Sagittarius Yearly Horoscope 2025 | धनु वार्षिक राशिफल 2025, स्वास्थ्य में होगा सुधार या नौकरी में मिलेगा लाभ

sagittarius 2025 yearly

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 धनु राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक होगा। साथ ही, मालव्य राजयोग के कारण, आपको भौतिक सुख-संपत्ति और साधन का सुख मिलेगा। करियर में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे ! और नौकरी परिवर्तन का विचार कर रहे जातकों के लिए भी यह समय उपयुक्त होगा। तो आइये आज के इस ‘मंगल भवन’ के लेख में हम धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2025 की गणना में उनके जीवन के मुख्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी पढेंगे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि! राशि चक्र की नौवीं राशि है। राशि चक्र में इस राशि को हाथ में धनुष लिए एक अश्व मानव के प्रतीक चिन्ह द्वारा दर्शाया गया है, जो आधा मानव और आधा यानी निचला हिस्सा घोड़े का है। हाथ में तीर लिए स्वर्ग की ओर इशारा करते हुए यह मानव इस बात का सूचक है कि, इस राशि के जातक एक तरह के आध्यात्मिक और आशावादी प्रकृति के होते हैं, जो हमेशा चीजों के सकारात्मक पक्ष को ही देखते हैं। इसके साथ ही, धनु राशि अग्नि तत्व की राशि होती है। इस राशि के जातक, सत्वगुणी होते है, इस राशि पर गुरु (बृहस्पति) का शासन होता है। 

अनुकूल राशियां-  मेष, धनु, सिंह के प्रभाव से वृषभ (वृष) राशि के जातकों में भी, जीवन को अपनी पसंद की हर वस्तु पाने की चाह होती है। इसके अलावा, ये स्वाभाविक रूप से अंतर्मुखी और विश्वसनीय होते हैं, जिन पर आप सहायता के लिए बड़ी ही आसानी से भरोसा कर सकते हैं। 

प्रतीक चिन्ह- धनुष  

जन्म तारीख-  22 नवंबर- 21 दिसंबर  

जन्माक्षर- ये, यो, भा, भी भू, धा, फा, ढा, भे

शुभ रंग-  सुनहरा, पीला, नीला 

शुभ रत्न-  काला मोती 

शुभ दिन-  रविवार, गुरुवार, बुधवार   

शुभ अंक-  9 

शासक ग्रह-  बृहस्पति 

धनु राशि के वार्षिक राशि फल 2025 की गणना के अनुसार, स्वास्थ्य पक्ष को समझे तो, यह साल आपको मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। क्योंकि, साल की शुरुआत से मार्च महीने तक शनि का गोचर अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है; लेकिन वहीं मार्च के बाद शनि ग्रह के कारण स्वास्थ्य के मामले में कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिलेंगे। मुख्य रूप से ऐसे जातक जिन्हें पहले से सीने या हृदय के आसपास से संबंधित कोई परेशानी है, उन्हें मार्च महीने के बाद से अधिक सावधानी पूर्वक रहने की आवश्यकता होगी। 

हालांकि मई माह के बाद से राहु का गोचर धनु राशि के चतुर्थ भाव से हट जाएगा, अतः स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों में राहत मिलेगी! लेकिन अप्रैल से लेकर मई महीने के मध्य तक स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहने की आवश्यकता है। जब, मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति का गोचर आपके सप्तम भाव में पहुंचकर पहले भाव पर दृष्टि रखेगा तो, आपकी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं समाप्त होंगी। यानी, फिर भले ही शनि ग्रह की दृष्टि के कारण कुछ समस्याएं आ भी रही है तो, उसे ठीक करने का कार्य बृहस्पति ग्रह करेंगे। यानी कुल-मिलाकर हम कह सकते हैं कि वर्ष 2025 में, धनु जातकों को  बीच-बीच में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं; लेकिन धैर्य, समझदारी और बृहस्पति ग्रह की कृपा से समस्याएं जल्दी ही दूर हो सकेगी और जातकों को बेहतर स्वास्थ्य का ,लाभ मिलेगा।

यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार चाहते हैं तो आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। 

अब हम बात करते हैं, साल 2025 में, धनु राशि के शिक्षा संबंधी पहलुओं की, जो की इस वर्ष बेहतर से कुछ हद तक अच्छे परिणाम भी दे सकता है। हमारे ज्योतिष आचार्यों की गणना के अनुसार साल 2025 में, जहां बृहस्पति का गोचर साल के प्रारंभ से लेकर मई महीने के मध्य तक छठे भाव में रहते हुए प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं से सम्बन्धित विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देने के प्रभाव में हैं! वहीं मई महीने के मध्य भाग के बाद बृहस्पति ग्रह की कृपा सभी तरह के विद्यार्थियों पर होने के शुभ संकेत हैं। 

इसका अर्थ यह हुआ कि, मई महीने के मध्य से पहले का समय कुछ विशेष विद्यार्थियों के लिए अनुकूल माना जाएगा, तो वहीं मई माह के बाद का समय सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा! लेकिन इस बीच में शनि और राहु ग्रह के गोचर के चलते जातकों को अपने मुख्य विषय पर ध्यान केंद्रित करने में समस्या हो सकती है। जिससे जातकों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। ज्योतिष की सलाह में, लगातार कोशिश करके अपने विषय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यदि आप लगातार अपने प्रयासों को जारी रखेंगे तो, देर से ही सही लेकिन आप न केवल अपने विषय को अच्छी तरह से जान सकेंगे, समझ सकेंगे बल्कि उस विषय में आप अपनी श्रेष्ठता का परिचय भी देंगे।

साल 2025 में धनु जातकों के व्यापार/व्यवसाय संबंधी पहलू को समझें तो, इस वर्ष यह औसत रहने के संकेत हैं। क्योंकि, मई के महीने तक दशम भाव पर राहु ग्रह और केतु का प्रभाव बना रहेगा, वहीं मार्च से लेकर बाकी के समय में शनि का प्रभाव रहेगा। ये दोनों ही स्थितियां कार्यक्षेत्र के दृष्टिकोण से बहुत अच्छी नहीं मानी जाती हैं। यानी, व्यवसाय सम्बन्धी कार्यों में कुछ धीमापन देखने को मिल सकता है। कुल-मिलाकर धनु जातकों के कार्य पर उनकी सफलता निर्धारित होगी ! अन्य कोई उन लोगों का अधिक सपोर्ट नहीं मिल पाएगा।

धनु राशिफल 2025 के अनुसार आपकी रुचि भी काम धंधे में कुछ हद तक कम हो सकती है लेकिन इन सबके बीच सकारात्मक बात यह रहेगी कि मई महीने के मध्य भाग से लेकर साल के बाकी के समय में बृहस्पति का गोचर आपके सप्तम भाव में रहेगा, जो आपके व्यापार व्यवसाय को बढ़ावा देने का काम करेगा। बुध का गोचर भी साल के अधिकांश समय आपका फ़ेवर करता हुआ प्रतीत हो रहा है। इन सभी स्थितियों को मिलाकर हम कह सकते हैं कि इस साल व्यापार व्यवसाय आसान नहीं रहेगा। मेहनत अधिक लग सकती है, कठिनाइयां भी रह सकती है लेकिन लगातार कोशिश करते हुए आप न केवल अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे, बल्कि व्यापार व्यवसाय में तरक्की भी कर सकेंगे और अच्छा मुनाफा भी कमा सकेंगे। फिर से स्पष्ट कर दूं कि यह तमाम उपलब्धियां संभव है लेकिन उनके लिए कठिन श्रम, परिश्रम और अच्छी योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता रहेगी।

sagittarius yearly horoscope

धनु वार्षिक राशिफल 2025- नौकरी पक्ष 

साल 2025 धनु राशि वालों, नौकरी के दृष्टिकोण से मिला-जुला कहा जा सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके छठे भाव में रहेगा। जो नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए मददगार बन सकता है। प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाएं हो या फिर साक्षात्कार इन मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आप नौकरी की प्राप्ति भी कर सकते हैं लेकिन शायद आप अपनी उपलब्धियां को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट न रहें। राहु का गोचर भी मई के महीने तक ऐसा ही संकेत कर रहा है कि आपके मन मस्तिष्क में असंतोष के भाव रह सकते हैं, जो नौकरी को लेकर के भी रह सकते हैं। मई के बाद राहु और बृहस्पति दोनों का गोचर अनुकूल हो रहा है। 

