मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 15–21 मार्च 2026 | करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य भविष्यफल

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 15–21 मार्च 2026

Table of Contents

शिक्षा: इस राशि के जातकों को इस सप्ताह अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। यदि आप तकनीकी शिक्षा या चिकित्सा शिक्षा का प्रशिक्षण ले रहे हैं या फिर अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र में आप कोई तैयारी कर रहे हैं। तो वहां भी सफलता की स्थिति आपको दिखाई दे रही है। ध्यान रहे इस सप्ताह आपको शैक्षिक संदर्भों को साधने के लिए कठिन मेहनत और परिश्रम करना पड़ेगा। क्योंकि जो ग्रहों का गोचर है, वह ऐसा दर्शा रहा है कि, शैक्षिक स्तर को उच्च करने में आपको इस सप्ताह सफलताएं रहेंगी। लेकिन मेहनत और सावधानी की जरूरत रहेगी। अतः आलस्य से बच्चे, अन्यथा आपके शैक्षिक पहले पिछले पायदान पर जा सकते हैं। यदि आप दूर दराज के क्षेत्र में या फिर बाहर कहीं अध्ययन कर रहे हैं, या परीक्षा देने जा रहे हैं तो, आपको उच्च किस्म की सफलता इस सप्ताह मिलेगी। 

इस सप्ताह आपके कार्य शैली की और व्यावहारिकता की सहकर्मियों के साथ चर्चा रहेगी। आपके सहयोगी रुख के लिए आपके कर्मचारी और सक्षम अधिकारी आपकी प्रशंसा इस सप्ताह करते हुए दिखाई दे सकते हैं। यानी आप अपने लक्ष्य को साधने के लिए कहीं ना कहीं  व्यवसाय को प्रसारित करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ कार्य करते रहेंगे। आपको बड़ी सफलता इस सप्ताह मिल सकती है। वैसे देखा जाए तो, नौकरी के लिहाज से भी इस सप्ताह के सितारे बुलंद हो रहे हैं। इससे निजी और सरकारी क्षेत्र में आप नौकरी करने में सफल रहेंगे। यानी आपको कोई बढ़िया नौकरी मिल सकती है। बहुत संभव है कि इस दौरान आपको कोई प्रमोशन मिल सकता है। ऐसे में पूरे मन से प्रयासों को जारी रखने की जरूरत रहेगी। 

प्रेम और निजी संबंधों के दृष्टिकोण से इस सप्ताह के सितारे आपके आनंद को बढ़ाने वाले रहेंगे। जिससे रिश्तो को लेकर के आप उत्साहित रहेंगे।  घर परिवार में भाई बहनों के साथ भी परस्पर मान सम्मान और स्नेह का वातावरण बना हुआ रहेगा। लव और रिलेशन के हिसाब से इस सप्ताह के सितारे आपको रोमांचित करने वाले और एक दूसरे के प्रति सम्मान को बढ़ाने वाले रहेंगे। हालांकि आपको छोटी-छोटी बातों में साथी से मन मुटाव ना पैदा हो इसका भी ध्यान देना होगा। आप उन्हें ऐसा कुछ ना कहें, जिससे वह आपसे नाराज हो जाए। साथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी सुने उन्हे नजर अंजड़ ना करें। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आप उन्हें कुछ गिफ्ट और सुगंधित पुष्पों को देना चाहेंगे।

धन कमाने के इस सप्ताह आपके लिए उम्दा किस्म के अवसर मौजूद रहेंगे। यदि आप पूंजीगत निवेश करना चाहते हैं तो, यहां भी आपके लिए लाभकारी अवसर रहेंगे। लेकिन आपको ग्रह इस बात के लिए आगाह कर रहे हैं कि, आप भरोसे करने लायक संस्थानों में ही भरोसा करें। ऐसा ना हो कि, आपका धन डूब जाए इसका ध्यान रखें।  तभी आप निवेश की ओर बढ़े। इस सप्ताहआय के स्रोतों से अच्छा लाभ होगा। लेकिन सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपका अचानक भी बड़ा रहेगा। जिससे कुछ लेन-देन के मामलों को आप निपटने में सक्षम रहेंगे। यानी कोई यदि आपने ऋण ले रखा है। तो इस सप्ताह की शुरुआत में उसका भुगतान संभव है। सप्ताह के मध्य में आप बहुत ही चीजों को संभालने में सफल रहेंगे। जो धन से जुड़ी हुई है, हालांकि सप्ताह के अंत में आपको सावधानी की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस दौरान आपको धन का नुकसान लग सकता है। अतः असावधान होकर के कोई कार्य न करें। पूरे सावधानी के साथ चलें तो आपका लाभ बरकरार रहेगा।

यात्रा प्रवास के दृष्टिकोण से देखें तो, इस सप्ताह आप कोई लंबी और लाभकारी यात्रा में जा सकते हैं। वह यात्रा आपकी देश नहीं बल्कि विदेश की भी हो सकती है। यानी देसी और विदेशी कोई भी आप यात्रा में हो लेकिन वह लंबी और लाभकारी इस सप्ताह बनी हुई रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग में आपकी पुनः वापसी हो सकती है। यदि आप लंबा नहीं जाना चाह रहे हैं तो, आपकी तैयारी यदि नौकरी और व्यापार की है या फिर किसी सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े संदर्भ में कुछ सर्वे के लिए जा रहे हैं तो, यह यात्रा अल्पकालिक सिद्ध होंगी। इस सप्ताह शैक्षिक और व्यावसायिक दोनों तरह की यात्राओं के योग बने हुए हैं।बहुत संभव है कि, आप किसी वस्त्र आभूषण के निर्माता या विक्रेता के तौर पर किसी संस्था के मध्य समझौता को अंतिम रूप देने के भी यात्रा  प्रवास इस सप्ताह कर सकते हैं।

इस राशि के जातक अपने ड्रीम भवन की खोज इस सप्ताह कर सकते हैं। जिसमें उन्हें बहुत बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। यानी आप यदि किसी शहरी क्षेत्र में या कस्बे में कोई भूमि या भवन लेना चाह रहे हैं। या प्लाट या फ्लैट जो भी लेना चाह रहे हैं, उसमें आपको सफलता की स्थिति बनी हुई दिखाई दे रही है। हालांकि यदि आप शोरूम कोई कार्यालय और फार्म हाउस खरीदना चाह रहे हैं। या उसे किराए से लेना चाह रहे हैं, तो उस क्षेत्र में भी इस सप्ताह सफलता मिलती दिखाई दे रही है। गाड़ी आपकी लग्जरियस और सुंदर रहेगी। वाहन सुख आपका इस सप्ताह पूरी तरह से समृद्धिशाली दिखाई दे रहा है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको मकान और गाड़ी के संदर्भ में लापरवाही नहीं करना है। अन्यथा आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। यानी लापरवाही का जोखिम कतई ना उठाएं चाहे वह दस्तावेजों से जुड़ी बातें हो या फिर उनके प्रयोग से जुड़ी।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखे तो, ग्रहों की चाल बता रही है कि, सप्ताह की शुरुआती दौर में आपकी सेहत में सुस्ती तथा नरमी का दौरा आ सकता है। आपको नेत्र में पीड़ा या कान के दर्द या दांत के दर्द परेशान कर सकते हैं। ऐसी कोई समस्या यदि आपको हो तो, उपयुक्त चिकित्सीय परामर्श लें, और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि सप्ताह के मध्य में स्थितियों में काफी सुधार होगा और पुनः आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमताएं मजबूत होंगी। जिससे आप रोगों को दूर करने और बीमारियों को भगाने में सक्षम रहेंगे। हालांकि आपको इस सप्ताह ऐसे भोज्य पदार्थों से बचना चाहिए जो आपकी सेहत के विपरीत हो,यानी कुछ भी जहां मिले जैसे मिले जिस हाल में मिले वैसे नहीं खा लेना चाहिए। उसकी शुद्धता और देशकाल स्थिति का सम्यक विचार करते हुए सेहत के लिए उपयोगी भोजन को ही ग्रहण करना चाहिए।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 15–21 मार्च 2026

इस राशि के जातकों को उपयोगी उपाय के तौर में मंगला गौरी की पूजा करनी चाहिए। उन्हें मालपुआ का भोग भी लगाना चाहिए। यदि यह संभव न हो तो, आप उन्हें   शुद्ध जल गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद कोई मीठी वस्तु अर्पित करें। साथ ही में ब्राह्मणों को दक्षिणा और दान देकर उन्हें प्रणाम करें। 

इस  राशि वालों के लिए इस सप्ताह का जो भाग्यशाली अंक है, वह तीन रहेगा। इस अंक को आप अपने किसी भी कार्य और व्यापार में सफलता हेतु प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही में इस नंबर को अपने पास भी आप रख सकते हैं। जिससे आपको महत्वपूर्ण विजय और सफलता मिलेगी, आपका सौभाग्य बढ़ेगा। 

भाग्यशाली रंग: इस राशि वालों के लिए भाग्यशाली रंग के रूप में हल्का हरा रंग प्रयोग करना चाहिए। जिससे आप ताकतवार बन करके अपने कार्य और व्यापार के क्षेत्र में प्रयोग कर सकते हैं। अतः इन रंगों का प्रयोग अपने खास उद्देश्य के लिए आप और आम जीवन में सौभाग्य को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं।

Q. मीन राशि वालों के लिए 15 से 21 मार्च 2026 का सप्ताह कैसा रहेगा?

An. यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए शिक्षा, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के अवसर लेकर आएगा। मेहनत और सावधानी से आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Q. क्या इस सप्ताह मीन राशि वालों को नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी?

An. हाँ, इस सप्ताह नौकरी और व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। प्रमोशन, नई नौकरी या व्यापार विस्तार के अवसर मिलने की संभावना है।

Q. मीन राशि वालों के प्रेम और पारिवारिक संबंध इस सप्ताह कैसे रहेंगे?

An. प्रेम संबंधों में रोमांस और समझ बढ़ेगी। परिवार और भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर मतभेद से बचने की सलाह दी जाती है।

Q. मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी?

An. आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और निवेश के अवसर भी बनेंगे, लेकिन निवेश करने से पहले संस्थान की विश्वसनीयता अवश्य जांचें।

Q. मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह का शुभ अंक और रंग क्या है?

An. इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 3 और शुभ रंग हल्का हरा (Light Green) रहेगा, जो सौभाग्य और सफलता को बढ़ाने में सहायक माना गया है।

Q. मीन राशि वालों को इस सप्ताह कौन सा उपाय करना चाहिए?

An. इस सप्ताह मंगला गौरी की पूजा करें, उन्हें मालपुआ या कोई मीठा भोग अर्पित करें और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें। इससे जीवन की बाधाएं कम होकर शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *