआ रहेगा। जिससे आपको उनके प्रति उत्साह और उमंग बनी हुई रहेगी। इस सप्ताह आप उन्हें कुछ वक्त देंगे और उन्हें भी समझेंगे तथा उनके विचारों और भावनाओं का सम्मान भी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि पहले आपको ऐसा लग सकता है कि, आप उनके साथ किसी मनोरंजन के लिए जा रही है। किंतु उनका सहयोग नहीं मिल रहा है, इससे आप कुछ हताश और निराशा रहेंगे। लेकिन सप्ताह के दो-तीन दिन बीतने के बाद आप उनके साथ मधुरता का और निकटता का एहसास करेंगे। जिससे रोमांटिक वार्ताओं का दौर बना हुआ रहेगा।
कैरियर:
निजी और सरकारी क्षेत्र में अपने करियर को उच्च उठाने को सोच रहे हैं तो, इस सप्ताह महत्वपूर्ण सफलता आपको मिलेगी। चाहे वह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र हो या फिर इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड से जुड़ा हुआ कोई मामला हो, फिल्म खेल और क्रिकेट की दुनिया में भी आप अपने करियर को उच्च मुकाम तक ले जाने में सफल होते दिखाई दे रहे है। हालांकि आपको यहां कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो, भी व्यावसायिक जीवन के लिए यह सप्ताह आनंद दायक बना रहेगा। लेकिन कुछ ऐसे मामले जो कि दूर दराज के क्षेत्र से जुड़े हैं, जहां आप व्यापार करते हैं, वहां समस्या हो सकती अतः सावधान रहे।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आप यदि वस्त्र आभूषण तथा सौंदर्य या किसी दैनिक वस्तुओं के प्रयोग के विक्रय में अपना लाभ देखते हैं या कोई अन्य व्यवसाय तथा नौकरी पेशा करते हैं तो, वहां से आपको मुनाफा मिलेगा। लेकिन यहां शुरुआती दिनों में आपको उसे मेंटेन करने में एड़ी से चोटी का बल लगाना पड़ सकता है। अतः सावधान रहें और कोई ऐसा कदम ना उठाएं, जिससे आपको आर्थिक नुकसान लग जाए। कुल मिला करके सितारों की चाल इस सप्ताह यह दर्शा रही है कि, आप धन कमाने में सफल रहेंगे। किंतु सूझबूझ को बनाए रखें।
वैवाहिक जीवन:
जीवनसाथी के साथ आपकी मधुरता तथा चाहत इस सप्ताह बनी हुई रहेगी। उनके साथ आप किसी तीर्थ स्थान या देशाटन के लिए जा सकते हैं। इस दौरान आप किसी रोमांटिक मूवी का आनंद भी ले सकते हैं। हो सकता है आप अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए उन्हें कोई कीमती उपहार दे दे। ऐसे जातक एवं जातिका जो शादी के योग्य हैं, सितारों की चाल उन्हें वैवाहिक सूत्रों से जोड़ने की खूबसूरत अवसर इस सप्ताह दे रही है। यानी वैवाहिक जीवन हसीन और खुशनुमा बना रहेगा। लेकिन परस्पर सामंजस्य को कमजोर न होने दे। अन्यथा संबंधों में तनाव और झगड़ा परेशान कर सकते हैं।
सारांश:
इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। इसी प्रकार लव लाइफ में आपको वांछित परिणाम मिलेंगे। किंतु सावधानी बनाकर चले करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन कमाने में इस सप्ताह आप आंशिक रूप से कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में हंसी-खुशी के पल रहेंगे। हालांकि सारांश के रूप में यह कहा जा सकता है कि, आपको इस सप्ताह अधिकांश सफलता के संदेश मिल रहे हैं। जिससे आप 50 से 80% अपने क्षेत्र में सफल रहेंगे। लेकिन 100% सफलता के लिए आपको कुछ उपाय जरूर करना चाहिए।
उपाय:
- इस सप्ताह आपको उपाय के तौर पर भगवान शिव को गंगाजल और कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।
- उन्हें सुगंधित इत्र भी अर्पित करें तथा चंदन लगाकर के चावल चढ़ायें।
- कुत्तों को दूध रोटी जरूर खिलाएं।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
इस सप्ताह चमकेगी आपकी किस्मत। शुरुआत से ही कोई अच्छी सफलता अर्जित करने के लिए यात्रा में जा सकते हैं।
स्वास्थ्य:
शारीरिक तंदुरुस्ती इस सप्ताह आपकी बनी हुई रहेगी। आप प्रसन्न तथा तंदुरुस्त बने हुए रहेंगे। हालांकि सप्ताह की शुरुआती और अंतिम दिनों में आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूर बनी हुई रहेगी। अन्यथा आपकी सेहत में सुस्ती और पीड़ाओं का दौरा आ सकता है। जिससे आप हैरान और परेशान रहेंगे। अतः सूझबूझ से चलें तो, निश्चित रूप से इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं में अद्भुत वृद्धि के अवसर इस सप्ताह दिखाई दे रहे हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न होता रहेगा। हालांकि आप सप्ताह के दो दिनों में विशेष रूप से सावधानी रखें, यहां आपको कोई चोट तथा पीड़ा हो सकती है।
लव लाइफ:
निजी संबंधों की मधुरता को बढ़ाने के विशेष अवसर आपको शुरुआती दिनों से मिलते रहेंगे। जिससे आप उनके साथ किसी फिल्म को देखने के लिए जा सकते हैं, तथा अपना एंटरटेन वहां कर सकते हैं। हालांकि आपको इस दौरान कुछ तनाव और झगड़ों की स्थिति देखने को मिल सकती है। अतः सूझ-बूझ से चलें। अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं और आपकी सूझबूझ जल्द ही असर दिखाएंगी। जिससे निजी संबंधों में मधुरता का स्तर बढ़ा हुआ रहेगा। साथी आपके नंबर को ब्लॉक भी नहीं करेगा। अन्यथा आपका नंबर साथी ब्लैक लिस्ट में डाल सकता है।
करियर:
सप्ताह के सितारों की चाल यह दर्शा रही है कि, निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर को चमकाने के विशेष अवसर मौजूद रहेंगे। जिससे आपको इस सप्ताह किसी पुरस्कार के लिए नामित किया जा सकता है। आप पुरस्कारों में प्राथमिकता की पहली सूची में शामिल रहेंगे। चाहे वह खेल जगत से जुड़े हुए पुरस्कार हो, या सेवा और लेखन तथा बैंकिंग और इंजीनियरिंग से जुड़े हुए क्षेत्र हो, आपको इस सप्ताह विशेष रूप से सफलता की स्थिति बन रही है। अतः अपने प्रयासों को कमजोर ना करें तो, सफलता आपसे दूर नहीं है हालांकि छोटी-छोटी कठिनाइयों से इंनकार नहीं किया जा सकता है। यदि आप लापरवाह रहेंगे तो, सफलता से पीछे रह सकते हैं।
आर्थिक स्थिति:
वित्तीय स्थिति को इस सप्ताह सुधारने में आपको महत्वपूर्ण कामयाबी मिलेगी। जिससे आपका धन लाभ पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहेगा। आप धन को संग्रहित करने और जीवन स्तर को कुछ उठाने में सफल रहेंगे। जिससे आपका मनोबल उच्च बना हुआ रहेगा। आपकी नगदी पूंजी का स्तर इस सप्ताह बढ़ा हुआ रहेगा। हो सकता है, किसी अचल संपत्ति को आप खरीदने में सफल रहें। जिससे आपका लाभ बढ़ेगा। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं तो, सितारों की चाल बता रही है कि, कुछ सावधानी के साथ चलें तो निश्चित रूप से आपको बड़ी कामयाबी इस सप्ताह मिल सकती है। अन्यथा आर्थिक मोर्चे में नुकसान हो सकता है।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी के मध्य सूझबूझ और मेल की वजह से इस सप्ताह आपका दांपत्य जीवन मधुरता से युक्त रहेगा। जिससे घर परिवार में सकारात्मक और शुभ वातावरण बना हुआ रहेगा। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय के साथ ही सम्मान और उनकी भावनाओं की कद्र करते रहेंगे। जिससे वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना हुआ रहेगा। यदि आप माता-पिता हैं और अपने संतान के हाथ पीले करना चाह रहे हैं तो, इस क्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण कामयाबी मिलेगी। क्योंकि किसी रिश्तेदार के साथ दांपत्य जीवन से जोड़ने के लिए चर्चाएं अंतिम दौर तक जा सकती हैं।
सारांश:
इस सप्ताह के सितारों की चाल बता रही है कि आप स्वास्थ और लव लाइफ दोनों क्षेत्रों में यदि थोड़ा सा सामंजस्य स्थापित किए हुए रहेंगे तो; यहां आपका काम बनेगा। वहीं नौकरी तथा व्यापारिक जीवन को सफल बनाने के लिए आपको अपने स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक जरूर करना चाहिए। आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए उसे पर अमल करना चाहिए। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है, वैवाहिक जीवन अच्छा तो रहेगा। किन्तु यहां आपको तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय
- इस सप्ताह भगवान गणपति को दूर्वा अंकुर चढ़ाना चाहिए।
- मार्ग में प्याऊ और छाया की व्यवस्था करना चाहिए। जहां तनिक कोई पथिक ठहर सके और जंगली जीव भी पानी पी सके।
- गाय को हरा चारा भरपेट आपको इस सप्ताह खिलाते रहना चाहिए।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
कर्क राशि वाले इस सप्ताह करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में रहेंगे परेशान। स्वस्थ हो सकता है कमजोर रखें अपना ध्यान।
स्वास्थ्य:
सेहत के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह के सितारों की चाल आपकी सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए कुछ सावधानियों की तरफ संकेत कर रही है। यानी आप अपने खान-पान के प्रति लापरवाह बिल्कुल ना रहे; ठंडा गरम से बच्चे और कोई ऐसे पदार्थ तले भुने मसाले तथा बाजार की इधर-उधर की चीजों को संतुलित होकर के ही खाएं, या उनसे पूर्ण रूप से बचें तो और अच्छा रहेगा। अन्यथा आपकी सेहत में पीड़ा तथा जुकाम आदि हो सकती है। अंतिम दिनों में आपकी सेहत सुखद और शानदार बनी हुई रहेगी। आप अच्छे सेहत के स्वामी रहेंगे।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में साथी की निकटता इस सप्ताह बढ़ती हुई रहेगी। जिससे आपका रुझान उनके प्रति बना हुआ रहेगा। और आप उन्हें कुछ खास किस्म के गिफ्ट दे सकते हैं। हालांकि इस दरमियान आपको कई बार कुछ सामाजिक और पारिवारिक विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिकता और साहस के साथ चलने की जरूरत रहेगी। जिससे मन में उत्साह प्रेम और विश्वास बना हुआ रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह हो सकता है कि, किसी वस्तु की खरीद और उसकी पसंद ना पसंद को लेकर आप अचानक रुष्ट हो जाएं। इसीलिए संबंधों की मधुरता को बनाए रखने के लिए आपको हर मोर्चे पर सतर्क रहना चाहिए।
कैरियर:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आप अपने करियर के क्षेत्र में एक पहुंचे हुए तथा सफल व्यक्तित्व के रूप में खुद को स्थापित करने में सफल रहेंगे। जिससे आपके उत्साह में कमी नहीं रहेगी। आप यदि उत्पादन और विक्रय के क्षेत्र से जुड़े हुए कोई उत्पादक या विक्रेता से जुड़े हुए हैं या आप किसी सामान को बनाते और उसे थोक में बेचते हैं तो, यहां भी आपको व्यापारिक मोर्चे पर सफलता की स्थिति मिल रही है। हालांकि आपको सावधान होना जरूरी है, कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपका कैरियर भी खराब हो जाए।
आर्थिक स्थिति:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, धन कमाने और उसे सही प्रयोग करने के लिए इस सप्ताह आपको अच्छे मौके बने हुए रहेंगे। आपका जो कार्य और कारोबार के क्षेत्र में धन रुका हुआ है वह प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आप किसी नई योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देने की सलाह संबंधित तथा सक्षम अधिकारों के मध्य कर सकते हैं। पूंजीगत निवेश में इस सप्ताह आपको विशेष किस्म का लाभ होने के संकेत सितारे दे रहे हैं। आप इस सप्ताह कोई भवन तथा आधुनिक वाहन को खरीदने में सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, शादीशुदा जीवन सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा। जिससे आपके मन और विचारों में उमंग और उत्साह बनी हुई रहेगी। हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ डाउन हो। जिससे आप कुछ हैरान और परेशान हो सकते हैं। यदि आप अपने संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों से जोड़ना चाह रहे हैं। तो सितारों की चाल इस सप्ताह आपको कोई बड़ी तथा खास कामयाबी को दिखा रही है। जिससे आप अपने घर में वैवाहिक योजना को अंतिम रूप देने की चर्चाओं को बढ़ते हुए, अंतिम रूप देने के प्रयास में इस सप्ताह सफल हो सकते हैं।
सारांश:
ग्रहों का गोचर यह संकेत दे रहा है कि, अपने स्वास्थ्य को सुखद रखने में बहुत हद तक सफल बने रहेंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी। हालांकि कहीं ना कहीं तनाव आ सकते हैं, यदि आप करियर के क्षेत्र में उन्नति कर हैं। चाहे वह बैंकिंग हो शासन से जुड़े हुए क्षेत्र हो, निश्चित रूप से आपको यहां सफलता जरूर मिलेगी। लेकिन पूरे मन से प्रयासों को जरूर करना चाहिए अन्यथा यह सप्ताह परेशानियों को देने वाला साबित हो सकता है।
उपाय:
- इस सप्ताह आप हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
- बच्चों में मीठा प्रसाद।को जरूर बांटना चाहिए।
- गरीब तथा अनाथ बच्चों को जो बन सके उन्हें सहयोग इस सप्ताह निश्चित रूप से करना चाहिए।
- भगवान सूर्य नारायण को जल देकर उन्हें प्रणाम करें।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
इस राशि वालों को इस सप्ताह मिल सकता है कोई बड़ा राजनीतिक लाभ। प्रेम संबंधों में रहे सावधान, अन्यथा हो सकता है संबंधों का नुकसान।
स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, सिंह राशि वालों को इस सप्ताह की शुरुआत से ही सेहत को सुधारने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। कोई रोग और पीड़ा हैं तो, उन्हें दूर करने में सफल रहेगे। हालांकि सप्ताह के दूसरे भाग में आपका स्वास्थ्य डाउन हो सकता है, जिससे आप परेशान रहेंगे। अतः अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। कोई ऐसे कार्य जहां पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा कवच को पहनना जरूरी हो, उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। अन्यथा आपको चोट लगने का भय हो सकता है। अतः सावधान होकर के ही कोई कार्य करें। स्वास्थ्य के संदर्भ में आपको अच्छे परिणाम निश्चित मिलेंगे।
लव लाइफ:
प्रेम संदर्भ में देखा जाए तो, इस सप्ताह आपको मधुर परिणाम जरूर मिलेंगे। हालांकि साथी के मध्य जो चाहत का ग्राफ है, वह इस दौरान आपकी बातचीत और एटीट्यूड के कारण घट सकता है। अतः उन्हें अप्रिय ना कहें। अन्यथा संबंधों में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में भाग्य बस पुनः आपको प्रेम संबंधों में साथी की तरफ से सकारात्मक संकेत प्राप्त होते रहेंगे। आप उनके साथ हो सकता है किसी स्थान में फिल्म देखने लिए जा सकते हैं।
कैरियर:
कार्मिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल आपको शानदार परिणाम को दिखा रही है। चाहे वह राजनीतिक जीवन हो या फिर कोई अन्य क्षेत्र हो, इस सप्ताह आपको महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। हो सकता है कि, वरिष्ठ और संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा हो और आपको किसी पुरस्कार के लिए नामित किया जा सकता है। हालांकि महत्वपूर्ण बात यह है कि, इस सप्ताह आपके करियर के लिए काफी उठापटक देखना पड़ सकता है। कठिन संघर्ष और परिश्रम के बाद ही आपको सिविल सेवाओं और कार्मिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, आप अपने पूंजीगत निवेश को सफल बनाने में ज्यादा मुस्तैद बने हुए रहेंगे। जिससे आपका धन लाभ और बढ़ेगा। यदि आपने किसी को उधार में पैसे दे रखे हैं तो, पुनः उनके प्राप्त होने के योग इस सप्ताह दिखाई दे रहे हैं, हालांकि आपको इस दौरान कुछ सावधान रहने की जरूरत भी रहेगी। यानी धन मामलों में लाभ को कायम रखने के लिए आपको ऐसे पहलुओं का ध्यान देना है, जहां से नुकसान की ज्यादा संभावनाएं हैं। हालांकि आपको तकनीक चिकित्सा आईटीआई खनन तेल गैस आदि के क्षेत्र से महत्वपूर्ण धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं।
वैवाहिक जीवन:
दांपत्य जीवन के आंगन में खुशियों की सौगात इस सप्ताह के सितारे देने वाले रहेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ आप घुले मिले हुए रहेंगे। जिससे घर परिवार का वातावरण शानदार और सुखद बना हुआ रहेगा। हालांकि कई बार घर के कामों को पूरा करने और जिम्मेदारियां को निभाने में आपको एक दूसरे से तनाव से बचना चाहिए। क्योंकि सप्ताह के दूसरे और तीसरे भाग में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिससे आप परेशान हो। यदि कोई वैवाहिक कार्यक्रम को आप अंतिम रूप देना चाह रहे है तो, सितारों की चाल आपको यहां सफलता के संकेत दे रही है।
सारांश:
इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपकी किस्मत तो साथ देती रहेगी। किंतु आपको सावधानी से चलने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि कोई भी ऐसे कदम ना उठाएं जो, आपके स्वास्थ्य तथा लव लाइफ के साथ ही आपके करियर को नुकसान देने वाले हो। हालांकि कहीं ना कहीं आपको इसका लाभ भी मिलेगा। यानी ऐसे क्षेत्र जो कमीशन खनन तथा चिकित्सा और गुप्तचर तथा राजनीतिक कामों से जुड़े हुए हैं, वहां सफलता जरूर मिलेगी।
उपाय:
- आपको भगवान सूर्य को अर्ध देकर उनके मंत्रों का 21 बार श्री सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए।
- गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं, साथ में थोड़ा सा आटा और 100 ग्राम गुड़ भी खिलाएं।
- पक्षियों को दाना जरूर डालें।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026
सितारे इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही आपको कोई बहुत बड़ा लाभ देगे। शत्रुओं पर विजय सिद्ध होगी।
स्वास्थ्य:
सितारों की चाल इस सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपको सकारात्मक और वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि सप्ताह की शुरुआती दिनों में कहीं ना कहीं आपको स्वास्थ्य मामलों में सावधान रहने की जरूरत रहेगी। संतुलित दिनचर्या का असर इस सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन मे बहुत अच्छा असर लाने वाला रहेगा। हालांकि इसके पश्चात सेहत में रोग और पीड़ा होने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में आपको जहां काम के साथ आराम का भी ध्यान रखना होगा। वहीं पर आपको सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं करना है। अपने से बड़े बुजुर्ग जो स्वास्थ्य के नियम को बताते हैं, शास्त्रों में जो नियम मिलते हैं उनका पालन जरूर करें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति मधुरता और सामंजस्य का एहसास बना हुआ रहेगा। साथी को लेकर इस सप्ताह आप अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जिससे उनकी चाहत और विश्वास आपके प्रति और मजबूत बनता रहेगा। इस सप्ताह के चौथे और पांचवें दिन आपके साथी को लेकर तनाव और उनके साथ कहां सुनी हो सकती है। अतः एक दूसरे की भावनाओं का आदर और सम्मान करें। जिससे संबंधों में कोई दरार और झगड़ा उत्पन्न ना हो। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आप रिश्तो में रोमांटिक बने हुए रहेंगे। एक दूसरे के प्रति चाहत तथा लगाव बना हुआ रहेगा।
कैरियर:
सितारों की चाल करियर के दृष्टिकोण से इस सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली रहेगी। जिससे आप यदि सिविल परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या फिर निजी क्षेत्र में अपने करियर को संभालने में लगे हैं तो, इस दौरान आपको कोई बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगेगी। लेकिन ध्यान यह रखना है कि अपने रुचि के अनुसार करियर का चुनाव करें और उसकी दक्षताओं को अर्जित करने में आलस्य न करें। व्यापारिक जीवन में इस सप्ताह महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यदि आप किसी चीज के उत्पादक एवं विक्रेता हैं या निर्माता कंपनी है तो, निश्चित रूप से इस सप्ताह आपको भाग दौड़ तथा कठिनाइयों के बाद थोड़ा सा लाभ जरूर मिलेगा।
आर्थिक स्थिति:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आप अपने आय के जो स्रोत हैं उनसे अच्छा धन कमाने में सक्षम रहेंगे। लेकिन शुरुआती दिनों में आपको नुकसान की संभावना बन रही हैं। इसलिए सावधान रहें, हालांकि सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन में आपको पुनः अच्छा लाभ मिलेगा और आपकी तरक्की होगी। आर्थिक रूप से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिससे जीवन स्तर सुंदर और शानदार बना हुआ रहेगा। पूंजीगत यदि आप निवेश करना चाह रहे हैं तो, सितारों की चाल इस सप्ताह अनूठे परिणाम को दर्शा रही है। लेकिन कंपनी की वैधता को जरूर जांच लें, तभी कोई अंतिम निर्णय लें।
वैवाहिक जीवन:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद और शानदार बनाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको संतान सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। ऐसे जातक और जातिका जो शादी के योग्य हैं, इस सप्ताह उनके हाथ पीले होने के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। यानी सगाई या शादी हो जाने की स्थिति बहुत ही प्रबल है। अतः इस परिपेक्ष्य में ऐसे लोगों के मध्य चर्चाएं जोर पकड़ सकती हैं जो, संबंधों को आपको बता रहे हैं, उनके साथ आपकी अहम चर्चाएं इस सप्ताह जारी रहेगी।
सारांश:
इस सप्ताह के सितारों की चाल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए सारांश रूप में यह निकालकर आ रहा है कि, आपको स्वास्थ्य संदर्भ में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लेकिन आप खान-पान के साथ ही सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें। वहीं निजी संबंधों में लव लाइफ में साथी आपको चाहेगा आपका लवर आपसे दूर नहीं जाएगा। लेकिन कहीं ना कहीं तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, करियर में भी सफलता मिलेगी। लेकिन यहां कठिनाइयों के बाद आपको सफलता मिलेगी। इसी प्रकार धन मामलों में लाभ होगा। लेकिन थोड़ा सा परेशानियां जरूर आएंगी सावधान रहें।
उपाय:
- भगवती दुर्गा देवी को सुगंधित लाल पुष्प अर्पित करें।
- दुर्गा चालीसा का पाठ उनके सम्मुख दिया जलाकर करें।
- उन्हें बर्फी का भोग लगाकर बच्चों में बांटे।
- बंदरों को भीगे हुए चने जरूर खिलाएं।

साप्ताहिक राशिफल तुला राशि 12 से 18 अप्रैल 2026
होगा धन मामलों में बेहतरीन लाभ। करियर के क्षेत्र में सर्वोत्तम सफलता की स्थिति बन रही है। कानूनी वाद विवाद में आपको विजय श्री हासिल होगी।
स्वास्थ्य:
सितारों की चाल आपकी सेहत को तंदुरुस्त रखने वाली बनी हुई रहेगी। आपके चेहरे की सुंदरता को चार चांद इस सप्ताह लग सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। हालांकि इस सप्ताह के पहले चौथे और पांचवें दिन आपको अपने खान-पान का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। अन्यथा आपको सेहत में पीड़ाएं हो सकती हैं। जिसमें गुप्त पीड़ा और कमजोरी आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह निश्चित परिणाम को देने वाला रहेगा।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत और मुस्कुराहट के अवसर रहेंगे। संबंधों में नजदीकियों के बढ़ने के कारण आप प्रसन्न होते रहेंगे और उनके साथ रोमांस भरी और मां को तथा दिल को छू लेने वाली बातों का सिलसिला इस सप्ताह और तेज हो सकता है। हो सकता है आप कहीं उनके साथ वंचित फिल्म देखने के लिए या प्रदर्शनी आदि में जा सकते हैं जहां पर पसंदीदा वस्तुओं की खरीद संभव है। हालांकि सप्ताह के चौथे और पांचवें दिन साथी के साथ अचानक तनाव होने के कारण वह आपसे रुष्ट हो सकते हैं तथा आपके फोन को भी ब्लॉक कर सकते हैं तथा सावधान रहें।
कैरियर:
निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने की जो आपकी लालसा है वह पूर्ण रहेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर किसी इंजीनियरिंग और चिकित्सा आदि के क्षेत्र से जुड़े हैं या परामर्श के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो, सितारों की चाल संकेत दे रही है कि, इस सप्ताह आपको कोई बहुत बड़ी कामयाबी मिल सकती है। जिससे आप सफल तथा पहुंचे हुए नेता अभिनेता तथा परामर्श दाताओं के रूप में अपनी पहचान लोगों के मध्य बनाने में सफल रहेंगे। लेकिन यहां आपको कठिन परिश्रम के साथ-साथ कुछ तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है। अतः साहस बनायें रखें।
आर्थिक स्थिति:
सितारों की चाल आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपके लिए सुंदर तथा सुखद परिणाम को दर्शा रही है। जिससे आपको कहीं ना कहीं से धन लाभ अवश्य होगा चाहे। वह लाभ की मात्रा थोड़ी ही क्यों ना हो। यदि आपका कहीं कोई धन रुका हुआ है तो, उसके मिलने के बहुत अच्छे चांस इस सप्ताह बन रहे हैं। यदि आप अदालत चिकित्सा खनन उत्पादन और बैंकिंग तथा ट्रैवल टूर या विदेश की यात्रा से जुड़े हुए हैं। या फिर वाहन तथा अन्य उत्पादकों के निर्माता एवं विक्रेता है तो, इस सप्ताह आपको निश्चित रूप से बड़ा धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। पूंजीगत निवेश में लाभ रहेगा। लेकिन आपकी लापरवाही के कारण कई बार जो आर्थिक लक्ष्य है, आप उनसे पीछे रह सकते हैं।
वैवाहिक जीवन:
पति-पत्नी मिलकर इस सप्ताह अपने घर को सुंदर और आकर्षक बनाने में लगे हुए रहेंगे। इस सप्ताह आप कोई वांछित तथा आधुनिक चार पहिया वाहन खरीद सकते हैं। यदि भवन को बनवाना चाह रहे हैं या फिर उसे खरीदना चाह रहे हैं, तो इस क्षेत्र में भी सितारों की चाल आपको सफलता की स्थिति दर्शा रही है। अतः पूरे मन के साथ प्रयासों को जारी रखें तो, निश्चित रूप से आपको कहीं ना कहीं से धन लाभ अवश्य होगा। किसी रिश्तेदारी या मित्रों के यहां पत्नी के साथ जा सकते हैं।
सारांश:
सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करना चाहिए। अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें। वहीं निजी लाइफ लव रिलेशन में आपके साथी के मध्य सकारात्मक परिणाम और रोमांटिक वार्ताओं का लाभ मिलेगा। लेकिन यहां भी तनाव हो सकते हैं, सावधानी बना रखें। करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता रहेगी। वैवाहिक जीवन प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा। लेकिन ऐसी बातों से बचें जो, संबंधों के लिए हाँनिकारक हो, कुल मिलाकर के यह सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देगा। लेकिन लापरवाह बिल्कुल ना रहे।
उपाय:
- भगवान शिव को जल तथा दूध से स्नान कराकर उन्हें चंदन और पुष्प तथा चावल अर्पित करें।
- शिवाय नमः मंत्र का जाप आप 21 बार अवश्य करें और भगवान को प्रणाम करें।
- गाय को हरा चारा खिलाएं 100 ग्राम गुड़ तथा रोटी भी दें।
साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि 12 से 18 अप्रैल 2026
इस सप्ताह आप हो सकते हैं मालामाल। कोई नया आधुनिक वाहन आप खरीदने में सफल हो सकते हैं।
स्वास्थ्य:
शारीरिक तंदुरुस्ती और चुस्ती आपकी बनी हुई रहेगी। जिससे आप पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने कामों को करने में सक्षम बने हुए रहेंगे। हालांकि कहीं ना कहीं जो पीड़ाओं की स्थिति है, उससे बचने की जरूरत भी बनी रहेगी। निजी स्वास्थ्य की बात करें तो इसमें कहीं ना कहीं उतार चढ़ाव की स्थिति बन सकती है । अतः तामसिक आहारों के सेवन से बचने का पूरा परिवार प्रयास करें। कोई ऐसा भोजन और तरल पदार्थ या तामसिक पदार्थ का प्रयोग ना करें, जो आपकी सेहत को आने वाले दिनों में चौपट करके रख दें। ऐसे संगति से आपको निश्चित रूप से बचने की सलाह दी जाती है।
लव लाइफ:
संबंधों में आपको उनका ख्याल रखना पड़ेगा और उनकी बातों को भी सुना पड़ेगा। यानी उन्हें भी समझे और वक्त दें। तो इस सप्ताह आपका लव और रिलेशन रोमांस और चाहत से भरा हुआ रहेगा। हालांकि कहीं ना कहीं संबंधों में इस महीने सितारों की चाल तनाव और लड़ाई झगड़े को दे सकती है। अतः ऐसी बातों से बचें जो संबंधों की निकटता और मधुरता को कमजोर करने वाली हो और लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं। यानी सितारों की चाल से यह स्पष्ट है कि, आपको प्रेम संबंधों में अच्छे तथा सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लेकिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान जरूर करें।
कैरियर:
बैंकिंग, न्यायालय, रेलवे परिवहन, इंजीनियरिंग तथा सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्र में जो आप कार्य कर रहे हैं या फिर इन क्षेत्रों में अपने करियर को निखारना चाह रहे हैं। चाहे वह सरकारी क्षेत्र हो या निजी क्षेत्र निश्चित तौर पर आपको शुभ तथा सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने सूझ्बुझ के दायरे को कमजोर ना करें तो, यह सप्ताह करियर में नई ऊंचाइयां और सफलताओं की सौगात को देने वाला रहेगा। यदि नौकरी की तलाश में है तो, इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। व्यापारिक जीवन में इस सप्ताह महत्वपूर्ण प्रगति के अवसर रहेंगे।
आर्थिक स्थिति:
अर्थ कमाने के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी सोच से अधिक कामयाबी को अर्जित करने में सफल रहेंगे। यानी आपकी किस्मत चमकेगी और आप धन के संबंधों में मालामाल हो जाएंगे। बहुत बड़ी आपको सफलता मिल सकती है, चाहे वह उत्पादन और विक्रय के क्षेत्र हो, खनन इंजीनियरिंग या मोटर व्हीकल तथा सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े हुए क्षेत्र हो, आपको बहुत बड़ी कामयाबी इस सप्ताह सितारों की चाल देने वाली रहेगी।
वैवाहिक जीवन:
दांपत्य जीवन के आंगन में इस सप्ताह हंसी-खुशी के पल रहेंगे। जिससे शादीशुदा जीवन में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और घर आँगन में संतान की किलकारियां गूंजेगी। जिससे सकारात्मक को वातावरण बढ़ता हुआ रहेगा। कुल मिलाकर के वैवाहिक जीवन के आंगन में एक दूसरे के प्रति चाहत और रोमांस बना हुआ रहेगा। हो सकता है कि, इस सप्ताह आप किसी धार्मिक और वैवाहिक आयोजन को अंतिम रूप देने में सफल रहे। परिवार में ऐसे सदस्य जो शादी के योग्य हैं, उनके लिए आप प्रयासरत रहेंगे और सफलता की स्थिति बन रही है।
सारांश:
सारांश के रूप में इस सप्ताह के सितारों की चाल संकेत दे रही है कि, आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज न करें। अन्यथा आपकी सेहत में समस्याएं हो सकती हैं, वही लव लाइफ और आर्थिक मोर्चे पर आपको सफलता बहुत बड़ी मिलने की स्थिति दिखाई दे रही है। लेकिन तनाव से बच्चे और कोई ऐसा माहौल क्रिएट न करें जिससे नुकसान हो, वैवाहिक जीवन के आंगन में संतान सुख की स्थिति दिखाई दे रही है। जिससे घर परिवार का वातावरण सकारात्मक और सुहाना बना रहेगा। किसी धर्म और वैवाहिक कार्यो की तरफ आपका रूझान बढ़ा हुआ रहेगा।
उपाय:
- हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें ।
- हनुमान जी की प्रसन्नता के लिए श्री हनुमते नमः इस मंत्र का काम से कम 21 बार जाप अवश्य करें।
- श्री सूरज नारायण को अर्घ्य दे, और उन्हें प्रणाम करें।
- कुत्तों को दूध और रोटी खिलायें।
साप्ताहिक राशिफल धनु राशि 12 से 18 अप्रैल 2026
कार्य और व्यापार के क्षेत्र में होंगे सम्मानित, मिल सकता है कोई पुरस्कार। प्रेम संबंधों में साथी के साथ अचानक डेट्स के मैसेज मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य:
सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारों की चाल यह बता रही है कि, पहले शुरुआती दिनों में आपकी सेहत में नरमी और सुस्ती का दौरा आ सकता है। अपने कार्य और व्यापार के साथ जीवन का संतुलन बनाए रखें। जिससे सेहत खराब ना हो, आपको पौष्टिक और संतुलित आहारों का सेवन जरूर करना चाहिए। हालांकि सप्ताह के बीते तीन से चार दिनों के बाद आपकी सेहत पुनः स्वस्थ और सुंदर बनी हुई रहेगी। जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता दिखाई दे रहा है। कुल मिलाकर के स्वास्थ्य के लिहाज से सितारों की चाल आपको निश्चित परिणाम को दर्शा रही है, अतः सेहत के प्रति लापरवाह बिल्कुल ना रहें।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में इस सप्ताह अचानक ही साथी के साथ मधुर संवादों का दौर बना हुआ रहेगा। एक दूसरे को प्यारे-प्यारे मैसेज भेज कर रोमांटिक पलों का एहसास करते रहेंगे। हालांकि कई बार आप उन्हें हल्के में ले लेंगे। जिससे संबंधों में तनाव भी उत्पन्न हो सकता है। अतः उनके साथ घूमने जाएं और उन्हें भी समय दे, सबसे विशेष बातें हैं कि, एक दूसरे का सम्मान करें और अपने विश्वास को कमजोर ना करें। उन्हें यह विश्वास बना हुआ रहे कि आप उनके लिए बेहतरीन और सबसे अच्छे लव पार्टनर हैं। जिससे आपका यह सप्ताह सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा।
कैरियर:
इस सप्ताह आपको अपने करियर में छोटे-छोटे लक्ष्य को निर्धारित करके उन पर ध्यान देना चाहिए। और एक योजना बद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए। जिससे आपको संबंधित निजी और सरकारी क्षेत्रों में करियर को उच्च बनाने में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो, इस सप्ताह के सितारे आपको बहुत ऊंचाई तक ले जाने की स्थिति को दर्शा रहे हैं। व्यापारिक समकक्षों के साथ व्यापार के अवसरों को तलाशने में और उन्हें बढ़ाने की बैठक इस सप्ताह हो सकती है। कुल मिलाकर के कैरियर और व्यापार के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कई बार तनाव और परेशानियों को ला सकता है। लेकिन धैर्य और बौद्धिकता से चलें तो आपको लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति:
सितारों की चाल से इस सप्ताह ज्ञात हो रहा है कि, धन कमाने के आपके प्रयास इस सप्ताह बहुत हद तक सफल रहेंगे। तथा पूंजीगत निवेश में आपको सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जिससे आपको निश्चित तौर से लाभ होगा। हालांकि सप्ताह के शुरुआती दिनों में अचानक ही आपका आर्थिक लाभ बढ़ सकता है। अतः अनावश्यक खर्च को कम करें और आय के स्रोतों को विकसित करने पर पूरा ध्यान केंद्रित करते रहें। जिससे इस सप्ताह आपको निश्चित तौर से बड़ा मुनाफा मिल सकता है और आपकी माली हालत पहले से बेहतरीन और अच्छी रहेगी।
वैवाहिक जीवन:
सितारों की चाल वैवाहिक जीवन को सुखद और शानदार बनाने की स्थिति को दर्शा रही है। इस सप्ताह साथी के हाव-भाव और उनके सहयोग के लिए आप उन्हें कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। हो सकता है आप उन्हे कहीं वांछित स्थान में मनोरंजन के लिए इस सप्ताह ले जा सकते हैं और वस्त्र आभूषण उनके पसंद के अनुरूप इस सप्ताह आप खरीद सकते हैं। हालांकि छोटी-छोटी बातों में तनाव उत्पन्न होने के आसार भी दिखाई दे रहे हैं। अतः साथी को सम्मान दें और उनके भरोसे को कमजोर ना करें, जिससे उन्हें आपके प्रति आत्म ग्लानी और अविश्वास उत्पन्न हो जाए।
सारांश:
इस सप्ताह के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है कि, आपको स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए लापरवाह नहीं रहना चाहिए तथा अपने खान-पान में पौष्टिक आहारों ताजे फलों और हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। लव लाइफ और कैरियर तथा धन मामलों में आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता मिलेगी। लेकिन उनकी बातों को नजर अंदाज न करें, योजनाओं पर जरूर अमल करें, वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। लेकिन छोटी-छोटी बातों में तनाव भी हो सकते हैं, अतः धैर्य और बौद्धिकता से काम लें।
उपाय
- भगवान शनि को सरसों का तेल अर्पित करें और उनके मंदिर में दीपदान करें।
- बच्चों को मीठे प्रसाद बांटे जिसमें मीठी रेवड़िया भी हो सकती हैं।
- श्री शनिश्चराय नमः इस मंत्र का कम से कम 21 बार जाप करें।
साप्ताहिक राशिफल मकर राशि 12 से 18 अप्रैल 2026
स्वस्थ रहेंगे तंदुरुस्त बढ़ेगी और चेहरे की रौनकता रहेगी । खेल और प्रतियोगी क्षेत्र में मिल सकता है बेहतरीन सम्मान।
स्वास्थ्य:
इस सप्ताह के सितारों की चाल है बता रही है कि, आप शारीरिक सेहत और मानसिक सेहत से तंदुरुस्त बने हुए रहेंगे। आपके चेहरे की रौनकता बनी हुई रहेगी। जिससे आप का व्यक्तित्व और चेहरा आकर्षक और सुंदर बना हुआ रहेगा। यदि पहले के कोई रोग हैं, तो वह दूर होते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन हल्के व्यायामों और योगासनों को करना ना भूलें अन्यथा इस सप्ताह के तीसरे चौथे दिन में सेहत में कुछ कमजोरी का एहसास आपको हो सकता है। जिससे आप परेशान हो सकते हैं। हालांकि यहां कोई बहुत बड़ा शारीरिक बदलाव और नुकसान नहीं रहेगा। कुल मिलाकर के आपकी सेहत अच्छी और सुंदर बनी हुई रहेगी।
लव लाइफ:
इस सप्ताह आप उनके साथ कुछ खास समय बिताएंगे और सुखद तथा रोमांटिक पलों का एहसास करते रहेंगे। लव पार्टनर प्यारे-प्यारे मैसेज भेजकर आपको अपनी ओर आकर्षित करता रहेगा। एक दूसरे का विश्वास और भरोसा इस सप्ताह बढ़ता ही जायेगा। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि, वह आपको हल्के में ले रहे हैं। आपकी बातों को समझ नहीं रहे हैं, जिससे संबंधों में तनाव और मुश्किलों का दौर शुरू हो सकता है। अतः इस बात का पूरा ख्याल रखें कि, एक दूसरे की भावनाएं आहत न हो। जिससे संबंधों की मधुरता बरकरार रहे।
कैरियर:
इस सप्ताह आपको अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उनकी तरफ बढ़ने के महत्वपूर्ण अवसर बने हुए रहेंगे। चाहे आप खेल और फिल्म की दुनिया से जुड़े हुए हो या फिर किसी अन्य क्षेत्र में आपकी रुचि हो, यानी जो आपकी रुचि के क्षेत्र हैं, वहां आपको इस सप्ताह कोई श्रेष्ठ सफलता और पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। सितारों की चाल ऐसे संकेत दे रही है कि, आप कार्य और व्यापार के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता इस सप्ताह अर्जित करने में सक्षम बने हुए रहेंगे। हालांकि सप्ताह के छठवें और सातवें दिन आपको इस लक्ष्य को अर्जित करने में तनाव और कठिनाइयां तथा चुनौतियां भी आ सकती हैं। सावधान रहें।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह के सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आप अपने धन स्तर को उच्च करने में सफल रहेंगे। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाह रहे हैं तो, वहां भी आपका मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि कुछ लेन-देन के मामलों में इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको चुनौतियां आ सकती हैं। लेकिन आपकी बौद्धिकता और साहस के कारण आपको यहां लाभ होता दिखाई दे रहा है। जिससे आप इस सप्ताह किसी भूमि और भवन को खरीद सकते हैं। यदि आप आधुनिक तथा आकर्षक कोई वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो, उसमें भी आप सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन:
सितारों की चाल से यह मालुम हो रहा है कि, शादीशुदा जीवन इस सप्ताह एक दूसरे के प्रति आनंदित और सुखमय बना हुआ रहेगा। आप उनके साथ किसी धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कामों को पूरा करने में लगे हुए रहेंगे। आप राजनीतिक या कोई सामाजिक जीवन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं या फिर कोई मंत्री या नेता है तो, वहां भी आपको परस्पर एक दूसरे का साथ मिलता हुआ रहेगा। संतान सुख के योग इस सप्ताह बहुत अच्छे बन रहे हैं। यानी संतान की मधुर किलकारी से आपका घर आंगन गूंज उठेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
सारांश:
इस सप्ताह सेहत को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को उच्च करने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में उनके मध्य हंसी खुशी का दौर जारी रहेगा। जिससे संबंधों में एक दूसरे के प्रति लगाव और चाहत बना हुआ रहेगा। करियर में महत्वपूर्ण सफलता तथा धन लाभ होने के आसार इस सप्ताह बना रहे हैं। वैवाहिक जीवन में परस्पर मधुरता बनी हुई रहेगी। जिससे यह सप्ताह आपके लिए विशेष और खास रहेगा।
उपाय:
- अपने आंगन में तुलसी का पौधा रखें और उसे नियमित रूप से जल चढ़ाएं।
- भगवान के मंदिर जाकर वहां पर आर्थिक और शारीरिक सहयोग दें।
- भगवान को प्रणाम करके मीठे प्रसाद अर्पित करें और ब्राह्मणों को कुछ दक्षिणा देकर के प्रणाम करें।
साप्ताहिक राशिफल कुंभ राशि 12 से 18 अप्रैल 2026
सितारों की चाल भेज सकती है विदेश। विदेश यात्रा के खास मौके रहेंगे विद्यमान। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर हो सकते हैं परेशान।
स्वास्थ्य:
सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, सितारों की चाल है बता रही है कि, आपको इस सप्ताह के पहले और दूसरे दिन खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। यानी कार्य और व्यापार के साथ अपने शारीरिक संतुलन को बनाए रखने के लिए आराम के क्रम को अवरुद्ध न करें। अन्यथा स्वास्थ्य में नुकसान लग सकता है। हालांकि इसके बाद आपका स्वास्थ्य सुंदर और तंदुरुस्त बना हुआ रहेगा। आप अच्छे सेहत के स्वामी रहेंगे। ऐसी कोई कार्य जिसमे चोट का भय हो या सुरक्षा कवच पहनना जरूरी हो, वहां सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए आवश्यक कवच को धारण करें। अन्यथा चोट भी उत्पन्न हो सकती है। यानी सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम को देने वाला रहेगा।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में उनके साथ इस सप्ताह आप वांछित स्थान में घूमने के लिए जा सकते हैं। वांछित फिल्म और मनोरंजन हेतु कुछ समय उनके साथ आप बिता पाएंगे। यानी इस सप्ताह आप डेट्स पर अचानक जा सकते हैं। तथा प्यारे-प्यारे मैसेज उन्हें भेज कर उनका मन बहला सकते हैं। संबंधों में यद्यपि इस सप्ताह मिश्रित परिणाम मिल रहे हैं। कहीं ना कहीं मनमुटाव और उतार-चढ़ाव की स्थिति दिख रही है। जिससे आप उन्हें हल्के में लेंगे और संबंधों में अचानक तनाव की स्थिति आ सकती है। हालांकि कहीं ना कहीं आपको सावधानी से चलने की जरूरत है, उन्हें भी समझे और वक्त दें।
करियर:
इस सप्ताह निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर को ऊंचाई तक ले जाने के अवसर विद्यमान रहेंगे। चाहे वह खेल और फिल्मी दुनियां हो या फिर इंजीनियरिंग और अध्ययन तथा अध्यापन से जुड़े हुए क्षेत्र हों, आपको इस सप्ताह महत्वपूर्ण सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी आपको इस सप्ताह वांछित सफलता मिलेगी। लेकिन चुनौतियां भी बढ़ी हुई रहेगी। इससे घबराए नहीं धैर्य और साहस बनायें रखें तो, सफल रहेंगे। व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र में भी बढ़त की स्थिति बन रही है। अतः अपने प्रयासों को कमजोर ना करें। निश्चित रूप से इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति:
सितारों की चाल से यह संकेत मिल रहे हैं कि, धन कमाने और जुटाने में इस सप्ताह आपको व्यापक उन्नति और प्रगति मिलती रहेगी। यदि आप कोई उद्योग धंधे लगाना चाह रहे हैं और उनसे मुनाफा कमाने को तत्पर हैं तो, प्रयास करें सफल रहेंगे। यानी आपका मुनाफा इस सप्ताह जरूर होगा। लेकिन कठिन स्थिति बन रही है। पूंजीगत निवेश में आपको सावधानी के साथ चलने से जरूर लाभ होगा। यदि आपने किसी को कोई उधार में धन दे रखा है तो, उसके इस सप्ताह के तीसरे चौथे दिन तक मिल जाने के बहुत अच्छे चांस बन रहे हैं। कुल मिलाकर के आर्थिक क्षेत्र में आपको मुनाफा मिलेगा लेकिन सूझबूझ को कमजोर ना करें।
वैवाहिक जीवन:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह के तीसरे चौथे दिन से आप अपने जीवन साथी से मिलने के लिए तत्पर रहेंगे। यदि आप कहीं दूर दराज प्रवास कार्य और व्यापार के लिए करते है तो, इस सप्ताह के तीसरे या चौथे दिन वापसी बन रही हैं, जिससे आप उससे मिलकर प्रसन्न होंगे। घर परिवार के कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक और वैवाहिक कार्यो को पूरा करने में सक्षम बने हुए रहेंगे। अतः प्रयासों को जारी रखें तो, वैवाहिक जीवन शानदार बना हुआ रहेगा। यदि पहले कोई खटपट हो गई है तो, इस सप्ताह समाप्त होगी। छोटी-छोटी बातों को पड़कर ना बैठे तो, वैवाहिक जीवन मधुर बना हुआ रहेगा।
सारांश:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा। लेकिन आपको अपने खान-पान का ध्यान देने की जरूरत रहेगी। लव लाइफ और करियर के लिहाज से देखें तो, यहां भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन बौद्धिकता से चलें धन कमाने और जुटाने के जो प्रयास हैं वह सफल रहेंगे। लेकिन अचानक आपका अर्थ में व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सद्भाव दिखेगा जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
उपाय:
- भगवान सीताराम चंद्र जी को पुष्प माला चढ़ाएं और कपूर से उनकी आरती करें।
- हरे राम हरे कृष्ण मंत्र का जाप कम से कम 21 बार जरूर करें।
- अपने मस्तक पर हल्दी का टीका लगाएं और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर प्रणाम करें।
साप्ताहिक राशिफल मीन राशि 12 से 18 अप्रैल 2026
इस सप्ताह मीन राशि के जातक मालामाल बने हुए रहेंगे। आपकी किस्मत चमकेगी। कोई बहुत बड़ा आपको लाभ और सम्मान मिल सकता है।
स्वास्थ्य:
अपने शारीरिक क्षमताओं को उच्च करने में आप सफल रहेंगे और बेहतरीन स्वास्थ्य के आप मालिक बने हुए रहेंगे। यदि कोई पहले के रोग और पीड़ाएं हैं तो, वह समाप्त होने के संकेत दे रही हैं। अतः सूझबूझ और नियमित दिनचर्या के क्रम को अवरुद्ध ना करें। जिससे आपका स्वास्थ्य खिला हुआ और सुखद बना रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह के मध्य भाग में आपके स्वास्थ्य में पीड़ाएं तथा शारीरिक और मानसिक परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक तनाव और शारीरिक पीड़ा के चलते स्वास्थ्य में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। अतः ऐसे खानपान से बचे जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हों। सेहत के दृष्टिकोण से सप्ताह अच्छा रहेगा, लेकिन लापरवाह ना रहे।
लव लाइफ:
लव और रिलेशन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, इस सप्ताह के सितारे शुरुआत से ही आपको शानदार सफलता की स्थिति को दर्शा रहे हैं। जिससे उनके साथ मधुर वार्ताओं का क्रम बना हुआ रहेगा। आप उन्हें डेट्स में अचानक सरप्राइज दे सकते हैं। संबंधों को लेकर कुछ समझौते और बदलाव को भी इस सप्ताह आप स्वीकार करने में पीछे नहीं रहेंगे। हो सकता है कि, उनके साथ किसी खास फिल्म और मनोरंजन के स्थान मैं जाएंगे। अभिप्राय यह है कि, आपकी लव लाइफ इस सप्ताह बेहतरीन रहेगी और उनके मध्य परस्पर सद्भाव और विश्वास विकसित होता रहेगा। जिससे आप संबंधों में एक दूसरे के निकट रहकर रोमांटिक बने हुए रहेंगे।
करियर:
नौकरी पेसा के दृष्टिकोण से यह सप्ताह सुखद और शानदार परिणाम को दिखा रहा है। जिससे आप निजी और सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने में सफल रहेंगे। यदि आप पुलिस और सेना के कामों से जुड़े हुए हैं। तो यहां भी आपको महत्वपूर्ण तथा वांछित सफलता की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको कोई बड़ा पुरस्कार दिया जा सकता है। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। यदि आप ऐसे युवा या युवती हैं, जो रोजगार की तलाश में है तो, इस सप्ताह प्रयास करें तो, रोजगार जरूर मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्र में आपकी सफलताएं और लाभ दोनों बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह धन कमाने की कोशिश से रंग लाने वाली रहेगी। आपको इस सप्ताह आय के स्रोतों से वांछित लाभ मिलेगा। बाजार में आपकी प्रतिष्ठा बनी हुई रहेगी। यदि आप यदि विक्रेता हैं जैसे मोटर वाहन और सप्लाई चैन के अंतर्गत जो उधार दिया जाता है, उसमें जो धन फंसा है, वह आपको मिलेगा। उधार में दिया हुआ धन इस सप्ताह मिल सकता है। आय के जो स्रोत है वह दर्शा रहे हैं कि, आपकी आमदनी और लाभ बढ़ना तय हैं। जिससे जीवन स्तर उच्च उठेगा और आप मनोवांछित सुख सुविधाओं को जुटाने में सफल रहेंगे।
वैवाहिक जीवन:
सितारों की चाल से यह ज्ञात हो रहा है कि, इस सप्ताह आप शादीशुदा जीवन में काफी मधुरता का एहसास करेंगे। पति-पत्नी के मध्य चाहत और परस्पर विश्वास के मौके बने हुए रहेंगे। जिससे आपके मन और विचारों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और चाहत मजबूत बना हुआ रहेगा। घर परिवार में किसी ऐसे सदस्य की शादी करवाना चाह रहे हैं जो, शादी के योग्य है तो, इस दिशा में आपको अच्छी खासी प्रगति मिलती हुई दिखाई दे रही है। यानी धार्मिक और मांगलिक आयोजनों के इस सप्ताह बहुत अच्छे मौके आपके पास विद्यमान रहेंगे। किंतु यह आपके विवेक पर है कि, आप उनका प्रयोग किस तरह से करते हैं।
सारांश:
इस सप्ताह सितारों की चाल से जो संकेत मिल रहे हैं उससे ज्ञात हो रहा है कि, आप अच्छे सेहत के मालिक रहेंगे। लेकिन आपको अपने खान-पान के प्रति सतर्क रहना है, लव लाइफ और करियर के क्षेत्र में इस सप्ताह महत्वपूर्ण सफलता और वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सम्मान मिलने की उम्मीदें बन रही है। आर्थिक मोर्चे पर सफल होते दिखाई दे रहे हैं। जिससे आपको इस सप्ताह कोई बड़ा धन लाभ मिल सकता है, कोई यदि धन रुका हुआ है तो, उसके भी मिलने के आसार बने हुए हैं।
उपाय:
- मंदिर जाकर भगवान के नित्य प्रति दर्शन करें उन्हें प्रणाम करें।
- राधा कृष्ण और सीताराम दरबार में सुगंधित पुष्प मालाएं अर्पित करें।
- पक्षियों को दाना डालें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. 12 से 18 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल कैसा रहेगा?
An. इस सप्ताह का राशिफल अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। विशेष रूप से मेष, मिथुन, वृश्चिक, मीन और तुला राशि वालों को धन लाभ और सफलता के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Q. इस सप्ताह किन राशियों को धन लाभ होगा?
An. इस सप्ताह मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। निवेश और व्यापार में भी सफलता मिल सकती है।
Q. क्या इस सप्ताह करियर में सफलता मिलेगी?
An. हाँ, कई राशियों के लिए करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों को नए अवसर और प्रमोशन मिलने की संभावना है।
Q. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा?
An. इस सप्ताह अधिकांश राशियों के प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन कुछ राशियों (जैसे सिंह और कर्क) को रिश्तों में थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा।
Q. स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह कैसा रहेगा?
An. स्वास्थ्य सामान्य रूप से ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ राशियों को सप्ताह के मध्य में हल्की समस्याएं हो सकती हैं।
Q. इस सप्ताह के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
An. इस सप्ताह सूर्य, शिव, गणपति और हनुमान जी की पूजा विशेष लाभकारी रहेगी। साथ ही जरूरतमंदों को दान करना और मंत्र जाप करना शुभ फल देगा।
Q. क्या इस सप्ताह यात्रा के योग बन रहे हैं?
An. हाँ, कई राशियों जैसे मिथुन, वृष और कुंभ राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित हो सकते हैं।




