साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई 2026 तुला राशि
संतान पक्ष को पढ़ाने लिखाने में गहरी दिलचस्पी रहेगी। अचानक ही कोई रूका हुआ धन मिल सकता है।
स्वास्थ्यः
मन की मुस्कान एवं चेहरे की शान आपके सेहत का हाल दूर से बताने वाली रहेगी। आप बड़े ही रूतबे के साथ पेश आयेगे। यानी रोगप्रतिरोध क्षमताओं का बेहतरीन लाभ रहेगा। हालंाकि सप्ताह के शुरूआत में कुछ ऐसी आशंका बन रही हैं। जिससे स्वास्थ्य में कुछ गिरावट की आशंका प्रबल होती हुई दिखाई दे रही है।
लव लाइफ
मन की उत्सुकता एवं चाहत तथा प्यार भरी निहागों का कुछ ऐसा इशारा जो उनके प्रति अचानक ही आकर्षण को बढ़ाने वाली रहेगी। जिससे आपका दिल उन्हें सपनों में ढू़ढ़ने लगेगा। हालांकि सप्ताह के पहले दो दिनों में कुछ ऐसी बातों से बचें जो कि, लव लाइफ के दृष्टिकोण से हाॅनिप्रद हो, क्योंकि इस दौरान रिश्तों में अचानक ही तनाव बढ़ सकते है।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
करियरः
कार्य एवं व्यापार में इस सप्ताह व्यापक बढ़त करने के लिए सक्षम अधिकारियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। जिससे आगामी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। नौकरी की तलाश में जो युवक हैं, उन्हें प्रयासों को तेज करना चाहिए सफलता के योग बन रहे है। सप्ताह के पहले दो दिनों में कुछ परेशान रहेगे। अतः सावधान रहें तो अच्छा होगा।
आर्थिक स्थितिः
आय के कुछ और स्रोतों को विकसित करने पर मंथन हो सकता है। यद्यपि धन मामलों में सप्ताह के शुरूआत से कुछ परेशान रहेगे। अतः सूझबूझ रखें, अन्यथा आप परेशान हो सकते हैं। किन्तु सप्ताह के तीसरे दिन से आपके लाभ का स्तर बहुत आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे है। अतः पूरे मन एवं विश्वास के साथ अपने कार्य को संभालने में आलस्य न करें, तो वांछित लाभ मिल सकता है।
वैवाहिक जीवनः
जीवन साथी का सहयोग और आपके प्यार की भावना गृहस्थ जीवन को सुखद एवं शानदार बनाने वाली रहेगी। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। वैसे इस सप्ताह के पहले एवं दूसरे दिन में आपको कुछ कामों को लेकर एक दूसरे पर आरोप एवं प्रत्यारोप दे सकते है। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें, अन्यथा आप कुछ परेशान हो सकते हैं।
सारांशः
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को दुरूस्त करने के कुछ अंदाज एवं मौके रहेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। हालांकि अपने खान-पान पूरा ध्यान दें। लव एवं रिलेशन के संदर्भों में आपको थोड़ा सावधानी की जरूरत रहेगी। आपके मन एवं विचारों में वांछित तरक्की की स्थिति बनी हुई रहेगी। वित्तीय पहलुओं को साधने में इस सप्ताह व्यापक प्रगति के अवसर रहेगे।हालंाकि सप्ताह के पहले भाग में अचानक धन व्यय एवं उससे जुड़े मामलों में तनाव हो सकते हैं। अतः सूझबूझ कायम रखें।
उपायः
- हरे कृष्णा हरे राम मंत्रों का जाप करें।
- पक्षियों को दाना डालें और उनके लिए पानी रखें।
- मार्ग में प्याऊ की व्यवस्था करें।
साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई 2026 वृश्चिक राशि
किसी भूमि एवं भवन को खरीने में सफलता की स्थिति बन रही है। आधुनिक चार पहिया वाहन क्रय करने के अच्छे चांस बन रहे है।
स्वास्थ्यः
सप्ताह के शुरूआती दिनों में सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते है। इस दौरान श्वसन तंत्र के रोग एवं पीड़ा परेशान कर सकते है। नियमित दिनचर्या से किनारा न करें, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। क्योंकि आप अपनी आदतों के कारण हल्के व्यायाम एवं योग से किनारा कर सकते है। जिससे सेहत में रोगप्रतिरोध प्रभावित हो सकता है। वैसे इस सप्ताह के तीसरे दिन से आपको सेहत के संदर्भों में सुखद परिणाम रहेगे।
लव लाइफ
प्यार एवं चाहत का चढ़ता हुआ ग्राफ एवं आपका बढ़ता हुआ जुनून निश्चित तौर पर बहुत ही उपयोगी एवं प्रभावशाली बना हुआ रहेगा। जिससे आप उन्हें अत्याधिक चाहेंगे। उनके बिना एक पल भी रहना आपको मुश्किल लगेगा। हालाँकि इस सप्ताह के शुरूआत में आपको धैर्य एवं विश्वास के साथ चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा संबंधों की चमक फीकी पड़ सकती है। क्योंाकि सप्ताह के दो दिन कठिन है।
करियरः
नौकारी पाने एवं उसकी तलाश की कोशिशों को इस सप्ताह बहुत ही महत्पूर्ण सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस सिलसिले में आप दूर दराज के क्षेत्रों की यात्रा में जा सकते है। वैसे आजीविका से जुड़े कार्यों में इस सप्ताह छोटी-छोटी चुनौतियों को छोड़ दें तो, अच्छा खासा लाभ आपको इस सप्ताह मिलेगा। चाहे वह निजी एवं सरकारी क्षेत्र हो या फिर अन्य कोई दूर-दराज के मामलें हो।
आर्थिक स्थितिः
कहीं न कहीं से पूंजी को बढ़ाने के सिलसिले में किसी खास आदमी के साथ मुलाकात संम्भव है। जिससे आपके धन लाभ का स्तर बढ़ेगा। यदि आप किसी वाहन एवं बने हुए मकान को खरीदना चाह रहे है। तो संबंधित व्यक्ति का अचानक मूड़ बदल सकता है। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। अन्यथा परेशान हो सकते है।
वैवाहिक जीवनः
पारिवारिक स्नेह और चाहत के कुछ ऐसे अवसर रहेगे। जिससे दाम्पत्य जीवन का चाहत और विश्वास परवान चढ़ेगा। हालंाकि आपको इस बात का ध्यान देना है कि, कुछ ऐसी बातों को न कहें जिससे उनका सम्मान खराब हो रहा हो। क्योंकि जिससे आपको कही न कहीं नुकसान की स्थिति बढ़ सकती है। और संबंधों में चाहत कमजोर स्तर पर जा सकती है।
सारांशः
इस सप्ताह सेहत को बेहतरीन बनाने की दिशा में आप कुछ चूक सकते है। जिससे कार्य एवं व्यापार पर भी असर हो सकता है। यानी स्वास्थ्य जिससे अच्छा रहता है। चाहे वह योग एवं प्राणाम हो, उन्हे अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। लव एवं रिलेशन के संदर्भों में देखें तो, इस सप्ताह उनसे दिल एवं मन की बातों को साझा कर सकते है। धन कमाने के दृष्टिकोण से आपको कुछ परेशान होना पड़ सकता है। यानी अच्छे मन से प्रयास करें तो, इस सप्ताह आपकी स्थिति बहुत कुछ संभल सकती है।
उपायः
- आदिदेव महादेव को दूध एवं गंगाजल से स्नान करवायें।
- बच्चों को मीठी रेवड़िया बांटे।
- गाय को हरा चारा एवं 100 ग्राम गुड़ तथा आटा खिलाएं।
साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 मई 2026 धनु राशि
राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में इस सप्ताह कोई बड़ा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अतः पूरे मन से प्रयासों को जारी रखें तो, सफल रहेगे।
स्वास्थ्यः
फुर्तीला एवं छरेहरा बदन जीवन में आत्मबल एवं विश्वास को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे आप प्रसन्न होते रहेगे। इस सप्ताह के पहले भाग से ही आप खूबसूरत बने हुए रहेगे। आपके शरीर की ताकत दिनों-दिनों बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वैसे इस सप्ताह के चैथे दिन आपको कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि, शरीर में जुकाम एवं बुखार तथा हल्का सिर दर्द बन रहा है,
लव लाइफः
निजी रिश्तों में बढ़ता हुआ अपनापन आपके प्यार को और पक्का करने वाला रहेगा। जिससे आपकी अखियां जिससे लड़ी हुई हैं। वह आपके दिल में हरदम रह सकते है। हालांकि सप्ताह के बीच में कुछ ऐसे वाकियात हो सकते है। जहाॅ से तनाव पैदा हो जाएं। जिससे आपके प्यार को नज़र लग सकती है। यानी किसी पर आंख मूंद कर विश्वास बिल्कुल भी न करें।
करियरः
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में इस सप्ताह आप नम्बर वन में आ सकते है। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। अन्यथा आपको नुकसान लग सकता है। क्योंकि आपके करियर में जो ग्रोथ दिखाई दे रहा है। वह बहुत ही बड़ा एवं शानदार बन रहा है। जिससे आपको कार्य एवं वयापार में सम्मान मिलेगा।
आर्थिक स्थितिः
इस सप्ताह कुछ न कुछ पैसा जरूर मिलेगा। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। यानी जिन स्रोतों से आप पैसा कमाते हैं, चाहे वह सरकारी उपक्रम हो या फिर कोई निजी प्रतिष्ठान हो, इस सप्ताह वांछित लाभ की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। जिससे आप प्रसन्न होते रहेगे। पूंजीगत निवेश में लाभ के चांस है।
वैवाहिक जीवन
सुखमय पारिवारिक जीवन की तरफ इस सप्ताह आपके कदम बढ़ते हुए रहेगे। जिससे आप उन्हें भी वक्त देगे और समझेंगे। जीवन साथी आपके सुख एवं दुःख की साथी रहेगे। तथा एक दूसरे की परवाह करना आपके रिश्तों की मिठास को बढ़ाने वाला रहेगा। वैसे इस सप्ताह के बीच में कई बार आपको उनके सेहत को लेकर फिक्र हो सकती है।
सारांशः
स्वास्थ्य को सुखद एवं शानदार बनाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं में वांछित बढ़त के अवसर रहेगे। सप्ताह के बीच में सेहत में थकान एवं रोग हो सकते है। जीवन साथी को लेकर भी आप कुछ परेशान रहेगे। धन कमाने एवं जुटाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। करियर के मुकाम में किसी खास मोड़ में रहेगे।
उपायः
- सूर्य नारायण को अघ्र्यं दे, तथा ब्राह्मणों को प्रणाम करें।
- अमावस के दिन पितरों के नाम का सीधा निकाले और ब्राह्मणों को प्रणाम करें तथा दक्षिणा दें।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q1. तुला राशि वालों के लिए 10 से 16 मई 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। करियर और आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन रिश्तों और स्वास्थ्य में शुरुआती दिनों में सावधानी रखने की जरूरत होगी।
Q2. वृश्चिक राशि के लिए इस सप्ताह कौन से शुभ संकेत हैं?
An. वृश्चिक राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। करियर और नौकरी के प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है।
Q3. धनु राशि वालों को इस सप्ताह किन क्षेत्रों में लाभ मिलेगा?
An. धनु राशि के जातकों को राजनीति, समाज और करियर में सम्मान व लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत हैं।
Q4. क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में तनाव की संभावना है?
An. हाँ, तुला और वृश्चिक राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में रिश्तों में तनाव से बचने की सलाह दी गई है। धैर्य और समझदारी से संबंध बेहतर बने रहेंगे।
Q5. इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर किन राशियों को सावधान रहना चाहिए?
An. वृश्चिक राशि वालों को श्वसन संबंधी समस्याओं और दिनचर्या में लापरवाही से बचना चाहिए, जबकि तुला राशि वालों को शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
Q6. इस सप्ताह कौन से ज्योतिषीय उपाय लाभकारी रहेंगे?
An. हरे कृष्णा हरे राम मंत्र जाप, पक्षियों को दाना डालना, शिव अभिषेक, सूर्य को अर्घ्य देना और गौ सेवा जैसे उपाय इस सप्ताह शुभ फल देने वाले माने गए हैं।