ऐसी स्थिति में नौकरी में आप और भी अच्छा कर सकेंगे।धनु राशिफल 2025 के अनुसार सभी तरह की नौकरी करने वाले लोग कुछ नया प्रयोग कर सकेंगे। नई जगह की तलाश कर सकेंगे। साथ ही साथ प्रमोशन इत्यादि भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि इसी बीच में मार्च महीने के बाद से शनि के गोचर में हुआ परिवर्तन मन में असंतोष देने का काम कर सकता है। अर्थात उपलब्धियां तो मिलती हुई प्रतीत हो रही है लेकिन उपलब्धियां को लेकर संतुष्टि के भाव नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस वर्ष कुछ कठिनाइयों के बाद आप अपनी नौकरी में अच्छा कर सकेंगे। नौकरी में बदलाव भी संभव रहेगा। साथ ही साथ कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिलेगा लेकिन शायद अपनी उपलब्धियों को लेकर मन में संतोष का वह भाव न रहें, जिसकी आपको उम्मीद की थी।

धनु राशि वालों, आर्थिक मामलों के लिए साल 2025 एवरेज या एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य भाग तक धन का कारक बृहस्पति छठे भाव में रहेगें। बृहस्पति का छठे भाव में गोचर अच्छा नहीं माना गया है लेकिन बृहस्पति ग्रह नवम दृष्टि से धन भाव को देखकर धन संचय के मामले में आपके लिए मददगार बनेंगे। धन स्थान के स्वामी शनि देव भी मार्च के महीने तक तीसरे भाव में अपनी राशि में रहकर आपकी आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहेंगे। मार्च के बाद शनि की स्थिति कमजोर हो जाएगी, जबकि मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति की स्थिति मजबूत हो जाएगी। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति लाभ भाव को देखकर अच्छी आमदनी करवाने का प्रयास करेंगे। इस तरह से हम पाते हैं कि भले ही ग्रह गोचर की स्थितियां बदलेगी लेकिन पहले भी कुछ ग्रह अच्छे तो कुछ ग्रह कमजोर परिणाम दे रहे हैं और बदलाव के बाद भी कुछ ग्रह अच्छे तो कुछ ग्रह कमजोर परिणाम देंगे।धनु राशिफल 2025 के अनुसार, आर्थिक मामले में ग्रह गोचर मिले-जुले परिणाम देंगे लेकिन धन के कारक बृहस्पति का लाभ अथवा धन भाव से कनेक्शन बना ही रहेगा। अतः परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं। यानी कि आप साल के पहले हिस्से में अच्छी बचत कर सकेंगे और बचत किए हुए धन का सदुपयोग कर सकेंगे, वहीं साल के दूसरे हिस्से में आप अच्छी कमाई कर सकेंगे।

धनु राशि वालों, साल 2025 के पहले हिस्से की बात की जाए तो यह प्रेम संबंध के लिए थोड़ा सा कमजोर रह सकता है जबकि मई महीने के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति सप्तम भाव में जाकर आपकी लव लाइफ में अच्छी खासी अनुकूलता देने का काम कर सकते हैं। पंचम भाव के स्वामी मंगल की स्थिति ओवरऑल एवरेज परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है जबकि शुक्र ग्रह की स्थिति पूरे वर्ष में काफी हद तक अनुकूल परिणाम देने का संकेत कर रही है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि सामान्य तौर पर यह वर्ष प्रेम संबंध के लिए अच्छा रहेगा लेकिन साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से कुछ कमजोर रह सकता है। जबकि साल का दूसरा हिस्सा काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। ऐसी स्थिति में साल के पहले भाग में प्रेम संबंधों को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह नहीं होना है। छोटे-मोटे विवाद होने की स्थिति में भी लव पार्टनर को पूरा समय देना है। उसे मनाने की कोशिश करनी है न कि विवाद को बढ़ाना है। साल का दूसरा हिस्सा काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।धनु राशिफल 2025 के अनुसार उस समय आपका पार्टनर भी पूरी समझदारी से काम लेगा और आपके लव लाइफ में आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

वर्ष 2025 में धनु राशि के विवाह और वैवाहिक जीवन की बात करें तो, ऐसे जातक जो लोग विवाह करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए साल का दूसरा हिस्सा काफी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। साल के पहले हिस्से में प्रयत्न उतने अच्छे रंग नहीं ला सकेंगे जिससे कि सारी मनोकामनाएं पूरी हो सके; लेकिन मई महीने के मध्य के बाद देवगुरु बृहस्पति जो आपके लग्न या राशि के स्वामी भी हैं; आपके सप्तम भाव में गोचर करेंगे और आपके विवाह के रास्ते खोल सकेंगे। अतः साल का दूसरा हिस्सा विशेषकर मई महीने के मध्य के बाद विवाह सगाई जैसे मामलों में अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों की बात करें तो इस मामले में भी साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। साल के पहले हिस्से में भी कोई बड़ी प्रतिकूलता नजर नहीं आ रही है लेकिन तुलनात्मक  रूप से साल के दूसरे भाग में वैवाहिक जीवन का अधिक आनंद मिल पाएगा।

  1. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, धनु राशि के जातकों के लिए पुखराज सबसे अधिक भाग्यशाली रत्न है। इसलिए, यदि धनु जातकों का बृहस्पति ग्रह कमजोर खराब स्थिति में हो तो, वें यह रत्न धारण कर सकते हैं। ज्योतिष की सलाह से,  धनु जातक 3-4 रत्ती के पुखराज को सोने या तांबे की धातु में जड़वा कर किसी भी शुभ मुहूर्त में गुरुवार के दिन अपने गुरुदेव का ध्यान करते हुए, तर्जनी अंगुली में धारण करें तो यह अधिक लाभदायक रहेगा। 
  2. धनु जातकों के लिए सूर्य देव की भी उपासना करना बहुत लाभकारी होता है! सूर्य देव को प्रातः जल अर्पित करना और उनके नामों का उच्चारण करना शुभ फलदायी होता है! 
  3. शरीर के ऊपरी हिस्से में चांदी के आभूषण धारण करें।
  4. संभव हो तो प्रतिदिन या प्रत्येक शनिवार गाय को दूध और चावल खिलाएं।

यदि आप भी अपने जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार चाहते हैं तो आप हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। 

Q. क्या 2025 धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा?

An. हाँ, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 धनु राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक होगा। साथ ही, मालव्य राजयोग के कारण, आपको भौतिक सुख-संपत्ति और साधन का सुख मिलेगा। करियर में सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे !

Q. साल 2025, धनु राशि के व्यापार\व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा?

An. साल 2025 में धनु जातकों के व्यापार/व्यवसाय संबंधी पहलू को समझें तो, इस वर्ष यह औसत रहने के संकेत हैं। क्योंकि, मई के महीने तक दशम भाव पर राहु ग्रह और केतु का प्रभाव बना रहेगा, वहीं मार्च से लेकर बाकी के समय में शनि का प्रभाव रहेगा। 

Q. ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि की कुलदेवी किसे कहा जाता है?

An. ज्योतिष के अनुसार, जीवन में सफलता और समृद्धि के लिए धनु राशि के जातकों को माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

Q. साल, 2025 धनु राशि के विवाह के बारे में कैसा रहेगा?

An. वर्ष 2025 में धनु राशि के विवाह और वैवाहिक जीवन की बात करें तो, ऐसे जातक जो लोग विवाह करने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए साल का दूसरा हिस्सा काफी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है।

मेष राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीवृषभ राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
मिथुन राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीकर्क राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
सिंह राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीकन्या राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
तुला राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीवृश्चिक राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
धनु राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीमकर राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी
कुंभ राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारीमीन राशिफल 2025, साल की सम्पूर्ण जानकारी

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *