साप्ताहिक राशिफल 15 मार्च से 21 मार्च 2026
शिक्षा: इस राशि के लोगों को पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में एक अनूठी सफलता की सौगात मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाने वाली रहेगी। यानी विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास और महत्वपूर्ण है। जो यह बता रहा है कि आप टॉप विद्यार्थियों की श्रेणी में आ सकते हैं। आपका प्रदर्शन इस तरह से हो सकता है। क्योंकि इस सप्ताह के सितारे आपका सौभाग्य को बुलंद कर रहे हैं और यह बता रहे हैं। कि आपकी मेहनत सफल होने वाली है। लेकिन आलस्य और टाल मटोल से दूर रहे। पढ़ाई में आलस्य न करें और बेकार समय बर्बाद ना होने दे,तो निश्चित रूप से इस सप्ताह के सितारे यह बता रहे हैं, की पढ़ाई के लिए यदि आप एक कदम बढ़ाएंगे तो सितारे आपको 10 कदम आगे तक सहयोग देते दिखाई दे रहे हैं। हो सकता है, इस सप्ताह आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में उच्च लेवल की सफलता प्राप्त करेंगे।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार:
नौकरी और व्यापार के लिहाज से देखा जाए तो इस सप्ताह के सितारे आपके लिए सकारात्मक और अच्छा वातावरण दे रहे हैं। यदि आप किसी राजनीतिक क्षेत्र में अपना करियर निखारना चाह रहे है। या फिर किसी पद की दौड़ में आप शामिल हैं। तो बहुत संभव है, इस सप्ताह निश्चित रूप से आपका नाम को प्रस्तावित किया जा सकता है। संबंधित कमेटी और संस्था के द्वारा आपके नाम पर मोहर लगा सकती है। जिससे आप एक सफल व्यापारी और कर्मचारियों के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकते हैं। पदोन्नति और सम्मान आपको इस सप्ताह मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं। तो भी सितारों की स्थिति आपको व्यापारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता की स्थिति को दर्शा रही है। जिससे आप अपने व्यापारिक जीवन को एक ऐसे मोड़ पर ले जा सकते हैं। जहां असफलता का नाम ही ना हो। यानी शीर्ष की सफलता मिलेगी। हालांकि यहां भी आपको लापरवाही से बचाना है, सचेत होकर के चलना ही पड़ेगा। अन्यथा आपका नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें।
प्रेम और निजी संबंध:
प्रेम और संबंधों की यदि बात करें, तो इस सप्ताह आप अपने संबंधों में सकारात्मक परिणाम को प्राप्त करेंगे। साथी के साथ आपका अट्रैक्शन और रोमांचक वार्ताओं का दौर जारी रहेगा। उन्हें देखकर आपकी हंसने और मुस्कुराने की स्थिति और मनः स्थिति ऐसी रहेगी कि आप उनसे बार-बार बात करना चाहेंगे। उन्हें कुछ उपहार भी देंगे। हालांकि सप्ताह के तृतीय भाग में आपको प्रेम संबंधों में झटका भी लग सकता है। सम्मान की हांनि भी हो सकती है। अतः सावधानी से चले। इस सप्ताह के शुरुआत से ही आप किसी धार्मिक कार्य घर में हवन और पूजन या जागरण का कार्य रखवा सकते हैं। जिससे आपको धर्म और पुण्य कर्म का लाभ होगा। माता-पिता के साथ-साथ भाई बहनों में भी आप सद्भावना को बनाए रखने में सफल रहेंगे। किंतु यह ध्यान रहे कि आप अपनी जिम्मेदारियां को जरूर समझे। जिससे प्रेम और निजी संबंध आपके अच्छे रहेंगे।
आर्थिक स्थिति:
इस राशि वालों को अपने जीवन स्तर में सुधार लाने के अलावा दूसरे को भी सहयोग देने की क्षमता मौजूद रहेगी। यानी आप अपने कार्य और व्यापार के द्वारा न केवल अपना घर परिवार चलाने में सक्षम रहेंगे। बल्कि आप अपने व्यापार का दायरा इतना बड़ा ले जाएंगे कि, आपके साथ एक बड़ी टीम काम करेगी। आपकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी होगी। जिससे उनका भी घर परिवार चलेगा। यानी अनेक लोगों को रोजगार देने की क्षमता आपके अंदर विकसित हो जाएगी। इस तरह से जो ग्रहण की स्थिति है। वह यह दर्शा रही है। कि इस सप्ताह आपका लाभ बढ़ेगा और आप किसी धार्मिक आयोजनों में सहयोग देने में भी आनंद का अनुभव करेंगे। कुल मिलाकर के धन कमाने और जुटाने ने के लिए यह सप्ताह अत्यंत सुखद और शानदार बना हुआ रहेगा।
यात्रा और प्रवास:
इस सप्ताह यात्रा प्रवास के दृष्टिकोण से आपको सुखद तथा शानदार परिणाम मिलते हुए रहेंगे। ग्रहों के द्वारा प्राप्त संकेत यह बता रहे हैं कि, इस सप्ताह आप किसी धार्मिक यात्रा में जाने का रुख कर सकते हैं। देव दर्शन और तीर्थ यात्रा की स्थिति बन रही है। कार्मिक और शैक्षिक क्षेत्र की भी यात्राएं इस सप्ताह आपके ग्रह दिखा रहे हैं। जिससे आप अपने किसी कार्य को पूरा करने और शैक्षिक तथा खेल और फिल्म, अभिनय के क्षेत्र में उत्तम सफलता को पाने के लिए इस प्रकार की यात्रा और प्रवास के लिए जा सकते हैं। हालांकि इस संदर्भ में आपको कई बार कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। तथा कुछ कठिनाइयों की स्थिति अनुभव हो सकती है।
मकान और गाड़ी:
इस सप्ताह आप आवागमन के साधनों को विकसित करने के साथ-साथ कुछ ऐसी परियोजनाओं में काम कर सकते हैं। जिससे बहुत अच्छा लाभ हो। यहां सिर्फ आप अपने गाड़ी और भवन तक ही सीमित रहने वाले नहीं है। बल्कि आप अपने बौद्धिक कौशल का उपयोग करते हुए लोगों के लिए ऐसे साधनों को विकसित करेंगे। जिशारीरिकससे हवाई यात्रा रेल आदि साधन शामिल है। यानी आप मोटर और वाहन के क्षेत्र में भी गाड़ियों के निर्माण में और उन्हें आधुनिक रूप देने में लगे रहेंगे। रेल और हवाई यात्राओं के आधुनिकीकरण में आप सक्षम रहेंगे। यानी कहीं ना कहीं आपका योगदान रहेगा। मकान सिर्फ आप बनाने में ही सफल नहीं रहेंगे। बल्कि अन्य ऐसे शोरूम और ऑफिसों की भी ढांचा तैयार करने में आप सफल रहेंगे। जो भविष्य में आपको अच्छे लाभ देने वाले हैं। लेकिन यहां सावधानी की जरूरत रहेगी। पाप ग्रह आपको अचानक नुकसान भी दे सकते हैं।
स्वास्थ्य:
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाए तो, आपका स्वास्थ्य बेहतरीन और तंदुरुस्त रहेगा। आप और मानसिक रूप से दोनों तरह से आप स्वस्थ तथा सुंदर बने हुए रहेंगे। आपका प्रदर्शन तथा आपका क्रियाकलाप सकारात्मक और अच्छा रहेगा। आपकी दिनचर्या में खान-पान की ऐसी वस्तुएं शामिल होंगी। जो सेहत के लिए हानिप्रद नहीं, बल्कि सेहत को संवारने वाली होगी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आपके ग्रह ऐसा संकेत हमें दे चुके हैं। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में ऐसा भी हो सकता है, कि आप की दिनचर्या कुछ डगमगा जाए और आप अपने खान-पान का समुचित रूप से ध्यान ना दे पाए। जिससे आपका स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। लेकिन घबराने वाली कोई ऐसी बात नहीं है। आप संयमित रहे और अपना ध्यान देते रहेंगे। तो निश्चित रूप से आप इस समस्या से निकल करके अच्छे सेहत के मालिक बने हुए रहेंगे।
उपयोगी उपाय:
इस राशि वाले अपने स्वास्थ्य सुधारने तथा कार्य क्षेत्र में आ रही रूकावटों और घर परिवार के बीच उत्पन्न लड़ाई झगड़ों को दूर करने के लिए आपको उपयोगी उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी को कमल का फूल और बर्फी का भोग अर्पित करना चाहिए। तथा पक्षियों को दाना भी डालना चाहिए।
भाग्यशाली अंक:
इस सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यशाली अंक 6 रहेगा।
भाग्यशाली रंग:
इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग पीला रहेगा।। किसी भी कार्य और व्यवसाय की सफलता हेतु आप इन रंगों का प्रयोग कर सकते हैं। सौभाग्य को बढ़ाने हेतु इस रंग के वस्त्र आभूषण भी धारण कर सकते हैं।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. मिथुन राशि के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?
An. यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता और प्रगति का संकेत दे रहा है। शिक्षा, नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Q. क्या इस सप्ताह मिथुन राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है?
An. हाँ, इस सप्ताह ग्रहों की अनुकूल स्थिति विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर दे सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
Q. मिथुन राशि के प्रेम संबंध इस सप्ताह कैसे रहेंगे?
An. प्रेम जीवन में आकर्षण और रोमांस बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य या अंत में छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए संयम और समझदारी से व्यवहार करना जरूरी है।
Q. मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी?
An. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं। व्यापार में वृद्धि और नए अवसर मिलने से आय बढ़ सकती है और आप दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में आ सकते हैं।
Q. मिथुन राशि के लिए इस सप्ताह कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. मिथुन राशि वालों को मां लक्ष्मी को कमल का फूल और बर्फी का भोग अर्पित करना चाहिए तथा पक्षियों को दाना डालना चाहिए। इससे बाधाएं कम होती हैं और सौभाग्य बढ़ता है।


