नमस्कार मंगल भवन ज्योतिष सेवा की ओर से मैं आचार्य अंकुश आपके लिए इस सप्ताह के राशिफल में बहुत ही खास और जरूरी बिंदुओं के साथ हाजिर हूं। जिसमें शिक्षा, आपकी नौकरी और व्यापार तथा आपका प्रेम संबंध और घर परिवार के साथ किस प्रकार की स्थिति रहेगी। इसी प्रकार से आप धन किस तरह से अर्जित कर पाएंगे। उसमें क्या लाभ और कठिनाइयां तथा नुकसान हो सकता है। यात्रा और प्रवास तथा मकान और चार पहिया वाहन। इसी तरह से स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, ग्रहों के गोचर के आधार पर आपको मिलेगी। इसी प्रकार ग्रहों के गोचर से उत्पन्न अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए कारगर उपाय। आपके लिए भाग्यशाली अंक और रंग शामिल किए गए हैं। मंगल भवन के इस साप्ताहिक राशिफल के अंक को अंत तक जरूर पढ़े।
शिक्षा: साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पढ़ाई लिखाई के लिहाज से सकारात्मक स्थिति को दर्शा रहा है। यानी आप यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। या फिर कोई टेक्निकल फील्ड या आध्यात्मिक फील्ड में अपनी योग्यता को निखारना चाह रहे हैं, तो प्रयास करें सफल रहेंगे। हालांकि इस सप्ताह के मध्य भाग में आपको शिक्षा के क्षेत्र में पूरे मन के साथ अध्ययन करना है। क्योंकि ग्रहों का जो संकेत मिल रहा है। वह यह बता रहा है, कि कोई ऐसी स्थिति बन सकती है, जिससे पढ़ाई लिखाई का वातावरण ज्यादा सकारात्मक ना रहे और आप परेशान हो। अतः आपको सप्ताह के मध्य भाग में खास तौर से पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत रहेगी।
कृपया 01141114242 पर कॉल करें, (पहली कॉल 3 मिनट के लिए निःशुल्क है।)
नौकरी और व्यापार:
इस राशि वालों के लिए ग्रहों की जो गोचरीय ऊर्जा है, वह यह दर्शा रही है कि, आपको नौकरी के क्षेत्र में बहुत अच्छे मौके विद्यमान रहेंगे। बहुत संभव है कि आपको इस सप्ताह आपके योगदान के लिए संबंधित कंपनी के द्वारा कोई अवार्ड दिया जा सकता है। यदि आप सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह सकारात्मक संकेत दे रही है। जो यह बता रही है कि, सफलता की बहुत ज्यादा स्थिति बन रही है। व्यापारिक क्षेत्र में भी आपको प्रतिष्ठा तथा लाभ मिलेगा। आपकी कंपनी का लाभ बढ़ता हुआ नजर आएगा। हो सकता है, कि आप अपने कार्य शैली और लाभ के कारण नंबर एक की कंपनी में भी आ जाएं। कुल मिलाकर के इस सप्ताह लाभ रहेगा। किंतु सावधानी आपको बनाकर चलना ही पड़ेगा।
प्रेम और निजी संबंध:
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह के जो ग्रहों की स्थिति है, वह आपको प्रेम संबंधों में रोमांस तथा उत्साह को बढ़ाने वाली दिखाई दे रही है। जिससे साथी के मध्य आपको मधुर वार्ताओं का लाभ मिलेगा। बहुत संभव है कि इस सप्ताह अंतर मन की बातों का परस्पर आदान-प्रदान हो जाए। जिससे आपका संबंध और प्रगाढ होगा, तथा प्रेम संबंध रोमांस से भरा हुआ आपको महसूस होगा। हालांकि सप्ताह के दो-तीन दिन बाद आपको कुछ ऐसा महसूस हो सकता है। कि साथी कुछ बातों में मनमुटाव अनावश्यक बढ़ा रहा है। ऐसे में आपको सावधानी बनाना होगा तथा अप्रिय ना बोले। क्रोध से बच्चे, जिससे संबंधों की मधुरता खराब ना हो। कुल मिला करके प्रेम और संबंधों में अच्छी स्थिति रहेगी। किंतु उनकी भावनाओं का भी आदर करना होगा।
आर्थिक स्थिति:
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को ऐसा महसूस होगा। कि उनके प्रयास रंग लाने लगे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति में मामूली सुधार हो रहा है। किंतु यह सुधार अचानक और बड़ा होगा। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यानी आपके जो लाभ के स्रोत हैं, जिससे आप पैसा कमाते हैं वहां आपकी स्थिति के अनुसार ही लाभ होगा। यानी यदि आप नौकरी करते हैं, तो वहां भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। यदि आप व्यापारी हैं और अपने प्रोडक्ट को बेचना चाह रहे हैं तथा प्रोडक्ट की विश्वसनीयता को आप बढ़ाने में लगे हैं। जिससे आपका जो ट्रेडमार्क है, वह बाजार में एक विश्वास अर्जित कर सके। ऐसी स्थिति ग्रह बना रहे हैं। यानी आर्थिक रूप से आप धीरे-धीरे मजबूत होते चले जाएंगे। किंतु ऐसे लेन देन या व्यापार में सावधान रहे, जहां पैसा फंस जाने की शंका बन रही हो। ऐसे में आपको नुकसान भी लग सकता है।
यात्रा और प्रवास:
ग्रहों का जो गोचर है, वह मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार और सुखद तथा बेहतरीन यात्रा के अवसरों को दर्शा रहा है। जिससे आप इस सप्ताह किसी यात्रा या प्रवास में जरूर जा सकते हैं। क्योंकि जो ग्रहों की स्थिति है। वह शिक्षा के साथ-साथ व्यापार में भी प्रवास और यात्रा को दर्शा रही है। वही संबंधों में तथा घर परिवार को लेकर के भी ऐसी स्थिति बन रही है, कि आप उनसे मिलने के लिए कोई यात्रा या अल्पकालिक प्रवास कर सकते हैं। यदि आप देश से बाहर विदेश की यात्रा के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो इस सप्ताह बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। जो यह बता रहे हैं। कि सप्ताह के मध्य भाग तक आप की यात्रा होने के बहुत अच्छे योग मौजूद रहेंगे। हालांकि जो तापमान और मौसम से जुड़ी सावधानियां है। उनका ध्यान रखें। और सुरक्षित रहे तथा सूनसान जगह में यात्रा तथा पर्यटन के ना जाएं सावधान रहें।
मकान और गाड़ी:
इस सप्ताह के जो ग्रहों का संकेत है, वह यह बता रहा है, कि आप जमीन जायदाद से जुड़े संदर्भों में थोड़ा हैरान और परेशान हो सकते हैं। क्योंकि ऐसा हो सकता है। उसके दस्तावेजों को लेकर आपकी परेशानी हो तथा ऐसी अनापेक्षित दावेदारी जो आप सोच नहीं रहे थे न। वह इस सप्ताह कोई अचानक कर दे। जिससे आपको जमीन जायदाद के संबंधों में या गाड़ी के मामलों में नुकसान उठाना पड़ जाए। यानी सावधानी रखेंगे। तो निश्चित रूप से मकान भूमि के मामलों में आपका नुकसान नहीं होगा। यानी जो परेशानियांयों की स्थिति ग्रह दशा रहे हैं। उन्हें आप अपने सूझबूझ के द्वारा हटा सकते हैं। धैर्य रखिए घबराने की जरूरत नहीं है। साहस और विवेक से आपको यहां काम लेने की जरूरत रहेगी। क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है वह लाभ तो दर्शा रहा है। लेकिन कहीं ना कहीं ऐसी स्थिति भी ला सकता है।
यह भी जरुर पढ़ें- मेष राशि वार्षिक राशिफल 2026 इस साल आपको सब कुछ मिलेगा, लेकिन, कुछ खोना भी पड़ेगा |
स्वास्थ्य:
सेहत के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के जो ग्रह हैं। वह सुखद तथा शानदार परिणाम को दर्शा रहे हैं। हालांकि जो ग्रहों की स्थिति है। वह बता रही है। कि सप्ताह के चतुर्थ भाग में आपको सेहत में कुछ जुखाम बुखार सिर दर्द या शरीर में पीड़ा उत्पन्न हो सकती है। अतः सावधानी बनाकर चलें और अपने खान-पान का ध्यान रखें। इसका आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए। की दिनचर्या अच्छी तथा उपयुक्त हो, ऐसा ना हो कि आप ऐसे भोजन का सेवन करें। ऐसी वस्तुओं को खाएं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो। यानी जो भोजन करने की कला है, उसे आपको समझाना पड़ेगा। ज्यादा तले भुने हुए पदार्थ आपकी सेहत को हानि देने वाले रहेंगे। अच्छी दिनचर्या और हल्की सी कसरत को यदि अपने दिनचर्या में आप शामिल करते हैं। तो निश्चित रूप से आपका स्वास्थ्य तंदुरुस्त रहेगा।
उपयोगी उपाय:
इस सप्ताह आपको उपयोगी उपाय के तौर पर भगवान शिव को जल और दूध चढ़ाना चाहिए। साथ ही में गरीब बच्चों में मीठी रेवड़ियों को बांटना चाहिए।
भाग्यशाली अंक:
इस राशि वालों के लिए इस सप्ताह का भाग्यशाली अंक 9 रहेगा।
भाग्यशाली रंग:
इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए नारंगी रंग भाग्यशाली और उपयोगी रहेगा।
FAQS\ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-
Q. मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 2026 कैसा रहेगा?
An. इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शिक्षा, नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। हालांकि सप्ताह के मध्य में पढ़ाई और संबंधों में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।
Q. क्या इस सप्ताह मेष राशि वालों को नौकरी या व्यापार में लाभ मिलेगा?
An. ग्रहों के गोचर के अनुसार इस सप्ताह नौकरी में सम्मान और उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को प्रतिष्ठा और लाभ दोनों प्राप्त हो सकते हैं।
Q. मेष राशि के लिए इस सप्ताह प्रेम संबंध कैसे रहेंगे?
An. इस सप्ताह प्रेम संबंधों में मधुरता और रोमांस बढ़ने के योग हैं। साथी के साथ भावनात्मक बातचीत से संबंध और मजबूत हो सकते हैं। लेकिन क्रोध और अनावश्यक विवाद से बचना जरूरी है।
Q. क्या मेष राशि वालों को इस सप्ताह यात्रा के योग हैं?
An. ग्रहों की स्थिति यात्रा और प्रवास के अच्छे अवसर दर्शा रही है। शिक्षा, व्यापार या पारिवारिक कारणों से छोटी या लंबी यात्रा संभव है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।
Q. मेष राशि के लिए इस सप्ताह का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है?
An. 15 से 21 मार्च 2026 के सप्ताह में मेष राशि वालों के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।
Q. इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए कौन सा उपाय शुभ रहेगा?
An. इस सप्ताह भगवान शिव को जल और दूध अर्पित करना शुभ रहेगा। साथ ही गरीब बच्चों को मीठी रेवड़ियाँ बांटने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं।



