साप्ताहिक राशिफल 10-16 मई 2026: मेष, वृष, मिथुन राशि का करियर, धन, लव लाइफ और स्वास्थ्य भविष्यफल

इस सप्ताह किन राशियों को होगा बड़ा फायदा..? और किस राशि को लग सकता है घाटा..? कौन बनेगा राजनेता..? और कौन खेल की दुनियां में सम्मानित होगा.? किसको कार्य एवं व्यापार में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है..? किसके पे्रम संबंध रोमांटिक मोड़ में रहेगे। और किसको निजी संबंधों में मिलेगे गहरे तनाव..?

मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए आपकी राशि पर इस सप्ताह ग्रहों की हलचल किस प्रकार रहेगी? तथा आपको इससे क्या फायदा और घाटा लगने वाला है। सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल किस तरह के परिणामों को देने वाली रहेगी। इन सभी पहलुओं को जानने के लिए हमारे इस राशिफल को पढ़े और अपने घर परिवार तथा मित्रों के विषय भी जाने।

Table of Contents

किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं खेल की दुनियां में मिलेगी बड़ी सफलता। जिससे हौसले रहेगें बुलंद, प्रेम संबंधों में साथी के साथ रोमांटिक मोड़ में रहेगे।

शारीरिक एवं मानसिक सेहत का सम्पूर्ण लाभ मिलेगा। जिससे रोगप्रतिरोधक क्षमताओं को उच्च करने में इस सप्ताह के शुरूआत से ही सफलता के संकेत मिल रहे है। किन्तु सप्ताह के तीसरे दिन आपको सेहत में कुछ थकान एवं पीड़ा का अनुभव हो सकता है। कुल मिलाकर सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल बेहतरीन परिणामों को देने वाली रहेगी।

पे्रम संबंधों में इस सप्ताह के पहले दिन से ही आपको रोमांटिक अवसर मिलेगे। जिससे उनके लिए आपके मन एवं विचारों में सम्मान एवं चाहत बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता की बरसात होती रहेगी। किन्तु इस सप्ताह के तीसरे दिन आप कहीं लंबी एवं लाभकारी यात्रा में जाने के लिए तैयार रहेगे। इस दौरान उन्हें आपसे नहीं मिल पाने का मन में मलाल हो सकता है।

फिल्म, संगीत एवं अभिनय की दुनियां मे इस सप्ताह आपकी सोच से कहीं अधिक अच्छे परिणाम मिलेगे। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। इस दौरान किसी संस्था एवं सरकारी अधिकारियो के द्वारा आपको सम्मानित किये जाने के योग बन रहे है। किन्तु इस बात का ध्यान रखें कि अपने अभ्यासों को कमजोर न करें। अन्यथा जो ग्रहों का गोचर अच्छे चांस आपको दे रहा है। वहां आप कमजोर हो सकते हैं। ऐसे युवक एवं युवतियां जो नौकारी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।

आपके धन कमाने और जीवन स्तर को उच्च उठाने की कोशिशों को इस सप्ताह अच्छी खासी सफलता मिलेगी। फिल्म, कला, आयुध, भण्ड़ारण चिकित्सा आदि के क्षेत्रों में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे है। जिससे आपका आर्थिक मुनाफा इस सप्ताह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह के पांचवे दिन किसी कार्य एवं व्यापार को अंतिम रूप देने की मीटिंग में व्यस्त रहेगे।

गृहस्थ जीवन के आंगन में पे्रम एवं चाहत बरसेगी। उनके सहयोग से आपको घर के कई कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। एक दूसरे प्रति चाहत एवं समझदारी का विकास होने से आपको वैवाहिक जवीन में सुख एवं आनन्द रहेगा। हालंाकि सप्ताह के बीच वाले भाग में आपको कई बार जीवन साथी के सेहत को लेकर चिंताएं हो सकती है। अतः सूझबूझ एवं धैर्य बनायें रखें।

शारीरिक एवं मानसिक सेहत का अच्छा लाभ इस सप्ताह आपको मिलने वाला रहेगा। वैसे सेहत से जुड़े मामलों में विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत बनी हुई रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से इस सप्ताह आपको सितारों की चाल मालामाल करने वाली रहेगी। निजी एंबंधों में एक दूसरे प्रति चाहत एवं लगाव से मन प्रसन्न रहेगा। किन्तु इस सप्ताह के मध्य भाग में  करियर और धन तथा सेहत में विशेष रूप से सावधान होने की सलाह दी जाती है।

  •  हरे राम हरे कृष्ण मंत्रों का जाप 108 बार जरूर करें।
  •  बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

करियर के क्षेत्रों में कोई खास मुकाम अर्जित होने के योग बन रहे है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा आपको न केवल प्रशंसा मिलेगी। बल्कि आपको प्रमोट किया जायेगा।

इस सप्ताह के शुरूआती दिनों से अच्छी खान-पान की आदतें एवं हल्के व्यायाम से सेहत सुखद एवं शानदार बनी हुई रहेगी। किन्तु अपने स्तर पर कोई ऐसा कदम न उठायें जो कि, शरीर में खुजली तथा अन्य प्रकार के रोग देने वाली हो। क्योंकि यदि आप थोड़ी सी सावधानी रखते हैं तो, निश्चित तौर पर सेहत अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर सेहत के दृष्टिकोण से सेहत अच्छी रहेगी।

पे्रम संबंधों में उनके बहुत करीब बने हुए रहेगे। जिससे अपने दिल की बातों को उनके समक्ष रख सकते है। एक दूसरे के प्रति लगाव बढ़ने से रिश्ते एक अनूठे बदलाव की तरफ संकेत दे रहे है। जिससे आप लपने लव पार्टनर को वैवाहिक रिश्तों से जोड़ेने की योजना बना सकते है। हालांकि यहाॅ आपको कई चुनौतियां सप्ताह के अंतिम दिनों में मिल सकती है। 

यदि आप प्रबंधन, कला, फिल्म, चिकित्सा के क्षेत्रों में अपने करियर को संवारने में लगे हैं तो, इस सप्ताह सितारों की चाल आपको बेहतरीन परिणामों को देने वाली रहेगी। यानी आपकी कोशिशें इस सप्ताह बेहतरीन परिणामों को लाने वाली होगी। किसी वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है।

कारोबारी मुनाफा बढ़ने के योग विद्यमान रहेगे। जिससे मन उत्साहित रहेगा। हो सकता है आप अपने फर्म को काॅरपोरेट आॅफिस बनाने की दिशा में कोई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर सकते है। इस सप्ताह आप किसी धार्मिक कार्यों को अंतिम रूप देने में सक्षम रहेगे। कुल मिलाकर धन मामलों में अच्छी कामयाबी रहेगी।

जीवन साथी के साथ बढ़ता हुआ तालमेल आपके जीवन को सुख एवं आनन्द से भरने वाला रहेगा। पत्नी एवं पति के परस्पर सहयोग को कोई खास घर परिवार से जुडे़ कामों को अंतिम रूप देने में सक्षम रहेगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में कई बार चुनौतियों की स्थिति उभर सकती है। अतः धैर्य एवं सूझबूझ को कायम रखें। तो निश्चित तौर वैवाहिक जीवन इस सप्ताह अच्छा रहेगा।

सेहत को तंदुरूस्त रखने और चेहरे की रौनकता को बढ़ाने में बहुत बड़ी कामयाबी के योग बन रहे है। आपको इधर-उधर की ऐसी चीजों को नहीं खाना है जो कि, सेहत के लिए हाॅनिप्रद हो। पे्रम संबंधों में चाहत एवं निकटता का लाभ मिलेगा। इस सप्ताह धन मामलों में लाभ रहेगा। किन्तु पूंजीगत निवेश में आपको सभी पहलुओं का विचार कर लेना अत्यंत जरूरी रहेगा।

  •  श्री सूर्य नारायण को अघ्र्यं दें।
  •  नित्य प्रति भगवान के भोग और मंदिर में आरती के लिए घी का दान दें।

पूंजीगत निवेश एवं विदेश के क्षेत्रों में बड़ी कामयाबी की स्थिति बन रही है। पे्रम संबंधों में उनसे जुड़े के सुनहरे मौके विद्यमान रहेंगे।

शारीरिक ऊर्जा शक्ति में वृद्धि की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे आपके हौसलें बुलंद रहेगे। सप्ताह के पहले भाग में खान-पान का पूरा ध्यान देने की जरूरत बनी हुई रहेगी। अन्यथा सेहत में थकान महसूस होती रहेगी। अतः अपने फिटनेश पर पूरा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुल मिलाकर हल्के व्यायाम एवं ध्यान योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें।

पे्रम संबंधों में जो आपके दिल के करीब एवं मन के पास रहता है। इस सप्ताह उनसे मुलाकात के अच्छे योग बन रहे है। छोटी-छोटी बातों में अचानक ही गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी। अन्यथा संबंधों में बढ़ते हुए तनाव से आप परेशान रहेगे। कुल मिलाकर लव लाइफ के संदर्भों में सितारों की चाल सकारात्मक रहेगी।

आजीविका के लिहाज से यह समय अनुकूल है। चाहे वह निजी एवं सरकारी क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे प्रकार के क्षेत्र हो। यादि आप युवक एवं युवती है और रोजगार की तलाश में हैं। तो निश्चित तौर पर इस सप्ताह करियर में बड़ी कामयाबी की स्थिति दिखाई दे रही है। किन्तु पूरे मन से प्रयास करें।

वित्तीय मामलों में अचानक ही कोई अच्छी बढ़त होगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेगे। किन्तु अपने स्तर पर नए आय के स्रोतों को विकसित करने के लिए आपको और मुस्तैद होने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि इस सप्ताह आपकी आर्थिक तंगी हटेगी और आप वांछित सुख के साधनों को जुटाने में सक्षम रहेगे।

बढ़ते हुए भावनात्मक तालमेल से वैवाहिक जीवन में हंसी एवं खुशी के पल रहेगे। पत्नी के सहयोग से इस सप्ताह आप किसी धार्मिक एवं वैवाहिक कामों को अंतिम रूप देने में सक्षम रहेगे। वैसे इस सप्ताह के शुरूआती दौर में घर के कामों को पूरा करने की चुनौती रहेगी।

शारीरिक एवं मानसिक सेहत इस सप्ताह लगभग अच्छी एवं सुन्दर बनी हुई रहेगी। धन कमाने एवं जुटाने की प्रक्रिया इस सप्ताह रंग लाने वाली रहेगी। किन्तु अचानक व्यय बढ़ने से आप कुछ परेशान हो सकते है।

  •  नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का कम से 108 बार प्रतिदिन जाप करें।
  •  बंदरों को भीगे हुए चने जरूर खिलाएं।
  •  पक्षियों को दाना ड़ालें तथा उनके लिए जल भी रखें।

FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

Q. 10 से 16 मई 2026 के सप्ताह में किस राशि को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा?

An. इस सप्ताह मेष, वृष और मिथुन राशि के जातकों को करियर, धन और प्रेम संबंधों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। विशेष रूप से मेष राशि को प्रतियोगी परीक्षा, खेल और करियर में सफलता मिल सकती है।

Q. क्या इस सप्ताह नौकरी और करियर में सफलता के योग हैं?

An. हाँ, वृष और मिथुन राशि के लिए नौकरी, प्रमोशन और नए करियर अवसरों के मजबूत योग बन रहे हैं। सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है।

Q. इस सप्ताह किन राशियों की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी?

An. मेष, वृष और मिथुन राशि के प्रेम संबंधों में रोमांस, भावनात्मक निकटता और रिश्तों में मधुरता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Q. क्या इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी?

An. मेष राशि को व्यापार और कला क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है, जबकि वृष और मिथुन राशि के लिए निवेश और नए आय स्रोतों से आर्थिक मजबूती के योग हैं।

Q. इस सप्ताह स्वास्थ्य को लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

An. सभी राशियों को खान-पान, नियमित व्यायाम और मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी गई है। सप्ताह के मध्य में थकान और छोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

Q. साप्ताहिक राशिफल में बताए गए उपाय कितने प्रभावी होते हैं?

An. वैदिक ज्योतिष के अनुसार बताए गए मंत्र जाप, दान और धार्मिक उपाय सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने और ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम करने में सहायक माने जाते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *