साप्ताहिक राशिफल 03–09 मई 2026: मेष, वृष, मिथुन राशि भविष्यफल | करियर, धन, प्रेम

क्या आप जानते हैं, इस सप्ताह ग्रहों की चाल जीवन के किन पहलुओं में हलचल को बढ़ाने वाली रहेगी? किस मोर्चे पर हो सकती है, उठा पटक..? और कहाॅ हो सकता है लाभ…? ग्रहों में वह शक्ति है, जो प्रत्येक सप्ताह आपके जीवन से जुड़े खास पहलुओं को कभी संवारती हैं तो, कभी उसे खराब भी कर देती है। कहीं आप हंस रहे होते हैं तो, कहीं असमंजस्य मेे होते  है तो, कहीं आप को लगता कि, आपका सब कुछ लुट गया हैं तो, कहीं आपके आंगन में हंसती हुई किलकारियां सुनाई देती है।

Table of Contents

इस सप्ताह किन राशियों की चमकेगी किस्मत..? और किन राशियों को होगा मुनाफा..? फिल्मी दुनियाॅ में कौन बड़े किरदार की भूमिका रहेगा..? और किन राशियों को थोड़े में करना पड़ सकता है संतोष? निजी संबंधों किसकी बिगड़ सकती है बात और किनकी लव लाइफ रोमांचक मोड़ में आ सकती है..?

मंगल भवन के साप्ताहिक राशिफल में आचार्य अंकुश के द्वारा जानिए आपकी राशि पर इस सप्ताह कैसा असर रहने वाला रहेगा? क्या आपको कोई राजनैतिक लाभ मिल सकता है, या फिर खेल और फिल्म की दुनियाॅ में बुलंद रहेगी आपकी किस्मत..?

पूंजीगत निवेश में रहेगा लाभ। राजनैतिक तथा फिल्म एवं चिकित्सा के क्षेत्रों में मिल सकती है कोई बड़ी उपलब्धि। किन्तु प्रेम संबंधों में साथी दे सकता है गच्चा।

सेहत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, सितारों की चाल इस सप्ताह सुखद एवं शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि इस सप्ताह आप किसी निकट नाते रिश्तेदारी में निमंत्रण तथा कार्य क्षेत्रों की बढ़ती आपा-धापी से कुछ हैरान एवं परेशान हो सकते हैं। जिससे सेहत में मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा इस सप्ताह के पहले तीन दिनों में उभर सकती है। किन्तु इसके पश्चात् अच्छी सेहत के स्वामी रहेगे।

एक दूसरे के प्रति चाहत एवं विश्वास को बनायें रखने की संबंधों में चुनौती उभर सकती है। क्योंकि इस सप्ताह रिश्तों में मधुरता के साथ एक दूसरे पर भरोसा कमजोर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इन हालातों से आप इस सप्ताह के पांचवे एवं छठवें दिन बाहर आ सकते है। और आपका गुप्त प्रेम उनके प्रति पुनः जाहिर हो सकता है।

नौकरी पेशा जीवन में इस सप्ताह बेहतर परिणामों को अर्जित करने के लिए आपको खास किस्म के अवसर रहेगे। फलतः आप किसी यात्रा तथा प्रवास का रूख कर सकते है। यानी आप उभरते हुए लीडर्स या फिर खिलाड़ी और व्यापारियों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित करियर के क्षेत्रों में इस सप्ताह के अंतिम दिनों में बड़ी ही शानदार सफलता मिल सकती है। 

पूजीगत निवेश को लाभकारी बनाने की दिशा में आपको प्रगति मिलती हुई रहेगी। बहुत संभव है इस सप्ताह संबंधित अधिकारों के मध्य धन से जुड़े व्यापारिक मामलों को साधने के लिए कोई खास मीटिंग करनी पड़े और धन लाभ के सौदों को अंतिम रूप देने के लिए आपको लगातार कड़ी मेहनत एवं माथा पच्ची भी करनी पड़ सकती है।

पति पत्नी मिलकर इस सप्ताह किसी धार्मिक आयोजनों को अंतिम रूप देने में लगे हुए रहेगे। संबंधों में इस सप्ताह भरोसा एवं विश्वास बढ़ा अच्छा रहेगा। जिससे एक दूसरे के प्रति सम्मान एवं प्रेम बरसता हुआ रहेगा। हालांकि उनके सेहत को लेकर आप कुछ इस सप्ताह परेशान हो सकते हैं।

सेहत के दृष्टिकोण से सितारों की चाल इस सप्ताह के शुरूआती दौर से ही आपको परेशान करती हुई रहेगी। जिससे थकान एवं कमजोरी तथा पीड़ाओं का एहसास हो सकता है। किन्तु आप जल्द ही सेहत को तंदुरूस्त कर लेगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे का  भरोसा एवं विश्वास कमजोर हो सकता है। किन्तु चाहत पुनः इस सप्ताह के अंतिम दिनों में रहेगी।

  • श्री सूर्य नारायण की पूजा करें और उन्हें अघ्र्यं जरूर दें।
  • बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।

कारोबारी जीवन में लाभांश को बढ़ाने में सुनहरें मौके रहेगे। कूटनीति एवं राजनीति के क्षेत्रों में आप बाजी मार ले जायेगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आगाज होगा।

बदले मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में आपकी सेहत में प्रतिकूल असर हो सकता है। अतः अपने खान-पान में ऐसी वस्तुओं को शामिल न करें। तो सेहत के लिए हाॅंनिप्रद हो। हालांकि आप अपनी मुस्तैदी के कारण पुनः अच्छे सेहत से युक्त रहेगे। जिससे आपका जीवन आनन्द से भरा हुआ रहेगा।

रिश्तों की चाहत एवं आकर्षण आपको बार-बार उनकी याद दिलाता हुआ रहेगा। जिससे उन्हें प्यारें-प्यारे मैसेज भेजते हुए रहेगे। हो सकता है। उनके साथ कहीं दूर-दराज के स्थानों में घूमने के लिए जा सकते है। इस दौरान रिश्तों का रोमांच अचानक ही बढ़ सकता है। ध्यान रहें छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनाएं।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे हैं, तो इस सप्ताह वांछित लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं विशेषतः कानून, चिकित्सा, प्रबंधन, फिल्म, एवं कमीशन तथा खनन एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में आप शानदार करियर को गढ़ने में सफल रहेगे। हालांकि इस सप्ताह आपको कई बार कड़ी चुनौतिया भी रहेगी।

संबंधित वित्तीय मामलों को साधने और विक्रय तथा व्यापार के द्वारा लाभ कमाने एवं आर्थिक वृद्धि को अर्जित करने की कोशिशों को अचानक ही कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। किन्तु पूंजीगत निवेश में लाभ मिलेगा। किन्तु यहाॅ सूझबूझ को बनाकर चलने की जरूरत रहेगी। किन्तु इस सप्ताह के अंतिम दिनों आपका मुनाफा कुछ घट सकता है।

दाम्पत्य जीवन आनन्द इस सप्ताह बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे आप किसी वांछित स्थान में आवागम करने के लिए तैयार रहेगे। जिससे वैवाहिक जीवन में प्यार एवं चाहत बरसती रहेगी। हालांकि इस सप्ताह के तीसरे दिन किसी बात में गलतफहमी बढ़ सकती है। जो तनाव को देने वाला रहेगा।

इस सप्ताह आपकी लापरवाही की वजह से सेहत में कुछ गिरावट तथा कमजोरी की स्थिति उभर सकती है। अतः ऐसे खान-पान से बचें जो शरीर के लिए नुकसानप्रद हो। यानी अपने फिटनेश का पूरा ध्यान दें। कुल मिलाकर यदि छोटी-छोटी बातों को छोड़ दें तो, सेहत इस सप्ताह अच्छी बनी हुई रहेगी।  

  • श्री यंत्र की पूजा करें, और ब्रह्मणों को प्रणाम करके कुछ दक्षिणा दें।
  • श्री सूर्य नारायण को अघ्र्यं दें।

इस सप्ताह प्रभावशाली प्रदर्शन से खेल एवं फिल्म की दुनियां में मिलेगा वांछित मुकाम। प्रतियोगी परीक्षाओं में मार ले जायेंगे बाजी।

सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपको ऊर्जावान एवं बलवान बनाने वाला रहेगा। जिससे आपके चेहरे की रौनकता बढ़ी हुई रहेगी। हालांकि इस सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी खास मीटिंग के लिए भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। जिससे खान-पान बिगड़ सकता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से विपरीत परिणामों को देगा।

निजी रिश्तों में जिसने भी आपका दिल चुरा लिया है। उसके साथ रिश्ते रोमांटिक मोड़ में आ सकते है। जिससे मन मे खुशियां रहेगी, आप उन्हें समझेंगे। तथा उनके साथ आगे बढ़ने के लिए तत्पर दिखाई देगे। किन्तु संतुलित कदमों के द्वारा आपको लव लाइफ में बढ़ना चाहिए। अन्यथा सप्ताह के अंतिम दिनों में झगड़े हो सकते हैं।

राजनीति, प्रबंधन, व्यापार एवं निजी तथा सरकारी क्षेत्रों में करियर को उच्च मुकाम तक ले जाने की कोशिशों को इस सप्ताह पंख लगेंगे। इस सप्ताह आप संबंधित राजनैतिक, कार्मिक एवं व्यापारिक वार्ता को अंतिम दौर में पहुंचाने में सफल रहेगे। जिससेस आपका कद और बड़ा होगा। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में कड़ी चुनौती रहेगी। 

धन कमाने एवं उसे संग्रहित करने की मुहिम रंग लाने वाली रहेगी। जिससे आप संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी एवं आय संबंधित स्रोतों से धन कमाने में अत्याधिक व्यस्त रहेगे। आपको किसी से बात करने का भी वक्त नहीं मिलेगा। क्योंकि इस सप्ताह आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

जीवन साथी के साथ अन्तर मन में प्यार एव लगाव रहेगा। आप उन्हें अच्छी-अच्छी उनकी पसंद की वस्तुओं को लाकर देते रहेगे। इस सप्ताह किसी धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों को अंतिम रूप देने की स्थिति बनी हुई रहेगी। जिससे रिश्तेदारों को बुलाने और फिर उन्हें भेजने में लगे रहेगे। कुल मिलाकर वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। 

सेहत के दृष्टिकोण से यह सप्ताह ताजगी से पूर्ण रहेगा। जिससे आप हंसते एवं मुस्कुराते रहेगे। टिक-टिक करती सुई की तरह अपने संयमित दिनचर्या की ओर रहेगे। किन्तु अंतिम दिनों में कुछ पीड़ा हो सकती है। करियर एवं लव लाइफ में वांछित मुकाम इस सप्ताह सितारों की चाल देने वाली रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। किन्तु पूरे सप्ताह अच्छे परिणामों को पाने के लिए सावधानी रखें।  

  • लाल गुलाब के सात पुष्पों को चलते हुए पानी में प्रवाहित करें।
  • नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का कम से कम 108 बार प्रतिदिन जाप करें।
  • पक्षियों को दाना ड़ालें तथा उनके लिए जल भी रखें।

FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

Q. 03 से 09 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल किन राशियों के लिए लाभकारी है?

An.  इस सप्ताह वृष और मिथुन राशि के लिए करियर और आर्थिक दृष्टि से अच्छे अवसर बन रहे हैं, जबकि मेष राशि को निवेश और करियर में लाभ मिल सकता है।

Q. इस सप्ताह किस राशि की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा?

An.   मेष राशि के प्रेम संबंधों में थोड़ी अनिश्चितता रह सकती है, जबकि मिथुन राशि के लिए रोमांटिक समय रहेगा लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

Q. क्या इस सप्ताह निवेश करना सही रहेगा?

An.   मेष और वृष राशि के लिए पूंजीगत निवेश लाभकारी हो सकता है, लेकिन समझदारी और योजना के साथ निर्णय लेना आवश्यक है।

Q. स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह कैसा रहेगा?

An.   मेष राशि को शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, वृष राशि को मौसम का ध्यान रखना होगा, जबकि मिथुन राशि ऊर्जा से भरपूर रहेगी।

Q. इस सप्ताह कौन से उपाय करने चाहिए?

An.   सूर्य नारायण को अर्घ्य देना, बंदरों को चने खिलाना, श्री यंत्र की पूजा और “नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

Q. क्या इस सप्ताह करियर में सफलता मिलेगी?

An.   मिथुन और वृष राशि के जातकों को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, वहीं मेष राशि को भी सप्ताह के अंत में सफलता के योग बन रहे हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *